सावन में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - saavan mein janm lene vaale bachche kaise hote hain?

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 15 Jul 2022 09:58 AM IST

Sawan Month Born People Personality: हिंदू धर्म में सावन के महीने को शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस पूरे माह में शिव जी माता पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर विचरण करते हैं। यही वजह है कि इस माह में देश भर के सभी शिव मंदिर और शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है। धार्मिक दृष्टि से सावन माह बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस माह में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। इस साल सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से हो रही है। वहीं 14 जुलाई से शुरू होकर ये माह 12 अगस्त तक चलेगा। धार्मिक दृष्टिकोण से ये माह पावन तो है ही साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन माह में जन्मे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों का जन्म सावन माह में होता है उन पर हमेशा शिव जी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं सावन माह में जन्मे लोगों का भविष्य और स्वभाव कैसा होता है... 

कैसा होता है सावन में जन्मे लोगों का भविष्य ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों पर शिव जी कृपा बनी रहती है। हालांकि ऐसे लोग अक्सर अपने फैसले दिमाग की बजाए दिल से लेते हैं। वहीं कई बार भावनाओं में बहकर लिए गए गलत निर्णयों के कारण इन्हें नुकसान भी उठाने पड़ जाते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, सावन माह में जन्मे लोगों के मन में सबके लिए प्रेम होता है, जिसकी वजह से इन्हें चाहने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा होती है। वैसे तो ये हर परिस्थिति में शिव जी की तरह बड़े शांत रहते हैं परंतु कभी इन्हें गुस्सा आ जाए तो ये आग-बबूला हो उठते हैं।

इस माह में जन्मे जातकों की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि इनकी प्रबंधन क्षमता बहुत अच्छी होती है। कहा जाता है कि यदि ये एक बार किसी काम को करने का मन बना लें तो उसे पूरा करके ही मानते हैं।

ज्योतिष की माने तो ये लोग जल्दी प्यार में नहीं पड़ते हैं, लेकिन अगर इन्हें कोई पसंद आ जाए तो ये पूरी ईमानदारी के साथ अपना रिश्ता निभाते हैं। कहा जाता है कि इन लोगों को मुख्य रूप से व्यापार और खेल के क्षेत्र में बेहतर सफलता मिलती है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

हिंदी न्यूज़ धर्मSawan 2022: सावन महीने में जन्मे लोग किन मामलों में होते हैं लकी, जानें इनका स्वभाव, व्यक्तित्व व लव लाइफ

Sawan 2022 Month People Born Personality: सावन महीने में जन्मे लोगों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। कहते हैं कि सावन मास में जन्मे लोग भगवान शिव की कृपा से जीवन में खूब तरक्की पाते हैं।

सावन में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - saavan mein janm lene vaale bachche kaise hote hain?

Sawan 2022 Month People Born Personality Prediction: हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव व माता पार्वती पृथ्वी लोक पर विचरण करते हैं और भक्तों पर अपनी कृरपा बरसाते हैं। इस साल सावन महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन मास में जन्मे लोग लकी होते हैं। इन जातकों पर महादेव की कृपा बना रहती है। जानें सावन मास में जन्मे लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व-

यह भी पढ़ें:  सावन में इनमें से घर ले आएं कोई एक चीज, महादेव की होगी विशेष कृपा

सावन में जन्मे लोगों का कैसा होता है भविष्यफल-

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन मास में जन्मे लोग अक्सर दिमाग की बजाए फैसले दिल से लेना पसंद करते हैं। कई बार भावनाओं में बहने के कारण इन लोगों को नुकसान का सामना भी करना पड़ता है। ये सभी के प्रिय होते हैं और अपनी वाणी से लोगों को आकर्षित करते हैं। 

आम तौर पर सावन में जन्मे लोग शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन एक बार गुस्सा आ जाए तो इन्हें मनाना मुश्किल होता है। ये एक अच्छे लीडर साबित होते हैं। कहा जाता है कि ये जिस काम में हाथ डालते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

यह भी पढ़ें: सावन शुरू, इस महीने इन राशियों पर रहेगी भगवान शंकर की विशेष कृपा

कैसी होती है लव लाइफ-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में जन्मे लोग जल्दी प्यार में पड़ते हैं। ये रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। कहा जाता है कि ये लोग मुख्य रूप से खेल या व्यापार के क्षेत्र में सफलता पाते हैं। इन्हें जीवन में किसी चीज का अभाव नहीं रहता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

जुलाई में जन्मे जातक अपने ज्यादातर निर्णय भावनाओं में आकर लेते हैं। ये अपने दिमाग की बजाय दिल की सुनना पसंद करते हैं। जिस कारण इन्हें कई बार धोखा भी मिल जाता है।

Sawan Month Born People: सावन का महीना हर साल जुलाई से अगस्त के बीच में आता है। जो भगवान शिव की अराधना के लिए विशेष माना गया है। ज्योतिष अनुसार आप जिस महीने में जन्मे हैं उसके आधार पर आपके व्यक्तित्व, करियर और लव लाइफ के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं हिंदू पंचांग के महीने सावन की। इस महीने में जन्मे व्यक्ति को समझना काफी मुश्किल होता है। लेकिन इनकी एक खासियत होती है कि ये लोग हर मामले को लेकर बेहद ही क्लियर होते हैं।

जुलाई में जन्मे जातक अपने ज्यादातर निर्णय भावनाओं में आकर लेते हैं। ये अपने दिमाग की बजाय दिल की सुनना पसंद करते हैं। जिस कारण इन्हें कई बार धोखा भी मिल जाता है। साफ दिल के होने के कारण इनके चाहने वाले बड़ी संख्या में होते हैं। ये अगर एक बार कोई काम ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। आपकी प्रबंधन क्षमता कमाल की होती है।

आप थोड़ा आलसी स्वभाव के होते हैं जिस कारण आपकी प्रगति में बाधा आती है। सामान्य तौर पर आपका स्वभाव कूल दिखाई देता है लेकिन अगर आप गुस्से में आ जाएं तो गर्म तवे की तरह हो जाते हैं। इस महीने में जन्मे जातक अक्सर खिलाड़ी या बिजनेसमैन होते हैं। पैसों की समस्या से आपको कम ही जूझना पड़ता है। आप प्यार के चक्कर में जल्दी नहीं पड़ते। लेकिन अगर एक बार किसी को आप चाहने लगें तो उसका दामन कभी नहीं छोड़ते।

खाने के शौकिन होते हैं जुलाई में जन्मे जातक साथ ही ये शानदार घर रखते हैं। आपका लकी नंबर 4, 2 और 9 है। लकी कलर ऑरेंज, पीला और नीला है। लकी दिन सोमवार, रविवार और शुक्रवार है। लकी स्टोन डायमंड है लेकिन बिना ज्योतिष सलाह के इसे न पहनें। उपाय के लिए आप गरीबों को रविवार के दिन संतरे वितरित करें।

सावन के महीने में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों पर शिव जी कृपा बनी रहती है। हालांकि ऐसे लोग अक्सर अपने फैसले दिमाग की बजाए दिल से लेते हैं। वहीं कई बार भावनाओं में बहकर लिए गए गलत निर्णयों के कारण इन्हें नुकसान भी उठाने पड़ जाते हैं

सावन के लड़के कैसे होते हैं?

सावन नाम के लड़के अक्लमंद, ऊर्जा से भरपूर और परोपकारी होते हैं। इन्हें दोस्ती करना पसंद होता है।

अगस्त में पैदा होने वाले लोग कैसे होते हैं?

अगस्‍त के महीने में पैदा होने वाले बहुत कॉन्फिडेंट होते हैं। इनकी काफी मजबूत शख्सियत होती है और मानसिक एवं शारीरिक रूप से ये बहुत स्‍ट्रॉन्‍ग होते हैं। इन बच्‍चों की दृढ़ इच्‍छाशक्‍ति होती है और ये ईमानदार और साहसी होते हैं। ये बच्‍चे बेबाकी से अपनी बात की देते हैं और लोगों से मिलने वाली अटेंशन को खूब एंजॉय करते हैं

अगस्त में जन्मे लोगों की राशि क्या है?

जिन जातकों का जन्म अगस्त माह में होता है उनके स्वभाव में कुछ विशेष ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, इस माह में जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। साथ ही इनकी राशि सिंह होती है।