लागत की अवधारणा से आप क्या समझते हैं? - laagat kee avadhaarana se aap kya samajhate hain?

Lagat ki Avadharana

 लागत की अवधारणा

प्रश्न 1 उत्पादन प्रक्रिया में प्रयुक्त साधनों को क्या कहा जाता है ?
उत्तर उत्पादन प्रक्रिया में प्रयुक्त साधनों को आगत कहा जाता है।
प्रश्न 2 विवेकशील उत्पादक वस्तु का उत्पादन कब तक बढ़ाना चाहता है ?
उत्तर विवेकशील उत्पादक वस्तु का उत्पादन तब तक बढ़ाना चाहता है जब तक की उस वस्तु की सीमांत लागत उस वस्तु की कीमत के बराबर नहीं हो जाती है
प्रश्न 3 प्रत्येक फर्म क्या प्रयास करती है ?
उत्तर प्रत्येक फॉर्म अपने लाभों को अधिकतम एवं लागतो को न्यूनतम रखने का प्रयास करती हैं
प्रश्न 4 लागत शब्द का अर्थ बताइए ?
उत्तर कोई भी फर्म अपने उत्पाद या निर्गत को तैयार करने में प्रयुक्त आगतों पर जो कुछ भी व्यय करती हैं उसे ही अर्थशास्त्र में लागते कहा जाता है।
प्रश्न 5 लागतें कितने प्रकार की होती है ?नाम लिखिए ।
उत्तर लागते तीन प्रकार की होती हैं सामाजिक लागत है मौद्रिक लागत अवसर लागत ।

प्रश्न 6 लेखे के आधार पर लागते कितने प्रकार की होती हैं ?
उत्तर लेखे के आधार पर लागते मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं व्यक्त लागतें तथा अव्यक्त लागते।
प्रश्न 7 सामाजिक लागते क्या होती हैं ?
उत्तर सामाजिक लागतो में हुए सभी त्याग में कष्ट शामिल किए जाते हैं जिन्हें समाज उत्पादन के दौरान परोक्ष रूप से आवाहन करता है इन लागतो का ठीक- ठीक अनुमान लगाना कठिन होता है।
प्रश्न 8 अवसर लागत से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर अवसर लागतो को वैकल्पिक आय भी कहा जाता है, किसी भी साधन को उसके वर्तमान उपयोगों में लगाए रखने के लिए उतनी न्यूनतम राशि प्रतिफल के रूप में अवश्य चुकानी होगी जितनी वह अन्य सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक उपयोग से अर्जित कर सकता है यही उसकी अवसर लागत कहलाएगी।
प्रश्न 9 अवसर लागत को स्पष्ट करने वाला एक उदाहरण दीजिए ?
उत्तर एक मजदूर को ₹400 प्रतिदिन मजदूरी के रूप में भुगतान किया जा रहा है यदि उसे अन्यत्र उसी कार्य के लिए ₹500 प्रतिदिन मजदूरी मिल सकती है तो उसे उसी कार्य में बनाए रखने के लिए ₹100 का अतिरिक्त भुगतान करना होगा इस प्रकार उसकी अवसर लागत सो रुपए हुई।
प्रश्न 10 मौद्रिक लागत से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर अपने उत्पाद या निर्गत को तैयार करने में जो कुछ भी नगद रूप में व्यय किया जाता है मौद्रिक लागत कहलाता है।

प्रश्न 11 व्यक्त एवं अव्यक्त लागतो के अन्य नाम बताइए ?
उत्तर व्यक्त लागतो को स्पष्ट लागते तथा अव्यक्त लागतो को अस्पष्ट लागते भी कहा जाता है।
प्रश्न 12 व्यक्त लागतो को सोदाहरण समझाइए ।
उत्तर व्यक्त लागते वह लागते होती है जो एक फर्म के लेखे या हिसाब किताब में शामिल की जाती हैं जैसे ब्याज की अदायगी इत्यादि।
प्रश्न 13 अस्पष्ट लागते क्या होती हैं ?
उत्तर स्पष्ट लागते वह लगते होती हैं जो लिखे या हिसाब किताब में शामिल नहीं की जाती है जैसे स्वयं की पूंजी फर्नीचर इत्यादि।
प्रश्न 14 अल्पकालीन लागते किसे कहते हैं ?
उत्तर एक फॉर्म द्वारा अल्पकाल में वहन की जाने वाली लागतो को अल्पकालीन लागते कहते हैं।
प्रश्न 15 TFC,TVC,TC का पूरा नाम लिखिए ।
उत्तर TFC का पूरा नाम कुल स्थिर लागत TVC का पूरा नाम कुल परिवर्ती लागत, TC का पूरा नाम कुल लागत होता है।

प्रश्न 16 कुल स्थिर लागत किसे कहते हैं ?
उत्तर अल्पकाल में कुछ उत्पत्ति साधनों की पूर्ति स्थिर रहने से उन पर किया जाने वाला कुल व्यय ही कुल स्थिर लागतें कहलाती है ।
प्रश्न 17 कुल परिवर्ती लागते क्या होती हैं ?
उत्तर अल्पकाल में कुछ उत्पत्ति साधनों की पूर्ति परिवर्तनशील होती है इन पर किए जाने वाले कुल व्यय को ही कुल परिवर्ती लागतें कहा जाता है।
प्रश्न 18 कुल लागत से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर अल्पकाल में फर्म द्वारा वहन की जाने वाली कुल स्थिर लागत और कुल परिवर्ती लागतो का योग ही कुल लागत है कहलाता है।
प्रश्न 19 TFC,TVC,TC के मध्य क्या संबंध पाया जाता है ?
उत्तर TFC,TVC,TC के मध्य संबंध को इस प्रकार दर्शाया जा सकता है –
TFC+TVC=TC
प्रश्न 20 औसत स्थिर लागते क्या होती हैं ?
उत्तर अल्पकालीन कुल स्थिर लागतो में कुल उत्पत्ति मात्रा का भाग देने पर औसत स्थिर लागते प्राप्त होती है।

प्रश्न 21 औसत परिवर्ती लागत किसे कहते हैं ?
उत्तर अल्पकालीन कुल परिवर्ती लागतो में कुल उत्पत्ति मात्रा का भाग लगाने से औसत परिवर्ती लागते प्राप्त होती हैं।
प्रश्न 22 औसत लागत क्या है ?
उत्तर अल्पकालीन कुल लागत में कुल उत्पत्ति मात्रा का भाग लगाने से हमें औसत लागत प्राप्त होती हैं। औसत लागत को औसत स्थिर लागतो और औसत परिवर्ती लागतो का योग करके भी प्राप्त किया जा सकता है।
प्रश्न 23 सीमांत लागत से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर अल्पकाल में जब फर्म द्वारा माल की एक इकाई अधिक उत्पन्न करने से कुल लागत में जो वृद्धि होती है, उसे सीमांत लागत कहते हैं।
प्रश्न 24 औसत लागत व सीमांत लागत में क्या संबंध है ?
उत्तर औसत लागत व सीमांत लागत में संबंध निम्नानुसार है- 1 जब औसत लागत घटती है तो सीमांत लागत उससे कम होती है।
2 जब औसत लागत न्यूनतम होती है तो सीमांत उसे काटते हुए ऊपर निकल जाती है।
3 जब औसत लागत बढ़ती है तो सीमांत लागत उससे तेजी से बढ़ती है अधिक होती है।
प्रश्न 25 दीर्घकालीन लागतें किसे कहते हैं ?
उत्तर एक फर्म द्वारा दीर्घकाल में वहन की जाने वाली लागतें दीर्घकालीन लागतें कहलाती हैं।

प्रश्न 26 दीर्घकालीन औसत लागत क्या होती है ?
उत्तर दीर्घकालीन कुल लागत में कुल उत्पादन मात्रा का भाग देने पर दीर्घकालीन औसत लागत प्राप्त होती है।
प्रश्न 27 दीर्घकालीन सीमांत लागत किसे कहते हैं ?
उत्तर दीर्घकालीन सीमांत लागत प्रति इकाई निर्गत में परिवर्तन का कुल लागत में परिवर्तन में भाग देकर प्राप्त किया जाता है।
LMC = ∆TC/∆Q
प्रश्न 28 दीर्घकालीन लागत वक्रों की आकृति कैसी होती है ?
उत्तर दीर्घकालीन औसत लागत वक्र की आकृति अंग्रेजी वर्णमाला के U के जैसी होती हैं।
प्रश्न 29 दीर्घकालीन लागत संयंत्र का इष्टतम आकार कहां होता है ?
उत्तर दीर्घकालीन लागत संयंत्र का इष्टतम आकार वहां होता है जहां SAC व LAC के न्यूनतम बिंदुओं से LMC एवं SMC वक्र काटते हुए होते हैं अर्थात चारों बराबर होते हैं।
प्रश्न 30 इष्टतम संयंत्र संयोग से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर उत्तम संयंत्र संयोग से तात्पर्य दीर्घकालीन लागत वक्र के उस बिंदुओं से है जहां SAC, LAC, LMC एवं SMC चारों बराबर होते हैं।
प्रश्न 31लिफाफा वक्र किसे कहते हैं ?
उत्तर दीर्घकालीन लागत वक्र को लिफाफा वक्र कहते हैं।

प्रश्न 32 अल्पकालीन तथा दीर्घकालीन लागतो में क्या अंतर होता है ?
उत्तर अल्पकाल में लागतें दो प्रकार की होती हैं अल्पकालीन स्थिर लागते तथा अल्पकालीन परिवर्ती लागत है जबकि दीर्घकाल में उत्पादन के समस्त साधन परिवर्तनशील होते हैं अतः यहां कोई स्थिर लागते नहीं पाई जाती हैं।

Lagat ki Avadharana

Home 

notesinhindi.online

लागत की अवधारणा क्या है?

🔅लागत की अवधारणा Concept of... - Gurukul GK Word Kotputli | Facebook.

लागत अवधारणा का मूल आधार क्या है?

66 स्थायी परिसम्पत्ति की लागत "इसके अधिग्रहण, स्थापना कार्य प्रारम्भ एवं अतिरिक्त वस्तु या अवक्षयण योग्य परिसम्पत्ति में सुधार पर किया गया कुल व्यय होती है । " परिसम्पत्ति का उपयोगी जीवन वह अवधि होती है जिसमें व्यावसायिक इकाई द्वारा इसके उपयोग की सम्भावना है।

लागत से आप क्या समझते हैं लागत के विभिन्न तत्वों को स्पष्ट रूप से समझाइए?

लागत लेखांकन के अन्तर्गत किसी वस्तु की प्रति इकाई लागत तथा कुल लागत ज्ञात की जाती है तथा लागत विश्लेषण किया जाता है और उत्पादन की विभिन्न अवस्थाओं में लागत ज्ञात की जाती है। सबसे पहले प्रत्यक्ष लागतों का योग करके मूल लागत ज्ञात की जाती है।

लागत के वर्गीकरण से आप क्या समझते हैं?

निष्कर्ष: लागत वर्गीकरण की परिभाषा निर्णय लेने वाले के लिए खर्च के पैटर्न की स्पष्ट समझ रखने के लिए कंपनी की लागतों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित करने की प्रक्रिया है। इस वजह से, टीमें वित्तीय मॉडलिंग और अकाउंटिंग उद्देश्यों के लिए डेटा का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकती हैं।