Show हम सभी जानते हैं कि हमारे भारत में बच्चे के जन्म का उल्लास धर्मों के अनुसार अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। यद्यपि राम और मसीह दो अलग-अलग धर्म से हैं पर इनका स्रोत एक ही है और हम सभी उस एक ही आधार से जुड़े हुए हैं। इसलिए हमारे विचार, आचार, तरीके भले ही अलग-अलग हों पर हमारी प्रतिक्रयाएं लगभग एक जैसी ही होती हैं, उदाहरण के लिए यदि बच्चे के जन्म की बात करें तो इस खबर से हर परिवार में खुशियां ही व्यक्त की जाती हैं। हाँ, इसे व्यक्त करने के लिए हमारे तरीके जरूर अलग-अलग होते हैं। जैसे हिन्दू धर्म में नामकरण संस्कार में राशि के अनुसार बच्चों का एक अनूठा व प्रभावशाली नाम रखने के लिए एक विशेष अक्षर चुना जाता है और फिर उसी अक्षर से पेरेंट्स अपने बच्चे का एक बेहतरीन नाम रखते हैं। यदि आपके बेटे की राशि कर्क है तो जाहिर है उसका ‘ह’ या ‘ड’ अक्षर से एक अनूठा नाम रखा जाएगा। कर्क राशि के जातक अत्यधिक भावनात्मक और दिल से सोचने वाले होते हैं। उनमें दृढ़ता भी होती है और ये लोग जरूरतमंद की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं व साथ ही इस राशि के लोग ईमानदार और वफादार भी होते हैं। इस आर्टिकल में कर्क राशि नाम लिस्ट लड़कों के लिए दी गई हैं, जिनमें कर्क राशि नाम के आरंभ के अक्षर ‘ह’ और ‘ड’ से कई नवीनतम और प्रभावशाली नाम हैं। कर्क राशि को ‘ड’ नाम राशि या ‘ह’ नाम राशि भी कहा जाता है। कर्क राशि के अनुसार लड़कों के नामजैसा कि पहले भी बताया गया है कि हिन्दू धर्म के अनुसार कर्क राशि के बालक के लिए नाम ‘ह’ या ‘ड’ अक्षर से रखे जाते हैं। यदि आपके बेटे की राशि कर्क है और आप उसके लिए ‘ह’ या ‘ड’ से आरंभ होने वाला एक अनूठा व नवीनतम नाम खोज रहे हैं तो फर्स्टक्राई पेरेंटिंग हिंदी के इस आर्टिकल में हिन्दू बालकों के लिए कर्क राशि नाम के लिए ‘ह’ या ‘ड’ अक्षर से कई सुंदर, प्रभावशाली और बेहतरीन नामों की अच्छे अर्थ के साथ दो अलग-अलग लिस्ट दी हुई हैं, जानने के लिए एक नजर जरूर डालें। ‘ह’ से लड़कों के नामयदि आप हिन्दू बच्चे का नाम कर्क राशि के लिए ‘ह’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो यहाँ पर बालकों के लिए कई अनूठे और नवीनतम नाम और उनके अर्थ दिए हुए हैं, आइए जानें;
‘ड’ से लड़कों के नामअपने बेटे के लिए ‘ड’ अक्षर से कर्क राशि नवीनतम नाम खोजना हो तो यहाँ पर हिन्दू बालकों के लिए कर्क राशि के अनुसार ‘ड’ अक्षर से कई अनूठे और नवीनतम नामों की लिस्ट बेहतरीन अर्थ के साथ दी हुई है, आइए जानें;
जिन लोगों की राशि कर्क होती है वे बहुत संवेदनशील व भावनात्मक स्वाभाव के होते हैं और साथ ही प्रेरक व कल्पनाशील भी होते हैं। यदि आप बेटे के लिए कर्क राशि के अनुसार ‘ड’ या ‘ह’ अक्षर से एक नवीनतम और अनूठा नाम खोज रहे हैं तो कर्क राशि के लड़कों के लिए ऊपर दी हुई नामों की लिस्ट से एक नाम जरूर चुनें। कर्क राशि का अक्षर क्या है?कर्क राशि के लोग कल्पनाशील होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो है, वे कर्क राशि के होते हैं।
कर्क राशि के बच्चे कैसे होते हैं?कर्क राशि वाले जातक लोकप्रिय होते हैं एवं सामाजिक जीवन में सफ़लता प्राप्त करते हैं। ये शत्रु पराभव में बहुत सफ़ल होते हैं। कर्क लग्न वाले जातकों का दाम्पत्य प्राय: सुखद नहीं होता है। कर्क राशि वाले जातकों का बचपन थोड़ा कठिनाईयों भरा होता है किन्तु मध्यावस्था में वे सफ़लता अर्जित करते हैं।
कर्क राशि के मालिक कौन है?राशि चक्र की यह चौथी राशि है, यह उत्तर दिशा की द्योतक है, तथा जल त्रिकोण की पहली राशि है, इसका चिन्ह केकडा है, यह चर राशि है, इसका विस्तार चक्र 90 से 120 अंश के अन्दर पाया जाता है, इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है, इसके तीन द्रेष्काणों के स्वामी चन्द्रमा, मंगल और गुरु हैं, इसके अन्तर्गत पुनर्वसु नक्षत्र का अन्तिम चरण, ...
कर्क राशि के दुश्मन कौन है?सिंह और वृश्चिक दो राशियां हैं जिन्हें कर्क राशि का शत्रु माना जाता है।
|