वर्तमान प्रतिफल की अवस्था का क्या अभिप्राय है - vartamaan pratiphal kee avastha ka kya abhipraay hai

वर्तमान प्रतिफल की अवस्था का क्या अभिप्राय है - vartamaan pratiphal kee avastha ka kya abhipraay hai

पैमाने के प्रतिफल से आप क्या समझते हैं? । पैमाने के वर्धमान प्रतिफल का उदाहरण देकर संक्षेप में वर्णन

  • पैमाने के प्रतिफल से आप क्या समझते हैं?
  • पैमाने के वर्धमान प्रतिफल का उदाहरण देकर संक्षेप में वर्णन
  • पैमाने के प्रतिफल की धारणा में अविभाज्य की स्थिति
  • पैमाने के घटते प्रतिफल की स्थिति
    • अर्थशास्त्र – महत्वपूर्ण लिंक

पैमाने के प्रतिफल से आप क्या समझते हैं?

पैमाने के प्रतिफल की समस्या यह है कि दीर्घकाल में उत्पादन के सभी साधन परिवर्तनशील होते हैं। इसके अंतर्गत हम यह अध्ययन करते हैं कि यदि उत्पादन के सभी साधन में एक ही अनुपात में वृद्धि की जाए तो उत्पादन पर क्या प्रभाव पड़ेगा? अर्थशास्त्रियों की धारणा यह है कि ऐसी स्थिति में उत्पादन की वृद्धि पैमाने के वर्तमान प्रतिफल,पैमाने के समान प्रतिफल और पैमाने के घटते प्रतिफल को दर्शाए की।

पैमाने के वर्धमान प्रतिफल का उदाहरण देकर संक्षेप में वर्णन

यदि उत्पादन के सभी साधनों को एक निश्चित अनुपात में बढ़ाया जाए और उसके परिणाम स्वरूप यदि उत्पादन उस अनुपात से अधिक मात्रा में बढ़ता है तो पैमाने के वर्तमान प्रतिफल की स्थिति होगी। उदाहरणार्थ,मान लीजिए कि साधन बढ़ाए जाने से पूर्व उत्पादन के साधनों को निम्न संयोग में लाया जाता था-

2 भूमि (एकडों में) +10 पूंजी (इकाइयों में) + 7 श्रमिक + 1 प्रबंधक =100 उत्पादन और इन साधनों को दोगुना करने पर स्थित निम्न होगी-

4 भूमि + 20 पूंजी + 14 श्रमिक + 2 प्रबंधक = उत्पादन।

उपर्युक्त उदाहरण से स्पष्ट है कि जब उत्पादन के सभी साधनों की मात्रा दोगुनी कर दी जाती है तो उत्पादन दोगुने से अधिक बढ़ जाता है। उसे ही पैमाने के वर्तमान प्रतिफल की स्थिति कहते हैं।

पैमाने के प्रतिफल की धारणा में अविभाज्य की स्थिति

उत्पादन में अधिक अनुपात मैं वृद्धि होने का दूसरा कारण पूंजीगत वस्तुओं का अविभाज्यता है। अविभाज्यता का अर्थ हैकि साधन कुछ निश्चित आकारों में ही उपलब्ध होते हैं। उत्पादन के पैमाने में ज्यों-ज्यों विस्तार किया जाता है,त्यों-त्यों अविभाज्य साधनों का उपयोग अधिक होने लगता है और उत्पादन लागत प्रति इकाई कम होने लगती है। उदाहरणार्थ, मान लीजिए, बल्ब बनाने की एक मशीन है जो दिन भर में 50 बल्ब बना सकती है। यदि बल्बों की मांग बढ़ जाती है तो उस मशीन से 300 बल्ब बनाएंगे अर्थात उत्पादन 6 गुना बढ़ जाएगा, इससे प्रति बल्ब उत्पादन की लागत पहले से कम होती जाएगी। अविभाज्य था केवल मशीनों एवं संयंत्रों से ही संबंधित नहीं होती है बल्कि अविभाज्यता का प्रश्न श्रम, प्रबंध वित्त और यहां तक की अनुसंधान एवं विज्ञान में भी उत्पन्न होता है। उदाहरणार्थ, श्रम पूर्णतया अविभाज्य नहीं है। इस विशेषता के कारण ही एक बड़े पैमाने के उद्योग एक छोटे पैमाने के उद्योग की अपेक्षा अधिक लाभ की स्थिति में होता है; जैसे-एक प्रबंधक सरलता पूर्वक 100 मजदूरों पर नियंत्रण कर सकता है। यदि उसे 50 मजदूरों को ही देखना पड़ता है तो चुकी मैनेजर एक अविभाज्य इकाई है इसलिए प्रति मजदूर लागत अधिक आएगी, परंतु 50 से जितने भी अधिक मजदूर बढ़ते जाएंगे,लागत कम होती जाएगी क्योंकि वही मैनेजर उन मजदूरों को भी देखेगा और 100 मजदूरों पर लागत न्यूनतम होगी। इस प्रकार उत्पादन की मात्रा में ज्यों-ज्यों वृद्धि की जाती है, अविभाज्य साधनों का त्यों- त्यों अधिक उपभोग उन्हें लगता है अतः  उत्पादन लागत प्रति इकाई कम होने लगती है।

पैमाने के घटते प्रतिफल की स्थिति

“यदि उत्पादन के सभी साधनों को एक निश्चित अनुपात में बढ़ाया जाता है और उसके परिणाम स्वरूप कुल उत्पादन यदि वह संवाद से कम मात्रा में बढ़ता है तो पैमाने के घटते हुए प्रतिफल की स्थिति होगी।” उदाहरणार्थ, मान लीजिए कि उत्पादन के सभी साधन 20% से बढ़ाए जाते हैं लेकिन उत्पादन में वृद्धि केवल 10% से होती है तो हम यह कहेंगे कि बनाने के घटते हुए प्रतिफल की प्रवृत्ति लागू हो रही है।

जिस समय पैमाने के घटते हुए प्रतिफल की प्रवृत्ति क्रियाशील होती है तो दीर्घकालीन औसत लागत बढ़ती हुई प्रतीत होती है जिसे आग्रह तालिका द्वारा स्पष्ट किया गया है-

उत्पादन के साधनों का संयोग

कुल उत्पादन

कुल लागत

औसत लागत

सीमांत लागत

(2 भूं + 10 पूं + 7 श्र + प्रबंध)

100

500

5

2 (2 भूं + 10 पूं + 7 श्र + प्रबंध)

160

1000

6.25

8.3

4 (2 भूं + 10 पूं + 7 श्र + प्रबंध)

260

2000

7.69

10.0

उपर्युक्त तालिका में जब उत्पादन के साधनों को दोगुना किया जाता है तो उत्पादन दोगुना नहीं होता परिणाम स्वरुप औसत लागत में वृद्धि होती है और सीमांत लागत, अवसर लागत से अधिक होती है।

अर्थशास्त्र महत्वपूर्ण लिंक
  • उत्पादन फलन का अर्थ | उत्पादन फलन की प्रकृति | Meaning of production function in Hindi | Nature of production function in Hindi
  • पैमाने के प्रतिफल नियमों की व्याख्या | हास्य मान प्रतिफल नियम
  • स्थिर एवं परिवर्तनशील लागत | स्थिर लागत | परिवर्तन लागत
  • अल्पकाल में लागत | औसत लागत एवं सीमांत लागत में संबंध
  • मांग की आडी व तिरछी लोच | मांग की आड़ी लोच की परिभाषाएं
  • सम-उत्पाद रेखाओं का अर्थ | सम-उत्पाद रेखाओं की विशेषताएं बताइए
  • अनुकूलतम साधन संयोग का अर्थ | उत्पादन के संतुलन की व्याख्या
  • उत्पादक का संतुलन या साधनों का अनुकूलतम सहयोग का वर्णन | Description of productive balance or optimal support of resources in Hindi

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- 

You may also like

About the author

वर्तमान प्रतिफल की अवस्था से क्या अभिप्राय है?

उपर्युक्त उदाहरण से स्पष्ट है कि जब उत्पादन के सभी साधनों की मात्रा दोगुनी कर दी जाती है तो उत्पादन दोगुने से अधिक बढ़ जाता है। उसे ही पैमाने के वर्तमान प्रतिफल की स्थिति कहते हैं।

पैमाने के प्रतिफल का क्या अभिप्राय है इसकी विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन कीजिए?

पैमाने का प्रतिफल यदि उत्पादन के सभी साधनों में एक साथ आदुपातिक परिवर्तन किया जाए तो इसके फलस्वरू उत्पत्ति में होने वाले परिवर्तन को पैमाने का प्रतिफल कहते हैं । परिवर्तन पैमाने के प्रतिफल का संबंध सभी साधनों में समान अनुपात में होने वाले परिवर्तनों के फलस्वरूप कुल उत्पादन में होने वाले परिवर्तन से होता है।

प्रतिफल के नियम से क्या अभिप्राय है?

Solution : पैमाने का प्रतिफल नियम-दीर्घकाल में फार्म उत्पादन के सभी साधनों में परिवर्तन कर सकती है। दीर्घकाल में दो या अधिक साधनों में अनुपातिक वृद्धि और उत्पादन मात्रा के संबंध के पैमाने को प्रतिफल कहते हैं।

एक कारक के प्रतिफल से क्या अभिप्राय है व्याख्या कीजिए?

जब उत्पादन के एक साधन को घटाने या बढ़ाने बढ़ाने तथा अन्य कारकों को स्थिर रखने पर उत्पादन की मात्रा में जो परिवर्तन आता है उसे साधन या कारक के प्रतिफल कहते हैं। उदाहरण के लिए अल्पकाल में भूमि की मात्रा स्थिर होती है। हम केवल श्रम की इकाइयों में कमि या वृद्धि करके उत्पादन को परिवर्तित कर सकते हैं।