शरीर में आयरन की कमी कैसे दूर करें - shareer mein aayaran kee kamee kaise door karen

शरीर में आयरन की कमी कैसे दूर करें - shareer mein aayaran kee kamee kaise door karen
रायपुरPublished: Jun 07, 2021 11:24:03 pm

चंद दिनों में दिखेगा फर्क

शरीर में आयरन की कमी कैसे दूर करें - shareer mein aayaran kee kamee kaise door karen

शरीर में आयरन की कमी पूरी करेंगे ये 5 प्राकृतिक घरेलू उपाय

व्यक्ति के शरीर में दो तरह की रक्त कोशिकाएं होती हैं-सफेद और लाल। जब बॉडी में लाल रक्त कोशिकाएं कम हो जाती हैं तो शरीर में खून की कमी होने लगती है। जिसे एनीमिया भी कहा जाता है। आयरन की मात्रा शरीर में बढ़ाकर व्यक्ति कम हुए हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर रोगों से लडऩे की क्षमता कम होने लगती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को कई गंभीर रोग भी घेरने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे प्राकृतिक घरेलू उपाय, जिन्हें आजमाकर आप शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

Best Iron Foods: आजकल काम-काज की व्यस्तता के चलते लोग अपने खान-पान पर अच्छी तरह ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। शरीर में खून की कमी को मेडिकल भाषा में एनीमिया (Anemia) कहा जाता है।  

हीमोग्लोबिन की कमी होने से व्यक्ति में थकान, त्वचा का पीला पड़ना, सांस फूलना, तेज या अनियमित दिल की धड़कन, ऊर्जा की कमी, बालों का झड़ना, हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर जैसे आम लक्षण नजर आने लगते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में अधिकतर महिलाएं और बच्चे खून की कमी के समस्या से पीड़ित हैं। अगर आपके शरीर में भी खून की कमी है तो ये चीजें डाइट में शामिल करके आप अपने शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ा सकते हैं।  

शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाती हैं ये चीजें-
सेब-

सेब आयरन का एक समृद्ध स्रोत है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आयरन की कमी पूरी करने के लिए रोजाना कम से कम एक सेब जरूर खाना चाहिए।

अनार-
अनार में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके रोजाना सेवन से लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद मिलती है। अनार ब्‍लड में आयरन की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।

चुंकदर-
चुंकदर आयरन का सबसे अच्‍छा स्रोत है। इसका सेवन करने से भी शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होता है। इसके अलावा यह फोलिक एसिड, फायबर, मैग्नीज और पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत है।  

अमरूद-
पके हुए अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। महिलाओं के लिए अमरूद का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। 

खजूर-
हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने में खजूर भी काफी फायदेमंद माना जाता है। खजूर में कॉपर,मैग्नीशियम , मैग्नीज़, विटामिन बी6, आचिन, पैंटोथेनिक एसिड और रिबोफ्लाविन जैसे पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट गर्म दूध के साथ खजूर का सेवन करें।  

पालक-
शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में पालक का सेवन भी काफी मदद कर सकता है। पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, खनिज लवण और प्रोटीन जैसे तत्‍वों के साथ भरपूर मात्रा में आयरन भी पाया जाता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

सावधान: हाथों-पैरों में ऐसे लक्षण का मतलब शरीर में आयरन की है कमी, तुरंत हो जाएं अलर्ट वरना बढ़ सकता है खतरा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Feb 2022 04:44 PM IST

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना सबसे आवश्यक माना जाता है। पौष्टिक आहार का मतलब, ऐसी चीजों का सेवन जिससे शरीर के लिए आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की आसानी से पूर्ति की जा सके। जब हम स्वस्थ शरीर की बात करते हैं, तो इसके लिए कुछ पोषक तत्वों की सबसे अधिक आवश्यकता होती है- आयरन उनमें से एक है। आयरन वह मूल घटक है जो शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन, लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर के ऊतकों और अंगों तक पहुंचाता है।  यदि शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचने में दिक्कत हो सकती है, जो सेहत के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बनती है।

शरीर में आयरन की कमी का पता लगाने के लिए आमतौर पर खून की जांच कराने की सलाह दी जाती है, पर क्या आप जानते हैं कि शरीर में दिखने वाले कुछ संकेतों के आधार पर भी आसानी से इसका पता लगाया जा सकता है? आइए हाथों और पैरों में आयरन की कमी के कारण दिखने वाले संकेतों के बारे में जानते हैं जिनके आधार पर समस्या का आसानी से निदान किया जा सकता है?

आयरन की कमी के सामान्य लक्षण क्या हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में आयरन की कमी के कारण लोगों को एनीमिया की समस्या हो सकती है। अक्सर प्रारंभिक अवस्था में लोगों का इस तरफ ध्यान नहीं जाता है जिसके कारण बाद में गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। आयरन की कमी के एनीमिया से संबंधित इन लक्षणों पर सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

  • त्वचा में पीलापन
  • दुर्बलता और कमजोरी
  • सिर दर्द- चक्कर आना
  • अत्यधिक थकान महसूस करते रहना।
  • शरीर में सूजन, जीभ में दर्द बना रहना
  • भूख कम लगना।

हाथों-पैरों का ठंडा हो जाना
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आयरन की कमी के सामान्य लक्षणों के अलावा कुछ लोगों को हाथों और पैरों में भी इसके संकेत महसूस हो सकते हैं। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है उनके हाथ और पैर अक्सर ठंडे बने रहते हैं। यदि आपको भी लगातार इस तरह की समस्या का अनुभव होता है तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके समस्या का निदान कराना आवश्यक हो जाता है। 

क्यों होता है शरीर में आयरन की कमी?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे कई कारण है जिनके चलत शरीर में इस बेहद आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। रक्त में मौजूद लाल रक्त कोशिकाओं के भीतर आयरन होता है, कई स्थितियों में शरीर से खून ज्यादा निकल जाने के कारण आयरन की कमी हो सकती है। माहवारी के कारण महिलाओं को आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा भोजन में पौष्टिकता और आयरन वाली चीजों की कमी के कारण भी इस समस्या का खतरा बढ़ जाता है।

आयरन की पूर्ति कैसे करें?
अध्ययनों से पता चलता है कि यदि हम अपने आहार को सही कर लें तो शरीर में आयरन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इसके लिए उन चीजों का अधिक से अधिक सेवन किया जाना चाहिए जिसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है। रेड मीट और पोल्ट्री, समुद्री भोजन, बीन्स, गहरी हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक, सूखे मेवे, जैसे किशमिश और खुबानी आदि को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। आहार में इन चीजों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

सबसे ज्यादा आयरन कौन से फल में पाया जाता है?

यह माना जाता है कि पालक में सबसे ज्यादा आयरन होता है। 100 ग्राम पालक में 2.72 मिग्रा आयरन होता है।

आयरन के स्तर को जल्दी कैसे बढ़ाएं?

आयरन की कमी हसे एनीमिया हो सकता है। शरीर में आयरन फोलिक ऐसिड और विटामिन बी की कमी से हमारा हीमग्लोबिन लेवल घटता है, जिसके चलते हमें थकान और कमजोरी महसूस होती है।.
चुकंदर चुकंदर का सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। ... .
आंवला और जामुन ... .
पिस्ता ... .
नींबू ... .
अनार ... .
सेब ... .
पालक ... .
सूखी किशमिश.

आयरन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

अपने आहार से अधिक आयरन कैसे प्राप्त करें?.
आयरन से भरपूर सब्जियां जैसे कि छोटे पत्तों वाली पालक, मक्खनी सलाद पत्ता, ब्रॉकली, सेम, हरी मटर, चुकंदर आदि।.
विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां, जैसे टमाटर, शिमला मिर्च, अनानास, संतरा, आदि।.
आयरन युक्त सामग्रियां जैसे चिकन, सामन, अंडा, दाल, राजमा, छोले, बादाम, कद्दू के बीज, आदि।.

आयरन की कमी से क्या क्या परेशानी होती है?

आयरन की गंभीर रूप से कमी में अनिमिया, थकावट, सांस फूलना या सीने में दर्द जैसे लक्षण महसूस होने लगें। इसके अलावा आयरन की कमी की वजह से चक्कर आना, ठंडे हाथ और पैर, त्वचा का पीला पड़ना, नाखूनों का टूटना और जीभ में सूजन जैसे संकेत देखे जा सकते हैं।