1 Show महाभारत के रचयिता का नाम बताओ। वेद व्यास 2 महाभारत के लेखन का कार्य किसने किया? गणेश जी ने 3 महाभारत के अध्यायों को क्या कहते हैं? पर्व 4 महाभारत में श्लोकों की कुल संख्या कितनी है? एक लाख 5 भीष्म पितामह का असली नाम क्या था? देवव्रत 6 भीष्म पितामह के माता पिता का क्या नाम था? गंगा-शांतनु 7 शांतनु ने किस केवट कन्या से विवाह किया? सत्यवती 8 सत्यवती के पुत्रों के नाम बताओ। चित्रांगदा व विचित्रवीर्य 9 महाभारत के अनुसार किसने अपनी 7 संतानों को गंगा नदी में डाल दिया था? शांतनु की पत्नी गंगा ने 10 धृतराष्ट्र की माता का नाम बताओ। अम्बिका 11 पांडु का माता का नाम बताओ अम्बालिका 12 कुंती किसकी पत्नी थी? पांडु 13 पांडु की दूसरी पत्नी का नाम बतओ। माद्री 14 महाभारत के अनुसार किस ने विवाह के समय ही अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली थी? गांधारी 15 धृतराष्ट्र के पुत्रों को क्या नाम दिया गया था? कौरव 16 पांडु के पुत्रों को क्या नाम दिया गया था? पांडव 17 कौरवों व पांडवों के शस्त्र गुरू का नाम बताओ। द्रोणाचार्य 18 गुरू की मूर्ति बनाकर धनुर्विद्या का ज्ञान प्राप्त करने वाले भील का नाम बताओ। एकलव्य 19 भीष्म और द्रोणाचार्य को धनुर्विद्या किसने सिखाई। परशुराम ने 20 भगवद् गीता किस ग्रंथ का एक भाग है? महाभारत 21 भगवद् गीता में कितने अध्याय हैं? अठारह 22 भगवद् गीता में श्लोकों की कुल संख्या कितनी है? सात सौ 23 भगवद् गीता महाभारत के किस पर्व में वर्णित है? भीष्म पर्व 24 विष्णु सहस्त्रनाम किस ग्रंथ में है? महाभारत 25 भगवद् गीता में कौन सा अध्याय सबसे बड़ा है? 18वां 26 पांडवों में सर्वप्रथम विवाह किसका हुआ? भीम का हिडिम्बा के साथ 27 अम्बा, अम्बालिका किस प्रदेश की राजकुमारियां थीं? काशी 28 द्रोपदी किस प्रदेश की राजकुमारी थी? पांचाल 29 द्रोपदी का जन्म का नाम क्या था? कृष्णा 30 पांडवों के अज्ञातवास के समय द्रोपदी का छद्म नाम क्या था? सैरंध्री 31 पांडवों के अज्ञातवास के समय युधिष्ठिर का छद्म नाम क्या था? कंक 32 कुंती का दूसरा नाम बताओ। पृथा 33 पांडवों के अज्ञातवास के समय भीम का छद्म नाम क्या था? बल्लव 34 पांडवों के अज्ञातवास के समय अर्जुन का छद्म नाम क्या था? बृहन्नला 35 पांडवों के अज्ञातवास के समय सहदेव का छद्म नाम क्या था? अरिष्ट नेमि 36 पांडवों के अज्ञातवास के समय नकुल का छद्म नाम क्या था? ग्रंथिक 37 पांडवों ने अपने अज्ञातवास का एक वर्ष कहां बिताया? विराट नगर में 38 महाराज युधिष्ठिर ने अपनी राजधानी कहां बनाई? इंद्रप्रस्थ 39 अर्जुन की पत्नी, कृष्ण की बहन, अभिमन्यु की माता का नाम बताओ। सुभद्रा 40 महाराज धृतराष्ट्र ने किसे अपना मंत्री बनाया? विदुर को 41 महाभारत युद्ध में भीम पुत्र घटोत्कच कौरव सेना के किस योद्धा के हाथों वीरगति को प्राप्त हुआ? कर्ण 42 युद्ध के अंत में अश्वत्थामा ने पांडव पक्ष पर किस महासंहारक अस्त्र का प्रयोग किया था? ब्रह्मास्त्र 43 बलराम के अतिरिक्त तटस्थ रहने वाले योद्धा कौन थे? विदर्भराज रूक्मी 44 ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करने वाले दो योद्ध कौन थे? अर्जुन व अश्वत्थामा 45 चक्रव्यूह में फसने के बाद अभिमन्यु को कितने महारथियों ने मिलकर मारा? छ: 46 कर्ण ने अर्जुन का वध करने के लिए इंद्र से शक्ति मांगी, किंतु इसका प्रयोग किसको मारने के लिए हुआ? घटोत्कच 47 भगवान शिव से कौन सा अस्त्र अर्जुन ने प्राप्त किया? पाशुपतास्त्र 48 युद्ध में विजयी होने पर पांडवों ने कौन सा यज्ञ किया? अश्वमेघ यज्ञ 49 युद्ध में पांडवों व कौरवों की सेनाओं का क्या अनुपात था? 7:11 (सात : ग्यारह) 50 भगवान कृष्ण को महाभारत युद्ध में शस्त्र न उठाने की प्रतिज्ञा से किसने विचलित किया? भीष्मा पितामह ने 51 जरासंध का वध किसने किया था? भीम ने 52 श्री कृष्ण के शंख का क्या नाम था? पांचजन्य 53 युधिष्ठिर के शंख का क्या नाम था? अनन्तविजय 54 भीम के शंख का क्या नाम था? पौंड्र 55 अर्जुन के शंख का नाम बताओ। देवदत्त 56 नकुल के शंख का क्या नाम था? सुघोष 57 सहदेव के शंख का क्या नाम था? मणिपुष्पक 58 महाभारत युद्ध में कौरव पक्ष के कुल कितने सेनापति बने? पांच 59 कर्ण के निधन के बाद कौरवों का सेनापति कौन बना? शल्य 60 युद्ध में भीम ने किसी भुजाएं तोड़कर प्रतिज्ञा पूरी की? दु:शासन 61 द्रोपदी पुत्रों की हत्या किसने की थी? अश्वत्थामा 62 कर्ण की जन्मदात्री माता का नाम क्या था? कुंती 63 महाभारत का वास्तविक नाम क्या है? जयसंहिता 64 भगवान कृष्ण का जन्म किस नगर में हुआ ? मथुरा 65 महाभारत का युद्ध कहां हुआ? कुरूक्षेत्र 66 कृष्ण के विराट स्वरूप का वर्णन गीता के किस अध्याय में आता है? ग्यारहवें में 67 युद्ध में कौरवों का प्रथम सेनापति कौन था? भीष्म पितामह 68 युद्ध में पांडवों का प्रथम सेनापति कौन था? धृष्टद्युम्न 69 महाभारत में धर्म पुत्र किसे कहा गया है? युधिष्ठिर 70 महाभारत के युद्ध का धृतराष्ट्र को वर्णन किसने दिया? संजय 71 युधिष्ठिर के लिए अनोखा भवन बनाने वाले शिल्पी का नाम बताओ, जहां दुर्याधन भ्रम में पड़ गया था? मयासुर 72 कृष्ण के सारथी का क्या नाम था? दारूक 73 अर्जुन को प्रसिद्ध शंख देवदत्त किसने उपहार में दिया? मयासुर 74 जरासंध किस प्रदेश का राजा था? मगध 75 कौन ऋषि जन्मेजय को महाभारत की कथा सुनाते हैं? वैशम्पायन 76 बनवास के समय पांडवों को अक्षय पात्र किसने दिया था? सूर्य ने 77 पांडवों के पुरोहित का नाम क्या था? धौम्य ऋषि 78 एकचक्र नगरी में रहते हुए भीम ने किस राक्षस को मारकर ब्राह्मण परिवार की रक्षा की? बकासुर 79 द्रोपदी एवं धृष्टद्युम्न का जन्म कहां से हुआ? यज्ञवेदी से 80 अर्जुन की पत्नी चित्रांगदा किसकी पुत्री थी? मणिपुर के राजा चित्रवाहन की 81 अर्जुन की पत्नी उलूपी किसकी पुत्री थी? कौरव्य नाग की 82 अर्जुन को गांडीव धनुष एवं श्रीकृष्ण को चक्र किसने दिया? अग्नि के कहने पर वरूण देव ने 83 मयासुर कौन था? असुरों का वास्तुशिल्पीकार 84 जरासंध ने कितने राजाओं को कैद कर रखा था? 86 राजाओं को 85 जरासंध का वध किसने किया? भीम ने 86 जरासंध व भीम का मल्लयुद्ध कितने दिन चला? 14 दिन 87 दुर्योधन तथा भीम में पहले कौन पैदा हुए? दोनों एक ही दिन पैदा हुए। 88 महाभारत युद्ध से पूर्व युधिष्ठिर ने आधा राज्य मिलने पर राजसूय यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ में दिग्विजय की खातिर कौन पांडव किस दिशा में गया? भीम पूर्व, अर्जुन उत्तर, नकुल पश्चिम तथा सहदेव दक्षिण में 89 राजसूय यज्ञ में श्री कृष्ण ने क्या जिम्मेदारी ली? ब्राह्मणों के पांव पखारने का कार्य 90 राजसूय यज्ञ में भोजन व्यवस्था की देखरेख किसने की? दु:शासन 91 राजसूय यज्ञ में सर्वश्रेष्ठ मेहमान का सत्कार किसे दिया गया? श्री कृष्ण को 92 शिशुपाल किस प्रदेश का राजा था? चेदि राज्य का 93 जुए में हारकर पांडवों को कितने वर्ष का बनवास मिला? 12 वर्ष बनवास तथा एक वर्ष अज्ञातवास 94 पांडवों के बनवास के समय कुंती कहां रही? हस्तिनापुर में विदुर के पास 95 बनवास के समय पांडवों के साथ कौन मुनि रहे? धौम्य 96 बनवास के दौरान अर्जुन को किससे शस्त्र अस्त्र प्राप्त हुए? शिव से पाशुपतास्त्र, यमराज से दंड, वरूण से वारूण पाश, कुबेर से अंतर्धान 97 बनवास के दौरान अर्जुन ने किससे नाच गाना सीखा? गंधर्व चित्रसेन से 98 अर्जुन का शिवजी से युद्ध क्यों हुआ? शिव जी ने अर्जुन की परीक्षा ली थी 99 महाभारत में युधिष्ठिर के अतिरिक्त किस और राजा के जुए में राजपाट हार जाने का वर्णन है? राजा नल 100 राजा नल किस प्रदेश के राजा थे? निषध देश के 101 राजा नल ने किससे जुए में अपना राजपाट हारा अपने भाई पुष्कर से 102 वसुदेव की बहन कौन थी? पृथा, राजा शूर सेन की पुत्री, उसका नाम कुंती भी था 103 माद्री किस प्रदेश की राजकुमारी थी? मद्रदेश की 104 माद्री का भाई, जो कौरवों की ओर से लड़ा? शल्य 105 गांधारी किस प्रदेश की राजकुमारी थी? गांधार 106 युयुत्सु कौन था? धृतराष्ट्र का पुत्र जो पांडवों की ओर से लड़ा 107 कौरवों की एकमात्र बहन दु:शला का विवाह किस से हुआ? जयद्रथ 108 एकलव्य के पिता का नाम बताओ। हिरण्यधनु 109 वारणावत में पांडवों को जलाकर मारने के उद्देश्य से लक्षगृह किसने बनाया? दुर्याधन के मंत्री पुरोचन ने 110 सती सावित्री के माता पिता का नाम बताओ। मालवी-अश्वपति 111 कर्ण के बचपन का नाम बताओ। वसुषेण 112 युधिष्ठिर यक्ष संवाद माहभारत के किस पर्व में हे? वन पर्व में 113 द्रोपदी के चीरहरण का वर्णन महाभारत के किस पर्व में है? सभा पर्व में 114 नल दमयंती कथा महाभारत के किस पर्व में है? वन पर्व में 115 महाभारत में रामायण का वर्णन किस पर्व में है? वन पर्व में 116 पांडवों का द्रोपदी के साथ विवाह किस पर्व में वर्णित है? आदि पर्व में 117 लाक्षागृह का वर्णन महाभारत के किस पर्व में है? आदि पर्व में 118 इंद्र का कर्ण से कवच एवं कुंडल मांगना किस पर्व में है? वन पर्व में 119 पांडवों के अज्ञातवास का वर्णन किस पर्व में है? विराट पर्व में 120 अज्ञातवास के दौरान युधिष्ठिर क्या काम करते थे? राजा विराट को पांसे खेलना सिखाते थे। 121 अज्ञातवास के दौरान भीम क्या काम करते थे? रसोइया थे 122 अज्ञातवास के दौरान अर्जुन क्या काम करते थे? नर्तकी बनकर नृत्य तथा गान सिखाते थे 123 अज्ञातवास के दौरान नकुल क्या काम करते थे? अश्वपाल थे 124 अज्ञातवास के दौरान सहदेव क्या काम करते थे? गोशाला अधीक्षक थे 125 कीचक कौन था? राजा विराट की पत्नी सुदेष्ना का भाई 126 अभिमन्यु तथा उत्तरा के विवाह का वर्णन किस पर्व में है? विराट पर्व में 127 नहुष को इंद्र पद प्राप्ति तथा पदच्युत होने का वर्णन किस पर्व में है? उद्योग पर्व में 128 कीचक वध किस पर्व में है? विराट पर्व में 129 विदुर नीति का वर्णन किस पर्व में है? उद्योग पर्व में 130 अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा किसकी पुत्री थी? विराट की 131 श्रीकृष्ण ने कर्ण को युधिष्ठिर का बड़ा भाई कहकर पांडवों का युद्ध में साथ देने को कहा किंतु उसने स्वीकार नहीं किया? यह वर्णन किस पर्व में है ? उद्योग पर्व में 132 श्रीकृष्ण दुर्योधन को पांडवों से मेल करके उन्हें आधा राज्य देने का आग्रह करने गए। दुर्योधन ने स्वीकार न कर उन्हें बंदी बनाने का प्रयास किया। श्री कृष्ण ने उसका प्रयास असफल कर दिया। यह विवरण किस पर्व में है? उद्योग पर्व में 133 भीष्म काशीराज की तीन राजकुमारियों का स्वयंबर स्थल से अपहरण कर लाए। उनमें से दो का विवाह विचित्रवीर्य से करा दिया। तीसरी राजकुमारी का नाम बताओ। अम्बा 134 महाभारत युद्ध के कौन से दिन कृष्ण अपनी प्रतिज्ञा तोड़कर चक्र उठाकर भीष्म को मारने दौड़े? तीसरे दिन 135 अर्जुन के पुत्र इरावन का वध किसके हाथों हुआ? अलम्बुश द्वारा 136 भीष्म कितने दिन सेनापति रहे? 10 दिन 137 भीष्म के बाद कौरवों के सेनापति कौन बने? द्रोणाचार्य 138 दुर्योधन के पुत्र का नाम। लक्ष्मण 139 दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण का वध किसने किया? अभिमन्यु ने 140 चक्रव्यूह की रचना किसने की? गुरू द्रोणाचार्य ने 141 युद्ध के कौन से दिन चक्रव्यूह की रचना की गई? तेरहवें दिन 142 चक्रव्यूह की रचना वाले दिन अर्जुन कहां थे? सशप्तको के साथ युद्ध करने गए थे 143 अभिमन्यु के वध के पश्चात अर्जुन ने क्या प्रतिज्ञा की? अगले दिन सांय काल तक जयद्रथ को मार डालने की 144 विराट तथा द्रुपद का वध किसने किया? द्रोणाचार्य ने 145 द्रोणाचार्य ने कितने दिन सेनापति का भार संभाला? पांच दिन 146 द्रोणाचार्य किसके हाथों मारे गए? धृष्टद्युम्न 147 अश्वत्थामा हाथी को किसने मारा? भीम ने 148 सर्वप्रथम अश्वत्थामा मारे जाने की घोषणा किसने की? भीम ने 149 द्रोणाचार्य के बाद कौरवों का सेनापति कौन बना? कर्ण 150 कर्ण के धनुष के नाम ? विजय 151 अर्जुन ने युधिष्ठिर को मारने के लिए तलवार उठाई। यह आख्यान महाभारत के किस पर्व में है? कर्ण पर्व में 152 दु:शासन का वध किसने दिया? भीम ने 153 अश्वत्थामा ने दुर्याधन से पांडवों के साथ संधि करने का प्रस्ताव किया। यह किस पर्व में वर्णित है? कर्ण पर्व में 154 कर्ण कितने दिन सेनापति रहे? दो दिन 155 युद्ध के कौन से दिन कर्ण की मृत्यु हुई? सत्रहवें दिन 156 कृपाचार्य द्वारा दुर्योधन को संधि करने की सलाह कब दी गई? कर्ण की मृत्यु के बाद 157 शल्य का वध किसके हाथों हुआ? युधिष्ठिर के द्वारा 158 कर्ण का वध किसके हाथों हुआ? अर्जुन के द्वारा 159 शकुनी के पुत्र उलूक का वध किसने किया? सहदेव ने 160 शकुनि का वध युद्ध के कौन से दिन हुआ? 18वें दिन 161 पाराशर गीता का वर्णन किस पर्व में है? शांति पर्व 162 शल्य कितने दिन सेनापति रहे? 1 दिन 163 शल्य की मृत्यु के बाद दुर्योधन ने क्या किया? वह भागकर एक सरोवर में छिप गया। वहां पांडवों ने उसका पीछा किया और युद्ध के लिए ललकारा। किसी एक व्यक्ति के साथ लडऩे का वादा लेने के बाद वह सरोवर से निकला। भीम के साथ युद्ध में मारा गया। 164 भीष्म पितामह कितने दिन तक शरशय्या पर पड़े रहे। 58 दिन 165 भीष्म पितामह के देह त्याग का वर्णन किस पर्व में हैं? अनुशासन पर्व में 166 युद्ध के बाद व्यास जी ने युधिष्ठिर से प्रायश्चित रूप से क्या करने को कहा? अश्वमेघ यज्ञ करने को 167 अश्वमेघ या न करा सकने की युधिष्ठिर ने क्या आपत्ति की? धनाभाव, खजानाखाली 168 शकुनी का वध किसने किया? सहदेव ने 169 महाभारत के युद्ध के पश्चात पांडवों की ओर से कौन कौन जीवित बचे? पांचों पांडव, श्रीकृष्ण तथा सात्यकि 170 महाभारत युद्ध के पश्चात कौरवों की ओर से कौन कौन यौद्धा जीवित बचे? कृपाचार्य, कृत्तवर्मा, अश्वत्थामा तथा युयुत्सु, विदुर एवं संजय 171 महाभारत युद्ध की समाप्ति पर अर्जुन और श्रीकृष्ण के रथ से उतरते ही क्या घटना घटी? रथ धू धूकर जल उठा और पूरी तरह भस्म हो गया। 172 धृष्टद्युम्न, उत्तमौजा और युधामन्यु का वध किसके हाथों हुआ? अश्वत्थामा ने तीनों को पीट पीटकर मार डाला 173 द्रोपदी के पांचों पुत्रों का वध किसने किया? अश्वत्थामा ने तलवार से काट डाला 174 अश्वत्थामा द्वारा रात में नर संहार पर पांडवों ने क्या किया? अश्वत्थामा को पकड़क उसके माथे पर लगी मणि निकाल ली और उसे सदा के लिए भटकता छोड़ दिया। 175 युधिष्ठिर ने राज्य प्राप्ति के बाद किसे युवराज घोषित किया? भीमसेन को 176 युधिष्ठिर ने राज्य प्राप्ति के बाद किसे खजाने का भार सौंपा? संजय को 177 युधिष्ठिर ने राज्य प्राप्ति के बाद किसे मंत्री घोषित किया? विदुर 178 युधिष्ठिर ने राज्य प्राप्ति के बाद सेना के देखभाल का भार किसे दिया? नकुल को 179 शत्रुओं पर आक्रमण तथा बचाव की जिम्मेवारी किसे दी? अर्जुन को 180 अभिमन्यु के पुत्र का नाम परीक्षित 181 परीक्षित का जन्म कैसे हुआ? वह मृत पैदा हुआ, श्री कृष्ण द्वारा जीवित किया गया। 182 अश्वमेघ यज्ञ में घोड़े के पीछे रक्षा के लिए कौन पांडव गया? अर्जुन 183 महाभारत युद्ध के पश्चात कितने वर्षों तक धृतराष्ट्र, गांधारी तथा कुंती युधिष्ठिर के राज्य में रहे? 15 वर्ष 184 वन गमन के पश्चात कितने दिन जीवित रहे। तीन वर्ष, दावानल में जल मरे 185 15 वर्ष बाद धृतराष्ट्र ने क्या किया? गांधारी एवं कुंती के साथ वन गमन 186 श्री कृष्ण कुल का विनाश युद्ध के कितने वर्ष बाद हुआ? 36 वर्ष बाद 187 बलराम जी किस प्रकार अंत को प्राप्त हुए? समाधि लेकर स्वर्ग गए। 188 श्री कृष्ण का देहांत कैसे हुआ? अपने कुल के विनाश से दुखी एक पेड़ के नीचे लेटे, किसी व्याघ्र ने तीर से उनके प्राण हर लिए। 189 राजा नल की रानी दमयंती किसकी पुत्री थी? विदर्भ देश के राजा भीमक की 190 युधिष्ठिर के जुए के खेल का वर्णन किस पर्व में है ? सभा पर्व में 191 अश्वथामा नामक हाथी किस का था ? मालवा के राजा इन्द्र वर्मन का दुर्योधन ने भीम को मारने की योजना क्यों बनाई?दुर्योधन बचपन से ही भीम से बेर मानता था. दुर्योधन आरंभ से ही भीम की हत्या का षडयंत्र रचता रहता था. वह हर पल यही सोचा करता था कि किसी तरह से वह भीम को खत्म कर दे इसके बाद युधिष्ठिर, अर्जुन और सभी भाइयों को बंदी बनाकर संपूर्ण राज्य पर राज करेगा. शकुनि दुर्योधन का मामा था.
दुर्योधन ने भीम को मारने के लिए क्या किया?भीम को मारने की दुर्योधन ने क्या योजना बनाई ? उत्तर: भीम को मारने के लिए दुर्योधन ने पांडवों को जल-क्रीड़ा का न्योता दिया।
दुर्योधन भीम से ईर्ष्या क्यों करता था भीम को मारने के लिए दुर्योधन ने क्या किया *?Answer: दुर्योधन भीम से ईर्ष्या इसलिए करता था, क्योंकि भीम दुर्योधन से अधिक ताकतवर था।
दुर्योधन का वध किसने किया और कैसे किया?जीवन मंत्र डेस्क. महाभारत में कौरव और पांडवों के युद्ध में श्रीकृष्ण की नीतियों के बल पांडवों में जीत हासिल की थी। कौरव सेना में बड़े-बड़े यौद्धा थे, लेकिन वे अधर्म के साथ थे, इस वजह से उनकी पराजय हुई। अंत में भीम ने दुर्योधन का वध कर दिया था।
|