खांसी आने पर क्या क्या परहेज करना चाहिए? - khaansee aane par kya kya parahej karana chaahie?

खांसी आने पर क्या क्या परहेज करना चाहिए? - khaansee aane par kya kya parahej karana chaahie?

  • 1/10

मॉनसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन से लोगों को खांसी और बुखार की दिक्कत हो रही है. इस मौसम में दवा लेने से बुखार तो कम हो जाता है, लेकिन खांसी में जल्दी राहत नहीं होती. डॉक्टर्स कहते हैं कि खाने-पीने की कुछ चीजें खांसी और छाती में बलगम की समस्या को ज्यादा बढ़ा सकती हैं.

Photo: Getty Images

खांसी आने पर क्या क्या परहेज करना चाहिए? - khaansee aane par kya kya parahej karana chaahie?

  • 2/10

दूध- एक्सपर्ट के मुताबिक, खांसी होने पर दूध से सख्त परहेज करना चाहिए. दूध पीने से छाती में कफ और ज्यादा बढ़ जाता है जिससे खांसी की दिक्कत बढ़ेगी. ऐसे में आपको किसी भी तरह के डेयरी प्रोडक्ट से भी दूर रहना चाहिए.

खांसी आने पर क्या क्या परहेज करना चाहिए? - khaansee aane par kya kya parahej karana chaahie?

  • 3/10

चावल- डॉक्टर्स कहते हैं कि चावल की तासीर ठंडी होती है और इसमें बलगम बनाने वाले गुण मौजूद होते हैं. ऐसे में यह सर्दी-खांसी की समस्या को बढ़ा सकता है. यही कारण है कि सर्दी-खांसी या गले का इंफेक्शन होने पर डॉक्टर चावल, दही, मसालेदार भोजन, केला, आदि से बचने के सलाह देते हैं.

खांसी आने पर क्या क्या परहेज करना चाहिए? - khaansee aane par kya kya parahej karana chaahie?

  • 4/10

चीनी- खांसी की दिक्कत होने पर चीनी (शुगर) का भी सेवन नहीं करना चाहिए. ये सीने में इन्फ्लेमेशन की दिक्कत को ट्रिगर करने का काम करती है. इतना ही नहीं, शुगर हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर कर खांसी-जुकाम बढ़ा सकता है.

खांसी आने पर क्या क्या परहेज करना चाहिए? - khaansee aane par kya kya parahej karana chaahie?

  • 5/10

कॉफी- अगर आपको खांसी की शिकायत है तो कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें. कैफीन गले की मांसपेशियों को डिहाइड्रेट करने का काम करता है जिससे खांसी की समस्या ज्यादा हो सकती है.

खांसी आने पर क्या क्या परहेज करना चाहिए? - khaansee aane par kya kya parahej karana chaahie?

  • 6/10

एल्कोहल- शुगर की तरह एल्कोहल भी छाती में इंफ्लेमेशन की दिक्कत को बढ़ाने का काम करती है. ये हमारे व्हाइट ब्लड सेल्स के लिए भी खतरनाक है जो शरीर के जख्म भरने की प्रक्रिया को सुस्त करता है.

Photo: Getty Images

खांसी आने पर क्या क्या परहेज करना चाहिए? - khaansee aane par kya kya parahej karana chaahie?

  • 7/10

फ्राई फूड- मानसून में अक्सर लोगों को चाय और गर्म पकौड़े ज्यादा रास आते हैं. लेकिन बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से आपको खांसी है तो भूलकर भी फ्राई चीजें ना खाएं. तला हुआ, ऑयली फूड या फ्राई फूड आपके गले को नुकसान देगा और खांसी के लक्षणों को गंभीर बनाएगा.

खांसी आने पर क्या क्या परहेज करना चाहिए? - khaansee aane par kya kya parahej karana chaahie?

  • 8/10

प्रोसेस्ड फूड- बारिश में खांसी की दिक्कत होने पर प्रोसेस्ड फूड से भी दूरी बना लें आपको बाजार में मिलने वाले डिब्बा बंद फूड, कैन सूप या कैचअप जैसी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए.

Photo: Getty Images

खांसी आने पर क्या क्या परहेज करना चाहिए? - khaansee aane par kya kya parahej karana chaahie?

  • 9/10

ठंडी चीजें- इस मौसम में अगर आप खांसी से परेशान हैं तो ठंडी चीजें खाने से परहेज करें. आपको आइस्क्रीम या ठंडा पानी या जूस भी नहीं पीना चाहिए. ठंडी चीजें आपकी खांसी को ज्यादा बढ़ाएंगी.

खांसी आने पर क्या क्या परहेज करना चाहिए? - khaansee aane par kya kya parahej karana chaahie?

  • 10/10

ये चीजें खाने से मिलेगी राहत- बैक्टीरियल इंफेक्शन से खांसी होने पर दालचीनी, कच्चा लहसुन या लॉन्ग जैसी चीजों का सेवन आपके गले को राहत दे सकता है. औषधीय गुणों से भरपूर ये चीजें खांसी में काफी हद तक आराम दे सकती हैं.

खांसी में हमें क्या नहीं खाना चाहिए?

ये फूड कफ बनाते हैं जिससे समस्या बढ़ जाती है। खांसी के दौरान प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचना जरूरी है। प्रोसेस्ड फूड में आप केक, चिकन, सोडा, प्रोसेस्ड मीट, तत्काल बनने वाले नूडल्स, चॉकलेट, वाइट ब्रे, वाइट पास्ता, बेक्ड फूड, चिप्स वगैरह से परहेज़ करें।

ज्यादा खांसी आने पर क्या खाना चाहिए?

सर्दी-खांसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?.
केला कई लोग जुकाम-खांसी में केला खाना बंद कर देते हैं. ... .
शहद सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने के लिए आप शहद का सेवन कर सकते हैं. ... .
गुड़ ... .
दालचीनी ... .
कच्चा लहसुन ... .
अनानास ... .

5 मिनट में खांसी से छुटकारा कैसे पाएं?

अदरक (Ginger) के एक छोटे से टुकड़े को लेकर उस पर एक चुटकी नमक छिड़क लें और इसे दांतों के नीचे दबा लें. इस तरह अदरक का रस धीरे-धीरे मुंह के अंदर जाने दें. करीब 5-7 मिनट तक इसे मुंह में रखें और फिर चाहे तो कुल्ला कर लें, आपको सूखी खांसी से आराम मिलेगा.

क्या खांसी में दूध पीना चाहिए?

यदि आपको सूखी खांसी हो, तो आप दूध पी सकते हैं, खांसने पर बलगम आए तो दूध नहीं पीना चाहिए. देर रात भोजन करना और सोने से पहले दूध पी लेना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है. इससे शिरो गत रोग हो सकता है. डॉ.