पृथ्वी दिवस की थीम क्या है 2022? - prthvee divas kee theem kya hai 2022?

हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस (prathvi divas) मनाया जाता है। बता दें कि इसकी शुरुआत 1970 में हुई थी और उसके बाद से हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी। आज के समय में विश्व पृथ्वी दिवस को दुनियाभर में 195 से अधिक देश मनाते हैं। बता दें कि पृथ्वी दिवस (पृथ्वी दिवस पर संदेश) की गतिविधियों में दुनियाभर से लगभग 1 अरब लोग हर साल हिस्सा लेते हैं। इस वजह से दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक आंदोलन है। जब 1970 में पहली बार 22 अप्रैल को पृथ्वी  दिवस (prithvi divas ki jankari) का आयोजन किया गया था तो 20 मिलियन अमेरिकी लोगों ने इसमें भाग लिया था। इस कार्यक्रम में हर समाज, वर्ग और क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया था। इस तरह यह आंदोलन आधुनिक वक्त का सबसे बड़ा पर्यावरण (पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन और नारे) आंदोलन बन गया।

Table of Contents

  1. Prithvi Divas kab Manaya Jata Hai – पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है
  2. Prithvi Divas 2022 ki Theme – पृथ्वी दिवस की थीम 2022
  3. विश्व पृथ्वी दिवस का विषय (थीम) – Earth Day Theme in Hindi

Prithvi Divas kab Manaya Jata Hai – पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है

पृथ्वी दिवस की थीम क्या है 2022? - prthvee divas kee theem kya hai 2022?

                                              Prithvi Divas kab Manaya Jata Hai

जानकारों की मानें तो हमारी पृथ्वी एक ही ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है। ऐसे में पृथ्वी पर जीवन को बचाए रखने के लिए धरती की प्राकृतिक संपत्ति को सुरक्षित रखना भी बहुत ही आवश्यक है। भगवान की सबसे बुद्धिमान रचना मनुष्य है लेकिन वह आज के समय में धरती का ध्यान रखना भूल गया है। धरती द्वारा इंसानों को कई सारे संसाधन दिए गए हैं लेकिन मनुष्य आज के समय में इनका निर्दयतापूर्ण इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में पृथ्वी को लेकर मानवों को जागरूक करने के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। 

विश्व पृथ्वी दिवस की नींव यूएसए के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने 22 अप्रैल 1970 को रखी थी। ऐसे करने के पीछे उनका उद्देश्य लोगों को पृथ्वी (पृथ्वी दिवस स्लोगन) के प्रति और पृथ्वी पर मौजूद सीमित संसाधनों के प्रति जागरूक करने का था। उनके द्वारा इस दिन की शुरुआत ग्रह की संपत्ति का सम्मान, प्रोत्साहन करने और साथ ही लोगों के बीच प्राकृतिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए की गई। यदि मनुष्य स्वस्थ और जीवित रहना चाहता है तो उसके लिए पर्यावरण के मसलों पर ध्यान देना आवश्यक है और इसकी अहमियत को समझना और स्वीकार करना भी जरूरी है। 

उदाहरण के तौर पर, धरती पर रहने वाले हम लोगों की रक्षा ओजोन परत करती है। यह हमें सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है लेकिन इस लेयर में छेद हो गया है। इसका कारण पृथ्वी (save earth slogans in hindi) पर बढ़ता प्रदूषण, उद्योगों से निकलने वाले जहरीले पदार्थ आदि हैं। यहां तक कि ग्लेशियर भी समय के साथ-साथ पिघलने लगे हैं और ऐसे में अब इंसानों का सतर्क होना बहुत ही आवश्यक है और पर्यावरण को सुरक्षित करने की दिशा में अहम कदम उठाए जाना भी जरूरी है। इस वजह से हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। 

Prithvi Divas 2022 ki Theme – पृथ्वी दिवस की थीम 2022

पृथ्वी दिवस की थीम क्या है 2022? - prthvee divas kee theem kya hai 2022?

                                        Prithvi Divas 2022 ki Theme

साल 2022 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम इन्वेस्ट इन आवर प्लेनेट (Invest In Our Planet) रखी गयी है।  हालांकि, कई बार अर्थ वीक भी मनाया जाता है और इस दौरान पूरे हफ्ते के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाती है। 

आप कैसे ले सकते हैं इसमें हिस्सा? 

ऑनलाइन और व्यक्तिगत रूप से (स्थानीय कोविड -19 प्रतिबंधों के भीतर) हजारों कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, आप भी अपने आस-पास क्या हो रहा है, इसके बारे में पता करें और इन कार्यक्रमों का हिस्सा बनें। आप चाहें तो वर्चुअल या फिर किसी जगह किए जा रहे आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं और पृथ्वी दिवस को लेकर अपनी सहभागिता को दर्ज कर सकते हैं।

विश्व पृथ्वी दिवस का विषय (थीम) – Earth Day Theme in Hindi

पृथ्वी दिवस की थीम क्या है 2022? - prthvee divas kee theem kya hai 2022?

हर साल पृथ्वी दिवस (earth day quotes in hindi) पर अलग थीम होती है। दरअसल, उद्देश्य लोगों को जागरूक करने का ही होता है लेकिन इसके लिए हर साल अलग-अलग थीमों का चुनाव किया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि लोगों को अधिक अच्छी तरह से पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही इन थीम का उद्देश्य किसी एक टॉपिक पर अधिक फोकस करना भी होता है। तो चलिए आपको 2007 से लेकर 2020 तक की पृथ्वी दिवस की थीम्स बताते हैं।

2007 की थीम

धरती के प्रति दयालु बने, संसाधनों को बचाने का प्रयास करें। इस थीम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि धरती हमें कितना कुछ देती है और उसके प्रति हमारा संवेदना रखना और दयालु बनना कितना अधिक आवश्यक है।

2008 की थीम

कृपया पेड़ लगाएं। यह तो हम सभी जानते हैं कि पेड़ हमारे जीवन के लिए कितने अहम हैं और इस वजह से पेड़ों को दोबारा से लगाना कितना जरूरी है क्योंकि इन्ही के जरिए हमें सांस लेने के लिए स्वच्छ वायु मिलती है या यूं कहें कि ऑक्सीजन मिलता है।

2009 की थीम

कैसे आप आस-पास रहते हैं। इस थीम का उद्देश्य लोगों को समझाना है कि आप अपने आस-पास या फिर धरती के प्रति कैसा व्यवहार रखते हैं। या फिर किस तरह से रहते हैं।

2010 की थीम

पृथ्वी दिवस की थीम क्या है 2022? - prthvee divas kee theem kya hai 2022?

कम करो। इस थीम का उद्देश्य लोगों को समझाना है कि हमें संसाधनों का प्रयोग कम करना होगा। फिर चाहे उसके लिए हम पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें या फिर गाड़ी को शेयर करें लेकिन संसाधनों का कम प्रयोग करना जरूरी है ताकि लंबे समय तक हमें संसाधन मिल सकें और आने वाली पीढ़ी को भी इसकी दिक्कत ना हो।

2011 की थीम

वायु को स्वच्छ करो। जैसा कि हम सभी जानते हैं, आज के समय में हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है और इसलिए इसे कम करना बहुत ही जरूरी है। इस वजह से शायद आप भी इस थीम का उद्देश्य समझ गए होंगे।

2012 की थीम

धरती को संगठित करना। धरती को संगठित करना भी बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए हमें स्वंयम को संगठित करना होगा।

2013 की थीम

जलवायु परिवर्तन का चेहरा। जलवायु में तेजी से परिवर्तन हो रहा है और इसका कारण बढ़ता प्रदूषण है। ऐसे में लोगों का समझना जरूरी है कि जलवायु परिवर्तन किस तरह से केवल इंसानों को ही नहीं बल्कि पृथ्वी को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

2014 की थीम

पृथ्वी दिवस की थीम क्या है 2022? - prthvee divas kee theem kya hai 2022?

हरे शहर। हरे शहर से मतलब है कि शहरों में ब्लिडिंग, स्कूल और ऑफिस के अलावा फिर से पेड़ों का दिखाई देना या फिर पेड़-पौधों को लगाया जाना।

2015 की थीम

जल अद्भुत विश्व। जल मनुष्य के जीवित रहने के लिए बहुत ही आवश्यक है लेकिन प्रदूषण के कारण स्वच्छ पानी का स्तर भी कम होता जा रहा है।

2016 की थीम

धरती के लिए पेड़। धरती के लिए ही नहीं बल्कि इंसानों के लिए भी पेड़ बहुत आवश्यक हैं और इस वजह से पेड़ों की अहमियत को जानना बहुत ही जरूरी है।

2017 की थीम

पर्यावरण और जलवायु साक्षरता। पर्यावरण को बचाने के लिए हम सबका इसके प्रति जागरूक और साक्षर होना आवश्यक है तभी तो हम सभी मिलकर इस दिशा में काम कर सकेंगे।

2018 की थीम

प्लास्टिक प्रदूषण का अंत। प्लास्टिक हमारी दुनिया को काफी अधिक प्रभावित कर रही है क्योंकि यह खत्म नहीं होती है और धरती पर प्रदूषण को बढ़ाती है इस वजह से प्लास्टिक का इस्तेमाल और निर्माण बंद करना बहुत ही आवश्यक है।

2019 की थीम

अपनी प्रजातियों की रक्षा करें। यदि हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो उसके लिए हमें पर्यावरण को सुरक्षित करना होगा।

2020 की थीम

जलवायु कार्रवाई। जलवायु में हो रहे तेजी से बदलाव को समझना आवश्यक है और इसलिए हमें पर्यावरण को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। 

तो इस पृथ्वी दिवस आप भी पृथ्वी को बचाने का प्रण लीजिए और थोड़ा-थोड़ा करके इसे बचाने की दिशा में काम कीजिए।

2021 की थीम

साल 2021 में विश्व पृथ्वी दिवस (पृथ्वी दिवस 2021 की थीम) की थीम रीस्टोर दी अर्थ (Restore the Earth) रखी गयी थी। Restore the Earth थीम का उद्देश्य है कि कोविड-19 से उभरते हुए किस तरह के दुनिया में पर्यावरण को हुए नुकसान को कम किया जाए और आने वाले समय में हमारे द्वारा पृथ्वी को पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई की जाए। 

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

You Might Also Like
Earth Day Quotes in English
Slogans on Environment in Hindi

2022 की थीम क्या थी?

आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं... इस साल की थीम क्या है? बात अगर साल 2022 की थीम की करें, तो इस साल विश्व जनसंख्या दिवस की थीम '8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना' है।

पृथ्वी दिवस कब से मनाना शुरू हुआ?

पृथ्वी दिवस 1970 व्यापक पर्यावरण प्रदूषण की प्रतिक्रिया स्वरुप, विस्कोंसिन से एक अमेरिकी सीनेटर, जेराल्ड नेल्सन ने एक पर्यावरणी शिक्षण, या पृथ्वी दिवस की शुरुआत 22 अप्रैल 1970 को की।

आज पृथ्वी दिवस है देखें कि Google जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए क्या कर रहा है?

इसके पीछे उद्देश्य यही है कि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों और पृथ्वी के महत्व को समझें. गूगल भी आज अपने डूडल के जरिये जलवायू परिवर्तन को दिखाते हुए लोगों को जागरूक कर रहा है. जलवायु परिवर्तन का सीधा-सा अर्थ- तापमान और मौसम के पैटर्न में दीर्घकालिक बदलाव से है. यह बदलाव कई तरह से हो सकता है.