क्या इंग्लैंड को ब्रिटेन के नाम से जाना जाता है? - kya inglaind ko briten ke naam se jaana jaata hai?

बदल जाएगा ब्रिटेन का नाम?

27 जून 2014

क्या इंग्लैंड को ब्रिटेन के नाम से जाना जाता है? - kya inglaind ko briten ke naam se jaana jaata hai?

इमेज स्रोत, ALAMY

ब्रिटेन में इस बात पर बहस जारी है कि अगर स्कॉटलैंड ने उससे अलग हो जाने के फ़ैसले पर 'हाँ' की मुहर लगा दी तो उसके बाद इसे किस नाम से पुकारा जाना चाहिए. फ़िलहाल ब्रिटेन के लिए हर जगह यूनाइटेड किंगडम या यूके लिखा जाता है.

हालाँकि इस बात की बहुत कम संभावना है कि ब्रितानी सरकार इसका नाम बदलने की कोई कोशिश करेगी, लेकिन फिर भी हर जगह इस बात पर चर्चा हो रही है कि अगर स्कॉटलैंड ने आज़ादी की घोषणा कर दी तो ब्रिटेन का नया नाम क्या होना चाहिए.

1706-07 के क़ानून के तहत इंग्लैंड और स्कॉटलैंड को मिलाकर ग्रेट ब्रिटेन बनाया गया था. फिर 1801 के क़ानून के तहत ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड को मिलाकर यूनाइटेड किंगडम यानी यूके का नाम दिया गया था.

अब जब कि स्कॉटलैंड यूके से अलग हो सकता है तो इसके नाम पर चर्चा होना लाज़िमी है.

यूके का अगला नाम?

यूके का अगला नाम क्या हो, इसके लिए कुछ लोग 'रेस्ट ऑफ़ यूके' तो कुछ लोग 'फ़्यूचर यूके' का सुझाव दे रहे हैं.

कुछ लोग तो यूके का नाम बदलकर इसे इंग्लिश एम्पायर कहलाने का सुझाव दे रहे हैं.

लेकिन ब्रिटेन के इतिहासकार प्रोफ़ेसर डैनियल ज़ेकी का मानना है कि ये नाम वेल्स और आयरलैंड को नापसंद हो सकता है.

एक और इतिहासकार ऐलन ट्रेन्च का कहना है कि सबसे बेहतर यही है कि यूके अपना पुराना नाम जारी रखे लेकिन इसका फ़ैसला करने का अधिकार ख़ुद यूके को ही है.

स्कॉटलैंड के अलग होने पर अख़बारों में अभी से उसके नाम की भी चर्चा हो रही है और कई अख़बार इसे अभी से आईस्कॉटलैंड (इंडेपेन्डेंट स्कॉटलैंड यानी आज़ाद स्कॉटलैंड) का नाम दे रहे हैं.

(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Difference between United Kingdom, Great Britain & England: आज हम आप लोगों एक ऐसे फैक्ट के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में सुनकर शायद आपका दिमाग हिल जाए. यहां तक कि आपको इस फैक्ट के बारे में जानकर जोर का झटका भी लग सकता है. इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप इस खबर को बड़े ध्यान से पढ़ें. 

हम सभी जानते हैं कि दुनिया में आज भी ज्यादातक लोग यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom), ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) और इंग्लैंड (England) को एक ही देश समझते हैं. जबकि इस तीनों के बीच काफी अंतर है - इनमें से एक देश है, जबकि दूसरा एक द्वीप है, और तीसरा इस द्वीप का एक हिस्सा है.

क्या इंग्लैंड को ब्रिटेन के नाम से जाना जाता है? - kya inglaind ko briten ke naam se jaana jaata hai?

यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)

सबसे पहले बात करते हैं यूनाइटेड किंगडम की. यूनाइटेड किंगडम यूरोप के उत्तर-पश्चिमी तट से दूर एक स्वतंत्र देश है. इसमें ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) का पूरा द्वीप और आयरलैंड द्वीप का उत्तरी भाग (Northern Ireland) शामिल है. बता दें इस देश का ऑफिशियल नाम "United Kingdom of Great Britain and Northern Ireland" है.

यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन (London) है और वर्तमान में राज्य के प्रमुख किंग चार्ल्स III हैं.

बता दें कि यूनाइटेड किंगडम का निर्माण 1801 में शुरू हुआ था जब ग्रेट ब्रिटेन के साम्राज्य और आयरलैंड के साम्राज्य के बीच एकीकरण के बाद United Kingdom of Great Britain and Ireland की स्थापना हुई थी. हालांकि, 1920 के दशक में जब दक्षिणी आयरलैंड (Southern Ireland) को स्वतंत्रता मिली, तब इस आधुनिक देश का नाम बदलकर United Kingdom of Great Britain and Northern Ireland हो गया.

क्या इंग्लैंड को ब्रिटेन के नाम से जाना जाता है? - kya inglaind ko briten ke naam se jaana jaata hai?

ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain)

ग्रेट ब्रिटेन फ्रांस के उत्तर पश्चिम और आयरलैंड के पूर्व में स्थित एक द्वीप का नाम है. यूनाइटेड किंगडम के अधिकांश हिस्से में ग्रेट ब्रिटेन का द्वीप शामिल है. बता दें कि ग्रेट ब्रिटेन का यह द्वीप तीन ऑटोनोमस क्षेत्रों इंग्लैंड (England), वेल्स (Wales) और स्कॉटलैंड (Scotland) से मिल कर बनता है. 

ग्रेट ब्रिटेन पृथ्वी पर नौवां सबसे बड़ा द्वीप है और इसका क्षेत्रफल 80,823 वर्ग मील (209,331 वर्ग किलोमीटर) है. England ग्रेट ब्रिटेन के द्वीप के दक्षिण-पूर्वी भाग पर है, जबकि Wales दक्षिण-पश्चिम में है, और Scotland उत्तर में स्थित है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्कॉटलैंड और वेल्स स्वतंत्र देश नहीं हैं, लेकिन आंतरिक शासन के संबंध में यूनाइटेड किंगडम से कुछ विवेकाधिकार रखते हैं.

क्या इंग्लैंड को ब्रिटेन के नाम से जाना जाता है? - kya inglaind ko briten ke naam se jaana jaata hai?

इंगलैंड (England)

इंग्लैंड ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है, जो यूनाइटेड किंगडम देश का एक हिस्सा है. बता दें कि यूनाइटेड किंगडम में इंग्लैंड (England), वेल्स (Wales), स्कॉटलैंड (Scotland) और उत्तरी आयरलैंड (Nothern Ireland) के प्रशासनिक क्षेत्र शामिल हैं. प्रत्येक क्षेत्र अपनी स्वायत्तता के स्तर में एक दूसरे से भिन्न हैं लेकिन ये सभी यूनाइटेड किंगडम के ही हिस्से हैं.

क्या इंग्लैंड को ब्रिटेन के नाम से जाना जाता है? - kya inglaind ko briten ke naam se jaana jaata hai?

हालांकि, इंग्लैंड को पारंपरिक रूप से यूनाइटेड किंगडम का दिल माना जाता रहा है, लेकिन कुछ लोग पूरे देश को संदर्भित करने के लिए "इंग्लैंड" शब्द का उपयोग करते हैं, हालांकि, यह सही नहीं है. जबकि आमतौर पर लोग लंदन इंग्लैंड को एक साथ इस्तेमाल करते हैं. जो कि तकनीकी रूप से गलत है, क्योंकि इसका अर्थ है कि लंदन पूरे यूनाइटेड किंगडम की राजधानी के बजाय अकेले इंग्लैंड की राजधानी है.

क्या इंग्लैंड को ब्रिटेन के नाम से जाना जाता है? - kya inglaind ko briten ke naam se jaana jaata hai?

आयरलैंड (Ireland)

आयरलैंड द्वीप का उत्तरी (1/6th) हिस्सा यूनाइटेड किंगडम का प्रशासनिक क्षेत्र है, जिसे उत्तरी आयरलैंड (Nothern Ireland) के रूप में जाना जाता है. जबकि आयरलैंड द्वीप का शेष दक्षिणी (5/6th) हिस्सा स्वतंत्र देश है, जिसे Republic of Ireland के रूप में जाना जाता है.

सही शब्द का प्रयोग

बता दें कि यूनाइटेड किंगडम को ग्रेट ब्रिटेन या इंग्लैंड के रूप में संदर्भित करना अनुचित है. याद रखें, यूनाइटेड किंगडम या यूके (United Kingdom) एक देश है, जबकि ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) एक द्वीप है, और इंग्लैंड (England) यूके के चार प्रशासनिक क्षेत्रों में से एक है.

क्या इंग्लैंड को ब्रिटेन के नाम से जाना जाता है? - kya inglaind ko briten ke naam se jaana jaata hai?

एकीकरण के बाद से, ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के यूनाइटेड किंगडम के घटक भागों के एकीकरण का प्रतिनिधित्व करने के लिए Union Jack Flag में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड (हालांकि वेल्स को छोड़ दिया गया है) के संयुक्त तत्व हैं.

ब्रिटेन और इंग्लैंड एक ही देश है क्या?

अत: यह कहना होगा कि यूनाइटेड किंगडम एक देश का नाम है, ग्रेट ब्रिटेन द्वीप का और इंग्लैंड, वेल्स एवं स्कॉटलैंड उस द्वीप का हिस्सा है। कुछ लोग पूरे देश को संबोधित करने के लिए इंग्लैंड या ब्रिटेन कहते हैं लेकिन यह सही नहीं है।

ब्रिटेन का दूसरा नाम क्या है?

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, ब्रिटानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है।

इंग्लैंड का अन्य नाम क्या है?

इंग्लैण्ड या इंग्लिस्तान (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं।

इंग्लैंड और ब्रिटिश में क्या अंतर है?

यूनाइटेड किंगडम देश है, ग्रेट ब्रिटेन द्वीप है और इंग्लैंड उस द्वीप का हिस्सा है। यूरोप के उत्तर पश्चिमी तट पर यूनाइटेड किंगडम एक स्वतंत्र देश है। इसके भीतर ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के सारे द्वीप हैं। वास्तव में इस देश का आधिकारिक नाम 'यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन ऐंड नॉर्दर्न आयरलैंड' है।