भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है के प्रश्न उत्तर? - bhaaratavarsh kee unnati kaise ho sakatee hai ke prashn uttar?

 नमस्कार दोस्तों आप सभी का हमारे इस नए आर्टिकल "Study area classes" में स्वागत है। आज में आपको इस आर्टिकल में Class 11 Hindi के अंतरा ( गद्य खंड ) के Chapter - 9 " भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?  " bharatvarsh ki unnati kaise ho sakti hai के Important Question करवाऊंगा, Top 5 Important Question करवाने वाला हूँ। जो अक्सर पेपर में पूछे जाते है। और इस वर्ष 2021 के बोर्ड में इन प्रश्नों  के आने की संभावना अधिक है। 

Show
  • Class 11th Hindi uski maa important question answer

भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है के प्रश्न उत्तर? - bhaaratavarsh kee unnati kaise ho sakatee hai ke prashn uttar?

तो हमारे द्वारा दिए गए ये कुछ महत्वपूर्ण विषय को जरुर कर ले ताकि आपको पेपर को कोई परेशानी ना आए।

  • Class 11th Hindi naye ki janamkundli ek Top 5 important question answer.

Bharatvarsh ki unnati kaise ho sakti hai Important Question | भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?महत्वपूर्ण प्रश्न

Q.1 पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि 'इस अभागे आलसी देश में जो कुछ हो जाए वही बहुत कुछ है' क्यों कहा गया है?

● 'इस अभागे आलसी देश में जो कुछ हो जाए वही बहुत कुछ है' एसा इसलिए कहा गया है क्योकि यहा के लोग आलस और अपनी कमियों के कारण स्वयं तो कोई प्रयास करते ही नही है।

● उन्हें तो दुसरो के किए कर्मो का फल चाहिए अर्थात निकम्मेपन और आलस ने उन्हें किसी योग्य नही छोड़ा है, तो जैसा हो उनके लिए ठीक ही है।

  • Class 11th Hindi khanabadosh top 5 important question answer.

Q.2 'जहा राबर्ट साहब बहादुर जैसे कलेक्टर हो, वहा क्यों न ऐसा समाज हो' वाक्यों में लेखक ने किस प्रकार के समाज की कल्पना की है?

● 'जहा राबर्ट साहब बहादुर जैसे कलेक्टर हो, वहा क्यों न ऐसा समाज हो' वाक्यों में लेखक एक ऐसे समाज की कल्पना करता है जिसमे सभी निकम्मेपन के शिकार है।

● उन्हें स्वयं अपने कर्तव्यों का ज्ञान नहीं है। हाँ, यदि कोई उन्हें याद दिला दे तो वह फ़ौरन उस काम को करने लगते है।

● अर्थात हिंदुस्तानी लोगो को चलाने वाला कोई हो तो ये सब कुछ कर सकते है।

  • Class 11th Hindi Jyotiba Phule top 5 important question answer.

Q.3 लेखक जनता से मत-मतांतर छोड़कर आपसी प्रेम बढ़ाने का आग्रह क्यों करता है?

● लेखक जनता से मत-मतांतर छोड़कर आपसी प्रेम बढ़ाने का आग्रह इसलिए करता है क्योकि आपस में प्रेम बढाने से ही देश की उन्नति संभव है।

● अत: हमें जाति, धर्म या शहरों के नाम पर आपस में नहीं झगड़ना चाहिए।

● हमे वही काम करने चाहिए, जिनसे हमारी भलाई हो सके। विशेषकर परदेशी वस्तु और भाषा पर बिल्कुल भी भरोसा नही करना चाहिए।

  • Class 11th Hindi Gunge top 5 important question answer.

Q.4 आपके विचार से देश की उन्नति किस प्रकार संभव है? कोई चार उदहारण तर्क सहित दीजिए।

● हमारे विचार से देश की उन्नति अच्छी शिक्षा प्राप्त करने, रोजगार परक कार्य सीखने, अपनी मातृभाषा अपनाने तथा विदेशी वस्तुओ के बहिष्कार से संभव है।

● क्योकि अच्छी शिक्षा प्राप्त व्यक्ति देश की उन्नति में भी सहायक बनता है।

● रोजगारपरक कार्य सीखकर व्यक्ति अपने विकास के साथ-साथ देश का भी विकास करेगा।

● इसी प्रकार अपनी मातृभाषा के प्रयोग और विदेशी वस्तुओ के विरोध से देश की उन्नति संभव है।

  • Class 11th Hindi Tourch bechne Wala top 5 important question answer.

Q.5 भाषण की किन्ही चार विशेषताओ का उल्लेख कीजिए। उदहारण देकर सिद्व कीजिए कि अध्याय 'भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?' एक भाषण है।

उत्तर - भाषण की निम्नलिखित चार विशेषताए मानी जा सकती है:-

● भाषण धारा प्रवाह रूप में किया गया विवरण है।

● भाषण में कुछ काम करने या न करने का संदेश निहित होता है।

● भाषण सटीकता युक्त होता है। इसमें व्यर्थ की बाते नही आती है।

● भाषण की भाषा सरल तथा सहज होती है।

'भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है' एक भाषण है। इसमें ब्रिटिश शासन तथा भारतीयों के निकम्मेपन का धारा प्रवाह विवरण प्रस्तुत किया गया है। वही इसमें भारतीयों के लिए सुधरने का संदेश भी निहित है। इसमें सटीक तथ्यों को ही दिया है तथा इसकी भाषा भी सरल व सहज है।

  • Class 11th Hindi dophar ka bhojan top 5 important question answer.

.....यह सभी bharatvarsh ki unnati kaise ho sakti hai Important Question है जो अक्सर हर साल CBSE Board के परिक्षा में पूछ लेती है, तो इन प्रश्न को अच्छे से कर ले ताकि आपको परिक्षा में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। अगर आपको हमारे इन आर्टिकल से कोई भी दिक्कत आए तो आप हमें निचे Comment कर अपनी समस्या हमारे साथ साक्षा यानि शेयर कर सकते है।

अगर आप इन प्रश्नों को विडियो के माध्यम से देखने व समझने के लिए हमारे निचे दिए गए विडियो को देख सकते है, और हमारे YouTube channel "Study Area Classes" को subscribe भी कर सकते है।

इस आर्टिकल को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए यहां क्लिक करें - भारत वर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है question answer

धन्यावाद।।।।।।

भारत की उन्नति कैसे हो सकती है?

धर्म में, घर के काम में, बाहर के काम में, रोजगार में, शिष्टाचार में, चाल चलन में, शरीर में, बल में, समाज में, युवा में, वृद्ध में, स्त्री में, पुरुष में, अमीर में, गरीब में, भारतवर्ष की सब आस्था, सब जाति,सब देश में उन्नति करो। सब ऐसी बातों को छोड़ो जो तुम्हारे इस पथ के कंटक हों।

भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखिए?

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या: भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जी कहते हैं कि हमारे यहाँ धर्म की आड़ में विविध प्रकार की नीति, समाज-गठन आदि भरे हुए हैं। ये उन्नति का मार्ग प्रशस्त नहीं करते। इसलिए धर्म की उन्नति से सभी प्रकार की उन्नति सम्भव है। (iii) लेखक ने धर्म को सभी उन्नतियों का मूल बताया है।

उन्नति के वर्तमान साधनों और भारतीयों की दुर्भाग्य हीनता के संबंध में लेखक के क्या विचार हैं?

(क) लेखक कहता है कि आलस्य हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है। उसी ने हमें निकम्मा बनाया हुआ है। अतः हमें इस आलस्य को त्यागना होगा और अपने समय का सही सदुपयोग करना होगा। इस तरह हम समय का सही उपयोग करके उन्नति के मार्ग में चल सकते हैं