अच्छे स्वास्थ्य का महत्व क्या है? - achchhe svaasthy ka mahatv kya hai?

क्या आपको यह पसंद है की जब आप बीमार हो और खेलने के लिए बाहर नहीं जा सकते ? बिलकूल नही ! बीमार रहना किसी को पसंद नहीं है ! हालाँकि, आप अपनी पूरी कोशिश करने के बावजूद, कई बार बीमार पड़ जाते हैं ! यह मौसम में बदलाव या किसी वायरस के कारण हो सकता है, आप कभी भविष्यवाणी नहीं कर सकते। लेकिन, बीमारियों की अनुपस्थिति का मतलब यह भी नहीं है कि आप स्वस्थ हैं !

अच्छे स्वास्थ्य का महत्व क्या है? - achchhe svaasthy ka mahatv kya hai?
credit : Pixabay

क्यों अच्छा स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है ?

कोशिकाएं सभी जीवित जीवों की मूलभूत इकाइयाँ हैं। वे विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थों से बने होते हैं। कोशिकाएँ एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाती हैं। इसके अलावा, हमारे शरीर में विभिन्न विशिष्ट गतिविधियां होती हैं, जैसे हृदय रक्त पंप करता है, गुर्दे मूत्र को फ़िल्टर करता है, मस्तिष्क लगातार सोच रहा है, फेफड़े सांस लेने में मदद करते हैं।

इस तरह, हमारे शरीर में विभिन्न अंगों के बीच बहुत अंतर-संबंध है। इन सभी गतिविधियों के लिए, हमारे शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है। सेल और टिश्यू के कामकाज के लिए भोजन आवश्यक है। इसलिए, यदि आप ठीक नहीं हैं, तो आपकी सभी शारीरिक गतिविधियाँ बाधित होने लगती हैं।

स्वास्थ्य का महत्व

  • पूर्ण स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति है। स्वस्थ जीवन के लिए,  संतुलित आहार और नियमित रूप से व्यायाम करने की आवश्यकता होती है। व्यक्ति को उचित आश्रय में रहना चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और स्वच्छता की अच्छी आदतें होनी चाहिए। 

    • हमें वास्तव में स्वस्थ रहने के लिए खुश रहने की आवश्यकता है। अगर हम एक-दूसरे के साथ गलत व्यवहार करते हैं और एक-दूसरे से डरते हैं, तो स्वस्थ पर बुरा परभव पड़गा । व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए सामाजिक समानता और सद्भाव महत्वपूर्ण हैं।

      • सभी जीवों का स्वास्थ्य उनके आसपास या उनके वातावरण पर निर्भर करता है। हमारा सामाजिक वातावरण हमारे व्यक्तिगत स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण कारक है।

        • सार्वजनिक स्वच्छता व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम नियमित रूप से कचरा इकट्ठा करें और उसे साफ करें। हमें किसी ऐसी एजेंसी से भी संपर्क करना चाहिए जो नालियों को साफ करने की जिम्मेदारी ले सके। इसके बिना, आप अपने स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

          • हमें स्वास्थ्य के लिए भोजन चाहिए और भोजन के लिए, हमें काम करके पैसा कमाना होगा। इसके लिए काम करने का अवसर उपलब्ध होना है। इसलिए, अच्छी आर्थिक स्थिति और रोजगार, व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं

          न्यू स्टूडेंट आपके सामने प्रश्न दिया है कि अच्छे स्वास्थ्य का क्या महत्व है देखिए अगर हम बात करें इस प्रश्न की तो हम कह सकते हैं कि समस्त रहना आपकी समग्र जीवन शैली का हिस्सा है एक नमस्ते जीवन शैली

          जीने से पुरानी बीमारी यह हम कह सकते हैं दीर्घकालिक जो कि लंबे समय से हो ऐसी बीमारी को रोकने में मदद मिलती है और इससे हम कह सकते हैं अनेक रोगों से बचा जा सकता है इसलिए अच्छे स्वास्थ्य का महत्व है

          अच्छे स्वास्थ्य का महत्व क्या है? - achchhe svaasthy ka mahatv kya hai?
          स्वास्थ्य का अर्थ एंव इसके महत्व | Meaning and Importance of Health in Hindi

              • स्वास्थ्य से आप क्या समझते हैं? इसके महत्व का वर्णन कीजिए। 
          • स्वास्थ्य का अर्थ एंव इसके महत्व
          • स्वास्थ्य का महत्त्व
            • Important Links

          स्वास्थ्य से आप क्या समझते हैं? इसके महत्व का वर्णन कीजिए। 

          स्वास्थ्य का अर्थ एंव इसके महत्व

          सामान्य तौर पर देखा जाए तो किसी राष्ट्र की उन्नति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य पर ही निर्भर करती है। यदि नागरिक स्वस्थ हैं तो निश्चित रूप से वह देश भी उन्नति के शिखर पर पहुँच सकता है। बहुत से व्यक्ति स्वास्थ्य के अर्थ को पूर्ण रूप से नहीं समझते। कुछ व्यक्ति बीमारियों से दूर रहने को ही स्वास्थ्य समझते हैं। कुछ शरीर के सुन्दर होने को ही स्वास्थ्य समझते हैं। कुछ व्यक्तियों के विचार से स्वास्थ्य केवल कार्य करने की क्षमता है, किन्तु यह स्वास्थ्य की संकुचित अवधारणा है। सामान्यतः अस्वस्थता तथा कष्टों का कारण स्वास्थ्य के प्रति ऐसा संकुचित दृष्टिकोण ही है। अतः एक व्यापक एवं सही दृष्टिकोण की जरूरत है जो वास्तविक स्वास्थ्य की ओर ले जा सके। क्योंकि स्वास्थ्य के अन्तर्गत शारीरिक शक्ति, क्षमता तथा सहनशीलता का पर्याप्त भंडार और मानसिक संतुलन भी आता है, जिससे दैनिक जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। इसके अर्थ को हम निम्न परिभाषाओं से स्पष्ट कर सकते हैं-

          1. ट्रैवर के अनुसार, “स्वास्थ्य व्यक्ति की वह स्थिति है, जिससे शरीर और मन सक्रिय हो कर सभी कार्य करते हैं। “

          2. वेबस्टर शब्दकोष के अनुसार, “यह किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत, भावात्मक एवं शारीरिक स्त्रोतों को उच्चतम जीवनयापन के लिए सक्रिय रखने की व्यवस्था है। “

          3. विलियम ने स्वास्थ्य को बड़े ही साधारण शब्दों में परिभाषित किया है – “यह जिन्दगी को सर्वोत्तम ढंग से जीने एवं सेवा करने का गुण है।”

          अतः उपरोक्त परिभाषाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि स्वास्थ्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि इसमें सामाजिक, मानसिक, भावात्मक स्वास्थ्य भी शामिल है।

          स्वास्थ्य का महत्त्व

          मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य का महत्त्वपूर्ण स्थान है। स्वास्थ्य व्यक्ति की अमूल्य निधि है। यह केवल व्यक्ति विशेष को प्रभावित नहीं करता, बल्कि जिस समाज में वह रहता है उस सम्पूर्ण समाज को प्रभावित करता है। स्वस्थ मनुष्य ही सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह कुशलतापूर्वक कर सकता है। इसलिए समाज में यह कहावत स्वास्थ्य के महत्त्व को दर्शाती है। “यदि धन खो गया कुछ नहीं खोया, यदि चरित्र खो गया तो कुछ खो गया, परन्तु यदि स्वास्थ्य खो गया तो सब कुछ खो गया।”

          स्वास्थ्य मनुष्य समाज का आधार स्तम्भ है। यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक नहीं तो पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान भी कोई उपकार नहीं कर सकता। समस्त कार्य क्षेत्र कोई भी हो, विचार कुछ भी हों, जीवन चर्चा कैसी भी हो, अस्वस्थ शरीर सदा ही आपकी उन्नति व विकास की राह का रोड़ा बनेगा। इसके विपरीत यदि स्वास्थ्य ठीक है तो व्यक्ति कठिन से कठिन व विपरीत परिस्थितियों में भी जीवन पथ पर उत्साहपूर्वक आगे बढ़ता रहता है। यदि शरीर रोगों से ग्रस्त हो और बीमारियों से पीड़ित तो मनुष्य स्वतंत्रतापूर्वक जीवन का उपभोग नहीं कर सकता। अरमान तड़फते रहते हैं, वंश चलता नहीं, इच्छाओं को दबाने से मनुष्य चिड़चिड़ा हो जाता है और शारीरिक दोषों के साथ-साथ मानसिक रोग भी लग जाते हैं तथा खाना-पीना, घूमना-फिरना सभी हराम हो जाता है। इसलिए जीवन यदि पुष्प है तो स्वास्थ्य उसमें शहद के समान है।

          स्वास्थ्य का महत्त्व बताते हुए बेकन कहते हैं, “स्वस्थ शरीर आत्मा का अतिथि भवन है और रुग्ण तथा दुर्बल शरीर आत्मा का कारागृह है।”

          स्वास्थ्य मनुष्य के लिए इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि मनुष्य को जीवन में कई कर्तव्य निभाने होते हैं, उसको जीवन निर्वाह के लिए आजीविका कमानी पड़ती है, उसे अपने माता-पिता और बच्चों को सहारा देना होता है व अन्य पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियाँ निभानी होती हैं।

          ऐबिस कार्ल कहते हैं, “केवल जीना ही बहुत नहीं है बल्कि हमें आनन्दमय जीवन की भी आवश्यकता है और जीवन की खुशी के लिए अच्छा स्वास्थ्य चाहिए। इन सबसे अधिक हमें ऐसे स्वास्थ्य की आवश्यकता है जो हमारे शरीर, मन व आत्मा को स्वस्थ्य रखे।”

          स्वास्थ्य का महत्त्व न केवल मानव के लिए है, बल्कि समाज के लिए भी उतना ही महत्तवपूर्ण है क्योंकि स्वस्थ्य व्यक्तियों का समाज ही उन्नति करता हैं बाहरी ताकतों की चुनौतियों का सामना करता है तथा सफलतापूर्वक अपने अधिकारों व कर्तव्यों का पालन कर मनुष्य सभ्यता को स्वस्थ व जीवत रख पाता है। सामाजिक स्वस्थ्य (Community Health) के महत्त्व का वर्णन करते हुए जे. एम. जस्सावाला कहते हैं, “यदि शिक्षा और विज्ञान मनुष्य सभ्यता का दिमाग व केंद्रीय स्नायुतन्त्र है तो स्वास्थ्य इसका दिल है।” स्वास्थ्य वास्तव में जीवन का अमूल्य रत्न है। इसको हर एक व्यक्ति प्राप्त कर सकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखते हुए अपने शरीर का ठीक ध्यान रखे तो 90 प्रतिशत बीमारियाँ रोकी जा सकती हैं।

          मनुष्य का स्वास्थ्य बैंक की पूंजी के समान समझा जाता है। यह हमारे शरीरिक बैंक का हिसाब है। यदि हम शरीर का ध्यान नहीं रखेंगे तो कोई बीमारी, दुःख विकार शरीर में आ जाता है। तथा व्यक्ति शारीरिक बैंक से उनको दूर करने के लिए कर्च लेता है। किन्तु यदि स्वास्थ्य रूपी बैंक की पूंजी ही नहीं ह तो मनुष्य कठिनाई में पड़ जाता है। अतः जो व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दृष्टि से स्वस्थ है वही व्यक्ति शारीरिक रूप से हष्ट-पुष्ट होने के कारण जीवनशक्ति से पूर्ण, भावात्मक रूप से सहनशील व चिंतारहित होता है और सामाजिक दृष्टि से सहयोगी, परोपकारी, निःस्वार्थी तथा दूसरों का सम्मान करने वाला होता है। वह अपने जीवन को तो सुखमय एवं आनंद से पूर्ण बनाता ही है, साथ ही सुखी जीवन व्यतीत करते हुए वह समाज और राष्ट्र अमूल्य योगदान दे सकता है।’

          Important Links

          • विभिन्न स्तरों के शैक्षणिक प्रशासकीय संगठन एवं उनके अधिकार
          • राज्य स्तर पर शैक्षिक प्रशासन | Educational Administration at the State level in Hindi
          • केन्द्रीकरण और विकेन्द्रीकरण का अर्थ एवं विशेषताएँ
          • शिक्षा प्रशासन के प्रकार एवं विशेषताएँ | Types and Features of Education Administration in Hindi
          • राज्य स्तर पर शैक्षिक प्रशासन को लोकतान्त्रिक बनाने के उपाय और आवश्यकता
          • शैक्षिक प्रशासन की आवश्यकता, महत्त्व एंव कार्य | Needs, Importance and Functions of Education Administration in Hindi
          • शैक्षिक प्रशासन के आधारभूत सिद्धान्त | Fundamentals of Educational Administration in Hind
          • शैक्षिक प्रशासन का क्षेत्र | Filed of Education Administration in Hindi
          • शैक्षिक प्रशासन का अर्थ एंव परिभाषा | Meaning and Definitions of Educational Administration
          • शिक्षा की गुणवत्ता के मापदण्ड का अर्थ, उद्देश्य एंव समुदाय की भूमिका
          • विद्यालय को समुदाय के निकट लाने के उपाय | ways to bring school closer to the community
          • भारत और सामुदायिक विद्यालय | India and Community School in Hindi
          • विद्यालय प्रयोजन के लिए स्थानीय संसाधनों के प्रयोग | Use of Local Resources
          • विद्यालय व सामुदायिक सम्बन्धों की नूतन स्थिति क्या है?
          • विद्यालय सामुदायिक को स्थापित करने के उपाय | Measures to establish a school community
          • समुदाय का अर्थ एंव इसके प्रभाव | Meaning and Effects of Community in Hindi
          • पाठ्य-सहगामी क्रियाओं का अर्थ, उद्देश्य, महत्व एवं संगठन के सिद्धान्त
          • अध्यापक की व्यावसायिक अभिवृद्धि का अर्थ एंव गुण | Qualities of teacher’s Professional growth
          • आदर्श अध्यापक के गुण | Qualities of an Ideal Teacher in Hindi
          • एक आदर्श अध्यापक के महत्व | Importance of an ideal Teacher in Hindi
          • अध्यापक के गुण, भूमिका और कर्त्तव्य | Qualities, roles and Duties of Teacher in Hindi
          • विद्यालय संगठन में निरीक्षण का क्या महत्त्व है? Importance of inspection in school organization
          • विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कर्त्तव्य और उत्तरदायित्व | Duties and Responsibilities of School Headmaster
          • एक योग्य प्रधानाध्यापक में किन-किन गुणों का होना आवश्यक है? विस्तृत विवेचना कीजिए।
          • निरौपचारिक शिक्षा की परिभाषा, उद्देश्य, विशेषताएँ
          • पुस्तकालय का महत्त्व | Importance of Library in Hindi
          • विद्यालय पुस्तकालय की वर्तमान दशा-व्यवस्था और प्रकार का वर्णन कीजिए।
          • विद्यालय पुस्तकालय का क्या महत्व है? What is the Importance of school library?
          • विद्यालय छात्रावास भवन | School Hostel Building in Hindi
          • छात्रावास अधीक्षक के गुण एवं दायित्व | Qualities and Responsibilities of Hostel Superintendent
          • विद्यालय-भवन तथा विद्यालय की स्थिति की संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
          • विद्यालय-भवन के प्रमुख भाग | Main Parts of School Building in Hindi
          • एक अच्छे विद्यालय-भवन की क्या-क्या विशेषताएँ होनी चाहिए?
          • समय-सारणी का अर्थ, आवश्यकता एवं महत्व | Meaning, need and Importance of Time table
          • समय-सारिणी चक्र की उपयोगिता | usefulness of timetable cycle in Hindi
          • समय-सारिणी-चक्र के विभिन्न प्रकार | Different Types of Schedule Cycles in Hindi
          • समय सारणी चक्र के निर्माण करने के विशिष्ट सिद्धान्त
          • समय-सारणी निर्माण करने के सामान्य सिद्धान्त |General principles of creating a schedule

          Disclaimer

          Disclaimer: Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us:

          You may also like

          About the author