1 निम्न में से कौन सा भू उपयोग संवर्ग नहीं है? - 1 nimn mein se kaun sa bhoo upayog sanvarg nahin hai?

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें:

भारत में भूसंसाधनों की विभित्र प्रकार की पर्यावरणीय समस्याएँ कौन-सी हैं? उनका निदान कैसे किया जाए?


भारत में भू-संसाधनों का निम्नीकरण एक गंबीर समस्या है जो कृषि विकास की दोषपूर्ण नीतियों के कारण उत्पन्न हुई है। भारत में कृषि भूमि की अनेक पर्यावरणीय समस्याएँ है जिनमे: मृदा अपरदन, अत्याधिक सिंचाई, भूमि की गुणवत्ता में कमी, तीव्र हवाएँ, लवणीकरण इत्यादि शामिल है:

  1. मृदा अपरदन: कृषि योग्य भूमि की ऊपरी परत वर्षा के जल के साथ बहने से मृदा का अपरदन होता है। इससे मिट्टी की उर्वरता शक्ति कम होती है तथा भूमि योग्य नहीं रहती।
  2. भूमि की गुणवत्ता में कमी: एक ही भूमि पर बार-बार कृषि करने तथा फसल बोने से भूमि की गुणवत्ता में कमी आ जाती है। इसे मृदा में उत्पन्न सभी खनिज पदार्थो का विघटन होने लगता है अथवा भूमि कृषि योग्य भी नहीं रहती।
  3. अत्यधिक सिंचाई: किसानों द्वारा फसलों की अधिक सिंचाई से भूमि में जलभराव हो जाता है। अत्यधिक जलवाली भूमि से मृदा का अपघटन होता है जिससे भूमि योग्य नहीं रहती।
  4. लवणीकरण: अधिक सिंचाई के कारण जलभराव की भूमि के लवण ऊपरी स्तर पर आ जाते हैं, जो भूमि को अनुपजाऊ बना देते हैं। इस प्रकार की भूमि का उपयोग उत्पादन के लिए नहीं किया जा सकता।
  5. तीव्र पवनें: वे क्षेत्र जहाँ हवाएँ बहुत तेज गति से चलती हैं, वहाँ भूमि की ऊपरी परत पवनों के साथ ही बह जाती है, जिससे मिट्टी में उत्पन्न खनिज, जैसे पोटेशियम, कैल्शियम इत्यादि की कमी होने से भूमि कृषि- योग्य नहीं रहती।

समस्यायों के निदान के उपाय:

  1. अत्यधिक वन लगाकर
  2. समय-समय पर मृदा में उचित खनिज मिलाकर,
  3. कृषि की उचित तकनीक अपनाकर

उपरोक्त समस्याओं के निदान के साथ-साथ हमे इन समस्याओं को जन्म देने वाले क्रियाकलापों को नियंत्रित करना होगा।


निम्न में से कौन-सा सिंचित क्षेत्रों में भू-निप्नीकरण का मुख्य प्रकार है?

  • अवनालिका अपरदन

  • वायु अपरदन

  • मृदा लवणता

  • भूमि पर सिल्ट का जमाव


पिछले 40 वर्षो में वनों का अनुपात बढ़ने का निम्न में से कौन-सा कारण है?

  • वनीकरण के विस्तृत व सक्षम प्रयास

  • सामुदायिक वनों के अधीन क्षेत्र में वृद्धि

  • वन बढ़ोतरी हेतु निर्धारित अधिसूचित क्षेत्र में वृद्धि

  • वन क्षेत्र प्रबंधन में लोगों की बेहतर भागीदारी


A.

वनीकरण के विस्तृत व सक्षम प्रयास


निम्न में से कौन-सा भू-उपयोग संवर्ग नहीं है?परती भूमिनिवल बोया क्षेत्रसीमांत भूमिकृषि योग्य व्यर्थ भूमि


निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें:

भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात विकास की महत्वपूर्ण नीतियों का वर्णन करें।


भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात कृषि विकास की महत्वपूर्ण नीतियाँ इस प्रकार हैं:

  1. उन्नत बीज: भारत में उन बीजों का आयत किया गया जिनसे अधिक उपज होती थी। इसके लिए भारत द्वारा  मेक्सिको से गेहूँ तथा फिलीपींस से चावल की विभिन्न किस्मों का आयत किया गया। इसके अतिरिक्त ज्वार, बाजरा तथा मक्का जैसी फसलों के बीजों का भी आयत किया गया। 
  2. उवर्रकों का प्रयोग: नई कृषि नीति के अंतर्गत रासयनिक अथवा महंगे उवर्रकों के प्रयोग को प्रोत्साहन दिया गया जिससे कृषि मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ी तथा फसलों का उत्पादन भी हुआ।
  3. हरित क्रांति: नई कृषि प्रौद्योगिकी की सफलता हेतु सिंचाई से निश्चित जल आपूर्ति पूर्व आपेक्षित थी। कृषि विकास की इस नीति से खाद्यान्नों के उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि 'हरित क्रांति' के नाम से जानी जाती है। कृषि विकास की इस नीति से देश खाद्यान्नों के उत्पादन मेंआत्म-निर्भर हुआ। 
  4. कीटनाशकों का प्रयोग: कीटनाशकों का प्रयोग फसलों को कीड़ों तथा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने हेतु किया जाता है। हरित-क्रांति के अंतर्गत इन दवाइयों (Pesticides) के प्रयोग को प्रोत्साहन दिया गया जिससे उत्पादन में वृद्धि की जा सकें।
  5. आधुनिक कृषि-यंत्रो का प्रयोग: अब भारत में कृषि के परम्परागत तरीको और औज़ारों के स्थान पर नए और आधुनिक यंत्रो का इस्तेमाल करने पर बल दिया गया। इन कृषि यंत्रो के उपयोग ने खेती को सरल बना दिया। इन यंत्रो में ट्रेक्टर, सिंचली के लिए ट्यूबवेल, बिजली की मोटरें इत्यादि शामिल है। 
  6. कृषि जलवायु नियोजन: योजना आयोग ने 1988 में कृषि विकास में प्रादेशिक संतुलन को प्रोत्साहित करने हेतु कृषि जलवायु नियोजन प्रारंभ किया। इसने कृषि, पशुपालन तथा जलकृषि को विकास हेतु संसाधनों के विकास पर भी बल दिया।


Zigya App

निम्न में से कौन-सा भू-उपयोग संवर्ग नहीं है?परती भूमिनिवल बोया क्षेत्रसीमांत भूमिकृषि योग्य व्यर्थ भूमि


C.

सीमांत भूमि


  • Flag
  • Note
  • Bookmark
  • भू संसाधन तथा कृषि

    Hope you found this question and answer to be good. Find many more questions on भू संसाधन तथा कृषि with answers for your assignments and practice.

    Explore. Zig In

    भारत लोग और अर्थव्यवस्था

    Browse through more topics from भारत लोग और अर्थव्यवस्था for questions and snapshot.

    Explore. Zig In