राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 की थीम in English - raashtreey vigyaan divas 2022 kee theem in ainglish

Author: Rishi SonwalPublish Date: Mon, 28 Feb 2022 07:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Feb 2022 11:07 AM (IST)

National Science Day 2022 महान भारतीय भौतिकी विज्ञानी सी. वी. रमन द्वारा 28 फरवरी को की गयी रमन इफेक्ट की खोज के लिए उन्हें सम्मान देने और विज्ञान के प्रति लोगो व छात्रों में रूचि बढ़ान के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज के दिन मनाया जाता है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। National Science Day 2022: आज, 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है। भारत के महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान और स्मृति में हर वर्ष आज के दिन मनाया जाता है। भौतिकी वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा महान खोज ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की पुष्टि 28 फरवरी 1928 के दिन ही दिन की गयी थी। बाद में, वर्ष 1930 में वैज्ञिनक सीवी रमन को उनकी इस खोज के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हालांकि, नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी कम्यूनिकेशन (एनसीएसटीसी) द्वारा भारत सरकार को 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाए जाने की सलाह दी गयी थी।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यक्रम

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दिन हर वर्ष देश के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों और अन्य तकनीकी, इंजीनियरी, चिकित्सा, आदि शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। शिक्षा संस्थानों द्वारा विज्ञान स्पीच, डिबेट, एक्टिविटी, कॉम्पीटिशन, आदि छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति जागरूकता एवं रूचि को बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, विभिन्न संगठनों एवं सरकारी विभागो द्वारा आज के दिन पब्लिक स्पीच, रेडियो एवं टीवी पर कार्यक्रम का प्रसारण, विज्ञान प्रदर्शनी, आदि भी लगाई जाती है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022: थीम

वर्ष 2022 की थीम ‘इंटीग्रेटेड एप्रोच इन एसएण्डटी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर’ घोषित किया गया है। वहीं, पिछले वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम ‘फ्यूचर ऑफ एसटीआइ: इंपैक्ट ऑन एजुकेशनल स्किल्स एण्ड वर्क’ घोषित किया गया था।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाये जाने का उद्देश्य

लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग में लाए जाने वाले विज्ञान के महत्व के बारे में संदेश फैलाने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसके उद्देश्यों में मानव कल्याण के लिए विज्ञान के क्षेत्र में सभी गतिविधियों, प्रयासों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करना शामिल हैं। यह विज्ञान के क्षेत्रों में सभी उभरते मुद्दों पर चर्चा करने और विज्ञान के क्षेत्र में विकास के लिए नई तकनीकों को लागू करने के लिए भी मनाया जाता है। साथ ही, भारत में वैज्ञानिक सोच वाले नागरिकों के लिए अधिक अवसरों को प्रेरित करने और विज्ञान और प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

Edited By: Rishi Sonwal

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 की थीम क्या है?

थीम 2022: "सतत् भविष्य के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण" (Integrated Approach in science and technology for Sustainable Future)।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) हर साल 28 फरवरी को देश के विकास में वैज्ञानिकों के योगदान को चिह्नित करने और पहचानने के लिए मनाया जाता है। इस दिन, 1928 में, भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की, जिसे 'रमन प्रभाव' कहा जाता है।

विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है in English?

World Science Day for Peace and Development is celebrated each year on 10 November. फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस(NSD) के रूप में मनाया जाता है। February 28 was designated as National Science Day(NSD) by Government of India in 1987. शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस हर साल 10 नवंबर को मनाया जाता है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब से शुरू हुआ?

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सर चन्द्रशेखर वेंकटरमन ने 28 फरवरी सन् 1928 को की थी।