पर्यावरण 2022 की थीम क्या है? - paryaavaran 2022 kee theem kya hai?

Show

World Environment Day 2022: आज 5 जून को दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. आइए जानें पर्यावरण को सुरिक्षत रखने के लिए हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

पर्यावरण 2022 की थीम क्या है? - paryaavaran 2022 kee theem kya hai?

जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस

Image Credit source: Sambad English

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2022) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने का है. इस दिन को दुनिया भर में मनाया जाता है. इस दिन जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस दौरान पर्यावरण से जुड़ी कई तरह की जरूरी जानकारी दी जाती हैं. प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण ही नहीं बल्कि मनुष्य के लिए भी खतरा बनता जा रहा है. इस कारण बहुत से जीव-जन्तू भी विलुप्त हो रहे हैं. लोगों को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है. आइए जानें इस साल किस थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है और विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत कब से हुई.

विश्व पर्यावरण दिवस का थीम

इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का थीम केवल एक पृथ्वी है. इसका मतलब है कि हमारे पास केवल एक पृथ्वी है. इसे बचाने के लिए समय बहुत तेजी से बिता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें. प्रदूषण रहित और हरा-भरा पर्यावरण हमारी जिंदगी और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत पहली बार 1972 में हुई थी. इस दिन को मनाने की नींव संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 को रखी थी. इस दिन के बाद हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा.

पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य

दुनिया भर में लगातार प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है. इस खतरे से रोकने के उद्देश्य से हर साल पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है. कई तरह के जरूरी जानकारी दी जाती है ताकी पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके.

दैनिक जीवन में करें ये कुछ आसान बदलाव

अपनी दैनिक आवागमन की जरूरतों के लिए अपना वाहन चलाने के बजाए पैदल चलना, साइकिल चलाना या सार्वजनिक परिवहन लेना शुरू करें.

सड़कों पर गंदगी फैलाने या थूकने से बचें. अपने क्षेत्र को साफ रखने के लिए सामुदायिक अभियानों में भाग लें.

प्लास्टिक की बोतलों या प्लास्टिक से बनी किसी भी चीज के इस्तेमाल से बचें.

कमरे से बाहर निकलने से पहले लाइट, पंखे बंद कर दें और बिजली बचाएं. सर्दियों में हीटर के इस्तेमाल से बचें और इसकी जगह गर्म कपड़े पहनें. इसके अलावा गर्मियों के दौरान एयर कंडीशनर का इस्तेमाल अधिक करने से बचें.

प्लास्टिक बैग पर निर्भर रहने के बजाए जब आप खरीदारी करने जाएं तो अपना खुद का शॉपिंग बैग लेने पर स्विच करें.

उपयोग में न होने पर नलों को चालू न छोड़ कर पानी को बचाएं. शावर का इस्तेमाल करने के बजाए बाल्टी में पानी भरकर स्नान करना शुरू करें.

अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, खुद को और दूसरों को पर्यावरण के बारे में शिक्षित करें.

World Environment Day 2022: पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में आयोजित किया गया था और तब से यह हर साल 5 जून को मनाया जाता है. यह दिन हमारे पर्यावरण की रक्षा की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए लोगों को एकजुट करने का अह्वान करती है. इस साल की थीम और अंरराष्ट्रीय बैठक की मेजबानी करने वाले देश के बारे में जानें.

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम

विश्व पर्यावरण दिवस स्थायी रूप से और प्रकृति के साथ शांति से रहने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करता है. हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाना, कार्बन फुटप्रिंट कम करना, खान-पान में बदलाव और नदियों और तटों की सफाई करना बहुत जरूरी हो गया है. इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल एक अलग थीम होती है जिसका इस्तेमाल इस दिन को मनाने के लिए किया जाता है. इस वर्ष के आयोजन की थीम ओनली वन अर्थ है. यह नीतियों और विकल्पों में परिवर्तनकारी बदलावों का आह्वान करता है ताकि प्रकृति के साथ स्वच्छ, हरित और टिकाऊ जीवन को सक्षम बनाया जा सके. यह प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर रहने की आवश्यकता को बताता है.

पर्यावरण दिवस 2022 की मेजबानी

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल एक अलग देश द्वारा आयोजित किया जाता है जहां समारोह और बैठकें होती हैं. इस वर्ष मेजबान देश स्वीडन है. इस वर्ष यूएनईपी और पार्टनर्स के समर्थन से एक उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय बैठक आयोजित की जाएगी.

पर्यावरण 2022 की थीम क्या है? - paryaavaran 2022 kee theem kya hai?

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व

विश्व पर्यावरण दिवस समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, सतत खपत और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का एक मंच रहा है. इस दिन का उद्देश्य पर्यावरण के महत्व पर ध्यान केंद्रित करना और लोगों को यह याद दिलाना है कि प्रकृति को हल्के में नहीं लेना चाहिए. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस दिन का उत्सव हमें पर्यावरण को संरक्षित करने और व्यक्तियों, उद्यमों और समुदायों द्वारा एक प्रबुद्ध राय और जिम्मेदार व्यवहार के आधार को व्यापक बनाने का अवसर प्रदान करता है.

Follow Us:

  • World Environment Day
  • Happy World Environment Day 2022

Share Via :

Published Date Sat, Jun 4, 2022, 2:40 PM IST

2022 विश्व पर्यावरण दिवस की थीम क्या है?

इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम है, 'ओन्ली वन अर्थ' मतलब 'केवल एक पृथ्वी' है.

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का मेजबान देश कौन है?

इस वर्ष के लिए स्वीडन मेजबान देश है। इस देश में सभी आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान "केवल एक पृथ्वी" थीम के आसपास मनाया जाएगा। वर्ष 2022 संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और वैश्विक पर्यावरण समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

पर्यावरण की मुख्य थीम क्या है?

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "ओनली वन अर्थ" यानी की 'केवल एक पृथ्वी' है। 1972 में स्टॉकहोम में सम्मेलन हुआ, जिसमें ओनली वन अर्थ नारा ही दिया गया था। इसके बाद से वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

इस वर्ष पर्यावरण दिवस की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?

कोलंबिया विश्व पर्यावरण दिवस 2020 कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का विषय "प्रकृति के लिए समय" है।