नर्मदा नदी की कुल कितनी बड़ी सहायक नदियां हैं - narmada nadee kee kul kitanee badee sahaayak nadiyaan hain

factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Narmada river पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।

  • Narmada river in Hindi - Narmada river को हम हिंदी में नर्मदा नदी कहते हैं। नर्मदा नदी भारत की एक पवित्र नदी है। चलिए नर्मदा नदी के बारे में विस्तार से जानकारी जान लेते है जिसका आप नर्मदा नदी पर निबंध या essay लिखने में भी प्रयोग कर सकते है।
  • Narmada nadi kahan per hai?

    1. नर्मदा नदी, जिसे रीवा के नाम से भी जाना जाता है, मध्य भारत की एक नदी है जो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर बहती है। यह नदी भारत की पाँचवीं सबसे लंबी नदी भी है। 1312 किलोमीटर का सफर तय करकर अंत में यह नदी पश्चिम की तरफ जाकर खम्बात की खाड़ी में गिरती है।

    नर्मदा नदी की कुल कितनी बड़ी सहायक नदियां हैं - narmada nadee kee kul kitanee badee sahaayak nadiyaan hain

    Narmada nadi kahan se nikalti hai?

    2. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल Amarkantak (अमरकंटक) है। यह नदी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के Amarkantak में स्थित नर्मदा कुंड से निकलती है।

    3. गोदावरी और कृष्णा के बाद नर्मदा नदी तीसरी सबसे लंबी नदी है जो पूरी तरह से भारत के भीतर बहती है।

    4. मध्य प्रदेश के लोग पूरी तरह से नर्मदा नदी पर निर्भर हैं, वे नर्मदा को मध्य प्रदेश की जीवन रेखा के रूप में मानते हैं।

    नर्मदा नदी की कुल कितनी बड़ी सहायक नदियां हैं - narmada nadee kee kul kitanee badee sahaayak nadiyaan hain

    Narmada nadi ki lambai

    5. Narmada nadi ki lambai kitni hai? - नर्मदा नदी की लंबाई 1,312 km है। 1,312 km लंबी इस नदी की लंबाई मध्य प्रदेश में 1,077 km, महाराष्ट्र में 74 km और गुजरात में 161 km है। नर्मदा नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है जो ताप्ती नदी और माही नदी के साथ-साथ पूर्व से पश्चिम की और बहती है।

    6. नर्मदा नदी की सहायक नदियाँ कभी-कभी पर्वत श्रृंखलाओं से होकर घाटी में बाढ़ का कारण बनती हैं।

    7. नर्मदा नदी के किनारे पाए जाने वाले भारतीय सागौन के पेड़ हिमालय पर्वत श्रृंखला में पाए जाने वाले सागौन के पेड़ की तुलना में बहुत पुराने हैं।

    8. नर्मदा नदी भारत की पाँच पवित्र नदियों में से एक है, अन्य चार गोदावरी नदी, गंगा नदी, यमुना नदी और कावेरी नदी हैं। नर्मदा नदी को हिंदुओं का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल माना जाता है। यह भगवान शिव के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है।

    9. नर्मदा नदी मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले के पास अमरकंटक पठार पर नर्मदा कुंड से निकलती है। यह नदी मंडला के पास पहाड़ियों के माध्यम से होकर जबलपुर की ओर मुड़ती है। जबलपुर से, नर्मदा नदी विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला के बीच से होकर दक्षिण-पश्चिम में मुड़ती है। नर्मदा नदी जब पश्चिम की ओर मुड़ती है तो मध्य प्रदेश को पार कर गुजरात में प्रवेश करती है। अंत में, नर्मदा नदी 21 किलोमीटर चौड़ी एक मुहाने के माध्यम से खंभात की खाड़ी (‎अरब सागर‎)‎ में मिल जाती है।

    10. जबलपुर जिले में नर्मदा नदी के कई झरने हैं, जिनमें से एक प्रमुख झरना धुआँधार जलप्रपात है।

    Narmada Nadi ki sahayak nadiyan

    11. तवा नदी नर्मदा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है इसके अलवा शेर, शक्कर और दुधी आदि नदियाँ भी नर्मदा नदी की सहायक नदियाँ है। नर्मदा नदी की कुल 41 सहायक नदियाँ है। चलिए कुछ प्रमुख सहायक नदियों के नाम जान लेते है।

    S.No सहायक नदी का नाम
    1. उरी
    2. मान
    3. कोलार
    4. बारना
    5. तिन्दोनी
    6. हिरदन
    7. हथनी
    8. ओरसांग
    9. तवा
    10. दुधी
    11. शक्कर
    12. शेर
    13. बन्जर
    14. बरनर
    15. करजन
    16. गोई
    17. कुन्दी
    18. गंजाल

    12. नर्मदा नदी के सौंदर्य की अगर बात करें तो यह नदी जबलपुर में संगमरमर के पहाड़ा के बीच से होकर लगभग 8 किलोमीटर का सफर पूरा करती है। ये पहाड़ दिखने में बहुत सुंदर है। नर्मदा नदी के दोनों ओर स्थित यह संगमरमर मैग्नीशियम नामक खनिज से बरपुर है।

    नर्मदा नदी की कुल कितनी बड़ी सहायक नदियां हैं - narmada nadee kee kul kitanee badee sahaayak nadiyaan hain

    Narmada Nadi per Bandh

    13. नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नर्मदा बेसिन पर लंबी नहरों के साथ 30 बड़े बांध, 135 मध्यम बांध और लगभग 3000 लघु बांध परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। नर्मदा नदी पर एक बांध जबलपुर, मध्यप्रदेश में स्थित बरगी बांध है और दूसरा केवड़िया, गुजरात में स्थित सरदार सरोवर बांध है। इसके अलावा इंदिरा सागर बांध, महेश्वर बांध और ओंकारेश्वर बांध भी नर्मदा नदी पर स्थित कुछ अन्य बांध है। बरगी बांध नर्मदा नदी पर बनाया गया सबसे पहला बांध था। सरदार सरोवर बांध भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक है।

    दोस्तों के साथ शेयर करें

    नदियों से जुडी जानकारी हिंदी में

    जानवरों से जुडी जानकारी हिंदी में

    भूगोल से जुडी जानकारी हिंदी में

    आविष्कारों से जुडी जानकारी हिंदी में

    अन्य विषयों पर जानकारी हिंदी में

    Beautiful Places to Visit in Australia

    नर्मदा की कुल सहायक नदियां कितनी है?

    नर्मदा नदी की सहायक नदियों की कुल संख्या 41 है। नर्मदा नदी दक्षिण भारत और उत्तर भारत के बीच की सीमा बनाती है तथा गुजरात राज्य के भरूच शहर से 30 किलोमीटर पश्चिम में खंभात की खाड़ी में गिरने से पहले पश्चिम की ओर 1,312 किमी (815.2 मील) की कुल दूरी तय करती है।

    नर्मदा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

    सही उत्तर तवा है। तवा नर्मदा नदी की सबसे लंबी सहायक नदी है। यह मध्य भारत की प्रमुख नदी है। यह बांद्राभान गाँव में नर्मदा नदी में मिलती है।

    कितनी सहायक नदियां हैं?

    प्रमुख नदियाँ एवं उनकी सहायक नदियाँ.

    मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

    मात्रा के अनुसार इनमें से सबसे बड़ी नर्मदा, और उसके बाद ताप्ती आती है। मध्य प्रदेश पांच प्रमुख नदी घाटियों में आता है। राज्य का उत्तरी भाग गंगा बेसिन के भीतर पड़ता है जहाँ बेतवा, चंबल और सोन बहते हैं।