जामनी बांध किस नदी पर है - jaamanee baandh kis nadee par hai

ललितपुर जिला एक पहाड़ी शहर बुंदेलखंड का हिस्सा है जिसके उत्तर में यमुना नदी बहती है एवं दक्षिण में विंध्य पर्वत श्रखला है। जिले के चरम दक्षिण भाग में लंबे और संकीर्ण चोटी वाले पहाड़ियों की समानांतर पंक्तियों स्थित हैं जिसके बीच से नदियां बहती है तथा यहाँ उत्तरी भाग में ग्रेनाइट चेन धीरे-धीरे छोटी पहाड़ियों के समूह में तब्दील हो गई हैं।

ललितपुर में बेतवा नदी जिले की उत्तरी और पश्चिमी सीमा के रूप में स्थित है जिसके कारण जिले का काफी हिस्सा जल में निहित है। जामनी नदी जो बेतवा नदी की एक सहायक नदी है वह जिले की पूर्वी सीमा तथा धसन नदी जिले की दक्षिण-पूर्वी सीमा के रूप में स्थित है और जिले का दक्षिणपूर्वी भाग इन दादियों के जल विभाजन में स्थित है।

स्थलाकृति

ललितपुर जिला आम तौर पर एक चट्टानी क्षेत्र है जिसके चरम दक्षिण में इस जिले की उच्चतम भूमि स्थित है। यह जिला समुद्र के स्तर से 650 मीटर के ऊपर स्थित है। ललितपुर के उत्तरी भाग में काली मिट्टी के लहरदार मैदान हैं जिसमे छोटी-छोटी पहाड़ियां एवं जल स्रोतों के नाले बिखरे हुए हैं। इसके साथ-साथ इस जिले के उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम भाग में ग्रेनाइट के छोटे लाल चट्टान मौजूद हैं।

जिले का प्रमुख हिस्सा जामनी नदी तथा इसकी सहायक नदियों द्वारा सींचा जाता है जो इस जिले की पूर्वी सीमा के रूप में बहतीं हैं। इसके साथ-साथ बेतवा नदी जिले के पच्छिमी भाग को सींचित कर जिले के पश्चिमी तथा उत्तरी भाग की सीमा के रूप में बहती है। इसके अलावा जिले का दक्षिण पूर्वी भाग धसन नदी द्वारा सींचित है तथा जिले का उत्तरी भाग ढलान क्षेत्र है।

भूमि

ललितपुर की मिट्टी बुंदेलखंड क्षेत्र की मिट्टी के सामान होती है तथा यह चार प्रकार की होती है जो कि विंध्य पर्वत श्रृंखला के चट्टानों द्वारा निर्मित है जो कि ग्रेनाइट, क्वार्टजाइट तथा चूना पत्थर से गठित है।

जिले की मिट्टी को मोटे तौर पर दो समूहों में बनता गया है जो कि लाल एवं काली मिट्टी है जिनको और भी वर्गीकृत किया गया है:

बुंदेलखंड टाइप 1

यह लाल मिट्टी है जो स्थानीय भाषा में रकार के नाम से जानी जाती है। यह आगे बुंदेलखंड 1 ए और बुंदेलखंड 1 बी में वर्गीकृत है।

बुंदेलखंड 1 ए मुख्य रूप से इस जिले के दक्षिणी भाग में चट्टानी इलाकों में मौजूद है जबकि बुंदेलखंड 1 बी जिले के उत्तरी भाग में मौजूद है। हालाँकि यह भूमि खेती के लिए पर्याप्त नहीं है पर इसे वनीकरण के लिए उपयोग किया जाता है।

बुंदेलखंड टाइप -2

यह भी लाल मिट्टी जो स्थानीय स्तर पर परुआ के नाम से जानी जाती है। यह भी बुंदेलखंड प्रकार 2 ए और बुंदेलखंड प्रकार 2 बी में विभाजित है। यह बनावट में रेतीली दोमट है तथा यह रंग में हलके से गहरे भूरे रंग की होती है तथा इसे खेती के लिए अच्छी सींचाई की जरुरत पड़ती है।

बुंदेलखंड टाइप -3

यह मिट्टी एक प्रकार की काली मिट्टी है जो की दो प्रकार की मिट्टियों में विभाजित है 3 ए और 3 बी।

बुंदेलखंड टाइप -3 ए प्रकार की मिट्टी थानीय स्तर पर काबर के नाम से जानी जाती है तथा यह जिले के दक्षिणी भाग में पाई जाती है। यह मिटटी बनावट में सुक्ष्म दोमट होती है तथा इसमें उच्च मिट्टी के तत्व होते हैं। यह मिट्टी काफी उत्पादक होती है परन्तु इसके साथ बहुत सावधानी और समय प्रबंधन की जरूरत होती है।

बुंदेलखंड टाइप -3 बी मिट्टी स्थानीय स्तर पर मार के नाम से जनि जाती है जो कि जिले के दक्षिणी क्षेत्र बालाबेहट में पाई जाती है। यह मिट्टी चिकनी एवं काली होती है। यह मिट्टी पानी बनाए रखने वाली होती है इसलिए इसमें जल का निकास अच्छे से नहीं हो पाता इसीलिए इस मिटटी का नियंत्रण करना आवश्यक होता है।

उपरोक्त वर्णित मिट्टियों के अलावा ललितपुर में एक और प्रकार की मिट्टी पाई जाती है जो कि कछार मिट्टी है। यह मिटटी जिले के पश्चिमी भाग में पाई जाती है।

जलवायु

ललितपुर की जलवायु उपोष्णकटिबंधीय होती है जिसमें शुष्क और गर्म गर्मियां एवं ठंडी सर्दियाँ होती हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र के बाकी जिलों की तरह ललितपुर में भी चार ऋतुएं होती है जो इस प्रकार हैं वसन्त, ग्रीष्म, शरद् तथा शिशिर।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख बांध | Dams in Uttar Pradesh

जामनी बांध किस नदी पर है - jaamanee baandh kis nadee par hai

Contents

  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख बांध | Dams in Uttar Pradesh
    • रामगंगा बाँध
    • गोविन्द बल्लभ पन्त सागर (रिहंद) बाँध
    • गोविन्द सागर बाँध
    • शजनाम बाँध
    • मौदहा बाँध
    • सुकमा-डुकमा बाँध
    • चंद्रप्रभा बाँध
    • कनहर बाँध
    • अर्जुन बाँध
    • झलारपुर बाँध 
    • पथराई बाँध
    • शहजाद बाँध
    • रोहिणी बाँध
    • कालागढ़ बाँध
    • जामनी बाँध
    • पारीछा बाँध
    • मेजा बाँध
    • आहरौरा बाँध
    • माताटीला बाँध
    • काठी बाँध
    • ओबरा बाँध

उत्तर प्रदेश के प्रमुख बांध | Dams in Uttar Pradesh

रामगंगा बाँध

किस नदी  पर स्थित है – रामगंगा 
स्थान/स्थिति – धामपुर 

गोविन्द बल्लभ पन्त सागर (रिहंद) बाँध

किस नदी  पर स्थित है – रिहंद 
स्थान/स्थिति – पिपरी (सोनभद्र)

गोविन्द सागर बाँध

किस नदी  पर स्थित है – शहजाद 
स्थान/स्थिति – ललितपुर 

शजनाम बाँध

किस नदी  पर स्थित है – शजनाम 
स्थान/स्थिति – ललितपुर 

मौदहा बाँध

किस नदी  पर स्थित है – बिरमा 
स्थान/स्थिति – हमीरपुर 

सुकमा-डुकमा बाँध

किस नदी  पर स्थित है – बेतवा 
स्थान/स्थिति – झांसी 

चंद्रप्रभा बाँध

किस नदी  पर स्थित है – चंद्रप्रभा 
स्थान/स्थिति – चंदौली 

कनहर बाँध

किस नदी  पर स्थित है – कनहर 
स्थान/स्थिति – सोनभद्र 

अर्जुन बाँध

किस नदी  पर स्थित है – अर्जुन 
स्थान/स्थिति – महोबा 

झलारपुर बाँध 

किस नदी  पर स्थित है – करदिया 
स्थान/स्थिति – महोबा 

पथराई बाँध

किस नदी  पर स्थित है – पथारी और सुखनाई 
स्थान/स्थिति – झांसी 

शहजाद बाँध

किस नदी  पर स्थित है – शहजाद 
स्थान/स्थिति –  ललितपुर 

रोहिणी बाँध

किस नदी  पर स्थित है – रोहिणी 
स्थान/स्थिति – ललितपुर 

कालागढ़ बाँध

किस नदी  पर स्थित है – रामगंगा 
स्थान/स्थिति – कालागढ़ 

जामनी बाँध

किस नदी  पर स्थित है – जामनी 
स्थान/स्थिति – ललितपुर 

पारीछा बाँध

किस नदी  पर स्थित है – बेतवा 
स्थान/स्थिति – झाँसी 

मेजा बाँध

किस नदी  पर स्थित है – बेलन 
स्थान/स्थिति – मिर्जापुर 

आहरौरा बाँध

किस नदी  पर स्थित है – गराई 
स्थान/स्थिति – मिर्जापुर 

माताटीला बाँध

किस नदी  पर स्थित है – बेतवा 
स्थान/स्थिति – झांसी 

काठी बाँध

किस नदी  पर स्थित है – रामगंगा 
स्थान/स्थिति – बिजनौर 

ओबरा बाँध

किस नदी  पर स्थित है – रिहंद 
स्थान/स्थिति – सोनभद्र 

Read in English

यह भी पढ़े- उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ | Major Rivers of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश : एक परिचय | Uttar Pradesh : An Introduction

 What is CCC | NIELIT CCC परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी

शेयर करें :

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window)

Related

जामनी बांध कौन सी नदी पर है?

जामनी नदी उत्तर भारत की एक नदी है। यह बेतवा नदी की मुख्य सहायक नदी है और मदनपुर गांव के पास ललितपुर जिले में प्रवेश करती है। यह ओरछा के पास बेतवा नदी से मिलती है।

जमीनी नदी का उद्गम स्थान कहाँ है?

Detailed Solution. सही उत्तर सागर है। जामनी बेतवा की मुख्य सहायक नदी है जो सागर में उत्पन्न होती है। बेतवा और जामनी का संगम ओरछा के ऐतिहासिक शहर में है।

जामनी बांध कितना भरा हुआ है?

इस बांध में 393.50 मीटर तक पानी भरा है। 12.11 एमसीएम के सापेक्ष 4.46 एमसीएम पानी एकत्रित है। जामनी बांध में भी पानी की स्थिति चिंतनीय बनी हुई है। 403.55 मीटर के सापेक्ष 400.81 मीटर तक बांध में पानी की मौजूदगी है।