नीचे गांधीजी के आंदोलन व वर्ष के जोड़े दिए गए हैं उनमें से बेमेल जोड़े के विकल्प को चुनिए - neeche gaandheejee ke aandolan va varsh ke jode die gae hain unamen se bemel jode ke vikalp ko chunie

नीचे गांधीजी के आंदोलन व वर्ष के जोड़े दिए गए हैं उनमें से बेमेल जोड़े के विकल्प को चुनिए - neeche gaandheejee ke aandolan va varsh ke jode die gae hain unamen se bemel jode ke vikalp ko chunie

gandhi ji protest - फोटो : amar ujala

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। गांधी जी के जन्म के 150 साल पूरे होने के बाद भी उनके द्वारा किए गए आंदोलनों को आज भी याद किया जाता है। सत्य और अहिंसा के प्रति उनके अनूठे प्रयोग उन्हें आज दुनिया का सबसे अनूठा व्यक्ति साबित करते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं गांधी के वो 5 आंदोलन जिन्होंने आज भी लोगों को अंदर तक हिला रखा है। पढ़ें आगे...

असहयोग आंदोलन-

1920 से महात्मा गांधी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन चलाया गया था। इस आंदोलन ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई जागृति प्रदान की। गांधी जी का मानना था कि ब्रिटिश हाथों में एक उचित न्याय मिलना असंभव है इसलिए उन्होंने ब्रिटिश सरकार से राष्ट्र के सहयोग को वापस लेने की योजना बनाई और इस प्रकार असहयोग आंदोलन की शुरुआत की गई।

नमक सत्याग्रह -

महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए अनेकों आंदोलनों में से नमक सत्याग्रह सबसे महत्वपूर्ण था। बता दें कि महात्मा गांधी ने 12 मार्च, 1930 में साबरमती आश्रम जो कि अहमदाबाद स्थित है, दांडी गांव तक 24 दिनों का पैदल मार्च निकाला था। बता दें कि उन्होंने यह मार्च नमक पर ब्रिटिश राज के एकाधिकार के खिलाफ निकाला था।

दलित आंदोलन-

महात्मा गांधी जी ने 8 मई 1933 से छुआछूत विरोधी आंदोलन की शुरुआत की थी। जबकि गांधी जी ने अखिल भारतीय छुआछूत विरोधी लीग की स्थापना 1932 में की थी।

भारत छोड़ो आंदोलन -

अगस्त 1942 में गांधी जी ने ''भारत छोड़ो आंदोलन'' की शुरुआत की तथा भारत छोड़ कर जाने के लिए अंग्रेजों को मजबूर करने के लिए एक सामूहिक नागरिक अवज्ञा आंदोलन ''करो या मरो'' आरंभ करने का निर्णय लिया। 

चंपारण सत्याग्रह -

चंपारण आंदोलन भारत का पहला नागरिक अवज्ञा आंदोलन था जो बिहार के चंपारण जिले में महात्मा गांधी की अगुवाई में 1917 को शुरू हुआ था। इस आंदोलन के माध्यम से गांधी ने लोगों में जन्में विरोध को सत्याग्रह के माध्यम से लागू करने का पहला प्रयास किया जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आम जनता के अहिंसक प्रतिरोध पर आधारित था।

ये भी पढ़ें- गांधी जी का अंतिम अनशन, जब पूरे देश की नजर बिड़ला हाउस के उस कमरे पर थी

गांधीजी के आंदोलन कौन कौन से हैं?

Mahatma Gandhi Movements List In Hindi 2022 महात्मा गांधी के प्रमुख आंदोलन जिन्होंने दिलाई भारत को आजादी.
महात्मा गांधी के प्रमुख आंदोलन (Mahatma Gandhi Movements List In Hindi) ... .
चम्पारण सत्याग्रह 1917. ... .
खेड़ा सत्याग्रह 1918. ... .
अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन 1918. ... .
खिलाफत आन्दोलन 1919. ... .
असहयोग आंदोलन 1920. ... .
सविनय अवज्ञा आंदोलन 1930..

महात्मा गांधी ने कितने आंदोलन किए हैं?

'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी, जिनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था, पूर्व-स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रतिष्ठित नेता थे। महात्मा गांधी एक बहुत सम्मानित नेता थे और उन्हें शांति और अहिंसा के अंतर्राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में माना जाता है।

महात्मा गांधी का पहला आंदोलन कौन सा था?

गांधीजी के नेतृत्व में बिहार के चम्पारण जिले में सन् 1917 में एक सत्याग्रह हुआ। इसे चम्पारण सत्याग्रह के नाम से जाना जाता है। गांधीजी के नेतृत्व में भारत में किया गया यह पहला सत्याग्रह था

निम्नलिखित में से कौन सा आंदोलन गांधीजी से संबंधित नहीं था?

स्वराज्य आंदोलन उपरोक्त सभी आंदोलनों में से एकमात्र आंदोलन है जो गांधी जी से संबंधित नहीं है।