ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए पुलिस थाना अध्यक्ष को पत्र लिखिए - dhvani pradooshan rokane ke lie pulis thaana adhyaksh ko patr likhie

Letter to Superintendent of Police for restraining the Noise Pollution in Hindi | Dhawni Pradushan ko rokne ke liye Police Adhikshak ko Patra

लाउडस्पीकरों के अनुचित प्रयोग से हो रहे ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र

सेवा में,
पुलिस अधीक्षक महोदय
हज़रतगंज,
लखनऊ।

महोदय,
निवेदन यह है कि आजकल लाउडस्पीकरों का दुरुपयोग इतना बढ़ गया है कि गलियों, बाज़ारों में हर समय इनके कारण शोर मचा रहता है। हर समय इन लाउडस्पीकरों पर अच्छे-बुरे फ़िल्मी गाने बजते रहते हैं।

इस प्रकार लाउडस्पीकरों का दुरुपयोग समाज के कई वर्गों के लिए बहुत हानिकारक है। अंतिम परीक्षाएं समीप आ गई हैं, परन्तु लाउडस्पीकरों के शोर के कारण विद्यार्थी पढ़ नहीं पा रहे हैं। सारी रात गाने चलते रहते हैं, जिस कारण बीमार लोगों को आराम नहीं मिल पाता। ये लाउडस्पीकर ध्वनि प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं, जो हमारे कानों के लिए नुकसानदायक है।

अतः आप से अनुरोध है कि लाउडस्पीकरों के अनुचित प्रयोग पर रोक लगाई जाए तथा रात आठ बजे के बाद इनका प्रयोग करने वालों को दण्डित किया जाये।

                                                                                                                                             प्रार्थी

                                                                                                                                            XXX

                                                                                                                              मकान संख्या- XXX,

                                                                                                                              इंदिरा नगर,

02 फरवरी, 2022                                                                                                

लखनऊ

शोर शराबा करने वालो की खैर नहीं

एसं, विरार

ठाणे ग्रामीण के मीरा-भाईंदर में अब शोर शराबा करके दूसरों को परेशान करने वालों की खैर नहीं, क्योंकि ठाणे ग्रामीण पुलिस ने कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय किया है। पुलिस उप-अधिक्षक सुहास बावचे के अनुसार मीरा रोड विभाग के सभी 6 पुलिस स्टेशनों (नया नगर, नवघर, मीरा रोड, उत्तन, भाईंदर एवं काशीमीरा) में विशेष दलों का गठन किया गया है। अत्याधुनिक ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्रो (डेसिबेल मीटर) से लैस पुलिसकर्मी 100 नंबर और स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। मापक यंत्र में प्रिंटर की सुविधा होगी जिससे की ध्वनि मर्यादा का उल्लंघन का पता तुरंत चल जाएगा और उसके पक्के सबूत भी इकठ्ठा किए जा सकेंगे । पुलिस के सूत्रों के अनुसार निर्धारित पैमाने से ज्यादा तेज शोर दर्ज किया गया तो आयोजकों के खिलाफ आई.पी.सी के धाराओ के साथ ही पर्यावरण सरंक्षण ऐक्ट के तहत एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। हालांकि त्योहारों के समय लोग खुलेआम साउंड सिस्टम और डीजे, ढोल बजाते हैं, एवं पटाखे फोड़ते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण होता है। इसे रोकने के लिए दिशा-निर्देश पहले भी जारी किए जाते रहे हैं, लेकिन उन पर सही ढंग से अमल शायद ही कहीं देखा जाता हो। अब पुलिस की इस ताजा पहल पर सभी की निगाहे टिकी हुई है ।

इनसेट

गणेशउत्सव के दौरान टोल फ्री करने की मांग महाराष्ट्र

एसं, वसई : सितंबर में होने वाले गणेशउत्सव के दौरान महाराष्ट्र में टोल फ्री करने के लिए विधान परिषद के सदस्य आनन्द भाई ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई, ठाणे, पालघर जिला से सैकड़ों लोग महाराष्ट्र स्थित वैभववाड़ी, कणकवली, सिंधदुर्ग ,सावंतवाडी आदि क्षेत्रो में गणेश उत्सव के दौरान जाते हैं। इसे लेकर विधान परिषद के सदस्य आनंद भाई ठाकुर, एनसीपी के वसई-विरार शहर जिला अध्यक्ष गोविंदा गुंजालकर एव नालासोपरा शहर अध्यक्ष सचिन कदम ने 13 से 17 सितंबर 2015 तक होने वाले गणेशउत्सव के दौरान मुंबई पूना महामार्ग , गोवा मुंबई महामार्ग पर टोल फ्री करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मांग की है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें