मेरे द्वारा समय की पाबंदी पर निबंध लिखा गया कर्तृवाच्य में बदलिए - mere dvaara samay kee paabandee par nibandh likha gaya kartrvaachy mein badalie


CBSE Xth HINDI A SQP 2020 SOLUTIONS

यहाँ सीबीएसई 10 वीं हिन्दी-A सैंपल प्रश्न पत्र 2020 के व्याकरण से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया जा रहा हैं।

खंड - ख (व्यावहारिक व्याकरण)

(2) निर्देशानुसार उत्तर लिखिए

(क) कठोर होकर भी सह्रदय बनो। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
उत्तर- कठोर बनो परन्तु सह्रदय रहो।

(ख) यद्द्यपि वह सेनानी नहीं था पर लोग उसे कैप्टन कहते थे। (सरल वाक्य में बदलिए)
उत्तर- सेनानी न होने पर भी लोग उसे कैप्टन कहते थे।

(ग) बच्चे वैसे करते हैं जैसे उन्हें सिखाया जाता है। (रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)
उत्तर- क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य

(घ) सभी लोगों ने वह सुंदर दृश्य देखा। (रचना के आधार पर वाक्य भेद लिखिए)
उत्तर- सरल वाक्य

(3) निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए

(क) अनेक पाठकों ने पुस्तक की सराहना की। (कर्मवाच्य में बदलिए)
उत्तर- अनेक पाठकों द्वारा पुस्तक की सराहना की गई।

(ख) पक्षी बाग छोड़कर नहीं उड़े। (भाववाच्य में बदलिए)
उत्तर- पक्षियों से बाग छोड़कर उड़ा नहीं गया।

(ग) हर्षिता रोज अख़बार पढ़ती हैं। (कर्मवाच्य में बदलिए)
उत्तर- हर्षिता द्वारा रोज अख़बार पढ़ा जाता है।

(घ) मेरे द्वारा समय की पाबंदी पर निबंध लिखा गया। (कर्तृवाच्य में बदलिए)
उत्तर- मैंने समय की पाबंदी पर निबंध लिखा।

(4) निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित पदों का पदपरिचय लिखिए।

(क) आज भी भारत में अनेक अभिमन्यु हैं।
उत्तर- अभिमन्यु - जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्त्ता कारक।

(ख) प्रातः काल घूमने जाया करो ताकि स्वास्थ्य ठीक रहे।
उत्तर- ताकि - समुच्चयबोधक अव्यय।

(ग) पिताजी कल ही तीर्थ यात्रा पर गए।
उत्तर- गए - अकर्मक क्रिया, एकवचन, पुल्लिंग, भूतकाल, कर्तृवाच्य।

(घ) अनुराग ने काला कोट पहना हैं।
उत्तर- काला - गुणवाचक विशेषण, 'कोट' - विशेष्य, एकवचन, पुल्लिंग।

(5) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) 'हास्य रस' का एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर- मातहिं पितहिं उरिन भये नीके।
गुरु ऋण रहा सोंच बड़ जी के।।

(ख) निम्नलिखित काव्य पंक्तियों में रस पहचान कर लिखिए-
रे नृप बालक कालबस बोलत तोहि न सँभार।
धनुही सम त्रिपुरारिधनु बिदित सकल संसार।।
उत्तर- रौद्र रस।

(ग) 'वीर' रस का स्थायी भाव क्या हैं ?
उत्तर- उत्साह।

(घ) 'रति' किस रस का स्थायी भाव है ?
उत्तर- श्रृंगार रस।

खंड - घ (लेखन)

(11) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

  • (क) परिश्रम और अभ्यास - सफलता की कुंजी
  • प्रस्तावना
  • परिश्रम का महत्त्व
  • परिश्रम के अनुकरणीय उदाहरण
  • परिश्रम और अभ्यास से सफलता
  • उपसंहार
  • (ख) समाचार पत्र के नियमित पठन का महत्त्व
  • प्रस्तावना
  • ज्ञान का भंडार
  • पढ़ने की स्वस्थ आदत का विकास
  • जागरूकता
  • उपसंहार
  • (ग) युवा वर्ग का विदेशों के प्रति बढ़ता मोह
  • प्रस्तावना
  • विदेशों के प्रति बढ़ता आकर्षण
  • आर्थिक सम्पन्नता
  • बेहतर जीवन शैली
  • उपसंहार
  • (12) अपने क्षेत्र की नालियों तथा सड़कों की समुचित सफाई न होने पर स्वास्थ्य अधिकारी को एक पत्र लगभग 80-100 शब्दों में लिखिए।

    अथवा-

    आपकी कक्षा में एक नए अध्यापक पढ़ाने आए है जो कि बहुत अच्छा पढ़ाते हैं। उनके विषय में परिचयात्मक सूचना देते हुए अपने मित्र को लगभग 80-100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

    (13) 'शिक्षा का अधिकार' के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में इस अधिकार का लाभ उठाने के लिए एक विज्ञापन लगभग 25-50 शब्दों में तैयार कीजिए।

    अथवा-

    'भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम' (आई.आर.सी.टी.सी.) की ओर से यात्रियों को भारत दर्शन यात्रा के लिए आमंत्रित करते हुए एक विज्ञापन 25-50 शब्दों में तैयार कीजिए।

    vachya| कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना| कर्तृवाच्य से भाववाच्य| vachay parivartan| hindi vyakran| CBSE Board hindi

    मेरे द्वारा समय की पाबंदी पर निबंध लिखा गया कर्तृवाच्य में बदलिए - mere dvaara samay kee paabandee par nibandh likha gaya kartrvaachy mein badalie



    आज व्याकरण के अंतर्गत हम आपको वाच्य परिवर्तन करना बताएंगे। सीबीएसई बोर्ड की हिंदी व्याकरण में वाच्य परिवर्तन कक्षा 10 में पूछा जाता है। vachya parivartan कितने तरीके से होता है इसके बारे में आप जानेंगे। हिंदी व्याकरण के अंतर्गत वाच्य (vachya in Hindi) के बारे में पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें।

    cbse board class 10 hindi सिलेबस में वाच्य से संबंधित परीक्षा में 4 अंकों का प्रश्न पूछा जाता है। सीबीएसई बोर्ड के छात्रों वाच्य टॉपिक को अच्छे से पढ़ना चाहिए। कई प्रतियोगी परीक्षा में वार्षिक टॉपिक वाच्य में पूछा जाता है।

    Cboard class 10th Hindi examination very important  topic of grammar vachya.

    कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना के नियम इस तरह से है-

    • सबसे पहले आपको कर्तृवाच्य

      की क्रिया को भूतकाल में बदलना होता है। इसके बाद 'आ', 'ई', 'ए', अथवा 'या' जोड़ा जाता है। 

    जैसे -राजू चावल खाता है।

    कर्तृवाच्य का वाक्य  है, इसे कर्मवाच्य में बदलना है।

    राजू से चावल चावल खाया जाता है।

    कर्तृवाच्य की क्रिया के साथ 'से' या 'के द्वारा' जोड़ा जाता है। ऊपर उदाहरण में राजू से चावल खाया जाता है। इसमें  'से' जोड़ा गया है।


    अंशुल ने पत्र लिखा।

    इस उदाहरण में कर्तृवाच्य में बदलते समय ने परसर्ग को हटा दिया जाता है। अंशुल से पत्र लिखा गया।

    क्रिया के परिवर्तित रूप के साथ काल, पुरुष, वचन, लिंग के अनुसार 'जाना' क्रिया का

    रूप जोड़ना चाहिए।

    कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाने के कुछ उदाहरण निम्नलिखित है।

    कर्तृवाच्य 

    कर्मवाच्य

    सुनीता गाना गाती है।

    सुनीता से गाना गाया जाता है। 

    तुमने कुछ पुस्तकें खरीदीं। 

    तुमसे कुछ पुस्तकें खरीदी गई।

    राधा चित्र बना रही है।

    राधा से चित्र बनाया जा रहा है। 

    राजू रोटी खाता है।

    काजू के द्वारा रोटी खाई जाती है।

    रिंकी स्वेटर बुनती है।

    रिंकी द्वारा स्वेटर बोला जाता है।

    चंदू गाना गाती है। 

    चंदू द्वारा गाना गाया जाता है।

    तुम फूल तोड़ोगे।

    तुमसे फूल तोड़े जाएंगे।

    माली पौधे लगाता है।

    माली द्वारा पौधे लगाए जाते हैैं।

    सीबीएसई बोर्ड क्लास 10th क्षितिज भाग 2 तुलसीदास Lesdon पर MCQ questions

    कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाना (kartay vachya change in Bhav vachya)

    क्रिया को एक वचन और अन्य पुरुष में बदलिए।

    जैसे एक उदाहरण यहां पर प्रस्तुत है-

     बच्चे दौड़ते हैं। यहाँ 'दौड़ते हैं'  क्रिया बहुवचन में हैं और इसे भावाच्य बनाने के लिए  एकवचन और अन्य पुरुष बदलना है।  यहाँ से लगाकर  भाव वाच्य  बनाएंगे। इस तरह से होगा-  बच्चे से दौड़ा जाता है।


    CBSE board class 9th 10th, anuchchhed lekhan Hindi, प्रदूषण पर अनुच्छेद

    कर्तृवाच्य से भाव वाच्य बनाने के कुछ उदाहरण निम्नलिखित है।

    कर्तृवाच्य 

    भाव वाच्य

    रमेश नहीं पढ़ता है।

    रमेश से पढ़ा नहीं जाता है।

    बच्चा रोता है।

    बच्चे से रोया जाता है।

    चिड़ियां आकाश में उड़ते हैं।

    चिड़ियों से आकाश में उड़ा जाता है।

    अब मैं नहीं चल सकता। 

    अब मुझसे नहीं चला जाता।

    मदन पढ़ता है।

    मदन से पढ़ा जाता है।

    वह रात भर कैसे जागेगी?

    रातभर कैसे जागा जाएगा?

    रितिका पैदल चल नहीं सकती।

    रितिका से पैदल चला नहीं जा सकता।

    मच्छरों के कारण हम रात भर सो न सके।

    मच्छरों के कारण से हम से रात भर सोया न जा सका।

    Read MCQ Vachya for class 10

    कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य बनाना (Karm vachya change in kartav vachya)

    कर्मवाच्य में 'से' के 'द्वारा'  विभक्तियों को हटाना होता है। तभी कर्तृवाच्य वाक्य बनता है।

    अगर क्रिया भूतकाल में है तो उचित ने विभक्ति का प्रयोग जरूरत के अनुसार करना चाहिए। जैसे, 👇

    गीता द्वारा खाना खाया गया 

    कर्म वाच्य का कर्तृवाच्य बनेगा 👇

    गीता ने खाना खाया।👈

    क्रिया के सामान्य भूतकाल को बदलकर उसमें जुड़े आ, ई, ए अथवा या को हटा दिया जाता है।

    क्रिया में प्रयोग होने वाले जा धातु को हटाकर वाक्य की क्रिया को कर्ता के लिंग, वचन, पुरुष के अनुसार बदल दिया जाता है।

    CBSE class 10th kshitij bhag 2 balgobin bhagat multiple choice question MCQ

    कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य बनाने के कुछ उदाहरण निम्नलिखित है।

    कर्मवाच्य 

    कर्तृवाच्य 

    चुनावों की घोषणा की गई।

    चुनावों की घोषणा हुई।

    चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा की गई।

    चुनाव आयोग ने चुनावों की घोषणा की।

    मेरे द्वारा समय की पाबंदी पर निबंध लिखा गया।

    मैंने समय की पाबंदी पर निबंध लिखा।

    रमेश द्वारा पुस्तक पढ़ी जाती है।

    रमेश पुस्तक पढ़ता है।

    दिनेश द्वारा पुस्तकें पढ़ी जाती हैं।

    दिनेश पुस्तकें पढ़ता है।

    गीता से गाना गाया गया।

    गीता ने गाना गाया।

    धर्मगुरु ने कामिल बुल्के की बात मान ली।

    धर्मगुरु द्वारा कामिल बुल्के की बात मान ली गई।

    नेताजी ने देश के लिए सब कुछ त्याग दिया।

    नेताजी द्वारा देश के लिए सब कुछ त्याग दिया गया।

    Read

    CBSE board class 10th Hindi grammar व्याकरण पद परिचय, Pad Parichya MCQ questions

    भाववाच्य से कर्तृवाच्य बनाना (Bhavya vachya change in kartav vachya)

    कर्ता के साथ जुड़े से को हटा देना चाहिए।

    प्रिया के साथ जुड़े हुए जाना, चलना धातु को हटाकर सही क्रिया लगाना चाहिए।

    भाववाच्य का उदाहरण -

    उससे चला नहीं जाता है। 

    इस  भाव वाच्य वाले वाक्य में से हटाना है।  और  चलना धातु क्रिया का सही  प्रयोग हटाकर करना है।

     वह नहीं चल सकता है।

    Vachya cbse board syllabus class 10


    CBSE board class 10th grammar व्याकरण रस टॉपिक ras topic

    भाव वाच्य से कर्तृवाच्य बनाने के कुछ उदाहरण निम्नलिखित है।

    भाव वाच्य  (Bhav Vachya)

    कर्तृवाच्य  (kartva Vachya)

    राजू से पढ़ा नहीं जाता।

    राजू नहीं पढ़ता।

    रमेश और दिनेश से दौड़ा नहीं जा सकता।

    रमेश और दिनेश दौड़ नहीं सकते हैं।

    रमेश से पत्र लिखा जाता है।

    रमेश पत्र लिखता है।

    उससे चुपचाप बैठा नहीं जाता है।

    वह चुपचाप नहीं बैठ सकता है।

    दिनेश तो रो भी नहीं सका।

    दिनेश से  तो रोया भी नहीं जा सका।

    चलो छत पर सोए।

    चलो छत पर सोया जाए।

    आओ यहां बैठ सकते हैं।

    आओ, यहां बैठा जा सकता है।

    वीना चल नहीं सकती।

    वीना से चला नहीं जाता।

    Read

    CBSE board class 9th Hindi alankar व्याकरण अलंकार MCQ question

    CBSE board class 9th new syllabus laghu Katha lekhan लघु कथा लेखन उदाहरण सहित

    CBSE  board class 10th Hindi vigyapan lekhan advertisement writing in Hindi उदाहरण सहित विज्ञापन लेखन नियम और लिखने का तरीका

    सीबीएसई बोर्ड  class 9th Hindi संवाद लेखन उदाहरण सहित समझाया गया है। कक्षा 6, 7, 8 के लिए भी उपयोगी है.

    Read more 

    CBSE Sample Papers For Class 10 Session 2021-2022 | Term-1 november 2021 examination

    2021 term-1 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें| Date sheet cbse

     (new update CBSE Term 1) 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2021-22 | Datesheet, Exam pattern, time duration, sample paper, OMR sheet, download PDF 

    hindi mock Test cbse class 10 | Term 1 hindi question paper practice | class 10 hindi sample paper 2021

    2021, Term 1 new MCQ  vachy|Class 10 CBSE Board

    रसखान के सवैये Class 9 MCQ Raskhan: Class 9 MCQ क्षितिज भाग 1 NCERT Solution हिंदी बहुविकल्पी प्रश्न

    ललद्य-वाख Class 9 MCQ Laladh: Class 9 MCQ क्षितिज भाग 1 NCERT Solution हिंदी बहुविकल्पी प्रश्न

    ल्हासा की ओर, Lesson Class 9 MCQ क्षितिज भाग 1 NCERT Solution हिंदी बहुविकल्पी प्रश्न 2021

    दो बैलों की कथा Class 9 MCQ क्षितिज भाग 1 एनसीईआरटी हिंदी बहुविकल्पी प्रश्न

      vachya veyakran new pattern MCQ term 1| class 10th CBSE board:  Vachey MCQ Online Test  2021- 22|  व्याकरण बहुविकल्पी प्रश्न| Hindi class 10th  व्याकरण वाच्य

    {cbse Term1} class 10 Neta jee ka chasma MCQ (cbse) term 1 examination 2021

    mock Test | Ram Lakshaman parsuram samvad MCQ (cbse) term 1| mcq class 10 hindi

    surdash chaper mock test term 1 mcq class 10 hindi 2021| term 1 mcq class 10 hindi X| mcq questions for class 10| Kshitij MCQ

    प्रदूषण पर निबंध लिखने के लिए यह आर्टिकल पढ़ें।

    कर्तृवाच्य को कर्मवाच्य में कैसे बदलें?

    कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य.
    कर्तृवाच्य के साथ लगी विभक्ति हटा दी जाती है और कर्त्ता कारक में करण कारक के चिह्न 'से'या केद्वारा' का प्रयोग करना चाहिए।.
    कर्तृवाच्य की मुख्य क्रिया को समान्य भूतकाल की क्रिया में बदला जाता है। ... .
    कर्म के साथ कोई परसर्ग हो तो उसे हटा दिया जाता है।.
    कर्म को चिह्न-रहित करना चाहिए।.

    निम्नलिखित वाक्यों में कर्तृवाच्य का उदाहरण है?

    कर्मवाच्य में कर्म उपस्थित रहता है और क्रिया सकर्मक होती है। पेड़ लगा दिए गए हैं। पत्र भेज दिया गया है। मुझसे अंग्रेज़ी नहीं बोली जाती।

    कर्तृवाच्य को कैसे पहचाने?

    सरल शब्दों में, क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो और सकर्मक और अकर्मक दोनों क्रियाए हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। रमेश केला खाता है। दिनेश पुस्तक नहीं पढता है। उक्त वाक्यों में कर्ता प्रधान है तथा उन्हीं के लिए 'खाता है' तथा 'पढ़ता है' क्रियाओं का विधान हुआ है, इसलिए यहाँ कर्तृवाच्य है।

    कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाते समय कर्ता के साथ क्या जोड़ा जाता है?

    1. कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना: कर्तृवाच्य के कर्ता के साथ यदि कोई विभक्ति लगी हो, तो उसे हटाकर 'के' अथवा 'के द्वारा' परसर्ग का प्रयोग किया जाता है। कर्म के साथ कोई परसर्ग हो तो उसे हटा दिया जाता है।