खाली पेट पपीता खाने से क्या फायदा मिलता है? - khaalee pet papeeta khaane se kya phaayada milata hai?

खाली पेट पपीता खाने से क्या फायदा मिलता है? - khaalee pet papeeta khaane se kya phaayada milata hai?

खाली पेट पपीता खाने से क्या फायदा मिलता है? - khaalee pet papeeta khaane se kya phaayada milata hai?

पपीता (papaya benefits in hindi) सेहत के लिहाज से हमेशा से ही फायदेमंद माना गया है। पपीते में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से ये डायबिटीज, दिल की बीमारियों और यहां तक कि अल्जाइमर में भी खाना फायदेमंद है। इसके अलावा पपीते के कुछ खास गुण होते हैं जैसे कि इसमें ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन कैरोटिनॉयड्स होते हैं,  तो वहीं इसमें विटामिन सी और विटामिन ई भी होता है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ त्वचा और बालों के लिए भी कई प्रकार से लाभदायक है। साथ ही ये आंखों की कई समस्याओं को भी रोक सकता है। पर अगर आप पपीते को खाली पेट खाते हैं तो, इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। दरअसल, पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों से परेशान लोगों के लिए खाली पेट पपीता खाने के फायदे (health benefits of eating papaya on empty stomach) बहुत हैं। वो कैसे? आइए हम आपको बताते हैं विस्तार से।

खाली पेट पपीता खाने से क्या फायदा मिलता है? - khaalee pet papeeta khaane se kya phaayada milata hai?

खाली पेट पपीता खाने के फायदे-Health benefits of papaya on empty stomach

1. पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद 

खाली पेट पपीता खाने से आप पेट फूलने की समस्या (bloating) से बच सकते हैं। खराब पाचन वाले लोगों के लिए रोजाना पपीता खाना जरूरी है। दरअसल, ब्लोटिंग कई बार स्ट्रेस के कारण भी होता है। पपीता पाचन तंत्र पर तनाव को दूर करती है और भोजन को तेजी से मेटाबोलाइज करने में मदद करती है। पपीते में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो भोजन को तेजी से तोड़ने में मदद करता है और एसिडिटी को रोकता है। साथ ही इसके कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स पेट में सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं। इस तरह खाली पेट पपीता खाना ब्लॉटिंग का इलाज कर सकता है। 

2. कब्ज दूर करता है 

पपीता कब्ज के मरीजों के लिए रामबाण इलाज है। इसमें फाइबर होता है जो कि बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और मल को सॉफ्त करता है जिससे आप आसानी से मल त्याग कर सकें। इसके अलावा पपीता एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो कब्ज की समस्याको रोकता है और एक स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है। पपीते में मौजूद एक और एंजाइम काइमोपापेन सूजन का इलाज करता है और चयापचय में सुधार करता है। इसके अतिरिक्त, खाली पेट पपीता खाने से अपच, सूजन, कब्ज और पेट खराब होने जैसी पाचन संबंधी कई समस्याएं ठीक हो जाती हैं।  अगर आप पुरानी कब्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तब भी आपको खाली पेट पपीता खाना चाहिए।

खाली पेट पपीता खाने से क्या फायदा मिलता है? - khaalee pet papeeta khaane se kya phaayada milata hai?

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी के दौरान अमरूद खाने के फायदे और नुकसान, जानें डायटीशियन से

3. पीरियड्स के दर्द और ब्लॉटिंग को कम करता है

पीरियड्स के दर्द और ब्लॉटिंग को कम करने में पपीता आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, पपीता एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और पीरियड्स के दर्द और ब्लॉटिंग को आसानी से कम कर सकता है। ये ऐंठन को कम कर सकता है। पपीते में मौजूद कैरोटीन गर्भाशय के संकुचन को प्रोत्साहित करता है और पीरियड्स को प्रेरित करता है जिस वजह से आप अनियमित पीरियड्स से बच सकते हैं। साथ ही कैरोटीन एस्ट्रोजन हार्मोन के उत्पादन को भी बढ़ाता है, जिससे पीरियड्स और प्रेग्नेंसी दोनों ही हेल्दी तरीके से रेगुलेट होते हैं। 

4. डायबिटीज में फायदेमंद 

डायबिटीज के मरीजों के लिए खाली पेट पपीता खाना बहुत फायदेमंद है। दरअसल, पपीता लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स में से है जो कि शुगर को कम करने में मदद करता है। इसे खाली पेट खाने से शरीर में शुगर की मात्रा अचानक से नहीं बढ़ती और पूरा दिन शुगर रेगुलेट रहता है। रेगुलर इसे खाली पेट खाने से आप पाएंगे कि डायबिटीज के कई लक्षण कम होने लगते है। इसके अलावा ये डायबिटीज में कब्जकी समस्या को भी दूर करता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट डिसफंक्शन को भी रोकता है। 

खाली पेट पपीता खाने से क्या फायदा मिलता है? - khaalee pet papeeta khaane se kya phaayada milata hai?

इसे भी पढ़ें : दिनभर रहना चाहते हैं एनर्जी से भरपूर तो दिन की शुरुआत करें नट्स के साथ, जानें कौन से नट्स हैं फायदेमंद

5. कोलेस्ट्रॉल कम करता है

कोलेस्ट्रॉल मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना कोलेस्ट्रॉल कट्रोल करें। खाली पेट पपीता खाने से इसका फाइबर आंतों में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल और फैट को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये लिपोप्रोटीन को भी कम करता है और हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव में मदद करता है। 

खाली पेट पपीता खाने से शरीर को सिर्फ यही फायदे नहीं मिलते बल्कि, ये त्वचा के लिए फायदेमंद है। दरअसल, ये शरीर को डिटॉक्स करता है और खून को साफ रखता है जिससे त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है। तो, अब से सुबह-सुबह नाश्ते से पहले लगभग 1 कटोरी पपीता काला नमक मिला कर जरूर खाएं।

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

सुबह खाली पेट पपीता खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे: सुबह खाली पेट पपीता खाना (benefits of eating papaya at empty stomach) हमेशा से कई समस्याओं का कारगर उपाय माना गया है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करता है और मल त्याग को बढ़ावा देता है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और सेल डैमेज को रोकते हैं।

रोज रोज पपीता खाने से क्या होता है?

प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए वहीं, पपीते में विटामिन-सी भी होता है, जो रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने में उपयोगी हो सकता है। इसके अलावा, विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर पपीता ऐज रिलेटेड मैकुलर डिजनरेशन यानी उम्र की वजह से आंखों की रोशनी कम होने के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकता है (13)।

पपीता खाने से पेट साफ होता है क्या?

इन दिनों खान-पान और मौसम में बदलाव होने की वजह से पेट साफ होने में भी परेशानी होती है. अगर डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों से बचना चाहते हैं तो पपीता खाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. पपीते में मौजूद पोषक तत्व पाचनतंत्र को बेहतर बनाने का काम करते हैं. इसे खाने से अपच और कब्ज जैसी परेशानियां दूर हो जाती हैं.

पपीता खाने का सही समय क्या है?

पपीता खाने का सही समय – कुछ फलों को रात या शाम के समय नहीं खाना चाहिए। वैसे तो सभी फलों को सुबह और दिन में खाना सेहत के लिए अच्छा मन जाता है। पपीता भी अगर आप सुबह नाश्ते में खाते हैं। तो इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा।