कार्तिक माह में जन्मे लोग कैसे होते हैं? - kaartik maah mein janme log kaise hote hain?

Kartik Maheene Mein Janme Log: कार्तिक महीने का हिन्दू धर्म में खास महत्व है, यह मास शरद पूर्णिमा से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा पर खत्म होता है। इस महीने में दान, पूजा-पाठ तथा स्नान का बहुत महत्व होता है तथा इसे कार्तिक स्नान की संज्ञा दी जाती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 8वां महिना कार्तिक माह होता है। यह महिना इतना ज्यादा पवित्र होता है की इसके बारे में शास्त्रों में कहा भी गया है कि कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं है, तुला राशि पर सूर्य का गोचर होने पर कार्तिक माह का आरंभ हो जाता है। कार्तिक का माहात्म्य के बारे में स्कंदपुराण, पद्मपुराण और भागवत में मिलता है। इस माह में भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का पूजन भी किया जाता है। ऐसे में आपको बता दें की कार्तिक मास में पैदा होने वाले मनुष्य धनवान, कम बुद्धि वाले, दुष्ट प्रवृत्ति वाले, क्रय-विक्रय कर्म करने वाले, पापी और दुष्ट चित्त वाले होते हैं।

कार्तिक मास में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं(Kartik Maheene Mein Janme Log)

कार्तिक माह में जन्मे लोग कैसे होते हैं? - kaartik maah mein janme log kaise hote hain?
Image Source: hindiparenting

आप किस महीने में पैदा हुए हैं, इसका आपके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व पर असर पड़ता है। निश्चित तौर पर जिस माह में आपका जन्म हुआ है वो महीना आपके बारे में काफी कुछ बता देता है। ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं कार्तिक मास में जन्म लेने वाले जातकों के बारे में साथ ही जानेंगे उनके स्वाभाव और उनकी आकांक्षाओं के बारे में भी। जैसा की शास्त्रों में इस बात का उल्लेख पाया गया है उसके अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म कार्तिक मास में हो वह व्यक्ति धन-धान्य का स्वामी होता है। इसके अलावा यह भी देखा गया है की इस मास में जन्मे लोग काम विषयों में अधिक रुचि लेते है साथ ही साथ वह लोगों के साथ बुरा आचरण करने वाले भी होते हैं।

Kartik Maheene Mein Janme Log: यह भी देखा गया है कि ऎसे व्यक्ति को क्रय-विक्रय के कार्यो में अक्सर ही काफी लाभ होता है। मजे की बात तो ये हैं की इन्हें लोगों में खास बने रहना पसंद होता है, इनका स्वयं पर नियंत्रण कम होता है और ये लोग शोर करते हैं साथ ही मन से कहानियां गढ़ने में भी बहुत तेज होते हैं। इस योग से युक्त व्यक्ति स्वयं को शुभ कार्यो करने के लिए प्रयास करने चाहिए। विपरीत लिंग कार्यो में समय देने के कारण ऎसे व्यक्ति को अपने चरित्र की कमी को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

और पढ़े: 

  • पूर्णिमा के दिन जन्मे लोगों 
  • कृष्ण पक्ष में जन्मे लोग
  • दोपहर में जन्मे लोग
  • शुक्ल पक्ष में जन्म लेने वाले लोगों
  • स्वाति नक्षत्र में जन्म लेने वाले 
  • अमावस्या के दिन जन्मे लोगों का जीवन

जैसा की हम सभी जानते हैं कार्तिक माह बहुत ही ज्यादा पौराणिक और पवित्र माह माना जाता है और इस माह में कई सारे धार्मिक व्रत आदि संपन्न किये जाते हैं इसीलिए इस माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति को भगवान विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु तुलसी पत्र से पूजन होने पर शीघ्र प्रसन्न होते है। आपको यह भी पता होना चाहिए कि इस माह का प्रत्येक दिन किसी पर्व से कम नहीं होता है और इस माह में जन्मा जातक भी इस माह में उत्पन्न होकर इस माह की शुभता और बल को पाने में सक्षम होता है। इस माह में जन्में जातक को अपने सामर्थ्य अनुसार इस माह में पालन किए जाने सभी जरूरी वाले नियमों को बेहतर तरह से समझ लेना चाहिए। माना जाता है कि इस माह में किए जाने वाले शुभ कार्यों द्वारा उसके पुण्यों में वृद्धि होती है और जीवन जीने में शुभता का अनुभव भी होता है।

हालांकि, आपको ये भी पता होना चाहिए की कार्तिक माह में जन्म लेने वाले लोगों के अन्दर बदले भावना बहुत ही तीव्र होती है, ये लम्बे समय तक किसी भी रंजिश को भूलते नहीं है। हालांकि, इनके साथ घुलना मिलना काफी आसान होता है। यह भी देखा गया है की इन्हें बात करना और गाने गाना खास तौर पर पसंद होता है और संगीत में भी इनकी खासी रुचि होती है। यह भी देखा गया है की इस महीने में पैदा हुए लोग वफादार होते हैं फिर चाहे दोस्त हो, परिवार या फिर जीवनसाथी वे कभी भी आपके साथ धोखा नहीं करते हैं, आप उन पर आंख मूंद कर भरोसा कर सकते हैं।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

  • Hindi News
  • तेज़
  • किस्‍मत कनेक्‍शन

Feedback

जानिए कार्तिक मास का किस्मत कनेक्शन

जानिए कार्तिक मास का किस्मत कनेक्शन

कार्तिक मास हिंदू धर्म में पवित्र महीना माना जाता है. ये चातुर्मास का अंतिम महीना है. इसी महीने में देव तत्व मजबूत होता है. इस महीने में तुलसी लगाना सर्वोत्तम होता है. जानिए कार्तिक मास का महत्व और साथ ही जानिए अपना गुड लक.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें डाउनलोड करें

  • कार्तिक माह में जन्मे लोग कैसे होते हैं? - kaartik maah mein janme log kaise hote hain?

  • कार्तिक माह में जन्मे लोग कैसे होते हैं? - kaartik maah mein janme log kaise hote hain?

संबंधित ख़बरें

  • कार्तिक माह में जन्मे लोग कैसे होते हैं? - kaartik maah mein janme log kaise hote hain?

    13:25

    जानिए शनि का करियर कनेक्शन

  • कार्तिक माह में जन्मे लोग कैसे होते हैं? - kaartik maah mein janme log kaise hote hain?

    14:45

    हाथ की रेखाओं से समझें धन पाने का योग

  • कार्तिक माह में जन्मे लोग कैसे होते हैं? - kaartik maah mein janme log kaise hote hain?

    12:38

    जानें कैंसर का ग्रहों से क्या है कनेक्शन

  • कार्तिक माह में जन्मे लोग कैसे होते हैं? - kaartik maah mein janme log kaise hote hain?

    14:35

    घर में हो रही घटनाओं का किस्मत कनेक्शन

  • कार्तिक माह में जन्मे लोग कैसे होते हैं? - kaartik maah mein janme log kaise hote hain?

    13:44

    ये उपाय करने से चमकेगी किस्मत

लेटेस्ट

    कार्तिक मास में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं?

    कार्तिक मास में पैदा होने वाले मनुष्य धनवान, कम बुद्धि वाले, दुष्ट प्रवृत्ति वाले, क्रय-विक्रय कर्म करने वाले, पापी और दुष्ट चित्त वाले होते हैं। मार्गशीर्ष मास में जन्म लेने वाले मनुष्य मीठे वचन बोलने वाले, धनवान, धर्मवान, बहुत मित्रों वाले, पराक्रमी और दूसरों का उपकार करने वाले होते हैं

    कार्तिक दोष क्या होता है?

    इस दोष के कारण व्यक्ति को जीवन के कई क्षेत्रोंमें अधिकार,पिता,पदोन्नति और सरकारी नौकरी आदि में दिक्कतों कासामना करना पडता है। कार्तिक दोष में सूर्य से संबंधित समस्याएंजीवन में उत्पन्न होती हैं। यही कारण है कि जब किसी बच्चे का जन्म कार्तिक महीने में होता है, तो उसे कार्तिक जन्म दोष होने के लिए जाना जाता है।

    कार्तिक महीने का महत्व क्या है?

    सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व बताया गया है,इसको दामोदर मास भी कहा जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है। पूरे कार्तिक मास में स्नान,दान और भगवत्पूजन किया जाता है उसे जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने अक्षय फल देने वाला बतलाया है।

    कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसका जन्म हुआ था?

    गुरुनानक जयंती सिख सम्प्रदाय में कार्तिक पूर्णिमा का दिन प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन सिख सम्प्रदाय के संस्थापक गुरू नानक देव का जन्म हुआ था