HomePolitical Scienceस्थानीय सरकार क्या हैं? Sthaniya Sarkar Kya Hai भारत में त्रिस्तरीय सरकार की व्यवस्था है। केन्द्रीय सरकार और राज्य सरकार एवं स्थानीय सरकार। स्थानीय स्तर की सरकार को स्थानीय सरकार कहा जाता है। ग्राम पंचायत, नगरपालिका आदि स्थानीय सरकार के उदाहरण है।
पंचायती राज व्यवस्था ग्राम सभा- Panchayati Raj Kya Hai
ग्राम पंचायत क्या हैं?
ग्राम पंचायत के कार्य क्या हैं?
ग्राम पंचायत की आमदनी के स्त्रोत
पंचायती राज व्यवस्था के स्तर
गाँव का प्रशासन कैसा होता हैं?
नगर प्रशासन (नगर निगम)-Nagar Nigam Kya Hai
निगम पार्षद एवं प्रशासनिक कर्मचारी
नगर निगम की आय के स्त्रोत
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय सरकार कौन सी होती है?ग्रामीण स्थानीय निकाय:
पंचायती राज संस्था (PRIs) भारत में ग्रामीण स्थानीय स्वशासन की एक प्रणाली है। पीआरआई को 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के माध्यम से ज़मीनी स्तर पर लोकतंत्र को साकार करने के लिये संवैधानिक दर्ज़ा प्रदान किया गया और इसे देश में ग्रामीण विकास का कार्य सौंपा गया।
ग्रामीण स्थानीय सरकार का दूसरा नाम क्या है?भारत की पंचायती राज प्रणाली में गाँव या छोटे कस्बे के स्तर पर ग्राम पंचायत या ग्राम सभा होती है जो भारत के स्थानीय स्वशासन का प्रमुख अवयव है। सरपंच, ग्राम सभा का चुना हुआ सर्वोच्च प्रतिनिधि होता है।
स्थानीय सरकार का उदाहरण क्या है?स्थानीय सरकार (local government) जन प्रशासन का एक रूप है जो अधिकांश जगहों पर किसी राज्य या राष्ट्र की सबसे निचली श्रेणी की प्रशासनिक ईकाई होती है। इसके ऊपर ज़िले, प्रान्त, राज्य या राष्ट्र का प्रशासन होता है जिसे राजकीय सरकार, राष्ट्रीय सरकार, संघीय सरकार, इत्यादि नामों से जाना जाता है।
ग्रामीण क्षेत्र की स्थानीय स्वशासन व्यवस्था में कौन कौन सी इकाइयां आती हैं?प्रत्येक राज्य में ग्राम स्तर, मध्यवर्ती स्तर एवं जिला स्तर पर (क्रमशः ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद) पंचायती राज संस्थाओं का गठन किया जाएगा; किंतु, 20 लाख से कम जनसंख्या वाले राज्यों में मध्यवर्ती स्तर पर पंचायतों का गठन करना आवश्यक नहीं होगा।
|