गुप्त नवरात्रि में क्या क्या खा सकते हैं? - gupt navaraatri mein kya kya kha sakate hain?

Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि 30 जून से, सुख-समृद्धि पाने व कर्ज से मुक्ति के लिए अजमाएं ये उपाय

Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि 30 जून से, सुख-समृद्धि पाने व कर्ज से मुक्ति के लिए अजमाएं ये उपाय

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, गुप्त नवरात्र साल में दो बार आते हैं। पहले गुप्त नवरात्र अषाढ़ के महीने में और दूसरे माघ महीने में। आषाढ़ मास में आने वाली नवरात्रि को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कहते हैं।

गुप्त नवरात्रि में क्या क्या खा सकते हैं? - gupt navaraatri mein kya kya kha sakate hain?

Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 30 Jun 2022 07:53 AM

हमें फॉलो करें

इस खबर को सुनें

0:00

/

ऐप पर पढ़ें

Gupt Navratri 2022 Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि चार बार आते हैं। दो सामान्य व दो गुप्त नवरात्रि आते हैं। आषाढ़ मास में आने वाले नवरात्रि को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 30 जून से प्रारंभ हो रहे हैं, जो कि 8 जुलाई तक रहेंगे। गुप्त नवरात्रि के दौरान गुप्त रूप से मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। गुप्त नवरात्रि के पीछे यह विचार प्रचलित है कि इस दौरान मां दुर्गा की गुप्त रूप से पूजा की जाती है। ऐसा करने से पूजा का फल कई गुना ज्यादा मिलता है। गुप्त नवरात्रि के दिनों में सुख-समृद्धि व शांति के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं। जानें गुप्त नवरात्रि के उपाय-

गुप्त नवरात्रि का पहला दिन, ज्योतिषाचार्य से जानें घटस्थापना का मुहूर्त, भोग व व्रत नियम

गुप्त नवरात्रि के दौरान करें ये उपाय-

1. गुप्‍त नवरात्रि के दिनों में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। अगर कमल का फूल नहीं मिल पा रहा है तो घर में कमल के फूल वाली कोई तस्वीर भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर वास होता है।

2. गुप्‍त नवरात्रि में धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए चांदी या सोने का सिक्‍का घर पर लाने से बरकत आती है। मान्यता है कि मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

3. अगर आप या आपका कोई परिचित बीमारी से परेशान है तो गुप्‍त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्‍प अर्पित करें। इसके साथ ही ऊं क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जप करें। मान्यता है कि ऐसा करने मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4. गुप्त नवरात्रि के दौरान कर्ज से भी मुक्ति पा सकते हैं। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के समक्ष गुग्‍गल की सुगंध वाली धूप जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

5. नवरात्रि में मोरपंख को घर में लाना शुभ माना गया है। मां लक्ष्‍मी की सवारी में से एक मोर भी होता है। मोर पंख को घर पर लाने से आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा भी आती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेख पढ़ें

Chand Kab Niklega : जानें आज मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत तमाम जिलों में कब निकलेगा सकट चौथ का चांद

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है. नवरात्रि में मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग 9 दिनों का उपवास रखते हैं. कई लोग इस दौरान पूरे नौ दिन फलाहार पर रहते हैं तो कई व्यक्ति केवल एक समय ही भोजन करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि उपवास के दौरान आप एक हेल्दी डाइट लें ताकि, आपकी सेहत बरकरार रहें. यहां हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप रात में खा सकते हैं. इससे आपके पेट के साथ सेहत भी बरकरार रहेगी.

यह भी पढ़ें

  • गुप्त नवरात्रि में क्या क्या खा सकते हैं? - gupt navaraatri mein kya kya kha sakate hain?
    Chaitra Navratri 2023: साल 2023 में चैत्र नवरात्रि की ये हैं प्रमुख तिथियां, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व
  • गुप्त नवरात्रि में क्या क्या खा सकते हैं? - gupt navaraatri mein kya kya kha sakate hain?
    अक्टूबर 2022 में त्योहारी अवधि के दौरान बिक्री 28.81 प्रतिशत बढ़ी: ऑटो डीलर संघ
  • गुप्त नवरात्रि में क्या क्या खा सकते हैं? - gupt navaraatri mein kya kya kha sakate hain?
    बेंगलुरु और भोपाल के बाद अब मुंबई एयरपोर्ट पर गरबा की धूम, पैसेंजर्स के साथ झूमकर नाचे क्रू मेंबर्स

1. व्रत वाले आलू रसेदार-
आलू रसेदार एक भारतीय ग्रेवी सब्जी है जिसे उपवास के दौरान विशेष रूप से सेंधा नमक के साथ बनाया जाता है. इसे आप कुट्टू की पूरी या चपाती के साथ खा सकते हैं. इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और पाचन भी ठीक रख सकते हैं. 

2. व्रत के चावल का पुलाव-
संवत को आमतौर पर व्रत के चावल भी कहा जाता है. ग्लूटेन फ्री होने के कारण संवत चावल हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं. इन्हें आप पुलाव बनाकर, सादा या व्रत की कढ़ी के साथ खा सकते हैं. पुलाव को मूंगफली, आलू, काजू, बादाम और अन्य मसालों के साथ तैयार किया जा सकता है.

गुप्त नवरात्रि में क्या क्या खा सकते हैं? - gupt navaraatri mein kya kya kha sakate hain?

3. संवत के चावल का उत्तपम-
उपवास में आप संवत के चावल का उत्तपम बना सकते हैं. इसका स्वाद रेगुलर उत्तपम से काफी अलग होता है. व्रत के उत्तपमों को सादे दही या फलाहारी चटनी नारियल की चटनी के साथ परोसा जा सकता है. उत्तपम पर टमाटर और हरी मिर्च की टॉपिंग डाल सकते हैं. आलू भी मिला सकते हैं.

4. कुट्टू का पराठा-
कुट्टू का पराठा बनाने की विधि मक्के की रोटी या बाजरे की रोटी बनाने के समान है. रोटियां बनाने के लिए आप इसे थोड़ा पतला बेल लें और पराठे बनाने के लिए आप थोड़ा मोटा बेल सकते हैं. इन रोटियों को बनाने के लिए आप कुट्टू के आटे और सिंघाड़े के आटे के मिश्रण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप कुट्टू का पराठा अन्य व्रत व्यंजनों के साथ परोस सकते हैं जैसे: व्रत के दही आलू, व्रत की कढ़ी और कद्दू की सब्जी.

5. राजगिरा पराठा-
राजगिरा पराठा ग्लूटेन फ्री होता है. मैश किए हुए आलू और सीजनिंग के साथ इसे बनाया जाता है. चूंकि राजगिरा के आटे में ग्लूटेन नहीं होता है, इसलिए इसे बेलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. पराठों के अलावा आप उपवास के लिए राजगिरा की पूरी और राजगिरे की खीर भी बना सकते हैं.

Ashwagandha: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage | सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Navratri dinner recipesNavratri 2022नवरात्रि के व्रत में फलाहारNavratri 2022 Dinner RecipesDinner Diet For Navratrivrat Dinner Recipes

टिप्पणियां

पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें अब हिंदी में (Hindi News) | शिक्षा समाचार (Education News), शहर (City News), बॉलीवुड और राजनीति के समाचार at NDTV.in

गुप्त नवरात्रि में क्या खाना चाहिए 2022?

नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए? (What can be eaten during Gupt Navratri fast?) गुप्त नवरात्रि के व्रत में गेहूं के आटे का इस्तेमाल वर्जित होता है। इसके स्थान पर अरारोट का आटा, राजगीरा आटा, कुट्टू आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप समा के चावल और फलों का सेवन भी कर सकते हैं।

गुप्त नवरात्रि में क्या नहीं करना चाहिए?

पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दौरान मांस-मदिरा, लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। मां स्वयं एक नारी हैं इसलिए नारी का सदैव सम्मान करना चाहिए। जो नारी का सम्मान करते हैं, मां दुर्गा उन पर अपनी कृपा बरसाती हैं। इस दौरान घर पर क्लेश, द्वेष या अपमान नहीं करना चाहिए

नवरात्रि में क्या चीज नहीं खानी चाहिए?

आटा और अनाज- रेगुलर अनाज जैसे गेहूं और चावल का सेवन नवरात्रि के व्रत में नहीं किया जाता. ... .
फ्रूट्स- नवरात्रि के व्रत के दौरान आप सभी तरह के फलों का सेवन कर सकते हैं. ... .
मसाले और हर्ब्स- नवरात्रि के दौरान नॉर्मल सफेद नमक का सेवन नहीं किया जाता है..

गुप्त नवरात्रि में कौन सा पाठ करना चाहिए?

गुप्त नवरात्रि में मां दूर्गा की पूजा के साथ -साथ श्री दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र (Argla Strot) का पाठ भी करना चाहिए. इसके पाठ से अनेक प्रकार के लाभ होते हैं.