बुखार में ठंड लगती है और बॉडी का तापमान बढ़ जाता है। इस दौरान आपको इंडाइजेशन की समस्या भी हो सकती है जिससे बचने के लिए आपको फलों का सेवन करना चाहिए। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण बुखार आता है पर अगर आप हेल्दी चीजों का सेवन करेंगे तो आपकी इम्यूनिटी ठीक होगी और आप बुखार से उबर पाएंगे। इस लेख में हम आपको 5 फलों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी, बुखार के लक्षण कम होंगे और बुखार से बचाव भी होगा। अप्रैल माह में 7 तारीख को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है जिसके तहत OMH के campaign 'focus of the month' में हम Healthy Living पर आपको रोजाना एक खास मुद्दे से रूबरू करवाएंगे जिसमें आज का विषय है बुखार को दूर करने या बचने के लिए खाए जाने वाले फल। Show image source: kitchenstories 1. संतरा (Orange)फ्रूट्स में आपको ऑरेंज का भी सेवन करना चाहिए। संतरे में विटामिन सी होता है, बुखार कम करने के लिए आपको खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है। इम्यूनिटी के लिए भी संतरे का सेवन जरूरी है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए और बीमारियों से बचने के लिए आपको दिन में दो संतरे का सेवन करना है, आप उसका जूस पीने के बजाय सीधे संतरे को रेशे के साथ खाएं। बुखार के दौरान एवोकाडो भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसे भी पढ़ें- Ramadan 2022: गर्मी में रोजेदार इफ्तार में जरूर खाएं ये 3 हेल्दी रेसिपीज, शरीर रहेगा ठंडा और कंट्रोल रहेगा वजन 2. बेरीज (Berries)बुखार के दौरान आप बेरीज का सेवन भी कर सकते हैं। आप स्ट्रॉबेरी, रसबेरी, ब्लूबेरी, क्रैनबेरी को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बेरीज में फाइबर और विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। बेरीजमें एंथोसायनिन्स होते हैं जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, अगर आपको बुखार के लक्षण नजर आ रहे हैं तो आप क्रैनबेरी जूस का सेवन भी कर सकते हैं। 3. आम (Mangoes)अगर आपकी इम्यूनिटी वीक है और आप जल्दी बुखार के शिकार हो जाते हैं तो आपको बुखार हो सकता है। अगर आपका गला खराब है या कोई अन्य समस्या है तो आपको हाइड्रेट रहना चाहिए। आम में वॉटर कंटेंट ज्यादा होता है और इसमें विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है। फ्रूट्स को डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है क्योंकि उनमें फाइबर कंटेंट होता है पर ये फल आपके पेट के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आम डाइजेशन और फीवर के लक्षण दोनों को कम करता है। 4. कीवी फ्रूट (Kiwi fruit)image source: gardeningknowhow कीवी में विटामिन सी और ई मौजूद होता है, कीवी ऐसे पैथोजन्स से प्रोटेक्ट करते हैं जो हमें नुकसान पहुंचाते हैं। कीवी में पोटैशियम भी मौजूद होता है पर इसमें कैलोरीज ज्यादा नहीं होती हैं और कीवी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। कीवी फ्रूट में विटामिन सी की मात्रा ऑरेंज से ज्यादा होती है, इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। 5. नींबू (Lemon)आप बुखार में नींबू के रस का सेवन करें। इसमें फ्लेवोनाइड और विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बुखार से लड़ने में मदद मिलती है। कुछ स्टडीज में पाया गया है कि वायरस को कम करने के लिए नींबू के रस का सेवन फायदेमंद होता है। आप गुनगुने पानी में नींबू का रस एड करके उसका सेवन करें। इसे भी पढ़ें- Navratri Special 2022: नवरात्रि में पहली बार रख रहे हैं 9 दिनों का व्रत, तो इन बातों का रखें ध्यान फलों का सेवन करने का सही तरीकाफल का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है और आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है पर इसका सही तरीके से सेवन करना जरूरी है। आपको फल हमेशा चबाकर खाना है, उन्हें काटकर खाने से बेहतर है आप साबूत खाएं, इससे रेशे भी आपके पेट में जाएंगे और पाचन तंत्र मजबूत होगा। आप सुबह ब्रेकफास्ट के बाद या शाम को फल का सेवन कर सकते हैं पर हैवी फूड्स का सेवन आप अवॉइड करें। रात के समय फ्रूट्स का सेवन अवॉइड करना चाहिए। अगर आप किसी गंभीर बीमारी के मरीज हैं और डॉक्टर ने आपको परहेज बताया है तो उनकी सलाह पर ही इन फलों का सेवन करें। main image source: healingplantfoods, amoryurgentcare बुखार होने पर कौन सा फल खाना चाहिए?बुखार में कौन सा फल खाना चाहिए?. संतरा (Orange) फ्रूट्स में आपको ऑरेंज का भी सेवन करना चाहिए। ... . बेरीज (Berries) बुखार के दौरान आप बेरीज का सेवन भी कर सकते हैं। ... . आम (Mangoes) ... . कीवी फ्रूट (Kiwi fruit) ... . नींबू (Lemon). बुखार में ताकत के लिए क्या खाएं?खूब सूप पिएं सूप बुखार के लिए बेहतर खाना माना जाता है। ... . बेसन शीरा बेसन शीरा सर्दी, खांसी जुकाम और फीवर के लिए काफी हेल्दी खाना माना जाता हैं। ... . उबले अंडा खाएं अंडे में प्रोटीन की मात्रा काफी पाई जाती है, जो हमारे शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है। ... . खिचड़ी है अच्छा ऑप्शन ... . सूजी उपमा देगा ताकत. बुखार आने पर कौन सा जूस पीना चाहिए?बुखार में सिट्रस (Citrus)युक्त फलों का जूस पीना फायदेमंद होता है. संतरा, मौसमी, अंगूर और नींबू विटामिन सी (Vitamin C) और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. इन फलों का जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और बुखार से लड़ने की शक्ति मिलती है.
बुखार में क्या क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?खट्टी चीजों से करे परहेज- फीवर होने पर चावल, खट्टी चीजे या ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि जब भी हमें बुखार होता है तो हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। बुखार में चावल न खाकर रोटी खानी चाहिए क्योंकि बुखार के समय चावल के मुकाबले रोटी को हजम करना ज्यादा आसान होता है।
|