2022 में स्प्लेंडर प्लस की कीमत क्या है? - 2022 mein splendar plas kee keemat kya hai?

Hero Splendor Plus: भारत टू व्हीलर गाड़ियों का सबसे बड़ा मार्केट में से एक है। यहां हर साल लाखों टू व्हीलर्स बिकते हैं लेकिन इनमें सबसे ज्यादा हीरो स्प्लेंडर की बिक्री होती है। लोगों को हीरो स्प्लेंडर बाइक काफी पसंद आती है।

दमदार माइलेज और शानदार फीचर वाली यह बाइक असल में आम आदमी की बाइक है। इसे खरीदने के लिए आपको ₹70,000 तक की कीमत चुकानी पड़ सकती है। लेकिन आज के समय में जब कई लोगों के पास पैसे नहीं है वैसे में यह कीमत काफी बड़ी हो जाती है।

ऐसे में आप चाहे तो पुरानी हीरो स्प्लेंडर खरीद अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही हीरो स्प्लेंडर के बारे में बताएंगे जिसे बेहद ही कम कीमत पर बेचने के लिए लिस्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें:-Maruti Ertiga: फ्री सर्विसेज और गारंटी के साथ बाइक की कीमत में खरीदें ये 7 सीटर कार

इस साइट पर मिला ऑफर

हीरो स्प्लेंडर प्लस सभी लोगों को पसंद आती है। ऐसे में अगर आप पुरानी स्प्लेंडर बाइक खरीदने जा रहे हैं तो ऑनलाइन कई वेबसाइट उपलब्ध है। इसी में से एक bikedekho.com पर 2022 मॉडल हीरो स्प्लेंडर को बेचने के लिए लिस्ट किया गया है।

यहां पर इसकी कीमत ₹14200 रखी है। इतने कम समय में ही इस बाइक को 7854 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है। इससे अनुमान लगा सकते हैं कि यह बाइक का पता चल चुकी है। आप चाहे तो साइट विजिट कर कर इसके मालिक से बात कर सकते हैं।

याद रहे की आपको बाइक खरीदने से पहले इसकी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट को चेक जरूर करना चाहिए। सब कुछ ओके होने के बाद ही आप इस बाइक की पेमेंट करें। ऐसा करने से आप किसी भी प्रकार की होने वाली धोखाधड़ी से खुद को बचा सकते हैं।

Hero Splendor Plus के सभी फीचर्स

यहां पर लिस्ट में हीरो स्प्लेंडर प्लस में आपको सेल्फ स्टार्ट का ऑप्शन मिलता है। हीरो अपनी इस दमदार बाइक में 97.2 सीसी का इंजन देता है, जो 8.3 पीएस का पॉवर 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी की माने तो आप इस बाइक से 80.6 Kmpl का माइलेज निकल सकते है। इस बाइक में आपको ट्यूबलेस टायर और ड्रम ब्रेक देखने को मिलेंगे।

Hero Splendor Plus का BS6 वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने Splendor Plus (स्प्लेंडर प्लस) का BS6 वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। बात करें कीमत की तो Hero Splendor Plus BS6 की शुरुआती कीमत 59,600 रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) रखी गई है। 

बता दें ​कि यह कंपनी की ही नहीं बल्कि दो पहिया वाहनों में सबसे ​​अधिक बिकने वाली बाइक है। इस लो मेटेनेंस और बेहतर माइलेज के चलते इस बाइक को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में खास पसंद किया जाता है। नई Splendor Plus BS6 में कंपनी ने इंजन अपडेट के साथ ही कई अन्य बदलाव किए हैं।

Suzuki ने लॉन्च किया नया BS6 Burgman Street स्कूटर, जानें कीमत

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Hero Splendor Plus BS6 में फ्यूल सेविंग i3s टेक्नोलॉजी, कंवेनिएंट पावर स्टार्ट, नए आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स, स्टाइलिश एलॉय व्हील, सुपर्ब माइलेज के साथ APDV इंजन, हमेशा चालू रहने वाली हैडलैंप (AHO) और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पावर और स्पेशिफिकेशन
Hero Splendor Plus BS6 में 100cc में सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8000 Rpm पर 7.91 Bhp की पावर और 6000 Rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Hero Splendor+ में 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

इस बाइक में कंपनी ने कार्ब्युरेटर के जगह पर फ्यूल इंजेक्शन (FI) तकनीक का उपयोग किया गया है।  इसके अलावा कंपनी की खुद की (XSens) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कि बाइक के माइलेज और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है।

Hyundai Grand i10 Nios पर मिल रहा इतना डिस्काउंट

ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम
इस बाइक के फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है वहीं रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक है। सस्पेंशन की बात करें तो Hero Splendor+ के फ्रंट में टेलिस्कॉपिक हाइड्रॉलिक शॉक एब्स्रोबर सस्पेंशन दिया गया है और रियर में 5-स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्स्रोबर के साथ स्विंग आर्म सस्पेंशन है।  
 

रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित सप्ताह मनाया गया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग और मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में महान गणितज्ञ श्री रामानुजन जी की स्मृति में राष्ट्रीय गणित सप्ताह 2022 का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र के प्रथम दिवस बतौर मुख्य अतिथि डॉ. विकास शेंडे, प्रमुख वैज्ञानिक एमपीसीएसटी ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित छात्रों व प्रतिभागियों को बताया कि कैसे गणित दैनिक जीवन का अंग है और किस प्रकार हमें प्रभावित करता है। इस अवसर पर डॉ. निपुण सिलावट, प्रमुख वैज्ञानिक एमपीसीएसटी भी उपस्थित रहे। जिन्होंने भारतीय प्राचीन विज्ञान में गणित और गणितज्ञों की भूमिका पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम में विज्ञान प्रसार संचार केंद्र व इलेक्ट्रोनिकी आपके लिए के संयोजक एवं सह-संपादक, श्री मोहन सहोरिया जी एवं श्री रवि जैन जी ने प्रसिद्ध वैज्ञानिकों विक्रम साराभाई, एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनवृत्त पुस्तिकाएं (मोनोग्राफ) का विमोचन किया गया।

द्वितीय दिवस पर डॉ. प्रो. वी.पी. सक्सेना, पूर्व कुलपति जीवाजी विश्वविद्यालय आंगतुक वैज्ञानिक कैंब्रिज यू. के. मुख्य अतिथि रहे एवं डॉ. माधवी शाक्य, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष गणित विभाग, एमएसीटी ने अपने लब्धप्रतिष्ठित ज्ञान से छात्रों को प्रबुद्ध किया। कार्यक्रम में गणित विषय एवं गणितज्ञ रामानुजम जी के जीवन पर सत्र हुए जिसमें छात्रों ने अपनी जिज्ञासाओं को भरपूर शांत किया। श्री सक्सेना जी ने बताया कैसे गणित मॉडलिंग द्वारा जीवविज्ञान जैसे विषयों की समस्याएं भी हल की जा रहीं हैं। डॉ माधवी ने अपने व्याख्यान में रामानुजम द्वारा खोजे गए क्रेजी नंबर्स, मैजिकल नंबर्स, अदभुद गणित श्रृंखलाएं, संख्याओं की सेल्फी जैसे रोचक तथ्यों से छात्रों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंकिता सिकोरिया ने किया। इस अवसर पर विज्ञान विभाग की अधिष्ठाता डॉ पूर्वी भारद्वाज, विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति रावत, एकेडमिक संयोजक श्री पद्मेश चतुर्वेदी, विभागाध्यक्ष डॉ अंकित अग्रवाल, डॉ प्रज्ञा श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्प्लेंडर 2022 के नए मॉडल की कीमत क्या है?

साथ ही स्टार्ट / स्टॉप फ़ंक्शंस भी दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स के लिए बाइक को टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर के लिए डुअल-स्प्रिंग शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। वहीं, नये वेरिएंटके साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक को ड्रम ब्रेक के साथ उपलब्ध कराया गया है। भारत में हीरो स्प्लेंडर 70,658 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।

यूपी में स्प्लेंडर का क्या रेट है?

लखनऊ में 97 सीसी हीरो स्पलेंडर प्लस के बेस वेरिएंट की कीमत 86,402 रुपए है। हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक 5 वेरिएंट में उपलब्ध है। लखनऊ में टॉप वेरिएंट हीरो स्पलेंडर प्लस XTEC की कीमत 91,966 रुपए है।

स्प्लेंडर प्लस का सेल्फ कितने का है?

हीरो स्पलेंडर प्लस Self with Alloy Wheel and i3S प्राइस : Delhi में हीरो स्पलेंडर प्लस Self with Alloy Wheel and i3S की कीमत 73,396 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

दिल्ली में स्प्लेंडर का क्या रेट है?

दिल्ली में 97 सीसी हीरो स्पलेंडर प्लस के बेस वेरिएंट की कीमत 86,796 रुपए है। हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक 5 वेरिएंट में उपलब्ध है। दिल्ली में टॉप वेरिएंट हीरो स्पलेंडर प्लस XTEC की कीमत 91,505 रुपए है।