दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?

  • Hindi News
  • astro
  • religion rituals
  • festivals-and-fasts
  • diwali 2022 puja vidhi shubh muhurat for home and office deepawali lakshmi puja mantra and samagiri

Diwali 2022 Puja Vidhi दिवाली पर घर और ऑफिस में इस तरह के करें लक्ष्मी पूजन, सालभर मां लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न

Authored by

Ayushi Tyagi

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 22 Oct 2022, 3:03 pm

Diwali Puja Mantras : दिवाली 24 अकटूबर यानी सोमवार को है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन पूरे विधि विधान के साथ पूजा करने से सालभर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। आइए जानते हैंं घर और ऑफिस में कैसे करें दिवाली की पूजा।

दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?

अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए क्लिक करें - सब्सक्राइब करेंक्लिक करे

Diwali 2022 Puja Vidhi and Mantras : दिवाली प्रकाश का पर्व, बुराई पर अच्छी की जीत का पर्व है। दिवाली का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्य तिथि को मनाया जाता है। दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी पूजा की जाती है। दिवाली के दिन अपने जीवन में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए अपने घर, दुकान, ऑफिस आदि में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए उनकी पूजा पूरे विधि विधान के साथ करनी चाहिए। दुकान, ऑफिस और घर में लक्ष्मी पूजन की अगल विधि है। आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजन की सामग्री, मुहूर्त और मंत्र।दिवाली पूजा मुहूर्त
दिवाली की शाम प्रदोष काल 5 बजकर 43 मिनट से शुरू होगा। इस समय चर चौघड़िया रहेगा जो शाम में 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रोग चौघड़िया लग जाएगा। शाम में मेष लग्न 6 बजकर 53 मिनट तक है। ऐसे में शाम 6 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट से पहले गृहस्थ जनों को देवी लक्ष्मी की पूजा आरंभ करना शुभ रहेगा।

दिवाली पर ऑफिस और दुकान में इस तरह करें पूजा

  • दिवाली के दिन सुबह के समय अपनी दुकान और ऑफिस को पहले अच्छे से साफ कर लें। उसके बाद रंगोली के रंगों से स्वास्तिक, शुभ लाभ और मां लक्ष्मी के चरण बनाएं। साथ ही मुख्य द्वार पर आम और गेंदे के फूल से बना बंदनवार भी लगाएं।
  • देहली पर ऊं देहली विनायकाय नम: गन्ंध समर्पयामि मंत्र का जप करते हुए ही मांगलिक चिन्ह बनाएं और द्वार पर थोड़ी रोली भी लगा दें।
  • इसके बाद ऊं देहली विनायकाय नम: पुष्पाणि समर्पयामि करते हुए पुष्प चढ़ाए।
  • दिवाली के मौके पर अपने कार्यस्थल के लिए एक नई कलम जरुर लेकर आएं और कलम को गंगाजल से शुद्ध कर उसपर मौली बांध दें।
  • दिवाली पर व्यापारी वर्ग के लोग नए बहीखातों का शुभारंभ कर सकते हैं। साथ ही नए बहीखातों को गंगाजल से शुद्ध करना न भूलें। इसके बाद उन्हें एक लाल रंग के वस्त्र पर अक्षत और पुष्प डालकर रख दें। इसके बाद पहले पन्ने पर रोली या चंदन से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।

तिजोरी की पूजा भी करें - इसी तरह तिजोरी पर सिंदूर से स्वास्तिक और शुभ लाभ जैसा मांगलिक चिन्ह बनाएं और कुबेर के निम्नलिखित मंत्र का जप करें। इस दौरान हाथ में चावल और पुष्प लेकर कुबेर देवता का आवाहन करें।

मनुज वाहृा विमान स्थितम्,
गरुज रत्न निभं निधि नायकम्।
शिव सखं मुकुटादि विभूषितम्
वर गदे दधंत भजे तुन्दिलम्।।

  • इसी तरह अपने ऑफिस में भी मशीन, कंप्यूटर आदि की पूजा भी करें।
दिवाली पर घर में इस तरह करें पूजा
दिवाली के दिन घर में पूजा करने के लिए सबसे पहले यह जान लें की इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई प्रतिमा जरुर लेकर आएं। दिवाली पूजन नई प्रतिमा के साथ ही किया जाता है। अगर आपके पास चांदी के लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा है तो उनपर गंगाजल छिड़ककर शुद्ध कर लें।
  • सबसे पहले सवाल यह उठता है कि दिवाली पर घर में किस स्थान पर लक्ष्मी पूजन करना चाहिए।
  • प्रचलित परंपराओं के अनुसार, लक्ष्मी पूजन कोषागर यानी की वह स्थान जहां पर आप अपना धन आदि रखते हैं। इसके अलावा लक्ष्मी पूजन के लिए दूसरा स्थान है आपके घर का पूजास्थल। इसके अलावा आप चाहें तो घर के किसी एक कोने को अच्छे से साफ करके लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उसपर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।
लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मंत्र - या सा पद्मासनास्था विपुल-कटि-तटी पद्म-पत्रायताक्षी, गम्भीरार्तव-नाभि: स्तन-भर-नमिता शुभ्र-वस्त्रोत्तरीया, या लक्ष्मीर्दिव्य-रूपैर्मणि-गण-खचितै: स्वापिता हेम-कुम्भै:, सा नित्यं पद्म-हस्ता मम वसतु गृहे सर्व -मांगल्य-युक्ता
  • इसके अलावा चौकी के पास जल से भरा कलश रखें। कलश के नीचे अक्षत जरूर डालें। इसके ऊर आम के पत्ते और लाल रंग के वस्त्र में नारियल बांधकर रख दें।
  • कुबेर देवता की पूजा के लिए मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने कांसे की थाल पर रोली से स्वास्तिक बनाकर अक्षत डाल दें फिर उसमें चांदी का सिक्का, गहने, रख दें।
  • इसके बाद दिप प्रज्वलित कर सभी देवी देवता और नवग्रह का आव्हान करें। सबसे पहले भगवान गणेश को चंदन का तिलक लगाएं। इसके बाद उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं। मां लक्ष्मी की मूर्ति दक्षिणावर्ती शंख में जल और पंचामृत डालकर अभिषेक करें।
  • मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने के लिए सामग्री हल्दी, सिंदूर, मेहंदी, अक्षत, पान, सुपारी, कमल का फूल, कलावा, फल, मिठाई, खील बताशे, खीर, पीली कौड़ी, गन्ना, नारियल आदि।
    दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    Diwali 2022 Puja Muhurat दिवाली पूजा मुहूर्त, जानें कब से कब तक रहेगा आज लक्ष्मी पूजन का शुभ समय

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    क्राइम पहले किया अप्राकृतिक सेक्स... प्राइवेट पार्ट में डाल दी चाभी, पति ने पत्नी के साथ की हैवानियत
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    Adv: 25-31 दिसंबर तक सेल ही सेल, ऐमजॉन पर लैपटॉप, टैबलेट पर 45% तक की छूट
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    खबरें T20 World cup के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, इस धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    भारत मां-बेटे का रिश्ता ही कुछ ऐसा है... सदरी में हाथ डाले अस्पताल में खामोश चल रहे थे PM मोदी
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    Livpure Smart Water Purifier का सब्सक्रिप्शन लाइफ बना देगा बहुत आसान
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    भारत किस तरह की लड़की से करूंगा शादी, राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपने दिल की बात
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    पटना कड़वाहट के बीच फिर दिखा बीजेपी का नीतीश 'प्रेम', सीएम की यात्रा को लेकर कही 5 बड़ी बातें
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    वाराणसी मोदीजी की मां, हमारी मां... हीराबेन के लिए प्रार्थना में जुट गई काशी, होने लगे आरती-हवन और जाप
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    ग्वालियर लोकतंत्र की खूबसूरती या सियासी स्टंट, महाराज का चप्पल किस तरफ करता है इशारा
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    बाकी दुनिया इंसान ही इंसान को खाएगा...डराने वाली हैं 2023 के लिए नास्त्रेदमस की ये 5 भविष्यवाणियां
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    हॉलीवुड अगर चैडविक बोसमैन जिंदा होते तो यह होती 'ब्लैक पैंथर 2' की कहानी, सामने आया प्लॉट
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    Live तुनिषा के मामा बोले- अगर शीजान बेकसूर है तो उसने वॉट्सऐप चैट्स डिलीट क्‍यों किए?
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    स्पीकर्स JBL Speaker Price जानकर हैरान हो जाएंगे आप, मिलेगा धाकड़ साउंड म्यूजिक एक्सपीरियंस
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    जॉब Junction NTPC में ट्रेनी पदों पर भर्ती, आईटीआई पास के लिए सुनहरा मौका, देखें वैकेंसी डिटेल
  • दीपावली के दिन कौन सी पूजा करनी चाहिए? - deepaavalee ke din kaun see pooja karanee chaahie?
    टैरो कार्ड टैरो राशिफल 29 दिसंबर मिथुन और सिंह राशिवालों के लिए विशेष दिन, जानें आपके सितारें क्या कहते हैं

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

घर में दीपावली की पूजा कैसे करें?

मां लक्ष्मी का घर पर पूजन करने के लिए एक चौकी पर स्वच्छ लाल कपड़ा बिछाएं। उस पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियों को रेशमी कपड़े और आभूषणों से सजाकर स्थापित करें। पहले भगवान गणेश की मूर्ति रखें और फिर उनके दाहिने लक्ष्मी जी को रखें। आसन पर बैठें और अपने चारों ओर गंगाजल छिड़क लें।

दीपावली पर किसकी पूजा करनी चाहिए?

दिवाली का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्य तिथि को मनाया जाता है। दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी पूजा की जाती है। दिवाली के दिन अपने जीवन में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए अपने घर, दुकान, ऑफिस आदि में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करनी चाहिए

दिवाली के दूसरे दिन क्या करें क्या ना करें?

यह दूसरे दिन मनाया जानेवाला पर्व है, जिसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है. इस दिन की शाम को दीपदान करने की मान्यता है, जो यमराज के लिए किया जाता है. – इस दिन स्नानादि के बाद मंदिर में भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा करें.

दीपावली की पूजा में क्या क्या होना चाहिए?

दीपावली पूजन में यह 8 शुभ चीजें अवश्य होनी चाहिए, वरना नहीं मिलता है पूजा का फल.
दीपक * दीपक : दीपावली के पूजन में दीपक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ... .
रंगोली ... .
कौड़ी ... .
तांबे का सिक्का ... .
मंगल कलश ... .
श्रीयंत्र ... .
फूल ... .
नैवेद्य.