एक वाक्य है क्योंकि इसका पूरा पूरा अर्थ निकलता है किन्तु ‘सत्य होता कड़वा।’ वाक्य नहीं है क्योंकि इसका अर्थ नहीं निकलता है। Show
वाक्य के कितने अंग होते हैं – Vakya ke kitne ang Hote Hainवाक्य मे तीन भाग/पार्ट होते है कर्ता, कर्म, क्रिया। इन्हीं तीनो के आधार पर वाक्य के अंग बनाये गए है।
वाक्य में उद्देश्य क्या है ?वाक्य में कर्ता (जो कार्य कर रहा है ) उसे उद्देश्य कहा जायेगा । साथ ही कर्ता का विस्तारक या विशेषण हो तो उसे भी हम उद्देश्य मे रखेंगे। आइये हम इसे उदाहरण से समझेंगे। उदाहरण :- मेरी सहेली पूजा बहुत सुंदर लेख लिखती है। पूजा – उद्देश्य मेरी सहेली – उद्देश्य का विस्तार लेख लिखती है – विधेय बहुत सुंदर – विधेय विस्तारक यहां पूजा जो कर्ता है और पूजा का विस्तारक मेरी सहेली है अतः मेरी सहेली का प्रयोग पूजा के लिये किया गया है यह पूजा का विस्तारक है इसलिए इसे उद्देश्य कहेगे । वाक्य में विधेय क्या है ?उद्देश्य के बारे मे जो कथन कहा जाता है वह विधेय है। इसमें कर्म और क्रिया का प्रयोग होता है कर्ता जो भी कार्य कर रहा है वह विधेय है। विधेय मे कर्म तथा कर्म का विस्तारक होगा,क्रिया व क्रिया का विस्तारक, पूरक व सहायक क्रिया होती है । आइये समझते है उदाहरण से.. उदाहरण :- मेरी सहेली रमा सुंदर लेख लिखती है। कर्म और क्रिया यहां विधेय है । कर्म है :- ” लेख “ और क्रिया है: – “लिखना” अतः ये विधेय है और इनका विस्तारक है “सुंदर “ । आइये एक अन्य उदाहरण से हम इसे समझते है… उदाहरण :- मेरा भाई मोहन हिंदी साहित्य की पुस्तकें अधिक पढ़ता है। उद्देश्य:- 1.यहां मोहन कर्ता है विधेय:- 1. “पढ़ता “ क्रिया है। वाक्य के कितने भेद होते है -Vakya Ke Kitne Bhed Hote Hainवाक्य भेद दो प्रकार से किए जा सकते है-
सबसे पहले हम अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद पढेंगे … अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते है – Arth ke aadhar par vakya ke kitne bhed hote Hainअर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते है –
विधानवाचक सूचक वाक्यवह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिवाचक वाक्य कहलाता हैं। वाक्यों की अगर बात की जाए तो दो या दो से अधिक पदों के सार्थक समूह को, जिसका पूरा अर्थ निकलता है, उसे वाक्य कहते हैं। वाक्य तो हम सभी बोलते हैं लेकिन क्या आपको वाक्यों के भेदों के बारे में पता है ? Vakya bhed class 10 में पूछे जाने वाला एक महत्वपूर्ण विषय है। वाक्य भेद के बारे में विस्तार से जान्ने के लिए इस ब्लॉग को आगे पढ़ें। ये भी पढ़ें : हिंदी व्याकरण – Leverage Edu के साथ संपूर्ण हिंदी व्याकरण सीखें This Blog Includes:
वाक्य क्या है?दो या दो से अधिक पदों के सार्थक समूह को, जिसका पूरा पूरा अर्थ निकलता है, वाक्य कहते हैं। वाक्य में उद्देश्य क्या है?वाक्य मे प्रयुक्त कर्ता (जो कार्य कर रहा है ) उसे उद्देश्य कहा जायेगा ।
वाक्य भेद लिस्टवाक्य भेद कई प्रकार के होते है। जैसे- (क) रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद होते हैं—
(ख) अर्थ की दृष्टि से वाक्य के आठ भेद होते हैं—
रचना की दृष्टि से वाक्य भेदरचना की दृष्टि से वाक्य तीन प्रकार के होते हैं : सरल वाक्यसरल वाक्य वह जिसमें एक ही क्रिया होती है और एक उद्देश्य होता है और एक विधेय। इनमें एक-एक उद्देश्य अर्थात् कर्ता और विधेय अर्थात् क्रिया होती है। इसीलिए इन्हें सरल वाक्य कहा जाता है।
मिश्र वाक्यमिश्र वाक्य उसे कहते जिसमें एक सरल वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई अन्य अंग वाक्य हो। संयुक्त वाक्यसंयुक्त वाक्य वह है जिसमें सरल या मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अव्ययों द्वारा होता हो । वस्तुतः इसमें दो या दो से अधिक सरल या मिश्र वाक्य अव्ययों द्वारा संयुक्त होते हैं। जैसे- मैं स्कूल जा रहा था कि पानी बरसने लगा और पानी इतना तेज़ बरसा कि मुझे एक पेड़ के पास रुकना पड़ा। राम आया और श्याम चला गया। इनमें पहला मिश्र वाक्यों तथा दूसरा सरल वाक्यों को मिलाकर संयुक्त वाक्य बना है। सरल वाक्य को मिश्र वाक्य में बदलनासरल वाक्यमिश्र वाक्यराधा नाचती-गाती है। जो नाचती-गाती है , वह राधा है।मोहन हँसकर बोला। वह मोहन है जो हँसकर बोला। तुम पढ़कर सो जाना।जब तुम पढ़ लेना तब सो जाना।बादल घिरते ही मोर नाचने लगा। जैसे ही बादल घिरे , मोर नाचने लगा।प्रथम आते ही खेलने लगे। प्रथम जैसे ही आया वह , खेलने लगा।सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।सूरज निकला औरफूल खिल उठे।अभि तथा दीपक खेल-कूद रहे हैं। जो खेल एवं कूद रहे हैं,वे अभि तथा दीपक हैं।सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना। जैसे ही सूरज पढ़-लिखा,वह अधिकारी बन गया।अभिषेक थैला लेकर चला गया। अभिषेक तब चला गया जब उसने थैला लिया।ये भी पढ़ें :150 पर्यायवाची शब्द कर्ता और क्रिया के आधार पर वाक्य भेदकर्ता और क्रिया के आधार पर वाक्य के दो भेद होते हैं।
जिसके बारे में बात की जाय उसे उद्देश्य कहते हैं और जो बात की जाए उसे विधेय कहते हैं। उदहारण के लिए – अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेदअर्थ की दृष्टि से Vakya Bhed Class 10 में 8 प्रकार के होते हैं: (1) विधिवाचक वाक्य: जिससे किसी बात के होने का बोध होता है।
(2) निषेधवाचक वाक्य: जिससे किसी बात के न होने का बोध होता है।
(3) आज्ञावाचक वाक्य: जिस वाक्य से किसी तरह की आज्ञा का बोध हो, उसे आज्ञावाचक कहते हैं।
(4) प्रश्नवाचक वाक्य: जिस वाक्य से प्रश्न किए जाने का बोध हो, उसे प्रश्नवाचक कहते हैं।
(5) विस्मयवाचक वाक्य: जिस वाक्य से आश्चर्य, दुख अथवा सुख का बोध होता है।
(6) सन्देहवाचक वाक्य : जिस वाक्य से किसी बात के सन्देह का बोध होता है।
(7) इच्छावाचक वाक्य: जिस वाक्य से किसी प्रकार की इच्छा या शुभकामना का बोध होता है।
(8) संकेतवाचक वाक्य : जिसमें एक वाक्य दूसरे वाक्य की संभावना पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें : अनुस्वार इन हिन्दी आश्रित वाक्य में वाक्य भेदआश्रित वाक्य 3 प्रकार के होते हैं, जैसे-
१ संज्ञा उपवाक्य २ विशेषण उपवाक्य ३ क्रिया -विशेषण उपवाक्य पदबंध के भेद या प्रकार
वाक्य भेद कक्षा 10 PPT & PDFHindi grammar from Prince Dagar वाक्य भेद 1-कनवर्ट की हुईDownload MCQ1. रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद हैं? उत्तर: (ब) तीन 2. ’मैं इतना मीठा चाय नहीं पी सकता’ इस वाक्य में दोष है- उत्तर: (अ) अन्विति का 3. ’पद’ की परिभाषा क्या है? उत्तर: (ब) वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाते हैं 4. निम्नलिखित वाक्य में विधेय कौन-सा है? उत्तर: (द) प्रतियोगिता में भाग लेगा 5. ’’समाचार पत्र में अनोखी घटना छपी है’’, इस वाक्य में विधेय क्या है? सही विकल्प पर निशान लगाएँ? उत्तर: (स) अनोखी घटना छपी है 6. निम्नलिखित वाक्य का अर्थ की दृष्टि से प्रकार बताइए- उत्तर: (स) संकेतवाचक वाक्य 7. निम्न में से मिश्र वाक्य का चयन कीजिए- उत्तर: (द) वह कौन-सा व्यक्ति है, जिसने महात्मा गाँधी का नाम न सुना हो 8. निम्नलिखित वाक्य का संदेह वाक्य में रूपान्तरण क्या होगा? उत्तर: (ब) मनीषा दसवीं में पढ़ती होगी। 9. ’जब तक वह घर पहुँचा तब तक उसके पिताजी जा चुके थे।’ वाक्य है- उत्तर: (स) मिश्र वाक्य 10. किशन भी परीक्षा में उत्तीर्ण होगा और हरि भी क्योंकि दोनों बहुत पढ़ते हैं, वाक्य है- उत्तर: (स) संयुक्त-मिश्र 11. निम्नलिखित मिश्र वाक्यों में से कौन-सा विशेषण उपवाक्य है? उत्तर: (ब) लखनऊ, जो उत्तरप्रदेश की राजधानी है, एक ऐतिहासिक नगर है 12. सरल वाक्य का प्रारूप नहीं है- उत्तर: (स) कर्तृपूरक 13. जिन वाक्य में सामान्य रूप से किसी कार्य के होने या करने का बोध होता है, उसे क्या कहते हैं? उत्तर: (ब) विधानार्थक वाक्य 14. निम्न में से सरल वाक्य का चयन कीजिए- उत्तर: (स) राहुल धीरे-धीरे लिखता है 15. ’गुरुजन का सम्मान करना सीखो’ किस प्रकार का वाक्य है? उत्तर: (अ) आज्ञार्थक 16. कौन-सा मिश्र वाक्य है? उत्तर: (स) मैंने सुना है कि सुरैया ने निकाह कर लिया है 17. यदि हम गवाही दे दें तो काम न बन जाए’ किस प्रकार का वाक्य है? उत्तर: (ब) संकेतवाचक 18. ’मोहन घर से लौटकर कहने लगा कि उसका मन नहीं लग रहा है’- इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है- उत्तर: (स) क्रिया विशेषण पदबंध 19. ’भगवान करे तुम्हारी नौकरी लग जाए’ यह किस प्रकार का वाक्य है? उत्तर: (अ) इच्छावाचक 20. ’झूठ मत बोलो’ यह किस प्रकार का वाक्य है? उत्तर: (स) निषेधवाचक वाक्य भेद कक्षा 10 WorksheetFAQsवाक्य क्या है? दो या दो से अधिक पदों के सार्थक समूह को, जिसका पूरा पूरा अर्थ निकलता है, वाक्य कहते हैं। संयुक्त वाक्य क्या है? संयुक्त वाक्य वह है जिसमें सरल या मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अव्ययों द्वारा होता हो। वस्तुतः इसमें दो या दो से अधिक सरल या मिश्र वाक्य अव्ययों द्वारा संयुक्त होते हैं। मिश्र वाक्य क्या है? मिश्र वाक्य उसे कहते जिसमें एक सरल वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई अन्य अंग वाक्य हो। आश्रित वाक्य के कितने प्रकार होते हैं? आश्रित वाक्य 3 प्रकार के होते हैं: संज्ञा उपवाक्य, विशेषण उपवाक्य और क्रिया – विशेषण उपवाक्य। आशा करते हैं कि आपको vakya bhed class 10 की परीक्षा में आपको पूरे अंक दिलाएंगे। यदि आप विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके Leverage Edu एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। |