शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए? - shivaraatri ke vrat mein kya khaana chaahie?

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए? - shivaraatri ke vrat mein kya khaana chaahie?

Updated Thu, 20th Feb 2020 04:26 PM IST

भगवान शिव की आराधना के लिए महाशिवरात्रि बहुत खास मानी गई है। महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 21 फरवारी शुक्रवार यानी कल मनाई जाएगी। शिवरात्रि हर महीने के कृष्‍णपक्ष चतुर्दशी पर आती है। लेकिन जो शिवरात्रि फाल्गुन कृष्‍ण चतुर्दशी को आती है उसे महाशिवरात्रि कहते हैं और इसका महत्व बहुत माना गया है। 

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए? - shivaraatri ke vrat mein kya khaana chaahie?

मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इस दिन हुआ था। भगवान शिव की पूजा-अर्चना इस दिन भक्त करते हैं साथ ही वह व्रत भी रखते हैं। व्रत के दौरान कई ऐसी चीजें होती हैं जिनको नहीं खाना चाहिए और सात्विक भोजन ही महाशिवरात्रि के दिन खाया जाता है। 

ये चीजें व्रत में खाएं

1. जो लोग महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं वह शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए जूस का सेवन कर सकते हैं। साथ ही जूस पीने से शरीर में एनर्जी भी आती है। आप अनार या संतरे का जूस पी सकते हैं। 

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए? - shivaraatri ke vrat mein kya khaana chaahie?

2. महाशिवरात्रि के दिन फलाहार खा सकते हैं। जैसे सेब, संतरा, पपीता, केला और खीरा ये फल खा सकते हैं। 

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए? - shivaraatri ke vrat mein kya khaana chaahie?

3. महाशिवारात्रि के व्रत में नमक का उपयोग नहीं करते हैं। हालांकि सेंधा नमक आप अपने खाने में डाल सकते हैं। आलू फ्राइ करके आप इस दिन खा सकते हैं। इसमें आप सेंधा नमक और काली मिर्च मिला लें।

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए? - shivaraatri ke vrat mein kya khaana chaahie?

4. इस दिन आप नमक और काली मिर्च दही में मिलाकर खा सकते हैं। 

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए? - shivaraatri ke vrat mein kya khaana chaahie?

5. मखान और मूंगफली को हल्के घी में फ्राई करके आप व्रत के दिन खा सकते हैं। इसमें भी आप सेंधा नमक मिला सकते हैं।

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए? - shivaraatri ke vrat mein kya khaana chaahie?

6. इस दौरान आप मीठी चीजों का सेवन भी कर सकते हैं। जैसे गाजर या लौकी की खीर खा सकते हैं।

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए? - shivaraatri ke vrat mein kya khaana chaahie?

7. इस व्रत में आप साबुदाने की खिचड़ी या पापड़ का सेवन कर सकते हैं। 

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए? - shivaraatri ke vrat mein kya khaana chaahie?

8. महाशिवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे का खाना खाया जाता है। 

इन चीजों का सेवन व्रत में न करें

1. अनाज का सेवन व्रत में नहीं करना चाहिए।

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए? - shivaraatri ke vrat mein kya khaana chaahie?

2. साधारण नमक का इस्तेेमाल शिवरात्रि के व्रत के खाने में ना उपयोग करें। सेंधा नमक ही खाने में इस्तेमाल करना चाहिए।

3. नॉनवेज या अंडा व्रत के दौरान ना खाएं।

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए? - shivaraatri ke vrat mein kya khaana chaahie?

4. प्याज से बनी चीजें भी इस व्रत में नहीं खानी चाहिए।

5. मदिरा पान का सेवन भी व्रत में ना करें। 

शिवरात्रि के व्रत में शाम को क्या खाना चाहिए?

फलाहार में संतरा, खीरा, पपीता, सेब आदि फल ले सकते हैं। महाशिवरात्रि के व्रत में भी सात्विक भोजन खाना चाहिए। अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो तो बिना नमक के भी यह व्रत किया जा सकता है। वरना सेंधा नमक का सेवन किया जा सकता है।

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

-व्रत में मीठी चीजें खा सकते हैं जिसमें गाजर या लौकी की खीर बनाकर खा सकते हैं। -शिवरात्रि के व्रत में मांसाहार और भारी भोजन खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। -शिवरात्रि के व्रत के भोजन में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

शिवरात्रि के दिन क्या क्या नहीं करना चाहिए?

श‍िवरात्रि के द‍िन भूलकर भी गुरु, माता-पिता, पत्नी या पूर्वजों का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा गुरु की पत्नी के साथ संबंध बनाना, शराब पीना और दान की हुई चीजें या धन वापस लेना भी महापाप माना गया है। इसल‍िए ऐसा करने से बचें। अन्यथा श‍िवजी कभी भी माफ नहीं करते।

महाशिवरात्रि का Fast कब खोला जाता है?

माना जाता है कि महाशिवरात्रि के व्रत की शुरुआत त्रयोदशी से ही हो जाती है और इसी दिन से लोगों को शुद्ध सात्विक आहार लेना शुरू कर देना चाहिए। कुछ लोग तो इसी दिन से व्रत का आरंभ कर देते हैं। इसके बाद चतुर्दशी तिथि को पूजा करके व्रत करने का संकल्‍प लेते हैं।