संश्लेषित रेशे किसे कहते हैं यह कितने प्रकार के होते हैं? - sanshleshit reshe kise kahate hain yah kitane prakaar ke hote hain?

संश्लेषित रेशे किसे कहते हैं यह कितने प्रकार के होते हैं? - sanshleshit reshe kise kahate hain yah kitane prakaar ke hote hain?
Rajasthan Gk in Hindi,Online Gk Exam,psychology important question

संश्लेषित रेशे किसे कहते हैं यह कितने प्रकार के होते हैं? - sanshleshit reshe kise kahate hain yah kitane prakaar ke hote hain?

  • संश्लेषित रेशे | Synthetic Fibers
  • संश्लेषित रेशों के प्रकार (Types of Synthetic Fibers)
    • 1. रेयॉन रेशा –
    • 2. नायलॉन रेशा –
    • 3. पॉलिएस्टर और ऐक्रिलिक
  • संश्लेषित रेशों के गुणधर्म (Properties of Synthetic Fibers)

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक संश्लेषित रेशे | Synthetic Fibersके बारे में जानकारी दी गयी है | संश्लेषित रेशे,संश्लेषित रेशों के प्रकार, रेयॉन,नायलॉन, पॉलिएस्टर और ऐक्रिलिक रेशा संश्लेषित रेशों के गुणधर्म आदि प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है |

Defination of Synthetic Fibers – मनुष्य द्वारा बनाये गए कृत्रिम रेशे, संश्लेषित रेशे या मानव निर्मित रेशे कहलाते हैं |

अथवा

प्राकृतिक रेशों के स्थान पर प्रयोग होने वाले कृत्रिम रेशे संश्लेषित रेशे कहलाते हैं |

उदाहरण – रेयोन, नायलॉन, टेरिलीन, डेक्रोन, टेरीन आदि

  • संश्लेषित रेशा छोटी इकाइयों को जोड़कर बनाई गई एक श्रृखला है |
  • प्रत्येक छोटी इकाई एक रासायनिक पदार्थ है |
  • अनेक छोटी इकाई मिलकर एक बड़ी इकाई बनाती है, जिसे बहुलक कहते है |

Note – बहुलक प्रकृति में पाये जाते है, कपास एक बहुलक है, जो सैलूलोज कहलाता है |

संश्लेषित रेशों के प्रकार (Types of Synthetic Fibers)

  1. रेयॉन रेशा (Rayon Fiber)
  2. नायलॉन रेशा (Nylon Fiber)
  3. पॉलिएस्टर और ऐक्रिलिक रेशा (Polyester and Acrylic Fiber)

1. रेयॉन रेशा –

वह कृत्रिम रेशा जो कास्ट लुगदी के रासायनिक उपचार से प्राप्त किया जाता है, वह रेशा रेयॉन कहलाता है |

रेयॉन रेशे का उपयोग

  1. रेयॉन को कपास के साथ मिलाकर बिस्तर की चादर बनाना |
  2. रेयॉन को ऊन के साथ मिलाकर गलीचा बनाना |

2. नायलॉन रेशा –

वह मानव निर्मित संश्लेषित रेशा जिसका निर्माण प्राकृतिक कच्चे माल कोयले, जल और वायु से किया जाता है |

Note – नायलॉन रेशा प्रबल, प्रत्यास्थ और हल्का होता है

नायलॉन रेशे का उपयोग

  1. पैराशूट बनाने में
  2. चट्टानों पर चढ़ने में
  3. जुराबे बनाने में
  4. रस्सी बनाने में
  5. तंबू बनाने में
  6. दांत साफ करने वाले ब्रश बनाने में
  7. कारों की सीट के पट्टे बनाने में
  8. स्लीपिंग बैग बनाने में
  9. पर्दे बनाने में

3. पॉलिएस्टर और ऐक्रिलिक

  1. पॉलिएस्टर दो शब्दों से मिलकर बना होता है पॉलि + एस्टर
  2. एस्टर वे रासायन है जो फलों को उनकी गंध प्रदान करते हैं |
  3. पॉलिएस्टर एक अन्य संश्लेषित रेशा है |
  4. टेरिलीन एक लोकप्रिय पॉलिएस्टर है, जिसे महीन रेशों में खींचा जा सकता है |
  5. पॉली एथिलीन टरथेलेट (PET) एक सुपरिचित प्रकार का पॉलिएस्टर है |
  6. पॉली एथिलीन टरथेलेट का उपयोग बोतले, बर्तन, फिल्म, तार बनाने में किया जाता है
  7. ऐक्रिलिक रेशा ऊन के समान दिखाई देने वाला संश्लेषित रेशा है |

संश्लेषित रेशों के गुणधर्म (Properties of Synthetic Fibers)

  • संश्लेषित रेशे अद्वितीय होते है |
  • संश्लेषित रेशे शीघ्र सूखते हैं |
  • संश्लेषित रेशे अधिक चलाऊ, कम महंगे और आसानी से उपलब्ध होने वाले होते हैं |
  • संश्लेषित रेशे प्राकृतिक रेशों की अपेक्षा कम जल सोखते हैं |

उपरोक्त पोस्ट में संश्लेषित रेशे | Synthetic Fibers के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी टॉपिकस का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

Important FAQs

Question 1. संश्लेषित रेशा किसे कहते है ?

Answer – मनुष्य द्वारा बनाये गए कृत्रिम रेशे, संश्लेषित रेशे या मानव निर्मित रेशे कहलाते हैं |

Question 2. कौनसा रासायन फलों को गंध प्रदान करता है ?

Answer – एस्टर

Question 3. कौनसा रेशा कास्ट लुगदी के रासायनिक उपचार से प्राप्त किया जाता है ?

Answer – रेयॉन रेशा

Question 4. कौनसे पोलिएस्टर को महीन रेशो के रूप खींचा जाता है ?

Answer – टेरीलीन

Question 5. कौनसा संश्लेषित रेशा ऊन के समान दिखाई देने वाला रेशा है ?

Answer – ऐक्रिलिक रेशा

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

You may also like

About the author

My Name is Tejpal Badra. I am Professional Blogger Since 2016. I Start bigtest.in for helpng Student to provide Authentic Rajasthan gk , Psychology , hindi, Science in hindi.

संश्लेषित रेशे किसे कहते हैं ये कितने प्रकार के होते हैं?

कृत्रिम सूत (Synthetic fibers) वे सूत या रेशे हैं जिन्हें प्राकृतिक रूप से (जानवरों एवं पौधों) नहीं बल्कि कृत्रिम रूप से निर्मित किया जाता है। सामान्य रूप से कहा जाय तो सूत बनाने वाले पदार्थ को किसी पतले छिद्र से बलात भेजकर सूत का निर्माण किया जाता है। जैसे-नाइलान,रेयान,ऐकि्लिक आदि।

संश्लेषित क्या है?

मिलाया हुआ; जोड़ा हुआ; सटाया हुआ 2. लगाया हुआ; अटकाया हुआ 3. आलिंगन किया हुआ। Also see संश्लेषित in English.

संश्लेषित रेशे क्या है answer?

उत्तर– वे रेशे जो प्रकृतिक स्त्रोतों द्वारा प्राप्त नहीं होते बल्कि मनुष्यों द्वारा तैयार किये जाते हैं, वह संश्लेषित अथवा मानव निर्मित रेशे कहलाते हैं। उदाहरण- नायलॉन, पॉलिएस्टर और एक्रिलिक। (क) इसका रूप रेशम समान होता है।

संश्लेषित रेशे का उदाहरण क्या है?

Answer: कृत्रिम सूत (Synthetic fibers) प्राकृतिक रेशो के स्थान पर प्रयोग होने वाले मानव निर्मित रेशे जैसे- रेयॉन, नायलॉन, टेरीलीन, डेक्रॉन, टेरीन आदि को संश्लेषित रेशे (कृत्रिम सूत – Synthetic fibers) कहते हैं।