सलीम अली ने पर्यावरण के लिए क्या किया? - saleem alee ne paryaavaran ke lie kya kiya?

  • myCBSEguide App
  • NCERT Solutions for Class 9 Course A
    • Kshitij
    • Kritika
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A Kshitij Jabir Husain
          • 1. किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया ?
          • 2. सालिम अली ने पूर्व प्रधानमंत्री के सामने पर्याबरण से संबंधित किन संभावित खतरों का चित्र खींचा होगा कि जिससे उनकी आँखें नम हो गई थीं?
          • 3. लॉरेंस की पत्नी फ्रीदा ने ऐसा क्यों कहा होगा की “मेरी छत पर बैठने वाली गोरैया लॉरेंस के बारे में ढेर सारी बातें जानती है?”
          • 4.1 आशय स्पष्ट कीजिए – वो लारेंस की तरह, नैसर्गिक जिंदगी का प्रतिरूप बन गए थे।
          • 4.2 कोई अपने जिस्म की हरारत और दिल की धड़कन देकर भी उसे लौटाना चाहे तो वह पक्षी अपने सपनों के गीत दोबारा कैसे गा सकेगा !
          • 4.3 सलीम अली प्रकृति की दुनिया में एक टापू बनने की बजाए अथाह सागर बनकर उभरे थे।
          • 5. इस पाठ के आधार पर लेखक की भाषा-शैली की चार विशेषताएँ बताइए।
          • 6. इस पाठ में लेखक ने सलीम अली के व्यक्तित्व का जो चित्र खींचा है उसे अपने शब्दों में लिखिए।
          • 7. “साँवले सपनों की याद” शीर्षक की सार्थकता पर टिप्पणी कीजिये।
          • • <रचना-अभिव्यक्ति 8. प्रस्तुत पाठ सलीम अली की पर्यावरण के प्रति चिंता को भी व्यक्त करता है। पर्यावरण को बचाने के लिए आप कैसे योगदान दे सकते हैं ?
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A
  • CBSE app for Class 9

सलीम अली ने पर्यावरण के लिए क्या किया? - saleem alee ne paryaavaran ke lie kya kiya?

myCBSEguide App

CBSE, NCERT, JEE Main, NEET-UG, NDA, Exam Papers, Question Bank, NCERT Solutions, Exemplars, Revision Notes, Free Videos, MCQ Tests & more.

Install Now

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A Kshitij Jabir Husain Class 9 Hindi Course A book solutions are available in PDF format for free download. These ncert book chapter wise questions and answers are very helpful for CBSE exam. CBSE recommends NCERT books and most of the questions in CBSE exam are asked from NCERT text books. Class 9 Hindi Course A chapter wise NCERT solution for Hindi Course A part 1 and Hindi Course B part 2 for all the chapters can be downloaded from our website and myCBSEguide mobile app for free.

NCERT solutions for Class 9 Hindi Course A Kshitij Jabir Husain Download as PDF

सलीम अली ने पर्यावरण के लिए क्या किया? - saleem alee ne paryaavaran ke lie kya kiya?

Kshitij

  • 1 प्रेमचंद
  • 2 राहुल सांकृत्यायन
  • 3 श्यामाचरण दुबे
  • 4 जाबिर हुसैन
  • 5 चपला देवी
  • 6 हरिशंकर परसाई
  • 7 महादेवी वर्मा
  • 8 हज़ारीप्रसाद द्रिवेदी
  • 9 कबीर
  • 10 ललद्धद
  • 11 रसखान
  • 12 माखनलाल चतुर्वेदी
  • 13 सुमित्रानंदन पन्त
  • 14 केदारनाथ अग्रवाल
  • 15 सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
  • 16 चंद्रकांत देवताल
  • 17 राजेश जोशी

Kritika

  • 01 इस जल प्रलय में
  • 02 मेरे संग की औरतें
  • 03 रीढ़ की हड्डी
  • 04 माटीवाली
  • 05 किस तरह आखिरकार मैं हिन्दी में आया

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A Kshitij Jabir Husain

1. किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया ?

उत्तर:- एक बार बचपन में सालिम अली मामा की दी हुई एयरगन से खेल रहा था। उससे एक गौरैया घायल होकर गिर पड़ी। इस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया। सलिम ने मामा से जानकारी माँगनी चाही तो मामा ने उस नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बी.एन.एच.एस) जाने के लिए कहा। वहाँ से उन्हें गौरैया की पूरी जानकारी मिली। वे गौरैया की देखभाल, सुरक्षा और खोजबीन में जुट गए। उसके बाद उनकी रूचि पूरे पक्षी-संसार की ओर मुड़ गयी। वे पक्षी-प्रेमी बन गए। पक्षी विज्ञान को ही अपना करीअर बना लिया।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A Kshitij Jabir Husain

2. सालिम अली ने पूर्व प्रधानमंत्री के सामने पर्याबरण से संबंधित किन संभावित खतरों का चित्र खींचा होगा कि जिससे उनकी आँखें नम हो गई थीं?

उत्तर:- सालिम अली ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के सामने केरल की साइलेंट-वैली संबन्धी खतरों की बात उठाई होगी। उस समय केरल पर रेगिस्तानी हवा के झोंको का खतरा मंडरा रहा था। वहाँ का पर्यावरण दूषित हो रहा था। प्रधानमन्त्री को वातावरण की सुरक्षा का ध्यान था। पर्यावरण के दूषित होने के खतरे के बारे में सोचकर उनकी आँखे नम हो गई।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A Kshitij Jabir Husain

3. लॉरेंस की पत्नी फ्रीदा ने ऐसा क्यों कहा होगा की “मेरी छत पर बैठने वाली गोरैया लॉरेंस के बारे में ढेर सारी बातें जानती है?”

उत्तर:- लॉरेंस की पत्नी फ्रीदा जानती थी की लॉरेंस को गोरैया से बहुत प्रेम था। वे अपना काफी समय गोरैया के साथ बिताते थे। गोरैया भी उनके साथ अन्तरंग साथी जैसा व्यवहार करती थी। उनके इसी पक्षी-प्रेम को उदघाटित करने के लिए उन्होंने यह वाक्य कहा।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A Kshitij Jabir Husain

4.1 आशय स्पष्ट कीजिए –
वो लारेंस की तरह, नैसर्गिक जिंदगी का प्रतिरूप बन गए थे।

उत्तर:- अंग्रेजी के कवि लारेंस प्रकृति के प्रेमी थे। प्रकृति के प्रति उनके मन में जिज्ञासा थीं। उन्हीं की भाँति सलीम अली भी स्वयं को प्रकृति के लिए समर्पित कर चुके थे। सलिम अली का व्यक्तित्व भी प्रकृति की तरह सहज-सरल ओर निश्छल हो चुका था।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A Kshitij Jabir Husain

4.2 कोई अपने जिस्म की हरारत और दिल की धड़कन देकर भी उसे लौटाना चाहे तो वह पक्षी अपने सपनों के गीत दोबारा कैसे गा सकेगा !

उत्तर:- लेखक कहना चाहता है की सलीम अली की मृत्यु के बाद वैसा प्रकृति-प्रेमी और कोई नहीं हो सकता। सलीम अली रूपी पक्षी मौत की गोद में सो चुका है। अतः अब अगर कोई अपने दिल की धड़कन उसके दिल में भर भी दे और अपने शरीर की हलचल उसके शरीर में डाल भी दे, तो भी वह पक्षी फिर-से वैसा नहीं हो सकता कयोंकि उसके सपने अपने ही शरीर और अपनी ही धड़कन से उपजे थे। आशय यह है कि मृत व्यक्ति को कोई जीवित नहीं कर सकता। सलीम अली जैसा पक्षी-प्रेमी प्रयास-पूर्वक उत्पन्न नहीं किया जा सकता। वे मौलिक थे।


4.3 सलीम अली प्रकृति की दुनिया में एक टापू बनने की बजाए अथाह सागर बनकर उभरे थे।

उत्तर:- सलीम अली प्रकृति के खुले संसार में खोज करने के लिए निकले। उन्होंने स्वयं को किसी सीमा में कैद नहीं किया। टापू बंधन तथा सीमा का प्रतीक है ओर सागर की कोई सीमा नहीं होती है। उसी प्रकार सलिम अली भी बंधन मुक्त होकर अपनी खोज करते थे। उनकी खोज की कोई सीमा नही थी। उनका कार्यक्षेत्र बहुत विशाल था।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A Kshitij Jabir Husain

5. इस पाठ के आधार पर लेखक की भाषा-शैली की चार विशेषताएँ बताइए।

उत्तर:- “साँवले सपनों की याद” नामक पाठ की भाषा-शैली संबन्धी विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :
1. लेखक ने इस पाठ में मिश्रित शब्दावली का प्रयोग किया है।इस पाठ में उर्दू, तद्भव और संस्कृत शब्दों का सम्मिश्रण है।
2. इनकी शैली चित्रात्मक है। पाठ पढ़ते हुए इसकी घटनाओं का चित्र उभर कर हमारे सामने आता है।
3. कलात्मकता उनके हर वाक्य में है। वे सरल-सीधे वाक्यों का प्रयोग नहीं करते हैं बल्कि जटिल वाक्यों का प्रयोग करते है।
4. अपने मनोभावों को प्रस्तुत करने लेखक ने अभिव्यक्ति शैली का प्रयोग किया है।
5. जाबिर हुसैन अलंकारों की भाषा में लिखते हैं। उपमा, रूपक, उनके प्रिय अलंकार हैं।


6. इस पाठ में लेखक ने सलीम अली के व्यक्तित्व का जो चित्र खींचा है उसे अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर:- सालिम अनन्य प्रकृति-प्रेमी थे। प्रकृति तथा पक्षियों के प्रति उनके मन में कभी न खत्म होने वाली जिज्ञासा थी। लेखक के शब्दों में, “उन जैसा ‘बर्ड-वाचर’ शायद कोई हुआ है।”
उनका स्वभाव भ्रमणशील था। लम्बी यात्राओं ने उनके शरीर को कमज़ोर कर दिया था। व्यवहार में वे सरल-सीधे और भोले इंसान थे। वे बाहरी चकाचौंध और विशिष्टता से दूर थे।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A Kshitij Jabir Husain

7. “साँवले सपनों की याद” शीर्षक की सार्थकता पर टिप्पणी कीजिये।

उत्तर:- “साँवले सपनों की याद” एक रहस्यात्मक शीर्षक है। यह रचना लेखक जाबिर हुसैन द्वारा अपने मित्र स्लिम अली की याद में लिखा गया संस्मरण है। सलीम अली के मृत्यु से उत्पन्न दुःख और अवसाद को लेखक ने “साँवले सपनों की याद” के रूप में व्यक्त किया है। “साँवले सपने” मनमोहक इच्छाओं के प्रतीक हैं। सलीम अली जीवन-भर सुनहरे पक्षियों की दुनिया में खोए रहे। वे उनकी सुरक्षा और खोज के सपनों में खोए रहे। इसलिए आज जब सलीम अली नहीं रहे तो लेखक को उन साँवले सपनों की याद आती है जो सलीम अली की आँखों में बसते थे ।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A Kshitij Jabir Husain

• <रचना-अभिव्यक्ति
8. प्रस्तुत पाठ सलीम अली की पर्यावरण के प्रति चिंता को भी व्यक्त करता है। पर्यावरण को बचाने के लिए आप कैसे योगदान दे सकते हैं ?

उत्तर:- पर्यावरण को बचाने के लिए हम निम्नलिखित योगदान दे सकते हैं –
1. हमें पेड़ों की कटाई को रोकना होगा।
2. वायु को शुद्ध करने के लिए पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
3. प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का कम-से-कम प्रयोग करेंगे।
4. जल प्रदूषित नहीं होने देना चाहिए।
5. फैक्ट्रियों से निकले दूषित पानी तथा कचरों का उचित तरीके से निपटारा करेंगे।
6. सामाजिक उत्सवों में होने वाली तेज़ आवाज़ को रोककर हम ध्वनि प्रदूषण रोक सकते है।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course A

NCERT Solutions Class 9 Hindi Course A PDF (Download) Free from myCBSEguide app and myCBSEguide website. Ncert solution class 9 Hindi Course B includes text book solutions from part 1 and part 2. NCERT Solutions for CBSE Class 9 Hindi Course B have total 22 chapters. 9 Hindi Course B NCERT Solutions in PDF for free Download on our website. Ncert Hindi Course B class 9 solutions PDF and Hindi Course B ncert class 9 PDF solutions with latest modifications and as per the latest CBSE syllabus are only available in myCBSEguide.

CBSE app for Class 9

To download NCERT Solutions for class 9 Social Science, Computer Science, Home Science,Hindi ,English, Maths Science do check myCBSEguide app or website. myCBSEguide provides sample papers with solution, test papers for chapter-wise practice, NCERT solutions, NCERT Exemplar solutions, quick revision notes for ready reference, CBSE guess papers and CBSE important question papers. Sample Paper all are made available through the best app for CBSE students and myCBSEguide website.


सलीम अली ने पर्यावरण के लिए क्या किया? - saleem alee ne paryaavaran ke lie kya kiya?

Test Generator

Create question papers online with solution using our databank of 5,00,000+ questions and download as PDF with your own name & logo in minutes.

Create Now


सलीम अली ने पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या किया?

सलीम अली ने पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से मुलाकात की और उनके सामने केरल की साइलेंट वैली संबंधी खतरों की बात उठाई। उस समय केरल पर रेगिस्तानी हवाओं के झोंकों का खतरा मंडरा रहा था और इस कारण वहां का पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा था।

सालिम अली की तरह आप पर्यावरण को बचाने के लिए क्या प्रयास कर सकते हैं?

साँवले सपनों की याद.
वायु को शुद्ध करने के लिए पेड़-पौधे लगाने चाहिए।.
प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का कम-से-कम प्रयोग करेंगे।.
जल प्रदूषित नहीं होने देना चाहिए।.
हमें आस पास के वातावरण को साफ़ सुथरा रखने के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करना चाहिये।.
हमें पेड़ों की कटाई को रोकना होगा।.

पर्यावरण को बचाने के लिए कैसे योगदान दे सकते हैं?

पर्यावरण को बचाने के लिए हम निम्नलिखित योगदान दे सकते हैं। पेड़ कटाई का विरोध करे,पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करे। हवा को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे लगाएं,हो सके तो इन्धनयुक्त चीजो का उपयोग कम करे। प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का कम से कम उपयोग करे।

सालिम अली पर्यावरण के प्रति चिंतित रहते थे पर्यावरण को बचाने के लिए आप कैसे योगदान दे सकते हैं?

(1) वायु को शुद्ध रखने के लिए हमें पेड़-पौधे लगाने चाहिए। (2) हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारे आसपास का स्थान साफ़-सुथरा रहे। इसके लिए हमें कूड़ेदान का प्रयोग करना चाहिए। (3) जल को प्रदूषित नहीं होने देना चाहिए।