स का उच्चारण स्थान क्या है? - sa ka uchchaaran sthaan kya hai?

विषयसूची

Show
  • 1 ष का उच्चारण कैसे करें?
  • 2 ष का उच्चारण स्थान क्या है?
  • 3 ष को क्या बोला जाता है?
  • 4 ष अक्षर से शुरु होनेवाला सही शब्द कौनसा है चुनिए?
  • 5 ष कैसे बनता है?

ष का उच्चारण कैसे करें?

‘श’ तालव्य होता है, अर्थात् इसके उच्चारण में जिह्वा तालु को स्पर्श करती है, ठीक वैसे ही जैसे चवर्ग के वर्णों का उच्चारण किया जाता है।

  • ‘ष’ मूर्धन्य होता है, अर्थात् इसके उच्चारण में जिह्वा पीछे की ओर घूम कर मुख के ऊपरी भाग को स्पर्श करती है, ठीक वैसे ही जैसे टवर्ग के वर्णों का उच्चारण किया जाता है।
  • ष का उच्चारण स्थान क्या है?

    इसे सुनेंरोकेंष (मूर्धन्य) का उच्चारण में जीभ मूर्धा को स्पर्श करती है। स (दंत्य) का उच्चारण जीभ द्वारा दाँतो के स्पर्श से होता है। स का उच्चारण स्थल दाँत है । श का उच्चारण स्थल तालु है.।

    ष से क्या होता है?

    इसे सुनेंरोकेंष देवनागरी लिपि का एक वर्ण है। उच्चारण की दृष्टि से यह पश्च-वर्त्स्य उलटित, अघोष संघर्षी है। संस्कृत से उत्पन्न कई शब्दों में इसका प्रयोग होता है, जैसे की षष्ठ, धनुष, सुषमा, कृषि, षड्यंत्र, संघर्ष और कष्ट।

    ष का उच्चारण ख कब होता है?

    इसे सुनेंरोकेंउपरोक्त विवरण से स्पष्ट है कि संस्कृत भाषा से प्राकृत भाषाओं से होते हुए आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं में आते हुए ‘ष’ की ध्वनियों वाले शब्द जब क-वर्ग के व्यञ्जनों के साथ संयोग से मिश्र-वर्ण बनाती हैं, तभी इसका ‘ख’ की ध्वनि में परिवर्तन हुआ है, च-वर्ग के साथ संयोग से ‘छ’, ट-वर्ग के व्यञ्जनों के संयोग से से ‘ठ’ के रूप में …

    ष को क्या बोला जाता है?

    इसे सुनेंरोकेंआम तौर पर लोगों द्वारा द्वारा ‘श’ जैसे बोलने के अलावा कुछ भाषाई क्षेत्रों में इसे ‘ख’ जैसे भी बोला जाता है। अगर ‘स’ और ‘श’ से तुलना करें तो ‘ष’ बोलने के लिए जीभ की स्थिति ‘श’ से भी ऊपर होती है। इसके उच्चारण में मूर्धा ( तालु के थोडा सा पीछे का भाग ) में जिव्हा के अग्र भाग को स्पर्श करते हुए बोलें -स तो ध्वनि निकलेगी ष।

    ष अक्षर से शुरु होनेवाला सही शब्द कौनसा है चुनिए?

    इसे सुनेंरोकेंजैसे- शुष्क, कष्ट, निष्ठ, निष्णात, पुष्प, निष्फल, भीष्म, भविष्य।

    तालव्य वर्ण कितने होते है?

    इसे सुनेंरोकेंतालव्य का अर्थ देवनागरी वर्णमाला के तालव्य वर्ण हैं- इ, ई, च, छ, ज, झ, ञ्‌, य और श।

    संस्कृत वाक्यों का हिंदी अनुवाद?

    इसे सुनेंरोकेंतुम पुस्तक पढ़ो। — त्वं पुस्तकं पठ । हम सब भारत के नागरिक हैं । — वयं भारतस्य नागरिकाः सन्ति ।

    ष कैसे बनता है?

    1. हिंदी के तत्सम (संस्कृत) शब्दों में षकार का प्रयोग अनेक के आरम्भ या मध्य में ही उपलब्ध है।
    2. व्यंजन-गुच्छों में जब ‘ष’ पहले आकर अन्य व्यंजनों से मिलता है, तब उसका रूप ‘ष्‌’ हो जाता है और प्राय: ‘क, ट, ण, प, फ, म, य, व’ से उसका योग देखा जाता है।
    3. ‘ष’ का द्वित्व प्राय: नहीं होता है।

    ‘श’ तालव्य होता है, अर्थात् इसके उच्चारण में जिह्वा तालु को स्पर्श करती है, ठीक वैसे ही जैसे चवर्ग के वर्णों का उच्चारण किया जाता है।

  • ‘ष’ मूर्धन्य होता है, अर्थात् इसके उच्चारण में जिह्वा पीछे की ओर घूम कर मुख के ऊपरी भाग को स्पर्श करती है, ठीक वैसे ही जैसे टवर्ग के वर्णों का उच्चारण किया जाता है।
  • श , ष, स का अंतर व प्रयोग

    1.    श का उच्चारण मुख में तालु (तालव्य) से किया जाता है। यह वह स्थान है जहाँ से च छ ज झ का उच्चारण होता है।

    2.    का उच्चारण तालु के मूर्धा (मूर्धन्य) भाग से होता है। जब हम ट ठ ड ढ का उच्चारण करते हैं उसी स्थान में और दंत की ओर जिह्वा को ले जाने पर इसका उच्चारण होता है।

    3.    का उच्चारण दंतमूल (वर्त्स्य ) से होता है। र ल का उच्चारण जिस स्थान से करते हैं उसी के पास से इसका उच्चारण होता है।

    उच्चारण स्थान तालिका uccharan sthan ki list

    मुख के अंदर स्थान-स्थान पर हवा को दबाने से भिन्न-भिन्न वर्णों का उच्चारण होता है । मुख के अंदर पाँच विभाग हैं, जिनको स्थान कहते हैं । इन पाँच विभागों में से प्रत्येक विभाग में एक-एक स्वर उत्पन्न होता है, ये ही पाँच शुद्ध स्वर कहलाते हैं । स्वर उसको कहते हैं, जो एक ही आवाज में बहुत देर तक बोला जा सके ।

    Pronunciation table of Sanskrit and Hindi alphabet

    स्थानस्वरव्यंजनअन्तस्थउष्म
    1. कण्ठ अ, आ क, ख, ग, घ, ड़ ह, अ:
    2. तालु इ, ई च, छ, ज, झ, ञ
    3. मूर्द्धा ऋ, ॠ ट, ठ, ड, ढ, ण
    4. दन्त लृ त, थ, द, ध, न
    5. ओष्ठ उ, ऊ प, फ, ब, भ, म
    6. नासिका अं, ड्, ञ, ण, न्, म्
    7. कण्ठतालु ए, ऐ
    8. कण्ठोष्टय ओ, औ
    9. दन्तोष्ठ्य

    हिंदी की ध्वनियाँ – hindi ki dhwaniya

    हिंदी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा है। एक तो ये जिस रूप में लिखी जाती है, बिल्कुल उसी तरह बोली जाती है, किन्तु अंग्रेज़ी में ऐसा नहीं है. उदाहरण के लिए, बी(B) यू(U) टी(T) का उच्चारण ‘बट’ है तो पी(P) यू(U) टी(T) का ‘पुट’ होता है, जबकि या तो दूसरे शब्द का उच्चारण ‘पट’ होना चाहिए या फिर पहले का ‘बुट’। एक ही स्वर कहीं ‘यु’, ‘यू’ या ‘उ’ है तो कहीं ‘अ’ है। इसी तरह अरबी लिपि में तीन स्वरों से तेरह स्वरों का काम लिया जाता है।

    हिंदी में ऐसा नहीं है। इसमें लेखन और उच्चारण में बहुत अधिक शुद्धता और समानता मौजूद है। अनुनासिक, अनुस्वार और विसर्ग चिह्नों के प्रयोग ने इसे और वैज्ञानिक बना दिया है। बीसवीं सदी में जब हिंदी ने यूरोपीय भाषाओं से तथा अरबी-फारसी से शब्द अपनाए तो इसके लिए नए चिह्न भी ग्रहण किए।

    जैसे ‘डॉक्टर’ शब्द अंग्रेज़ी से आया है, इसका पहला स्वर है- ‘ऑ’, चूंकि हिंदी में यह स्वर उपलब्ध नहीं था, यहाँ ‘आ’ तो था; ‘ऑ’ नहीं था, इसलिए हिंदी में अंग्रेज़ी से आए ऐसे शब्दों के उच्चारण के लिए ‘ऑ’ चिह्न को अपना लिया गया।

    इसी प्रकार अरबी-फारसी के कुछ शब्दों के सटीक उच्चारण के लिए हिंदी ने पाँच नई ध्वनियाँ अपनाई- क़, ख़, ग़, ज़ और फ़। जाहिर है, इससे हिंदी की शब्द-संपदा तो बढ़ी ही, इसमें भावों को और अधिक सूक्ष्मता तथा स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की शक्ति भी आई।

    हिंदी भाषा की वैज्ञानिकता की दूसरी विशेषता है- इसके शब्दों के उच्चारण की सटीकता। हिंदी भाषा की वर्णमाला में दो वर्ग हैं- स्वर और व्यंजन। इन दोनों वर्गों की ध्वनियों को इतने वैज्ञानिक तरीक़े से व्यवस्थित किया गया है कि इनके द्वारा किसी भी अभाषी व्यक्ति को हिंदी का पूरी सरलता के साथ शुद्ध उच्चारण करना सिखाया जा सकता है।

    उदाहरण के लिए यदि हम ‘उच्चारण के स्थान’ के आधार पर हिंदी की स्वर और व्यंजन ध्वनियों का बंटवारा करना चाहें, तो आसानी से किया जा सकता है। स्वर ध्वनियों के उच्चारण में किसी अन्य ध्वनि की सहायता नहीं ली जाती। वायु मुखगुहा से बिना किसी अवरोध के बाहर निकलती है, किन्तु व्यंजन ध्वनियों के उच्चारण में स्वरों की सहायता ली जाती है।

    व्यंजन वह ध्वनि है जिसके उच्चारण में भीतर से आने वाली वायु मुखगुहा में कहीं न कहीं, किसी न किसी रूप में बाधित होती है। मुखगुहा के उन ‘लगभग अचल’ स्थानों को उच्चारण बिन्दु (articulation point) कहते हैं, जिनको ‘चल वस्तुएँ’ (Movable things) छूकर जब ध्वनि-मार्ग में बाधा डालती हैं तो ध्वनियों का उच्चारण होता है।

    मुखगुहा में ‘अचल उच्चारक’ मुख्यतः मुखगुहा की छत का कोई भाग होता है जबकि ‘चल उच्चारक’ मुख्यतः जिह्वा, नीचे वाला ओष्ठ, तथा श्वासद्वार (ग्लोटिस) होते हैं। यानी कुछ ध्वनियों का उच्चारण कंठ, तालु, मूर्द्धा, दंत तथा ओष्ठ से किया जाता है तो कुछ का मुख के अंगों जैसे कंठ+तालु, कंठ+ओष्ठ, दंत+ओष्ठ, और मुख+नाक से संयुक्त रूप से भी किया जाता है।

    हिंदी की सभी ध्वनियों का उनके उच्चारण स्थान के आधार पर वर्गीकरण-

    कंठ्य ध्वनियाँ- kanth se bole jane bale varn

    इस वर्ग की सभी ध्वनियों का उच्चारण कंठ से होता है। इस वर्ग की ध्वनियाँ हैं- अ, आ (स्वर); क, व, ग, घ, ङ (व्यंजन)।

    तालव्य ध्वनियाँ- taalu se bole jane vale varn

    जिस ध्वनियों के उच्चारण में जिह्वा का मध्य भाग तालु से स्पर्श करता है, उन्हें तालव्य कहते हैं। इ, ई (स्वर); च, छ, ज, झ, ञ, श, य (व्यंजन)।

    मूर्द्धन्य ध्वनियाँ- moordha se bole jane vale varn

    इसके अंतर्गत वे ध्वनियाँ रखी गई हैं, जिनका उच्चारण मुर्द्धा से होता है, जैसे- ट, ठ, ड, ढ, ण, ष (सभी व्यंजन ध्वनियाँ)।

    दन्त्य ध्वनियाँ-  dant se bole jane vale varn

    त, थ, द, ध, न, र, ल, स, क्ष (सभी व्यंजन ध्वनियाँ)।

    ओष्ठ्य ध्वनियाँ- oshth se bole jane vale varn

    जो ध्वनियाँ दोनों होंठों के स्पर्श से उत्पन्न होती है, उन्हें ओष्ठ्य कहते हैं। हिंदी में प, फ, ब, भ, म ध्वनियाँ ओष्ठ्य हैं।

    अनुनासिक ध्वनियाँ- anunasik varn

    इन ध्वनियों का उच्चारण मुंह और नाक दोनों के सहयोग से होता है। इनके उच्चारण के दौरान कुछ वायु नाक से निकलते हुए एक अनुगूंज-सी पैदा करती है। हिंदी की व्यंजन ध्वनियों का प्रत्येक वर्ग पाँच वर्णों का है, जो एक ही स्थान से उच्चारित होते हैं, जैसे- क, ख, ग, घ, ङ या च, छ, ज, झ, ञ या ट, ठ, ड, ढ, ण या त, थ, द, ध, न अथवा प, फ, ब, भ, म। इनके प्रत्येक वर्ग की अंतिम ध्वनि अर्थात ङ, ञ, ण, न और म अनुनासिक ध्वनि है। देवनागरी लिपि में अनुनासिकता को चन्द्रबिंदु (ँ) द्वारा व्यक्त किया जाता है। किंतु जब स्वर के ऊपर मात्रा हो तो चन्द्रबिन्दु के स्थान पर केवल बिंदु (ं) लगाया जाता है, जैसे – अँ, ऊँ, ऐं, ओं आदि। अनुस्वार भी इसी के अंतर्गत आते हैं

    दन्त्योष्ठ्य ध्वनियाँ- dantoshth se bole jane vale varn

    जिन व्यंजनों का उच्चारण दन्त और ओष्ठ की सहायता से होता है, उन्हें दन्त्योष्ठ्य व्यंजन ध्वनियाँ कहते हैं। जैसे – फ, व।

    कंठ-तालव्य ध्वनियाँ- kanth talu se bole jane vale varn

    इसमें वे दो स्वर ध्वनियाँ आती हैं, जिनका उच्चारण कंठ और तालु के सहयोग से होता है। जैसे- ए और ऐ

    कंठोष्ठ्य ध्वनियाँ- kath oshth varn kaun hai

    इन ध्वनियों का जन्म कंठ और ओष्ठों के सहयोग से होता है; जैसे ओ और औ

    जिह्वामूलक ध्वनियाँ-jeehvamooliy varn kaun se hote hai

    अरबी-फारसी से हिंदी में अपनाई गई तीन ध्वनियों का उच्चारण जिह्वा के बिलकुल पीछे के भाग (मूल) से होता है। ये हैं- क़, ख़ और ग़

    वर्त्स्य ध्वनियाँ- varstya varn kaun se hai

    इसके अंतर्गत अरबी-फारसी की ज़ और फ़ की ध्वनि आती है।

    काकल्य- kaakaly varn kon se hai

    जिन व्यंजन ध्वनियों के उच्चारण में मुखगुहा खुली रहती है और वायु बन्द कंठ को खोलकर झटके से बाहर निकल पड़ती है उसे काकल्य व्यंजन ध्वनियाँ कहते है। जैसे हिंदी में ‘ह’। यह ध्वनि हिंदी में स्वरों की तरह ही बिना किसी अवरोध के उच्चरित होती है। हिंदी में ‘ह’ महाप्राण अघोष ध्वनि है।

    हिंदी की ध्वनियों का उनके उच्चारण प्रयत्न के आधार पर वर्गीकरण-

    स्पर्श- sparsh varn kaun se hote hai

    स्पर्श ध्वनियाँ वे ध्वनियाँ है, जिसके उच्चारण में मुख-विवर में कहीं न कहीं हवा को रोका जाता है और हवा बिना किसी घर्षण के मुँह से निकलती है। प, फ, ब, भ, य, द, ध, ट, ठ, ड, ढ, क, ख, ग, घ आदि के उच्चारण में हवा रुकती है। अतः इन्हें स्पर्श ध्वनियाँ कहते है। अंग्रेज़ी में इन्हें स्टाप या एक्सप्लोसिव ध्वनियाँ तथा हिंदी में स्फोट ध्वनियाँ भी कहते हैं।

    स्पर्श संघर्ष- sparsh sanghrsh varn kaun se hai

    जिन व्यंजनों के उच्चारण में जिह्वा तालु के स्पर्श के साथ-साथ कुछ घर्षण भी करती हुई आए तो ऐसी ध्वनियाँ स्पर्श संघर्षी ध्वनियाँ होती है। जैसे – च, छ, ज, झ।

    संघर्षी- sangharshi dhwaniya kaun see hai

    वह व्यंजन जिसके उच्चारण में वायु मार्ग संकुचित हो जाता है और वायु घर्षण करके निकलती है। जैसे – फ, ज, स

    लुंठित- lunthit varn kaun se hai 

    इन व्यंजनों के उच्चारण में जिह्वानोक में लुण्ठन या आलोड़न क्रिया होती है। हिंदी की ‘र’ ध्वनि प्रकम्पित या लुंठित वर्ग में आती है।

    पार्श्विक- parshwik dhwani varn

    हिंदी की ‘ल’ ध्वनि पार्श्विक ध्वनि है, किंतु जिह्वानोक के दोनों तरफ से हवा के बाहर निकलने का रास्ता है। दोनों तरफ (पार्श्वो) से हवा निकलने के कारण इन ध्वनियों को पार्श्विक ध्वनियाँ कहा जाता है।

    उत्क्षिप्त- utkshipt varn

    उत्क्षिप्त ध्वनियाँ वे ध्वनियाँ हैं जिनके उच्चारण में जिह्वानोक जिह्वाग्र को मोड़कर मूर्धा की ओर ले जाते है और फिर झटके के साथ जीभ को नीचे फेंका जाता है। हिंदी की ‘ड’, ‘ढ’ आदि ध्वनियाँ उत्क्षिप्त हैं।

    नासिक्य- naasikya varn or dhwaniya

    इन व्यंजनों के उच्चारण में कोमलतालु नीचे झुक जाती है। इस कारण श्वासवायु मुख के साथ-साथ नासारन्ध्र से बाहर निकलती है। इसीलिए व्यंजनों में अनुनासिकता आ जाती है। हिंदी में नासिक्य व्यंजन इस प्रकार है – म, म्ह, न, न्ह, ण, ङ।

    अल्पप्राण – महाप्राण, घोष – अघोष तालिका :- alppraan mahaapran, ghosh aghosh table

    स्थानअघोषघोषअघोषघोष
    अल्पप्राणमहाप्राणअल्पप्राणमहाप्राणअल्पप्राणमहाप्राणअल्पप्राण
    कण्ठ
    तालु
    मूर्द्धा
    दन्त
    ओष्ठ
    :
    • घोष या सघोष दोनों का एक ही अर्थ है।

    वायु की शक्ति के आधार पर हिंदी की ध्वनियाँ का वर्गीकरण

    अल्पप्राण – alppran kise kahate hai

    जिन ध्वनियों के उच्चारण में फेफड़ों से कम श्वास वायु बाहर निकलती है, उन्हें अल्पप्राण कहते है। हिंदी की प, ब, त, द, च, ज, क, ल, र, व, य आदि ध्वनियाँ अल्पप्राण है।

    महाप्राण- mahaapraan kise kahate hai

    जिन ध्वनियों के उच्चारण में फेफड़ों से अधिक श्वास वायु बाहर निकलती है, उन्हें महाप्राण कहते है। जैसे—ख, घ, फ, भ, थ, ध, छ, झ आदि महाप्राण है।

    घोषत्व की दृष्टि से हिंदी की ध्वनियां

    अघोष- aghosh varn

    जिन ध्वनियों के उच्चारण में फेफड़ों से श्वास वायु स्वर-तंत्रियों से कंपन करती हुई नहीं निकलती अघोष कहलाती है। जैसे- क, ख, च, छ, ट, ठ, त, थ, प, फ, श, ष, स।

    सघोष- saghosh / ghosh varn

    जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास वायु स्वर-तंत्रियों में कंपन करती हुई निकलती है, उन्हें सघोष कहते है। जैसे – ग, घ, ङ, ञ, झ, म, ड, ढ, ण, द, ध, न, ब, भ, म तथा य, र, ल, व, ड, ढ ध्वनियाँ सघोष है।

    हिंदी की ध्वनियों की कुछ अन्य विशेषताएँ –

    दीर्घता- deerghata kyaa hai 

    किसी ध्वनि के उच्चारण में लगने वाले समय को दीर्घता कहा जाता है। किसी भाषा मे दीर्घता का कोई सामान्य रूप नहीं होता। दीर्घता का अर्थ है किसी ध्वनि का अविभाज्य रूप में लंबा होना। हिंदी व अंग्रेज़ी में जहाँ ह्रस्व व दीर्घ दो वर्ग मिलते है, वहीं संस्कृत में ह्रस्व, दीर्घ व प्लुत तीन मात्राओं की चर्चा की गई है।

    बलाघात- balaghaat kya hota hai

    ध्वनि के उच्चारण में प्रयुक्त बल की मात्रा को बलाघात कहते है। बलाघात युक्त ध्वनि के उच्चारण के लिए अधिक प्राणशक्ति अर्थात् फेफड़ो से निकलने वाली वायु का उपयोग करना पड़ता है। बलाघात की एकाधिक सापेक्षिक मात्राएँ मिलती है-

    1. पूर्ण बलाघात
    2. दुर्बल बलाघात।

    लगभग सभी भाषाओं में वाक्य बलाघात का प्रयोग होता है। साधारणतः संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण और क्रिया विशेषण बलाघात युक्त होते है और अव्यय तथा परसर्ग बलाघात वहन नहीं करते है। अंग्रेज़ी में शब्द बलाघात और वाक्य बलाघात दोनों मिलते हैं। हिंदी में बलाघात का महत्व शब्द की दृष्टि से नहीं अपितु वाक्य की दृष्टि से होता है। यथा – यह मोहन नहीं राम है। यहाँ विरोध के लिए राम पर बल दिया जाता है। हिंदी में बल परिवर्तन से शब्द का अर्थ तो नहीं बदलता पर उच्चारण की स्वाभाविकता प्रभावित हो जाती है।

    अनुतान – anutaan kyaa hai / aaroh – avaroh

    स्वन-यंत्र में उत्पन्न घोष के आरोह-अवरोह के क्रम को अनुतान कहते है। अन्य शब्दों में स्वर-तंत्रियों के कंपन से उत्पन्न होने वाले सुर का उतार चढ़ाव ही अनुतान है। साधारणतः मानव की सुर-तन्त्रियाँ 42 आवृत्ति प्रति सेकेण्ड की न्यूनतम सीमा से लेकर 2400 की अधिकतम सीमा के मध्य कम्पित होती है। कंपन की मात्रा व्यक्ति की आयु व लिंग पर भी निर्भर करती है। सुर-तन्त्रियाँ जितनी पतली व लचीली होंगी कंपन उतना ही अधिक होगा तथा मोटी व लम्बी सुर तन्त्रियों के कंपन की मात्रा कम होंगी। यह कंपन यदि वाक्य के स्तर पर घटता-बढ़ता है तो उसे अनुतान कहा जाता है और जब शब्द के स्तर पर घटित होता है तब उसे तान कहते हैं। अनुतान की दृष्टि से सम्पूर्ण वाक्य को ही एक इकाई के रूप में लिया जाता है, पृथ्क्-पृथ्क् ध्वनियों को नहीं। सुर के अनेक स्तर हो सकते है, परन्तु अधिकांश भाषाओं में उसके तीन स्तर माने जाते हैं –

    1. उच्च,
    2. मध्य
    3. निम्न

    उदाहरण के लिए हिंदी में निम्नलिखित वाक्य अलग-अलग सुर-स्तरों में बोलने पर अलग-अलग अर्थ देता है:-

    1. वह आ रहा है। (सामान्य कथन)
    2. वह आ रहा है? (प्रश्न)
    3. वह आ रहा है ! (आश्चर्य)

      विवृत्ति- vivrati kya hai / hindi varno me  sankraman kya ahi ?

      ध्वनि क्रमों के मध्य उपस्थित व्यवधान को विवृत्ति कहा जाता है। वस्तुतः एक ध्वनि से दूसरी ध्वनि पर जाने की (अर्थात् उच्चारण की) दो विधियाँ हैं। अन्य शब्दों में संक्रमण दो प्रकार का होता है-

      1. जब एक ध्वनि के बाद दूसरी ध्वनि का उच्चारण अव्यवहृत रूप से किया जाता है, तो उसे सामान्य संक्रमण कहते हैं। इसी को आबद्ध संक्रमण कहा गया है।
      2. जब एक ध्वनि के बाद दूसरी ध्वनि का उच्चारण क्रमिक न होकर कुछ व्यवधान के साथ किया जाता है, तब उसे मुक्त संक्रमण कहते हैं। मुक्त संक्रमण ही विवृत्ति है।

      हिंदी में विवृत्ति के उदाहरण हैं:-

      • तुम्हारे = तुम + हारे, हाथी = हाथ + ही।

      वर्णों का उच्चारण स्थान in sanskrit

      ङ का उच्चारण स्थान है

      उच्चारण स्थान संस्कृत

      उच्चारण स्थान तालिका

      संस्कृत उच्चारण स्थान सूत्र

      उच्चारण स्थान तालिका इन संस्कृत

      ड् का उच्चारण स्थान

      श ध्वनि का उच्चारण स्थान क्या है

      वर्ण के भेद

      वर्णों का उच्चारण स्थान

      अयोगवाह वर्ण

      हिन्दी वर्णमाला का इतिहास

      वर्ण किसे कहते हैँ

      स्वर और व्यंजन chart

      स्पर्श व्यंजन किसे कहते हैं

      संस्कृत वर्णमाला में कितने वर्ण होते हैं

      स का उच्चारण स्थान क्या है? - sa ka uchchaaran sthaan kya hai?
      वर्णों का उच्चारण स्थान

      संस्कृत वर्ण विचार

      अयोगवाह वर्ण संस्कृत

      वर्ण के प्रकार

      वर्ण संयोजन संस्कृत

      हिन्दी वर्ण विन्यास

      वर्ण विन्यास संस्कृत उदाहरण

      अयोगवाह के प्रकार

      व्यंजन वर्ण कितने होते है

      अयोगवाह वर्ण

      वर्ण किसे कहते हैँ

      वर्ण विचार

      निरनुनासिक वर्ण

      वर्णमाला हिन्दी

      हिन्दी वर्णमाला का इतिहास

      हिन्दी वर्णमाला उच्चारण

      1. Home

      2. Study

      3. संस्कृत

      4. संस्कृत वर्णमाला

      5. वर्णों का उच्चारण स्थान

      स का उच्चारण शब्द क्या है?

      'स' का उच्चारण – जीभ को जबड़े के ऊपर नीचे दोनों दाँतों के बीच में रखें। जीभ की नोक की ऊपरी सतह से नीचे के दोनों सामने वाले दाँत के एकदम ऊपरी छोर को छूते हुए बोल के देखिये ''। यह एकदम शुद्ध '' ध्वनि है ।

      स ध्वनि का उच्चारण स्थान क्या है?

      ' ध्वनि का उच्चारण स्थान 'तालु' है। तालव्य जिन व्यंजनों के उच्चारण में जिह्वा का अग्र कठोर तालु को स्पर्श करता है, तालु व्यंजन कहलाते हैं। जैसे - च, छ, ज, झ, ञ और , य।

      श कौन सा व्यंजन है?

      जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय वायु मुख में किसी स्थान विशेष पर रगड़ खा कर ऊष्मा पैदा करे उसे उष्म व्यंजन कहते हैं -जैसे - ,स्,व ,ह।

      वर्ण ल और स का उच्चारण स्थान क्या है?

      उच्चारण स्थान - मुख के जिस भाग से वर्ण का उच्चारण किया जाता है, उसे उच्चारण स्थान कहते हैं। 'लृतुलसानां दन्ताः' - इस वृत्ति के अनुसार लृ, त वर्ग(त, थ, द, ध, न), , स का उच्चारण स्थान दन्त होता है।