रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?

  • Hindi News
  • Business
  • commodity
  • new price of lpg cylinder released know latest rate in your city

Curated by दिल प्रकाश | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Sep 1, 2022, 11:52 AM

LPG Cylinder Price: सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। इसके बाद बाहर खाना सस्ता हो सकता है। इंडियन ऑयल (IOC) ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये तक की कटौती की है। इस कटौती के बाद आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) 1,976.50 रुपये की जगह 1,885 रुपये में मिलेगा।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?

हाइलाइट्स

  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में फिर हुई कटौती
  • लगातार चौथे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटी है
  • दिल्ली में इसकी कीमत में 91.50 रुपये की कमी की गई है
  • हालांकि रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है

LPG Cylinder Price: महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG cylinder) की कीमत में कटौती की है। इसके बाद बाहर खाना सस्ता हो सकता है। इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये तक की कटौती की है। घटी हुई कीमत आज से लागू हो गई है। इस कटौती के बाद आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1976.50 रुपये की जगह 1885 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब यह 2095.50 रुपये की जगह 1995.50 रुपये में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 1844 रुपये और चेन्नई में 2045 रुपये रह गई है। दिल्ली में यह 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

19 किलो वाले सिलेंडर का इस्तेमाल आमतौर पर हलवाई करते हैं। इससे आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना सस्ता हो सकता है। लगातार चौथे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। एक जून को इसमें 135 रुपये की कमी की गई थी जबकि एक जुलाई को यह 198 रुपये सस्ता हुआ था। एक अगस्त को इसकी कीमत में 36 रुपये की कटौती की गई थी। इससे पहले एक अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी। उस दिन इसका दाम 249.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा था। इसके बाद दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 2253 रुपये हो गया था। इसके बाद फिर एक मई 2022 को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया था। उसके बाद 19 किलो वाले वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,355 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गया था।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?


रसोई गैस की कीमत नहीं घटी
वहीं घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत (LPG cylinder) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 1053 रुपये है। पिछले महीने इसमें 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। कोलकाता में इसकी कीमत 1079 रुपये, मुंबई में 1052.5 रुपये और चेन्नई में 1068.5 रुपये है।

क्यों घटी कीमत
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के कारण अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में काफी उछाल आई थी। एक समय यह 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था जो 2008 के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर था। इस कारण दुनियाभर में ईंधन की कीमत रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि हाल के दिनों में इसमें गिरावट आई है। अभी यह 100 डॉलर से नीचे आ चुका है।

Yamuna Expressway Toll Tax: यमुना एक्सप्रेसवे पर महंगा हुआ सफर, देना पड़ेगा पहले से ज्यादा टैक्स


Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    भारत तब पुतिन और अब जेलेंस्की को ज्ञान...'शांति दूत' अवतार में दिख रहे PM मोदी
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    Adv: डबल डोर वाला फ्रीज खरीदिए, चल रहा मेगा एक्सचेंज ऑफर
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    देहरादून उन 41 के साथ क्या हुआ? उत्तराखंड में शांत 'द्रौपदी' ने आखिर अपना रौद्र रूप क्यों दिखाया?
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    बिग बॉस आदिल को गाली देना, ई-मेल हैकिंग! क्‍या 'बिग बॉस 16' के लिए राखी सावंत ने मचा रखी है ये नौटंकी?
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    क्राइम सावधान! कहीं ये गुस्सा आपको अपने ही परिवार का कातिल न बना दे
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    बाकी यूरोप खेरसान से पीछे भागी रूसी सेना, क्या अब पुतिन के पास सिर्फ परमाणु हमले का है विकल्प, समझें
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    बागपत यूपी का वह गांव जहां रावण को मानते हैं देवता, दशहरे पर नहीं जलाते पुतला, पूरी कहानी जानिए
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    देश बच्चों के लिए मुफ्त जॉय राइड, पसंद की चीज दान करने के लिए कलेक्शन सेंटर...दिल्ली मेट्रो के 'दान उत्सव' में शामिल हुए क्या?
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    पाकिस्तान भारत से निपटने के लिए अमेरिका संग 'डील' कर रहे पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख, तालिबान का भी भड़कना तय
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    कार/बाइक फेस्टिव ऑफर! ₹61000 से सस्ती HF Deluxe पर भारी डिस्काउंट, ₹3000 की नकद छूट के साथ मिल रहा...
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    ट्रेंडिंग 'अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे' बहुत बार सुना होगा, लेकिन कभी ऊंट को पहाड़ से नीचे आते देखा है?
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    अन्य घर और ऑफिस की सुरक्षा के लिए बेस्ट हैं ये CCTV Camera, मिलेगा नाइट विजन
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    विमेंस फैशन फेस्टिव सीजन के लिए बेस्‍ट हैं ये लाइटवेट वाली Heavy Border Silk Saree, पहनने के बाद खिल उठेगी आपकी सुंदरता
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्या है? - rasoee gais silendar kee keemat kya hai?
    ब्यूटी ग्रीन टी से एक्‍ने का इलाज

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

बिहार में 14 किलो गैस का दाम कितना है?

जिसे अब बढ़ाकर 1053 रुपये पहुंच गई है. घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलो वाला सिलेंडर का रेट इससे पहले 19 मई को बढ़ोतरी की गई थी. इसकी कीमतों में चार रुपये इजाफा हुआ था. Video Player is loading.

आज का गैस सिलेंडर का रेट क्या है?

LPG Price Today (September, 2022) - City wise list.

इंडियन गैस सिलेंडर कितने का है 2022?

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं 6 जुलाई 2022 से इसकी कीमत समान है। गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,053 रुपये, कोलकाता में 1,079 रुपये, मुंबई में 1,052 रुपये और चेन्नई में 1,068 रुपये है।

छत्तीसगढ़ में एलपीजी का क्या रेट है?

LPG Price in Raipur - Previous Trend.