राजस्थान के प्रथम राज्यपाल कौन है कौन थे? - raajasthaan ke pratham raajyapaal kaun hai kaun the?

राजस्थान के प्रथम राज्यपाल कौन है कौन थे? - raajasthaan ke pratham raajyapaal kaun hai kaun the?
राज्यपाल
  • राजस्थान में राज्यपाल का पद सृजन


संविधान के भाग 6 में अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा लेकिन 7 वें संविधान संशोधन 1956 के तहत एक व्यक्ति को एक या दो  या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल बनाया जा सकता है ।

जहां तक राजस्थान के राज्यपाल का सवाल है तो 01 नवंबर 1956 को जब राजस्थान का एकीकरण पूर्ण हुआ उस दिन राजस्थान में राज्यपाल सरदार गुरुमुख निहाल सिंह ने पद ग्रहण किया था लेकिन ज्ञात हो कि इससे पूर्व ही केंद्र सरकार ने 26 अक्टूबर 1956 को ही राजस्थान के राज्यपाल का पद का सृजन करके सरदार गुरुमुख निहाल सिंह को राजस्थान के  राज्यपाल पद पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए थे। 

  • एकीकरण से पूर्व सवाई मानसिंह द्वितीय थे राजप्रमुख 


राजस्थान के एकीकरण पूर्ण होने और राज्यपाल पद का सृजन होने से पूर्व राजस्थान के पहले एवं एकमात्र राज प्रमुख जयपुर के महाराजा सवाई माांनसिंह द्वितीय को 30 मार्च 1949 को इस पद पर नियुक्त किया था जो कि 01 नवंबर 1956 तक इस पद पर बने रहे।
ध्यातव्य:-
महाराजा सवाई मानसिंह का जन्म 21 अगस्त, 1911 को जयपुर रियासत के ईसरदा ठिकाने के ग्राम ईसरदा में हुआ। आप का बचपन का नाम कुंवर श्री मोरमुकुट सिंह था। स्पेन में भारत के राजदूत भी रहे (1965-1970)

  • राजस्थान में अब तक के राज्यपाल व उनका नाम 

1 नवंबर 1956 से लेकर वर्तमान समय तक राजस्थान में कुल  22 व्यक्तियों ने राज्यपाल के पद को सुशोभित किया है  जिनके नाम व कार्यकाल निम्न है-


1 सरदार गुरुमुख निहाल सिंह (1/11/1956-15/4/1962)
2 डॉ. संपूर्णानंद (16/4/1962-15/4/1967)
3 सरदार हुकम सिंह(16/4/1967-30/6/1972)
जगत नारायण ( कार्यवाहक)

4 सरदार जोगिंदर सिंह (1/7/1972-14/2/1977)
वेदपाल त्यागी ( कार्यवाहक)

5 रघुकुल तिलक (12/5/1977-8/8/1981)
के डी शर्मा  ( कार्यवाहक)

6 ओमप्रकाश मेहरा ( 6/3/1982-4/1/1985)
पी के बनर्जी ( कार्यवाहक)
डी पी गुप्ता

7 श्री बसंतराव पाटिल (20/11/1985-14/10/1987)
जगदीश शरण वर्मा


8 सुखदेव प्रसाद (20/2/1988-2/2/1990)
जगदीश शरण वर्मा मिलाप चन्द जैन

9 देवी प्रसाद चट्टोपाध्याय (14/2/1990-25/8/1991)
डॉ.स्वरूप सिंह

10 डॉ. एम.चेन्ना रेड्डी (5/2/1992-30/5/1993)
धनिक लाल

11 बलिराम भगत (30/6/1993-1/5/1998)

12 दरबारा सिंह (1/5/1998-25/5/1998)
एन एल टिबरिवाल

13 अंशुमान सिंह (16/1/1999-13/5/2003)

14 निर्मल चंद जैन (14/5/2003-22/9/2003)
कैलासपति मिश्रा

15 मदन लाल खुराना (14/1/2004-8/11/2004-
टी वी राजेश्वर

16 प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (8/11/2004-21/6/2007)
ए आर किदवई

17 शैलेंद्र कुमार सिंह (9/6/2007-1/12/2009)
श्री रामेश्वर ठाकुरश्रीमती व प्रभा राव

18 प्रभाराव(25/1/2010-26/4/2010)शिवराज पाटील
19 शिवराज पाटिल (28/4/2010-11/5/2012)
20 मारग्रेट अल्वा (12/5/2012-8/8/2014)
 राम नायक 
21 कल्याण सिंह(4/9/2014-8/9/2019)
22 कलराज मिश्र(9/9/2019-……..)

  • राजस्थान के पहले राज्यपाल कौन थे ?

सरदार गुरुमुख निहाल सिंह राजस्थान के पहले राज्यपाल है जिनका कार्यकाल 01 नवंबर 1956 से 15 अप्रैल 1962 तक रहा। इनका कार्यकाल सर्वाधिक लंबा रहा।

  • राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल कौन थी ?


राजस्थान की 16 वी राज्यपाल एक महिला राज्यपाल रही है जो राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल भी थी। इस पद पर इनका कार्यकाल 08 नवंबर 2004 से 21 जून 2007 तक रहा । कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने त्यागपत्र दिया था और यह राष्ट्रपति निर्वाचित हुई थी जो कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थी।

  • राजस्थान की कितनी महिलाएं राज्यपाल रही?

राजस्थान के प्रथम राज्यपाल से वर्तमान राज्यपाल तक कुल 22 राज्यपाल रह चुके हैं जिनमें से अब तक तीन महिलाएं राज्यपाल के पद को सुशोभित कर चुकी है। 
सबसे पहली राज्यपाल श्रीमती प्रतिभा पाटिल थी जिनका कार्यकाल 8 नवंबर 2004 से 21 जून 2007 तक रहा। 


दूसरी राज्यपाल श्रीमती प्रभाराव थीजिनका कार्यकाल 25 जनवरी 2010 से 26 अप्रैल 2010 तक रहा।पद पर रहते ही इनका असामयिक निधन हो गया।

 राजस्थान की तीसरी महिला राज्यपाल श्रीमती मारग्रेट अल्वा थी जिनका कार्यकाल 12 मई 2012 से 8 अगस्त 2014 तक रहा।

  • राज्यपाल जिनका सर्वाधिक लम्बा कार्यकाल रहा?


राजस्थान के अब तक के राज्यपाल के कार्यकाल के दृष्टिकोण से सर्वाधिक कार्यकाल श्री गुरुमुख निहाल सिंह का कार्यकाल रहा जो कि राजस्थान के प्रथम राज्यपाल भी रहे । उन्होंने 01 नवंबर 1956 से लगातार 15 अप्रैल 1962 तक इस पद को सुशोभित किया था। इन्होंने इस पद पर 5 वर्ष 5 माह और 15 दिन तक कार्य किया था।

  • वह राज्यपाल जिनका कार्यकाल सबसे कम रहा ?


राजस्थान के 12 व राज्यपाल दरबारा सिंह का कार्यकाल अब तक के राज्यपालों में से सबसे कम कार्यकाल ( 1/5/1998-25/5/1998)रहा। इनकी पद पर रहते हुए मात्र 24 दिनों में ही मृत्यु हो गई थी। बताया जाता है कि लू लग जाने के कारण इनका असामयिक निधन हो गया था।

  • वह राज्यपाल जिनकी पद पर रहते मृत्यु हुई ?


राजस्थान मे राज्यपाल रहे हैं  व्यक्तियों मे से चार राज्यपाल ऐसे रहे जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके और उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। 

सबसे पहले नाम आता है श्री दरबार सिंह का जिन्होंने मात्र 24 दिन तक इस पद पर कार्य किया( कार्यकाल 1 मई 1998 से 25 मई 1998 तक)
निर्मल चंद जैन ऐसे दूसरे राज्यपाल है जिनकी पद पर रहते हुए मृत्यु हुई। उनका कार्यकाल 14 मई 2003 से 22 अक्टूबर 2003 तक रहा ।


श्री शैलेंद्र कुमार सिंह जिनका कार्यकाल के दौरान ही निधन हुआ इन्होंने 6 सितंबर 2007 से 1 दिसंबर 2009 तक इस पद पर कार्य किया। 


राजस्थान की महिला राज्यपाल जिनकी पद पर रहते मृत्यु हो जाने के कारण अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके ।उन्होंने 25 जनवरी 2010 से 26 अप्रैल 2010 तक इस पद पर कार्य किया था।

  • राजस्थान के कार्यवाहक राज्यपाल कौन कौन रहे?


राजस्थान के राज्यपाल के पद रिक्त हो जाने पर अब तक कुल 17 व्यक्तियों ने 18 बार कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में राज्यपाल के रूप में कार्य किया। कार्यवाहक राज्यपालो से संबंधित समस्त जानकारी के लिए अलग से आलेख है साइट/site पर जाकर आप पढ़ सकते हैं पढ़ने के ये क्लिक करे-

https://go.shr.lc/3yTN9rt

  • वह राज्यपाल जिनको बर्खास्त किया गया ?

राज्यपाल के पद से उनके कार्यकाल पूरा होने से पूर्वी बर्खास्त किए जाने वाला राज्यपाल रघुकुल तिलक थे जिनका कार्यकाल 12 मई 1977 से 8 अगस्त 1981 तक रहा था। रघुकुल तिलक का निधन 25 दिसम्बर, 1989 को एक सड़क दुर्घटना में हुआ था।

  •  पहले राज्यपाल जिन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया।

राजस्थान के राज्यपाल के पद से कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व ही त्यागपत्र देने वाले पहले राज्यपाल सरदार जोगिंदर सिंह थे ।इस पद पर उनका कार्यकाल 1 जुलाई 1972 से 14 फरवरी 1977 तक रहा था। इससे पहले ये सन् 1971-72 में आप उड़ीसा के राज्यपाल रहे ।

  • राज्यपाल जिनके कार्यकाल में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ।

राजस्थान के राजनीतिक इतिहास में अब तक चार बार राष्ट्रपति शासन लागू किया जा चुका है ।


पहली बार जब राष्ट्रपति शासन लागू हुआ उसमें राजस्थान के राज्यपाल संपूर्णानंद 1967 थे।


दूसरी बार 1977 में जब राष्ट्रपति शासन लागू हुआ उस समय वेद पाल त्यागी कार्यवाहक राज्यपाल थे। 


तीसरी बार 1980 में राज्यपाल शासन लागू हुआ उस समय राजस्थान में रघुकुल तिलक राज्यपाल थे । 


अब तक चौथी अंतिम बार(1992) जब राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ उस समय राजस्थान के राज्यपाल एम चेन्नारेड्डी थे।

https://go.shr.lc/3yTN9rt

Post navigation

राजस्थान के प्रथम राज्यपाल का नाम क्या है?

सरदार श्री गुरूमुख निहाल सिंह राजस्थान के प्रथम राज्यपाल सरदार गुरूमुख निहाल सिंह ने रियासतों के पुनर्गठन के बाद 1 नवम्बर, 1956 को पदभार संभाला तथा 15 अप्रेल, 1962 तक इस पद पर आसीन रहे।

राजस्थान का प्रथम महिला राज्यपाल कौन है?

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 2004 से 2007 तक राजस्थान की राज्यपाल के रूप में कार्य करती हैं और वे राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल थीं। वह भारत की पहली महिला राष्ट्रपति भी बनीं।

पहली महिला राज्यपाल कौन थे?

एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "०"।

राजस्थान की महिला राज्यपाल कौन रही?

श्रीमती प्रतिभा पाटील श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने राजस्थान के राज्यपाल के रूप में 8 नवम्बर, 2004 को पदभार ग्रहण किया। आपका जन्म 19 दिसम्बर, 1934 को महाराष्ट्र राज्य के जलगाँव जिले में हुआ।