राजस्थान के प्राकृतिक पैटर्न स्थल कौन कौन से हैं? - raajasthaan ke praakrtik paitarn sthal kaun kaun se hain?

राजस्थान का शाब्दिक अर्थ है- “राजाओं की भूमी”। अपनी रंगीन संस्कृति को बिखेरते हुए इस राज्य ने सिर्फ राष्ट्रीय पर्यटकों को ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित किया है। जयपुर की शानदार हवेलियों से लेकर, उदयपुर की झीलों तक, मंदिरों से लेकर जैसलमेर व बिकानेर के बालू टिब्बों तक-सब कुछ देखने लायक है। सिर्फ देखने लायक नहीं, ज़िंदगी भर याद रखने लायक है। यहाँ के लोक गीत व लोकनृत्य भी अपनी स्थानीय संस्कृति को अस्तित्व में बनाए रखने के लिए पूरा सहयोग करते है। यहाँ का पारंपरिक भोजन आपके मुँह में पानी भर देगा और आप इसे खाए बिना रह नहीं पाऐंगे। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल आपको दीवाना बना देंगे। सुंदर व आलीशान हवेलियों के आप मुरीद हो जाऐंगे।

राजस्थान के दर्शनीय स्थल

राजस्थान खूबसूरती से लबालब है। बस देर है तो, यहाँ आकर इसके हर एक हिस्से को भरपूर तरह से जीने की। प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर अद्भुत कला प्रदर्शन तक आपको सब प्रशंसनीय स्थल देखने मिलेंगे। राजस्थान के चार प्रमुख पर्यटन स्थलों के नाम हैं-जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर व माउंट आबू। राजस्थान में पर्यटन स्थल की सूची पर ज़रा गौर फरमाइए, फिर देखिए आप खुद को यहाँ आने से रोक नहीं पाऐंगे:

1. जयपुर

राजस्थान के प्राकृतिक पैटर्न स्थल कौन कौन से हैं? - raajasthaan ke praakrtik paitarn sthal kaun kaun se hain?

ये शहर प्राचीनता व आधुनिकता का अद्भुत मिश्रण है। पिंक सिटी(गुलाबी शहर) के नाम से ये विश्व भर में प्रसिद्ध है। राजस्थान का राजधानी क्षेत्र जो, अपने सौंदर्य से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। जयपुर को गुलाबी रंग से रंगा गया है और यही इसकी खूबसूरती में इज़ाफा करता है। यहाँ के कुछ मुख्य पर्यटन स्थलों में- हवा महल, आमेर किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस, चोखी धानी, अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम व बिरला मंदिर आदि शामिल है। यह शहर सुंदर किलों, मंदिरों व संग्रहालय आदि से अपनी शोभा बढ़ाता है। बापू बाज़ार यहाँ का सबसे प्रख्यात बाज़ार है जो, राजस्थान की पारंपरिक वस्तुओं के लिए जाना जाता है-रंग-बिरंगे जयपुरी दुपट्टे, राजस्थानी गहनें आदि।

Must Read: Monsoon In Jaipur 2022: A Guide To Explore The Pink City Of Rajasthan!

2. उदयपुर

राजस्थान के प्राकृतिक पैटर्न स्थल कौन कौन से हैं? - raajasthaan ke praakrtik paitarn sthal kaun kaun se hain?

राजस्थान का वो शहर जिसे “झीलों का शहर” कहा जाता है। अरावली पहाड़ों से घिरा यह शहर प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक है। हैरान कर देने वाली वास्तुकला आपको इस शहर आने के लिए बाध्य करेगी। पिचोला झील में नाव पर सवारी कर जैसे आप प्रकृति के आँचल में समा जाऐंगे। घाटी में बसा व चार झीलों से घिरे इस शहर को अगर “राजस्थान का कश्मीर” कहा जाए तो, इसमें कुछ गलत नहीं है। राजस्थान आकर्षक स्थल में इस शहर का नाम बड़े गर्व से लिया जाता है। यहाँ के मुख्य स्थल हैं- सज्जनगढ़ किला, फतह सागर झील, विंटेज कार म्यूज़ियम, इकलिंग्जी मंदिर, दूध तलाई म्यूज़िकल गार्डन, जैसामंद झील आदि।

Suggested Read: Shopping In Udaipur: 13 Popular Places To Pick Rajasthan Specials

3. जैसलमेर

राजस्थान के प्राकृतिक पैटर्न स्थल कौन कौन से हैं? - raajasthaan ke praakrtik paitarn sthal kaun kaun se hain?

राजस्थान की “गोल्डन सिटी”, इसे ये नाम थार मरूस्थल में उड़ते सुनहरे पीले बालू टिब्बों के कारण दिया गया है। पाकिस्तान की सीमा के करीब बसा यह शहर राजस्थान का चर्चित पर्यटक स्थल है। यहाँ बहुत से ऐतिहासिक स्थल है जो सुनहरे पीले रंग के चूना-पत्थर से बने हैं। ऊँट की सवारी कर मरूस्थल से होकर गुज़रना व रात के वक्त आसमान के नीचे कैंप में रात गुज़ारना एक विस्मरणीय अनुभव है। जैसलमेर का किला यहाँ का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण है। जैन मंदिर, राष्ट्रीय उद्यान, गदीसर झील, बड़ा बाग आदि अन्य स्थल हैं।

Suggested Read: 11 Best Romantic Things To Do For An Exciting Honeymoon In Jaisalmer

4. माउंट आबू

राजस्थान के प्राकृतिक पैटर्न स्थल कौन कौन से हैं? - raajasthaan ke praakrtik paitarn sthal kaun kaun se hain?

यह राजस्थान का एकमात्र पहाड़ी इलाका है। हरे-भरे व ठंड़े वातावरण से ये पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। राजस्थान के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल में यहाँ दिलवारा मंदिर शामिल है। यह ऐतिहासिकता व अतुलनीय वास्तुकला का प्रतीक है, जो पूरे भारत में बेहद मशहूर है। अगर आप इतिहास के शौकिया नहीं हैं तो, आप नक्की झील में बोटिंग व सनसैट पॉईंट से सूर्यास्त देखकर नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यह आपके और आपके साथी के लिए रूमानी गंतव्य(रोमैंटिक डैस्टिनेशन) भी बन सकता है।

5. जोधपुर

राजस्थान के प्राकृतिक पैटर्न स्थल कौन कौन से हैं? - raajasthaan ke praakrtik paitarn sthal kaun kaun se hain?

इस शहर को “गेटवे टू थार” के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ का सबसे मशहूर स्थल है मेहरनगढ़ किला जो इतिहास व संस्कृति का संगम है। राजस्थानी वास्तुकला का उपयोग कर इतनी महीनता इसे हर एक कोने को तराशा गया है कि, आप देखते ही हैरान हो जाऐंगे। इस किले के अंदर ही दो मंदिर व एक संग्राहलय भी है। किले के प्रवेश द्वार पर आपको राजस्थानी लोकगीत की झलक भी दिखेगी, जो आपको भा जाएगी। यह राजस्थान के सबसे बड़े किलों में से एक है। नीले आसमान के नज़ारे से, नीली दीवारों व नीले घरों के कारण इस शहर को “ब्लू सिटी” भी कहा जाता है।

Suggested Read: 22 Best Resorts In Jodhpur In 2022 For A Taste Of Luxury & Rajasthani Heritage

6. अजमेर

राजस्थान के प्राकृतिक पैटर्न स्थल कौन कौन से हैं? - raajasthaan ke praakrtik paitarn sthal kaun kaun se hain?

अरावली पहाड़ियों से घिरा यह शहर मुईनुद्दीन चिशती की, दरगाह शरीफ के लिए मशहूर है। राजस्थान आकर अगर, आप मुगल वास्तुकला के गवाह बनना चाहते हैं तो, अजमेर बेहद शांतिपूर्ण व आध्यात्मिक शहर है। राजस्थान के हृदय में.बसा अजमेर हिंदू व मुस्लिम श्रद्धालुओं का स्थान है। यहाँ प्रत्येक वर्ष भारी भीड़ उमड़ती है। इस शहर की एक और खासियत है, और वो है यहाँ की संस्कृति व शिल्प कौशल। यह एक धार्मिक स्थान है जहाँ आकर आपके मन को शांति मिल सकती है।

Suggested Read: 15 Things To Do In Ajmer In 2022 That Prove It’s A Paradise For Every Type Of Traveler

7. रणथंभोर

राजस्थान के प्राकृतिक पैटर्न स्थल कौन कौन से हैं? - raajasthaan ke praakrtik paitarn sthal kaun kaun se hain?

भारत के श्रेष्ठ टाईगर रिज़र्व में शामिल ये स्थान बहुत से पशु-पक्षी व पेड़-पौधों के लिए भी मशहूर है। विंध्य व अरावली की तलहटी में बसा यह स्थान राष्ट्रीय उद्यान, रणथंभोर किले के लिए भी प्रचलित है। छुट्टियाँ मनाने के लिए एक बेहतरीन स्थान जो आपकी सूची में शामिल होना चाहिए। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल ये जगह वन्यजीवों की तस्वीरें खींचने के शौकीन यात्रियों का केंद्र है। 392 किमी के क्षेत्र में फैला राष्ट्रीय उद्यान अद्भुत पक्षियों व जानवरों को उनके प्राकृतिक निवास में रहते देखने का सबसे अच्छा स्थान है।

8. बीकानेर

राजस्थान के प्राकृतिक पैटर्न स्थल कौन कौन से हैं? - raajasthaan ke praakrtik paitarn sthal kaun kaun se hain?

बीकानेर, संस्कृति व पर्यटकों का स्वर्ग माना जाता है। ऊँटों की सवारी कर बालू टिब्बों से गुज़रना आपको एक अनोखा अनुभव देगा। यहाँ के प्राचीन महल व किले आपको स्तब्ध कर देंगे। इस शहर को “ऊँटों का देश” कहा जाता है। बीकानेर अपनी अद्भुत वास्तुकला, संस्कृति व कला के लिए प्रसिद्ध है। बीकानेर, अंतर्राष्ट्रीय ऊँटों के त्योहार के लिए भी मशहूर है, जिसे विश्वभर से लोग देखने आते हैं।

Suggested Read: Monsoon In Bikaner 2022: A Guide To Explore The Best Of This Royal City!

9. पुष्कर

राजस्थान के प्राकृतिक पैटर्न स्थल कौन कौन से हैं? - raajasthaan ke praakrtik paitarn sthal kaun kaun se hain?

यह सबसे प्राचीन शहरों में से एक है, जो पाँच पवित्र धामों में से एक है। यही एकलौता शहर है जहाँ ब्रह्मा को समर्पित एक मंदिर है और इसी के लिए यह प्रसिद्ध है। नवंबर में यहाँ भारत का सबसे बड़ा ऊँटों के मेले का आयोजन होता है। छोटी-छोटी रंग-बिरंगी दुकानों पर सस्ते दामों पर शिल्प कौशल से बनी वस्तुऐंमिलती हैं। यहाँ की संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती है। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल में इस शहर का नाम भी बड़ी प्रसन्नता से लिया जाता है। क्योंकि इस शहर में वो खासियत है, जो यात्रियों का ध्यान अपनी तरफ केंद्रित कर सके।

Suggested Read: 17 Best Things To Do In Pushkar For An Eventful Trip

10. भरतपुर

राजस्थान के प्राकृतिक पैटर्न स्थल कौन कौन से हैं? - raajasthaan ke praakrtik paitarn sthal kaun kaun se hain?

इस शहर को “पक्षियों के स्वर्ग” के नाम से जाना जाता है। यह संस्कृति से भरपूर शहर है, जो इसके सादगीपन में इज़ाफा करता है, ये केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के लिए मशहूर है। यहाँ पशु-पक्षियों की 370 प्रजातियाँ हैं पर, यह बर्ड सेंक्चुरी के नाम से ज़्यादा प्रचलित है। आपको यहाँ ढेर सरे अनोखे पक्षी देखने को मिलेंगे। यहाँ पक्षियों की 230 प्रजातियाँ हैं, 200 प्रकार के अन्य जानवर जैसे-मछली, कछुए, साँप, छिपकलियाँ, आदि व 350 प्रकार के फूलों के पौधों का स्थान है।

Further Read: Bharatpur Bird Sanctuary: Your Perfect Date With Nature

एक ऐसी जगह जहाँ आपको हर तरह के रंग में रंगने का मौका मिलेगा। राजस्थानी संस्कृति अपनत्व का पर्याय है। इसमें हर रंग घुला हुआ है, आप एक-एक रंग में घुलकर अपने विभिन्न पहलू को निखार पाऐंगे। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल, एक ऐसी जगह है जहाँ आकर ज़िंदगी को भरपूर तरह से जिया जा सकता है। अपनी राजस्थान यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।

राजस्थान के प्राकृतिक पर्यटन स्थल कौन कौन से हैं नाम बताइए?

राजस्थान के दर्शनीय स्थल.
जयपुर ये शहर प्राचीनता व आधुनिकता का अद्भुत मिश्रण है। ... .
उदयपुर राजस्थान का वो शहर जिसे “झीलों का शहर” कहा जाता है। ... .
जैसलमेर राजस्थान की “गोल्डन सिटी”, इसे ये नाम थार मरूस्थल में उड़ते सुनहरे पीले बालू टिब्बों के कारण दिया गया है। ... .
माउंट आबू ... .
जोधपुर ... .
अजमेर ... .
रणथंभोर ... .
बीकानेर.

प्राकृतिक पर्यटन स्थल कौन सा है?

भारत के 10 पर्यटन स्थल.
दिल्ली – दिलवालों का शहर भारत की राजधानी दिलवालों की दिल्ली के नाम से मशहूर है। ... .
आगरा – ताजमहल का शहर ... .
जयपुर – गुलाबी शहर ... .
दार्जिलिंग – पहाड़ों की रानी ... .
कन्याकुमारी – असीमित जल का क्षेत्र ... .
कश्मीर – भारत का स्वर्ग ... .
गोवा – छुट्टियों का पसंदीदा गंतव्य ... .
लेह/लद्दाख – बर्फ की चादर से घिरा शहर.

राजस्थान में कितने पर्यटक स्थल है?

यहां के कुछ मुख्य पर्यटन स्थलों में- हवा महल, आमेर किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस, चोखी धानी, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम व बिरला मंदिर आदि शामिल है। बापू बाजार यहां का सबसे प्रख्यात बाजार है जो, राजस्थान की पारंपरिक वस्तुओं के लिए जाना जाता है-रंग-बिरंगे जयपुरी दुपट्टे, राजस्थानी गहनें आदि।

राजस्थान में पर्यटन सर्किट कितने हैं 2022?

पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान को 9 सर्किट 1 परिपथ में बांटा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर्यटन एवं हॉस्पिटिलिटी क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए 2022-23 के बजट में इस क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने की घोषणा की।