Shiv Puran me Putra Prapti ke Upay: प्रत्येक स्त्री-पुरुष शादी के बाद पुत्र प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, जिन लोगों को समय पर पुत्र नहीं होता है तो वे काफी ज्यादा निराश हो जाते हैं। इस दौरान उन्हें समझ में नहीं आता कि आखिर क्या करें?, समय पर पुत्र प्राप्ति कैसे करें? स्त्री तथा पुरुष दोनों ही पुत्र प्राप्ति की चाह रखते हैं। Show
वे अपने पुत्र को खेलता, बडा होता हुआ देख खुशी से झूम उठते हैं। परंतु जिन्हें पुत्र की प्राप्ति नहीं होती है, उन्हें निराशा हाथ लगती है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको “शिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपाय” बताने वाले हैं।
शिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपाय क्या है? | Shiv Puran me Putra Prapti ke Upayहमारे धर्म शास्त्रों में पुत्र प्राप्ति को लेकर धर्म से जोड़ने की पद्धति सदियों से चली आ रही है। लोग संतान प्राप्ति ईश्वर का आशीर्वाद समझते हैं। इसीलिए जिन लोगों को पुत्र प्राप्ति नहीं होती है, वह भगवान की पूजा अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं तथा अनेक प्रकार के धार्मिक और घरेलू उपाय करते हैं, जिससे कि उन्हें पुत्र प्राप्ति हो सकें। लेकिन जिन दंपतियों को अनेक सारे उपाय करने के बाद भी पुत्र प्राप्ति नहीं हो रही है, उन्हें एक बार शिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपाय जान लेना चाहिए। धर्म शास्त्रों में शिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति के 5 उपाय बताए गए हैं, जिन उपाय को करके कोई भी दंपति पुत्र प्राप्ति कर सकते हैं, उन्हें संतान की प्राप्ति हो जाएगी। आपको बता दें कि शिव पुराण भगवान शिव के जीवन पर आधारित एक ग्रंथ हैं, जिनमें इंसान तथा सृष्टि के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण जानकारी और ज्ञान दिया हुआ है, जिसे प्रत्येक मनुष्य को जरूर पढ़ना चाहिए। शिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपायपहला उपायशिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति हेतु 21 गुरुवार तक बालमुकुंद भगवान यानी (लड्डू गोपाल) जी की मूर्ति की पूजा करें। इस दौरान माखन मिश्री एवं गुड व चने का भोग लगाएं। शुद्ध घी का दीप जलाकर इस मंत्र (“ऊं क्लीं देवकी सूत गोविंदो वासुदेव जगतपते देहि मे, तनयं कृष्ण त्वामहम् शरणंगता: क्लीं ऊंका।।) का सवा लाख बार जाप करें, पुत्र प्राप्ति होगी। दूसरा उपायशिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति करने हेतु दूसरे उपाय के अंतर्गत 11 वर्त करने होंगे, जिसमें भगवान की पूजा अर्चना करना भी शामिल है। इसके अलावा भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु शिव महिमा का भी पाठ करना चाहिए। तीसरा उपायशिव पुराण के अनुसार संतान प्राप्ति हेतु तीसरा उपाय करने के लिए भगवान शिव के व्रत करें तथा छोटे छोटे बालक बालिकाओं को खाना खिलाएं और उनके पढ़ाई का खर्च उठाएं संतान प्राप्ति होगी। चौथा उपायशिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति के लिए हर सोमवार को 21 कन्याओं को भोजन करवाना चाहिए तथा शिव की पूजा करनी चाहिए, श्रावण मास में ऐसा करने से पुत्र की प्राप्ति होगी। पांचवां उपायशिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति हेतु पांचवा उपाय पेड़ लगाकर करें, ज्यादा से ज्यादा हरे भरे पेड़ लगाएं, जिसमें आम, पीपल, नीम इत्यादि शामिल है। ऐसा करने से पुत्र प्राप्ति होगी। पुत्र प्राप्ति के लिए शिव की आराधनाजिस भी दंपति को पुत्र प्राप्ति की चाहत हैं, उन्हें शिव की आराधना जरूर करनी चाहिए। इसके लिए उन्हें नारियल के बीज को निकाल कर रखना होगा, नारियल के बीज से भगवान शिव की आराधना करके पुत्र प्राप्ति की जा सकती हैं। सोमवार के दिन जल्दी उठकर स्नान करके शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर अपने श्रद्धा और सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करें। भगवान शिव की सेवा करें, इस दौरान नारियल के बीज को निकालकर शिवलिंग के पास रखा कर देसी घी से दीपक जलाएं और शिव की आराधना करें, जिससे पुत्र प्राप्ति होगी। धर्म शास्त्रों के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न कर के पुत्र की प्राप्ति कर सकते हैं। भगवान शिव को खुश करने के लिए सोमवार के दिन जल्दी उठकर स्नान करके पवित्र मन से “ओम नमः शिवाय” का जाप करना चाहिए, यह जाप 1080 बार करें। इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव खुश होंगे और उस दंपति को पुत्र प्रदान करेंगे, जो भगवान शिव को आराध्य मानकर सेवा कर रहे हैं, पुत्र प्राप्ति की चाह में भगवान शिव को खुश कर रहें। संतान प्राप्ति के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से निसंतान दंपतियों को संतान की उत्पत्ति होती है। इसीलिए निसंतान दंपति को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आपको हर सोमवार को व्रत रखना चाहिए तथा शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर पुष्प अर्पित करके सच्ची श्रद्धा से सच्चे मन से “ओम नमः शिवाय – ओम नमः शिवाय” का जाप करते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। पुत्र प्राप्ति का सुखबता दें कि मनुष्य जीवन में संतान प्राप्ति एक ऐसा सुख है, जो प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में पाना चाहते हैं। वह किसी भी तरह से और किसी भी कीमत पर संतान प्राप्ति चाहते हैं। जिन स्त्री पुरुषों को शादी के कुछ वर्षों बाद तक पुत्र प्राप्ति नहीं होती है, उन्हें चिंता होने लगती है तथा वे निराशा लिए जीवन यापन करते हैं। मनुष्य जीवन में संतान की प्राप्ति उनके कुल वंश और घर परिवार की उत्पत्ति के लिए भी जरूरी होती है। किसी के संतान होगी तभी तो उसके वंश आगे बढ़ेगा। इसके अलावा जिन को पुत्र प्राप्ति होती हैं, वे पुत्र प्राप्ति के बाद एक अलग ही जीवन व्यतीत करते हैं। बता दें कि व्यक्ति संतान प्राप्ति के बाद बदल जाता है, उन्हें घर परिवार की चिंता होने लगती है। वह हर समय अपनी संतान को बढ़ा होते हुए देखना चाहते हैं और बड़ा होते हुए देखते हुए वे खुशी से जीवन व्यतीत करते हैं। संतान प्राप्ति के लिए इंसान अनेक सारे कार्य करते हैं, फिर भी उन्हें संतान प्राप्ति नहीं होती हैं। उन्हें एक बार शिव पुराण के अनुसार बताए गए उपाय जरूर अपनाने चाहिए, इससे उन्हें संतान प्राप्ति हो सकती है। निष्कर्षशिव पुराण के अनुसार संतान प्राप्ति के उपाय आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बता दिए हैं। इन उपाय को किस तरह से करना है इसकी भी जानकारी दे दी गई हैं। यदि आप संतान प्राप्ति की चाहत में शिव पुराण के अनुसार बताए हुए उपाय करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आप ध्यान पूर्वक पढ़ें। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आएगा। यदि आपका संतान प्राप्ति से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। जल्द से जल्द हम आपके कमेंट का रिप्लाई करेंगे। यह भी पढ़े पुत्र प्राप्ति के लिए कौन सा व्रत करना चाहिए? शुक्ल पक्ष में पुत्र प्राप्ति के उपाय क्या है? पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए? मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है? पुत्र प्राप्ति हेतु शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?पुत्र प्राप्ति के लिए शिव की आराधना करे
सोमवार के दिन जल्दी उठकर स्नान करके शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर अपने श्रद्धा और सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करें। भगवान शिव की सेवा करें, इस दौरान नारियल के बीज को निकालकर शिवलिंग के पास रखा कर देसी घी से दीपक जलाएं और शिव की आराधना करें, जिससे पुत्र प्राप्ति होगी।
कौन सी पूजा करने से पुत्र की प्राप्ति होती है?पुत्र प्राप्ति के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए पार्वती सहित भगवान शंकर की पूजा करने से शीघ्र ही पुत्र की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त भगवान विष्णु की पूजा करने से भी पुत्र प्राप्ति होती है। भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का जप करने से पुत्र की प्राप्ति हो जाती है।
संतान प्राप्ति के लिए शिव की पूजा कैसे करें?शिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ को दूध जरूर अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि दूध अर्पित करने से परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहता है साथ ही घर में समृद्घि बनी रहती है। इसके अलावा इस दिन दूध में हल्दी डालकर शिव जी को अर्पित करने से संतान सुख प्राप्ति होती है।
पुत्र प्राप्ति के लिए कौन सा दिन शुभ है?कुछ विशिष्ट पंडितों तथा ज्योतिषियों का कहना है कि सूर्य के उत्तरायण रहने की स्थिति में गर्भ ठहरने पर पुत्र तथा दक्षिणायन रहने की स्थिति में गर्भ ठहरने पर पुत्री जन्म लेती है। उनका यह भी कहना है कि मंगलवार, गुरुवार तथा रविवार पुरुष दिन हैं। अतः उस दिन के गर्भाधान से पुत्र होने की संभावना बढ़ जाती है।
|