पति पत्नी के रिश्ते को कैसे सुधारे ज्योतिष? - pati patnee ke rishte ko kaise sudhaare jyotish?

  • पति पत्नी के रिश्ते को कैसे सुधारे ज्योतिष? - pati patnee ke rishte ko kaise sudhaare jyotish?

    Astro remedies for happy Married Life : पति पत्नी के रिश्तें को मजबूत करने के लिए ज्योतिष के उपाय

    शादी एक पवित्र बंधन जिसे बहुत ही समझदारी के साथ निभाया जाए तो जीवन बहुत ही सरल हो जाता है। दरअसल, शादी के बंधन में दो अलग-अलग परिवेश और विचारधारा में पले बढ़े लोग एक नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। कई बार शादी के इस रिश्ते में कड़वाहट भर जाती है। पति पत्नी के बीच थोड़ी बहुत नोकझोंक होना स्वाभाविक है लेकिन, कई बार दांपत्य जीवन में उथल पुथल मच जाती है। अगर आप भी अपने रिश्ते को सुधारने की तमाम कोशिश कर चुके हैं तो कुछ ज्योतिष उपाय आपके रिश्ते का क्लेश खत्म कर सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ज्योतिष उपाय…

  • पति पत्नी के रिश्ते को कैसे सुधारे ज्योतिष? - pati patnee ke rishte ko kaise sudhaare jyotish?

    रोजाना झगड़ा होने पर करें ये उपाय

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी पति पत्नी में रोज झगड़ा होता है तो भगवान शिव और पार्वती की मूर्ति के सामने रोजाना घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा आप शिव चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। पूजा करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती से सुखी दांपत्य जीवन की कामना करनी चाहिए।

  • पति पत्नी के रिश्ते को कैसे सुधारे ज्योतिष? - pati patnee ke rishte ko kaise sudhaare jyotish?

    बृहस्पति ठीक करने के लिए उपाय

    कहा जाता है कि अगर किसी की कुंडली में बृहस्पति ठीक न हो तो विवाह और वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए हल्दी की साबुत गांठें लेकर उन्हें पीले या फिर हल्दी रंग के धागे में बांध लें। इसके बाद हाथ में लेकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय इस मंत्र का जप करें। जिस माला से जप करें उसे मंदिर में लेजाकर भगवान विष्णु का अर्पित कर दें।

  • पति पत्नी के रिश्ते को कैसे सुधारे ज्योतिष? - pati patnee ke rishte ko kaise sudhaare jyotish?

    लगातार झगड़े होने पर करें ये उपाय

    अगर किसी पति पत्नी में लगातार झगड़े हो रहे हैं तो इसके लिए पत्नी को अपने सिरहाने कपूर रखकर सोना चाहिए। अगले दिन उस कपूर को जला दें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में रिश्तों में सुधार होना शुरू हो जाएगा।

  • पति पत्नी के रिश्ते को कैसे सुधारे ज्योतिष? - pati patnee ke rishte ko kaise sudhaare jyotish?

    शुक्रवार के दिन ये उपाय करना रहेगा लाभकारी

    इसके अलावा शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में जाकर लक्ष्मी नारायण के दर्शन करने के बाद उन्हें दो गुलाब के फूल अर्पित करें। मान्यता है की पूरी श्रद्धा के साथ यह कार्य करने से प्रेम संबंधों में सुधार आता है।

    नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रहा है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

पति-पत्नी के बीच के झगड़ों को दूर करेंगे ये उपाय, दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्रेम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 02:04 PM IST

शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें अलग-अलग परिवेश और अलग विचारधारा में पले-बढ़े दो लोग एक दूसरे के साथ बंधकर एक नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता जहां चट्टान की तरह मजबूत हो सकता है तो वहीं हल्की सी दरार इनके रिश्ते को खराब भी कर सकती है। पति-पत्नी के बीच नोंक झोंक होना स्वाभाविक होता है। कहते हैं कि इस रिश्ते में नोंक झोंक से प्रेम बढ़ता है लेकिन कई बार झगड़े की स्थिति भी बन जाती है। यदि इन झगड़ों को समय रहते न सुलझाया जाए तो यह आगे चलकर रिश्ते में अलगाव का कारण बन सकते हैं। इसलिए समय रहते इन झगड़ों को सुलझाना ही बेहतर रहता है। यदि आपके दांपत्य जीवन में भी किसी प्रकार का उथल-पुथल मची हुई है और आप अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश करके हार मान चुके हैं तो कुछ ज्योतिष उपायों को अपनाकर अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बना सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से पति-पत्नी के बीच का क्लेश खत्म होता है और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। तो चलिए जानते हैं उपाय।

यदि पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़ा होता है और बहुत प्रयास करने पर भी दांपत्य जीवन में खुशहाली और शांति नहीं आ रही है तो ऐसे में ये उपाय आपके लिए कारगर हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी के बीच रोज होने वाले झगड़ों से निजात पाने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या तस्वीर के समक्ष नियमित रूप से घी का दीपक जलाकर पूजन करना चाहिए और इसके साथ ही नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। पूजन पूर्ण होने पर शिव जी और माता पार्वती से सुखी दांपत्य जीवन की कामना करनी चाहिए। मान्यता है कि यदि यह उपाय पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है।

दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए।

माना जाता है यदि बृहस्पति ठीक न हो तो विवाह और वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पति-पत्नी के बीच बढ़ाने के लिए हल्दी की बात साबुत गांठें लेकर उन्हें पीले या फिर हल्दी रंगे धागे में बांध लें। अब इनको हाथ में लेकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें। इस माला को मंदिर में जाकर विष्णु जी को अर्पित करें। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली व प्रेम बढ़ता है।

यदि दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाना चाहते हैं या प्रेम में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में जाकर लक्ष्मी नारायण के दर्शन करने चाहिए और उन्हें दो गुलाब के फूल अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि नियमित रूप से श्रद्धा के साथ यह कार्य करने से प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।