नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से क्या होता है - neem ke ped par jal chadhaane se kya hota hai

1.हिंदू शास्त्रों में पीपल के पेड़ को अत्यन्त शुभ माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन इस पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।

Show

2.बड़ का पेड़ भी पूजनीय माना जाता है इसकी पूजा करने से मुसीबतों का नाश होता है। इसकी परिक्रमा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

3.जो लोग अपने भाग्य को तेज बनाना चाहते हैं उन्हें केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इसमें विष्णु जी का वास माना जाता है।

4.तुलसी का पौधा में देवी लक्ष्मी और विष्णु जी का वास होता है। तभी धार्मिक कार्यों के लि तुलसी दल की आवश्यकता होती है। रोजाना तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

5.शनि देव का वास शमी के पेड़ पर माना जाता है। इसलिए शमी के पेड़ के नीचे शाम को दीपक जलाने से मुसीबतों से छुटकारा मिलता है।

नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से क्या होता है - neem ke ped par jal chadhaane se kya hota hai
6.गुलाब के पौधे में देवी पार्वता का वास माना जाता है। इसलिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

7.चंदन का पेड़ को शांति देने वाला माना जाता है। इसमें विष्णु जी का वास माना जाता है। इस पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति की मानसिक परेशानियां दूर होती हैं।

8.नीम के पेड़ पर रोजाना जल चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति की आयु बढ़ती है। साथ ही वह निरोगी रहता है।

9.अशोक के पेड़ में गौतम बुद्ध का वास माना जाता है। इसलिए इसे घर में लगाने से शांति का वातावरण रहता है। इससे लड़ाई-झगड़ों से छुटकारा मिलता है।

10.बेल के वृक्ष को शिव जी का वास स्थान माना जाता है। इसलिए सोमवार के दिन बेल के वृक्ष पर जल चढ़ाने एवं शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से व्यक्ति के सभी काम बन जाते हैं।

  • नीम का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है | सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़?
  • सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले वाले पेड़ कौन है?
  • नीम का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है?
  • क्या नीम 24 घंटे ऑक्सीजन देता है?
  • नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से क्या होता है?
  • घर में कौन सा पौधा लगाना शुभ होता है?
  • Neem ka ped kese lagay – नीम का पेड़ कैसे लगाएं?
  • FAQ

नीम का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है | सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़?

सभी जानते हैं कि ऑक्सीजन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी होती है। ऑक्सीजन से हमारे शरीर को 90 प्रतिशत ऊर्जा मिलती है। और शेष ऊर्जा भोजन और पानी से मिलती है। इसलिए ऑक्सीजन को प्राणवायु भी कहते हैं। सामान्य तौर पर हम बिना ऑक्सीजन के 6 मिनट तक जीवित रह सकते हैं। लेकिन यह समय सभी व्यक्तियों में थोड़ा अलग हो सकता है।

2 परिपक्व पेड़, 4 लोगो के लिए ऑक्सीजन प्रदान कर सकते हैं। एक व्यक्ति प्रति दिन 550 लीटर शुद्ध ऑक्सीजन का उपयोग साँस लेने में करता है। और एक स्वस्थ्य पेड़ प्रतिदिन औसतन 10 किलोग्राम, ऑक्सीजन का उत्पादन करता है।

नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से क्या होता है - neem ke ped par jal chadhaane se kya hota hai
नीम का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है

ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधो से ही मिलती है, और पेड़ो में ऑक्सीजन का निर्माण पेड़ो की पत्तिया करती है। पत्तियाँ 1 घंटे में 5 मिलीलीटर ऑक्सीजन बनाती है। इसलिए जिस पेड़ में जितनी ज्यादा पत्तियॉ होगी उतनी ज्यादा ऑक्सीजन का निर्माण करेगी।

लेकिन क्या आप जानते हैं कौन से पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन करती है। और कितने समय तक बनाती है।

क्या आप 100 पेड़ों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानते हैं।

सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले वाले पेड़ कौन है?

1. समुद्री पौधे

हमारे धरती का 71 प्रतिशत हिस्सा समुद्रीय होने के कारण समुद्री पौधे 70 से 80 प्रतिशत तक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं। समुद्री पौधे जमीनी पेड़ पौधे की तुलना में ऑक्सीजन का उत्पादन ज्यादा करते हैं।

2. बांस के पेड़ – Bamboo Tree

दूसरे नंबर पर बांस के पेड़ आते हैं जो अन्य पेड़ो की तुलना में 35 फीसदी अधिक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं। अन्य पेड़ो की तुलना में बांस के पौधे अधिक प्रतिभाशाली होते हैं। इन्हे उगाने के लिए किसी भी प्रकार की कीटनाशक की जरूरत नही होती है। ये किसी भी प्रकार की मिट्टी में सबसे तेजी से बढ़ने वाले पौधे है। और वातावरण को शुद्ध रखते हैं और साथ कई प्रकार के कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल किए जाते है।

3. पीपल के पेड़ – Ficus Trees

पीपल के पेड़ उन दुर्लभ पेड़ में से है जो दिन और रात दोनो समय ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं। पीपल का पेड़ 24 घंटे में 22 घंटे से भी ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का निर्माण करते रहते हैं। और पर्यावरण को सबसे ज्यादा शुद्ध करने में मदद करते हैं।

4. बरगद के पेड़ – Banyan Trees

बरगद के पेड़ ऑक्सीजन देने के जबरदस्त स्रोत हैं इनमें सैकड़ों वर्षों तक जीवित रहने की क्षमता होती है। बरगद के पेड़ को सन् 1950 में हमारे यहाँ राष्ट्रीय वृक्ष का दर्जा दिया गया है। यह सदाबहार और दुनिया का सबसे विशाल आकार का वृक्ष है। साथ ही इसके अनेक औषधीय उपयोग भी हैं। हमारे हिन्दू धर्म में बरगद और पीपल के पेड़ का अत्यंत धार्मिक महत्व है।

5. नीम का पेड़

नीम के पेड़ो में प्रकाश संश्लेषण की ऊंची दर होने से ये अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। तथा अन्य पेड़ की तुलना में ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं। नीम के पेड़ शहरों के लिए अधिक उपयोगी होते हैं क्योंकि इनमें गर्मी, धूल व प्रदूषण सोखने की क्षमता अधिक होती है। जो वातावरण को शुद्ध रखते है। नीम के पेड़ में शक्तिशाली कीटनाशक गण होते है जो प्राकृतिक व गैर-विषैले होते हो जिससे कोई दुष्प्रभाव नही होता है। साथ ही नीम की जड़, तना, पत्ती आदि सभी औषधीय गुणों से परिपक्व होते हैं।

इन पेड़-पौधों के अलावा ओक, सागवान / सागौन के पेड़ भी ज्यादा ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं। इसलिए हमें इन पेड़-पौधों को ज्यादा से ज्यादा लगाना और देखभाल करना चाहिए।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

नीम का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है?

नीम का पेड़ रात में कार्बन डॉईऑक्साइड ही छोड़ता है लेकिन यह अन्य पड़ों की तुलना में ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का निर्माण करते है।

क्या नीम 24 घंटे ऑक्सीजन देता है?

अन्य पेड़ों की तरह ही नीम का पेड़ भी दिन के समय में ही ऑक्सीजन बनाता है और रात में कार्बनडाई ऑक्साइड छोड़ते हैं। नीम का पेड़ ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का उत्पादन करता है, लेकिन 24 घंटे तक ऑक्सीजन नही देता है।

नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से क्या होता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से व्यक्ति की आयु में बढ़ती है और साथ ही वह व्यक्ति निरोगी होता है। नीम के पेड़ में दुर्गा माँता का वास होता है।

घर में कौन सा पौधा लगाना शुभ होता है?

घर में नीम, तुलसी, केला, आंवला, बांस का पेड़ लगाने से घर में सकारात्मक उर्जा आती है और शुध्द वायु प्राप्त होता है। साथ ही यह कई प्रकार के कल्याणकारी लाभ प्रदान करते हैं।

Neem ka ped kese lagay – नीम का पेड़ कैसे लगाएं?

अगर आप सोच रहें है कि नीम का पेड़ कैसे लगाएं? तो यह काफी आसान है। नीम पेड़ लगाने के लिए नीम का बीज बोया जाता है। नीम के फल को निवोली, या निम्बोली कहा जाता है। जून से अगस्त माह के बीच निवोली फलती है और पकी हुई निवोली को जमीन में बो देने से नीम की नर्सरी निकल आती है। आप जिस जगह नीम का पेड़ लगाना चाहते हैं डायरेक्ट ही निबोली बो सकते हैं या फिर इसकी नर्सरी भी लगा सकते हैं।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो ऐसे और भी इंट्रेस्टिंग और ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे Blog हिन्दी रीड दुनिया फॉलो ज़रुर करें। धन्यवाद!

यह भी पढ़ें

पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ते है

पृथ्वी के नीचे क्या है? पृथ्वी किस पर टिकी है?

दुनिया की सबसे महंगी चीज कीमत 1 ग्राम की 31 लाख 25 हजार अरब रुपये

चाय के बारे में 15 रोचक तथ्य जानिए।

FAQ

Q. नीम का पेड़ घर में लगाने से क्या होता है?

Ans. नीम के पेड़ पर दैवी शक्तियों का वास माना जाता है। नीम के पेड़ लगाने से पितरों की भी कृपा प्राप्त होती है और पितृ दोष का प्रभाव दूर होता है। इसके साथ ही वातावरण भी शुद्ध होता है।

Q. क्या नीम 24 घंटे ऑक्सीजन देता है?

Ans. विशेषज्ञों के मुताबिक नीम, बरगद और तुलसी के पेड़ 24 घंटे में 20 घंटे से ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं।

Q. एक पेड़ एक दिन में कितनी ऑक्सीजन देता है?

Ans. एक स्वस्थ पेड़ हर दिन लगभग 230 लीटर ऑक्सीजन छोड़ता है।

नीम के पेड़ में कौन से भगवान का वास होता है?

भारत में कई जगहों पर नीम के पेड़ को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। इन्हें नीमारी देवी भी कहते हैं और उनकी पूजा की जाती है। कहते हैं कि नीम की पत्तियों के धुएं से बुरी और प्रेत आत्माओं से रक्षा होती है।

नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से क्या फायदा?

इससे हनुमानजी की कृपा प्राप्त होगी। घर के पास नीम का पेड़ लगाने और नित्य इसमें जल अर्पित करने से हनुमानजी की भी कृपा बनी रहती है। 3. इस पेड़ की सेवा करने से आपके जीवन में कभी भी अमंगल नहीं होगा और मंगलदोष दूर हो जाएगा।

नीम के पेड़ की पूजा क्यों होती है?

नीम की पूजा करने और इसकी दातून करने से शनिदोष भी समाप्त हो जाता है। 5. ज्योतिष में कहीं कहीं नीम का संबंध शनि और कहीं कहीं केतु से जोड़ा गया है। इसलिए दोनों ही ग्रहों की शांति हेतु उचित दिशा में नीम का पेड़ लगाया जा सकता है।

नीम में किसका वास होता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नीम और माता आदिशक्ति का संबंध अटूट है। मान्यता है कि शरीर पर चेचक (माता) निकलने पर नीम की टहनियों से जहां उसे सहलाया जाता है, वहीं देवी मां नीम के पेड़ पर सदैव वास कर झूला झुलती हैं।