भारत के कौन-से राज्य में कौन-सी भाषा बोली जाती है पर आधारित सामान्य ज्ञान: भारतीय राज्य देश के संघीय प्रशासनिक ढाँचे की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई हैं। भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, जिनका चुनाव उस राज्य के मतदाताओं द्वारा प्रति पाँच वर्ष की अवधि पर किया जाता है। प्रत्येक राज्य की अपनी विधानसभा भी होती हैं, जो राज्य स्तर पर भारत की संसद के समान ही हैं, जहाँ से राज्य सरकार, राज्य में शासन चलाती है। संसार में सबसे बड़ा गणतन्त्र, भारत गणराज्य में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित
प्रदेश हैं। राज्य का मुखिया मुख्यमंत्रीहोता हैं और केंद्र शासित प्रदेश का मुखिया को उप-राज्यपाल या प्रशासक कहा जाता हैं। भारत अनेकता में एकता प्रदर्शित करने वाला देश हैं। यहाँ हर एक राज्य में अलग-अलग
भाषाएँ बोली जाती हैं, रहन-सहन और बोली और संस्कृति भी हर 40-50 किलोमीटर में ही अलग दिखाई देती हैं। भारत में विभिन्नता का स्वरूप न केवल भौगोलिक है, बल्कि भाषायी तथा सांस्कृतिक भी है। हिन्दी भाषा को भारत की राजकीय और आधिकारिक भाषा का दर्जा प्रदान किया गया है और हिंदी भारत के 10 राज्यों की राजकीय भाषा है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1652 मातृभाषायें प्रचलन में हैं, जबकि संविधान द्वारा 22 भाषाओं को राजभाषा की मान्यता प्रदान की गयी है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 344 के अंतर्गत पहले केवल 15 भाषाओं को राजभाषा की मान्यता दी गयी थी, लेकिन 21वें संविधान संशोधन के द्वारा सिन्धी को तथा 71वाँ संविधान संशोधन द्वारा नेपाली, कोंकणी तथा मणिपुरी को भी राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया। बाद में 92वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के द्वारा संविधान की आठवीं अनुसूची में चार नई भाषाओं बोडो, डोगरी, मैथिली तथा संथाली को राजभाषा में
शामिल कर लिया गया। इस प्रकार अब संविधान में 22 भाषाओं को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है। भारत में इन 22 भाषाओं को बोलने वाले लोगों की कुल संख्या लगभग 90% है। इन 22 भाषाओं के अतिरिक्त अंग्रेज़ी भी सहायक राजभाषा है और यह मिज़ोरम, नागालैण्ड तथा मेघालय की राजभाषा भी है। कुल मिलाकर भारत में 58 भाषाएँ स्कूलों में पढ़ायी की जाती है। भारत के सभी राज्यों की प्रमुख भाषाओं के नाम निम्नलिखित है- इन्हें भी पढ़े: भारतीय राज्य और लोक नृत्य की सूची 𝒬. मलयालम किस राज्य की भाषा है? 𝒜.
केरल की भाषा मलयालम है जो द्रविड़ परिवार की भाषाओं में एक है। मलयालम भाषा के उद्गम के बारे में अनेक सिद्धान्त प्रस्तुत किए गए हैं। 𝒬. किस भाषा का ज्यादा प्रयोग "बौद्धवाद" के प्रचार के लिए किया गया? 𝒜. पाली भाषा का ज्यादा प्रयोग 'बौद्धवाद' के प्रचार के लिए किया गया था। सन 2011 की जनगणना के
मुताबिक, देश में बौद्धों की जनसंख्या 84 लाख से अधिक है जिनमें से 87% (73 लाख) नवबौद्ध हैं। 𝒬. भाषायी राज्यों की माँग पर विचार करने के लिए 1953 ई० में गठित, राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे? 𝒜. भाषायी राज्यों की माँग पर विचार करने के लिए 1953 ई० में गठित, राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष
फजल अली थे। उनका पूरा नाम खान बहादुर सैयद सर फ़ज़ल अली वे असम और उड़ीसा के राज्यपाल तथा न्यायधीश थे। 𝒬. किस को सामान्य बोलचाल की भाषा में ‘भारत का प्रक्षेपास्त्र पुरुष (मिसाइल मैन)’ कहा जाता है? 𝒜. डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को सामान्य बोलचाल की भाषा में ‘भारत का प्रक्षेपास्त्र पुरुष
(मिसाइल मैन)’ कहा जाता है। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। 𝒬. तमिल भाषा के ‘शिलप्पदिकारम’ और ‘मणिमेखलई’ नामक गौरव ग्रन्थ किससे संबंधित है? 𝒜. तमिल भाषा के ‘शिलप्पदिकारम’ और ‘मणिमेखलई’ नामक गौरव ग्रन्थ हिन्दू धर्म से संबंधित हैं।
जिसमे शिलप्पादिकारम को 'तमिल साहित्य' के प्रथम महाकाव्य के रूप में जाना जाता है। और मणिमेकलई कवि चितलाई चतनार द्वारा रचित एक महाकाव्य है , जो कि आधुनिक तमिल साहित्य पाँच महाकाव्यों में से एक है। 𝒬. लक्षद्वीप के लोग मूलत: कौन-सी भाषा बोलते है? 𝒜. लक्षद्वीप के लोग मूलत: मलयालम भाषा बोलते है।
और जिसमे मिनिकॉय द्वीप पर माही या माह्ल भाषा सबसे अधिक बोली जाती है। द्वीप समूह जातीय रूप से निकटतम भारतीय राज्य केरल के मलयाली लोगों के समान हैं। 𝒬. भारतीय संविधान की अनुसूचियों में से कौन-सी अनुसूची में संविधान के तहत मान्यता प्राप्त भाषाएँ सूचिबद्ध हैं? 𝒜. भारतीय संविधान की आठवीं
अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है। इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है।इसके बाद, कोंकणी भाषा, मणिपुरी भाषा, और नेपाली भाषा को 1992 ई. में जोड़ा गया। हाल में 2003 में बोड़ो भाषा, डोगरी भाषा, मैथिली भाषा, और संथाली भाषा शामिल किए गए 𝒬. राज्यों को भाषाई आधार पर कब पुनर्गठित किया गया था? 𝒜. सरकार ने 22 दिसम्बर 1953 को राज्य पुनर्गठन आयोग की नियुक्ति की घोषणा की। राज्यों को भाषाई आधार पर 1956 ई० में पुनर्गठित किया गया था 𝒬. स्वतंत्र भारत का वह सबसे पहला राज्य कौन-सा है जो केवल भाषाई आधार पर बनाया गया या? 𝒜. अक्टूबर 1953 को आंध्र प्रदेश राज्य
का गठन हो गया, जो भाषा के आधार पर गठित भारत का पहला राज्य था। आंध्र प्रदेश राज्य के गठन के कारण भारत के अन्य भाषा भाषियों के मांग की अवहेलना नहीं की जा सकती थी। इसलिए सरकार ने 22 दिसम्बर 1953 को राज्य पुनर्गठन आयोग की नियुक्ति की घोषणा की । 𝒬. भारत में जनसंख्या की क्षमता की परिभाषा किस रूप में दी जाती है? 𝒜. भारत में जनसंख्या की क्षमता की परिभाषा प्रति वर्ग किलोमीटर व्यक्तियो की संख्या के रूप में दी जाती है। RELATED POSTS LATEST POSTS POPULAR POSTS 🙏 If you liked it, share with friends. मैथिली कहाँ बोली जाती है?भारतम मैथिली उत्तरी बिहारक मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, अररिया, किशनगंज आ सहरसा जिलामे व्यापक रूपसँ बाजल जाइत अछि ।
मैथिली कौन सा राज्य में है?मैथिली मुख्य रूप से बिहार के 15 जिलों में बोली जाती है। दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, शिवहर, भागलपुर, मधेपुरा, अररिया और सुपौल की आम बोलचाल की भाषा है। इसके अलावा झारखंड के भी कुछ जिलों में मैथिली बोली जाती है।
मैथिली भाषा के जनक कौन है?इतिहास की प्राचीनतम भाषाओं में से एक मैथिली भाषा का प्रथम प्रमाण रामायण में मिलता है। जो त्रेता युग में मिथिलानरेश राजा जनक की भाषा थी।
भारत में कितने लोग मैथिली भाषा बोलते हैं?भारत की लगभग 5.6 प्रतिशत आबादी लगभग 7-8 करोड़ लोग मैथिली को मातृ-भाषा के रूप में प्रयोग करते हैं और इसके प्रयोगकर्ता भारत और नेपाल के विभिन्न हिस्सों सहित विश्व के कई देशों में फैले हैं।
|