माता के व्रत में क्या क्या खाया जाता है? - maata ke vrat mein kya kya khaaya jaata hai?

व्रत से शरीर के डाइजेशन सिस्टम को आराम मिलता है और मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। हालांकि इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, वरना इसका उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है। डॉ. शाइदा खान और जेपी अस्पताल की डॉ. गुंजन कपूर बता रही हैं नवरात्रि के दौरान सेहतमंद रहने के तरीके:-

यह है जरूरी

व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रतिदिन 6-8 गिलास पानी जरूर पिएं। डाइट में ऐसे फल शामिल करें, जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो। अंगूर, लीची, संतरा, मौसमी ऐसे ही फल हैं।

थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ न कुछ फलाहार करती रहें। पेट खाली रहने से एसिडिटी बढ़ सकती है। अपने खाने में हाई कार्बोहाइड्रेट डाइट जैसे आलू, साबूदाना आदि को शामिल करें।

ड्राई फ्रूट्स लें, इससे जरूरी एनर्जी मिलेगी और कमजोरी नहीं महसूस होगी।

क्या खा सकती हैं

ब्रेकफास्ट में आप स्किम्ड मिल्क के साथ फल ले सकती हैं, या फिर दूध के साथ भीगे बादाम खा सकती हैं।

लंच में साबूदाने से बना कोई व्यंजन दही के साथ लिया जा सकता है। किसी दिन बदलाव के तौर पर कुट्टू के आटे से बनी पूरी और आलू की सब्जी के साथ दही ले सकती हैं।

शाम के समय ग्रीन टी और सूखे मेवे आपको फिट रखेंगे या फिर सादी चाय के साथ व्रत के चिप्स, रोस्टेड मखाने ले सकती हैं।

क्या सावधानियां बरतें

व्रत के दौरान अधिक तला-भुना नहीं खाना चाहिए। इससे कैलोरी की मात्रा बढ़ेगी। प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटमिन और मिनरल्स के साथ-साथ सभी जरूरी पोषक तत्वों का सेवन करें।

कुट्टू के आटे और आलू का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

नवरात्र में सुस्ती से बचने के लिए पनीर और फुलक्रीम दूध से बचें। ताजे फलों के जूस का सेवन करें।


ये लोग न करें व्रत

डायबीटीज और हाइपरटेंशन के मरीज

जिनकी हाल ही में कोई सर्जरी हुई है

खून की कमी की समस्या से जूझ रहे लोग

दिल, किडनी, फेफड़े और लिवर की बीमारी से पीड़ित लोग

गर्भवती महिलाएं

जय माँ दुर्गा भवानी की। नवरात्रि का व्रत सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। चूँकि यह व्रत समस्त ब्रह्माण्ड की आदिशक्ति माँ दुर्गा भवानी को समर्पित है। नवरात्रि व्रत नौ दिन का होता है। कुछ लोगो पहले दिन से नवमी तक अर्थात् अंतिम‌ दिन तक व्रत रखते हैं। वहीं कुछ लोग प्रतिदिन अलग अलग व्रत रखते हैं। 

Show

अर्थात् रात्रि को भोजन करते हैं एवं‌ दिन में व्रत रखते हैं। जी हाँ, आज हम आपको नवरात्रि व्रत में क्या क्या खा सकते हैं, Navratri Me Kya Khana Chahiye नवरात्रि व्रत के खान पान से जुड़ी जानकारी आपको देने जा रहे हैं। 

यदि आप भी माँ दुर्गा के इस नवरात्रि व्रत को सच्ची भक्ति व निष्ठा के साथ रखते हैं तो आपको नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए इसका पता अवश्य होना चाहिए। आइये, जानते हैं- जय माँ दुर्गा भवानी की।


नवरात्रि व्रत में खान पान का महत्व

सभी व्रतों में खान पान का विशेष ध्यान रखा जाता है। विज्ञान भी इस बात को स्वीकार करता है। सामान्य रूप से हर व्यक्ति को हप्ते में एक व्रत अवश्य रखना चाहिए। इससे पाचन तंत्र भी सुदृढ़ रहता है। नवरात्रि व्रत में तो खान पान का विशेष ध्यान रखना ही चाहिए।



नवरात्रि व्रत में कितनी बार खाना चाहिए?

नवरात्रि व्रत में कुछ लोह पहले दिन से व्रत की शुरु करते हैं और अंतिम दिन तक केवल फलाहार में रहते हैं। कुछ लोग अंतिम दिन तक केवल जलहार में रहते हैं। 

इसके अतिरिक्त सामान्य भक्त प्रतिदिन रात्रि को भोजन किया करते हैं। नवरात्रि में केवल एक ही बार भोजन करना चाहिए। रात्रि को ही भोजन कर सकते हैं। 

कोशिश करें रात्रि को भी फलाहार एवं व्रत में खायी जाने वाली चीजें ही बनाएं। आइये, अब हम आपको बता रहे हैं कि नवरात्रि व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं, नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए, Navratri Me Kya Khana Chahiye



नवरात्रि व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं- पूरी लिस्ट

नवरात्रि व्रत में खान पान का ध्यान रखना अति आवश्यक है। नवरात्रि व्रत में कुछ चीजें तो ऐंसी हैं जिनका गलती से भी सेवन नहीं करना चाहिए। नहीं तो बहुत बड़ा पाप लगता है। नवरात्रि के व्रत में खाने वाली चीजें यहाँ दी गयी हैं। नवरात्रि के व्रत में निम्न चीजें खायी जा सकती हैं 👇

  • फल, मूंगफली, मखाने
  • साबूदाना- खीर, खिचड़ी
  • आलू- सेंधा नमक मिलाकर
  • कुट्टु के आटे के पकवान
  • सिंघाड़े के आटे के पकवान
  • शकरकंद, अरबी, गाजर
  • ग्रीन टी, चाय, दूध, दही, पनीर
  • हरी मिर्च, हरा धनिया- मसाले हेतु
  • सेंधा नमक, अदरक, नींबू
  • काजू, किशमिश, बादाम आदि।
  • तेल- मूंगफली का या घी
  • लौकी, कद्दू, खीरा 



व्रत में कौन कौन सी मिठाई खा सकते हैं?

नवरात्रि व्रत में अथवा किसी भी अन्य व्रत में कुछ मिठाइयाँ खायी जा सकती हैं। दूध एवं मावे से बनी मिठाई खा सकते हैं। जैंसे कि

  • पेड़ा
  • मावे की मिठाई
  • तिलकूट मिठाई
  • खाजा मिठाई
  • मूंगफली की बर्फी
  • बताशे, मक्खन मिठाई


Click- नवरात्रि में किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए जरूरी बातें

Click- वरात्रि में कन्या को क्या देना चाहिए- कन्या पूजन की सारी जानकारी



नवरात्रि व्रत में नींबू खाना चाहिए कि नहीं- Navratri Me Nimbu Khana Chahiye

नवरात्रि व्रत या किसी भी अन्य सामान्य व्रत में नींबू का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी भी पी सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है।



नवरात्रि व्रत में दवा खा सकते हैं

वैंसे तो व्रत में कुछ दवाओं का खाना बिल्कुल वर्जित है। दवाएं विभिन्न कैमिकल (मांस, प्याज, लहसुन) इत्यादि पदार्थों से भी बनायी जाती हैं। अतः दवा खाने का वर्जन किया गया है। 

तथापि यदि आपको किसी प्रकार की बीमारी रहती है और आप रोजाना दवा लेते हैं तो नवरात्रि में भी दवा अवश्य लें। कोशिश करें नवरात्रि व्रत में दवा रात को ही लें। इससे आपका व्रत भी पूर्ण फल देने वाला होगा। 


नवरात्रि में लहसुन प्याज

नवरात्रि में लहसुन प्याज का सेवन करना बिल्कुल निषिद्ध है। भूल से भी लहसुन प्याज न खाएं। न ही अपने खानपान में लहसुन प्याज का इस्तेमाल करें।


नवरात्रि में प्याज क्यों नहीं खाते

नवरात्रि अथवा किसी भी अन्य व्रत में प्याह लहसुन खाने का निषेध किया जाता है। सामान्य रूप से देखा जाए तो प्याज एक तामसिक पदार्थ है। अतः प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।



नवरात्रि में दही खा सकते हैं- Navratri Me Dahi Kha Sakte Hai

जी बिल्कुल, नवरात्रि में दूध, दही या अन्य दूध से बने पदार्थ खा सकते हैं। इसको आप फलाहार के साथ भी ले सकते हैं। 


नवरात्रि में सेंधा नमक खाना चाहिए

नवरात्रि में सेंधा नमक खाने का निर्देश दिया जाता है। सामान्य नमक नवरात्रि में बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।


क्या (नवरात्रि) व्रत में अदरक खा सकते हैं

नवरात्रि व्रत में अथवा किसी भी सामान्य व्रत में अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक भी स्वास्थ्य के लिए अति उपयोगी है। 


क्या व्रत में पनीर खा सकते हैं- नवरात्रि व्रत

नवरात्रि व्रत में पनीर भी खा सकते हैं। पनीर दूध से बना पदार्थ है। पनीर के साथ आलू की मिक्स कर सकते हैं और आलू पनीर इस सब्जी भी बना सकते हैं।


Click - सनातन धर्म व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें।

Click- सम्पूर्ण पूजन, हवन, मंत्र, तंत्र, वास्तु आदि सीखें

Click- ज्योतिष सीखें- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल आदि



नवरात्रि में क्या भोग लगाएं- माता रानी को- Navratri Me Kya Bhog Lagaye

अक्सर माता रानी के भक्तों के मन में यह सवाल होता है कि नवरात्रि में माता को क्या-क्या भोग लगाना चाहिए। भक्त अपनी श्रद्धा भक्ति से माता रानी को चूर्ण प्रसाद बनाकर, पोहे बनाकर, खीर का प्रसाद लगाकर फल दूध से बनी मिठाइयां अनार एवं अनार का रस इत्यादि भोग लगा सकते हैं। 

Navratri Me Maa Ko Kya Bhog Lagaya- नवरात्रि में माता रानी को अपने प्रेम से एवं भक्ति से पवित्र भोग लगाएं। किसी के मन में यह सवाल भी होता है कि Navratri Me Kis Din Kya Bhog Lagaye- 

जी हां, नवरात्रि के अलग-अलग दिनों में आप माता रानी के स्वरूप को देखकर उनके पसंदीदा पकवानों का एवं प्रिय वस्तुओं का भोग लगा सकते हैं। इससे माता रानी की कृपा शीघ्र ही होती है।

यदि आप भारत के श्रेष्ठ पुरोहित द्वारा किसी भी प्रकार की पूजा, जन्मकुण्डली विश्लेषण, भागवत, संगीतमय कार्यक्रम, माँ दुर्गा की पूजा आदि किसी भी प्रकार की पूजा करवाना चाहते हैं अथवा पूजा आदि से सम्बंधित किसी भी प्रकार की Online/Offline सहायता Guidance लेना चाहते हैं तो अभी व्हाटसप मैसेज करें- WhatsApp Now



नवरात्रि व्रत में क्या-क्या नहीं खा सकते हैं- Navratri Me Kya Nahi Khana Chahiye

नवरात्रि के पवित्र उत्सव में कुछ चीजों को तो बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। नहीं तो इनसे घोर पाप लग रहा है। नवरात्रि में क्या-क्या नहीं खा सकते हैं इसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।

माता के व्रत में क्या क्या खा सकते हैं?

3. व्रत में इन सब्जियों का भी लें स्वाद उबले आलू, कच्चा और पका हुआ सीताफल, गाजर, खीरा, नींबू, लौकी, पालक और टमाटर का सेवन भी व्रत के दौरान किया जा सकता है। चुकंदर, टमाटर और खीरा का सलाद भी व्रत में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

माता का प्रसाद क्या है?

मां शैलपुत्री का भोग नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री शैलपुत्री को गाय के घी का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से सभी व्याधियां और रोग दूर हो जाते हैं और माता से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है, जिससे शरीर निरोगी रहता है।

उपवास में क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

व्रत के दौरान नियमित रूप से लोग मैदे से परहेज करते हैं। आपको भी मैदा या गेहूं का आटा खाने से बचना चाहिए। इसकी बजाय आप पूरी, चीला, पराठा, रोटी आदि बनाने के लिए कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगिरा आटा इस्तेमाल कर सकती हैं।

नवरात्रि व्रत में रात को क्या खाना चाहिए?

रात का खाना रात के समय नट्स वाला दूध, पनीर टिक्‍का, शकरकंद चाट, सब्‍जी और सलाद, कद्दू व लौकी का सूप या स्‍मूदी का सेवन किया जा सकता है. रात में ज्‍यादा एनर्जी की आवश्‍यकता नहीं होती इसलिए लो कैलोरी डाइट लेना फायदेमंद हो सकता है.