मणिपुर का पुराना नाम क्या है? - manipur ka puraana naam kya hai?

इन्हें भी देखें: प्राचीन मणिपुर, मध्यकालीन मणिपुर, आधुनिक मणिपुर का इतिहास, एवं मणिपुर राज्य

प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण मणिपुर का अपना एक प्राचीन एवं समृद्ध इतिहास है। इसका इतिहास पुरातात्विक अनुसंधानों, मिथकों तथा लिखित इतिहास से प्राप्त होता है। इसका प्राचीन नाम कंलैपाक् है। मणिपुर के नामकरण के सन्दर्भ में जहाँ पौराणिक कथाओं से उसका संबंध जोड़ा जाता है, वहीं प्राप्त तथ्यों से यह प्रमाणित होता है कि प्राचीन काल में पड़ोसी राज्यों द्वारा मणिपुर को विभिन्न नामों से पुकारा जाता था, जैसे बर्मियों द्वारा 'कथे', असमियों द्वारा 'मोगली', 'मिक्ली' आदि। इतिहास से यह भी पता चलता है कि मणिपुर को मैत्रबाक, कंलैपुं या पोंथोक्लम आदि नामों से भी जाना जाता था।

ईसवी युग के प्रारम्भ होने से पहले से ही मणिपुर का लम्बा और शानदार इतिहास है। यहां के राजवंशों का लिखित इतिहास सन 33 ई. में पाखंगबा के राज्याभिषेक के साथ शुरू होता है। उसने इस भूमि पर प्रथम शासक के रूप में १२० वर्षों (33-154 ई ) तक शासन किया। उसके बाद अनेक राजाओं ने मणिपुर पर शासन किया। आगे जाकर मणिपुर के महाराज कियाम्बा ने 1467, खागेम्बा ने 1597, चराइरोंबा ने 1698, गरीबनिवाज ने 1714, भाग्यचन्द्र (जयसिंह) ने 1763, गम्भीर सिंह ने 1825 को शासन किया। इन जैसे महावीर महाराजाओं ने शासन कर मणिपुर की सीमाओं की रक्षा की।

मणिपुर की स्वतंत्रता और संप्रभुता 19वीं सदी के आरम्भ तक बनी रही। उसके बाद सात वर्ष (1819 से 1825 तक) बर्मी लोगों ने यहां पर कब्जा करके शासन किया। 24 अप्रैल, 1891 के खोंगजोम युद्ध (अंग्रेज-मणिपुरी युद्ध ) हुआ जिसमें मणिपुर के वीर सेनानी पाउना ब्रजबासी ने अंग्रेजों के हाथों से अपने मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। इस प्रकार 1891 में मणिपुर ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया और 1947 में शेष देश के साथ स्वतंत्र हुआ।

1947 में जब अंग्रेजों ने मणिपुर छोड़ा तब से मणिपुर का शासन महाराज बोधचन्द्र के कन्धों पर पड़ा। 21 सितम्बर 1949 को हुई विलय संधि के बाद 15 अक्टूबर 1949 से मणिपुर भारत का अंग बना। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने पर यह एक मुख्य आयुक्त के अधीन भारतीय संघ में भाग ‘सी’ के राज्य के रूप में शामिल हुआ। बाद में इसके स्थान पर एक प्रादेशिक परिषद गठित की गई जिसमें 30 चयनित तथा दो मनोनीत सदस्य थे।

इसके बाद 1962 में केंद्रशासित प्रदेश अधिनियम के अंतर्गत 30 चयनित तथा तीन मनोनीत सदस्यों की एक विधानसभा स्थापित की गई। 19 दिसंबर, 1969 से प्रशासक का दर्जा मुख्य आयुक्त से बढ़ाकर उपराज्यपाल कर दिया गया। 21 जनवरी, 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और 60 निर्वाचित सदस्यों वाली विधानसभा गठित की गई। इसमें 19 अनुसूचित जनजाति और 1 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। राज्य में लोकसभा में दो और राज्यसभा में एक प्रतिनिधि है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • मणिपुर राज्य
  • मणिपुर
  • रामानन्दी सम्प्रदाय
  • इम्फाल युद्ध
  • मणिपुरी मिथक
  • सनमाही धर्म

यह लेख वर्तमान कालभारतीय राज्य के बारे में है। महाभारत के मणिपुर के लिए, मणिपुर (महाभारत) देखें। वर्तमान मणिपुर राज्य के प्राचीन सभ्यता के लिए, प्राचीन मणिपुर देखें।

मणिपुरदेशभारत में विलयराजधानीजिलेशासन • राज्यपाल • मुख्य मंत्री • विधायिका • संसदीय लोकतंत्र • उच्च न्यायालयक्षेत्रफल • कुलक्षेत्र दर्जाजनसंख्या (2011[5]) • कुल • दर्जा • घनत्वभाषा(एं) • राज्य भाषाGDP (2018–19) • Nominal Per Capitaसमय मण्डलआई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोडमाविसू (2018)साक्षरतावेबसाइट
राज्य

शीर्ष से दक्षिणावर्त : निंगथौखोंग गोपीनाथ मंदिर, कांगला शा, कांगला महल के अंदर भगवान पखंगबा को समर्पित प्राचीन मंदिर, मणिपुरी नृत्य, लोकटक झील

Official logo of मणिपुर
राजचिन्ह

गान: सना लीबाक मणिपुर[1]
(मणिपुर, स्वर्ण भूमि)
 
भारत
15 अक्टूबर 1949[2]
इम्फाल

सूची

16

एल ए गणेशन[3]
एन बिरेन सिंह (भाजपा)[4]
एकसदनीय (60 सीटें)
राज्य सभा 1
लोक सभा 2
मणिपुर उच्च न्यायालय
22327 किमी2 (8,621 वर्गमील)
23वां
2,855,794
23वां
130 किमी2 (330 वर्गमील)
मणिपुरी[6][7]
75,226 (US$1,098.3)
भामास (यूटीसी+05:30)
IN-MN
0.696[8]
मध्यम · 15वां
79.85% (16वां)
www.manipur.gov.in
† It was elevated from the status of a Union Territory by the North-Eastern Areas (Reorganisation) Act, 1971

मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी इंफाल है। मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है। इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी (8,628 वर्ग मील) है। यहाँ के मूल निवासी मैतै जनजाति के लोग हैं, जो यहाँ के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं। यह भाषा 1992 में भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई है और इस प्रकार इसे एक राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है। यहाँ के पर्वतीय क्षेत्रों में नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते हैं। मणिपुरी को एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य माना जाता है।

परिचय[संपादित करें]

मणिपुर का शाब्दिक अर्थ ‘आभूषणों की भूमि’ है। भारत की स्वतंत्रता के पहले यह रियासत थी। आजादी के बाद यह भारत का एक केंद्रशासित राज्य बना। यहाँ की राजधानी इम्फाल है। यह संपूर्ण भाग पहाड़ी है। जलवायु गरम एवं तर है तथा वार्षिक वर्षा का औसत 65 इंच है। यहाँ नागा तथा कूकी जाति की लगभग 60 जनजातियाँ निवास करती हैं। यहाँ के लोग संगीत तथा कला में बड़े प्रवीण होते हैं। यहाँ कई बोलियाँ बोली जाती हैं। पहाड़ी ढालों पर चाय तथा घाटियों में धान की खेती होती है। मणिपुर से होकर एक सड़क बर्मा को जाती है।

काङ्ला शा : मणिपुर का राजचिह्न

इस राज्य में प्राकृतिक संसाधनों का प्रचुर भंडार है। यहां की प्राकृतिक छटा देखने योग्य है। यहां तरोताजा करने वाले जल-प्रपात है; रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे हैं, दुर्लभ वनस्पतियां व जीव-जन्तु हैं, पवित्र जंगल हैं, हमेशा बहने वाली नदियां हैं, पर्वतों-पहाड़ियों पर बिखरी हरी विभा है और टेढ़े-मेढ़े गिरने वाले झरने हैं। लोकटक झील यहां की एक महत्वपूर्ण झील है। भौतिक आधार पर इस राज्य को दो भागों में बांटा जा सकता है, पहाड़ियां व घाटियां। चारों ओर पहा‍ड़ियां हैं और बीच में घाटी है। इस प्रकार प्रकृति की प्राचीन गौरव है। राज्य की कला व संस्कृति समृद्ध है जो विश्व मानचित्र पर इसकी समृद्धि को दर्शाती है।

सतरंगी शिरोइ लिली[संपादित करें]

मणिपुर को देश की 'ऑर्किड बास्केट' भी कहा जाता है। यहाँ ऑर्किड पुष्प की 500 प्रजातियां पाई जाती हैं। समुद्र तल से लगभग 5000 फीट की ऊँचाई पर स्थित शिरोइ पहाड़ियों में एक विशेष प्रकार का पुष्प शिरोइ लिली पाया जाता है। शिरोइ लिली का यह फूल पूरे विश्व में केवल मणिपुर में ही पैदा होता है। इस अनोखे और दुर्लभ पुष्प की खोज फ्रैंक किंग्डम वॉर्ड नामक एक अंग्रेज ने 1946 में की थी। यह खास लिली केवल मानसून के महीने में पैदा होता है। इसकी विशेषता यह है कि इसे सूक्ष्मदर्शी से देखने पर इसमे सात रंग दिखाई देते हैं। इस अनोखे लिली को 1948 में लंदन स्थित रॉयल हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी ने मेरिट प्राइज से भी नवाजा था। हर वर्ष उखरूल जिले में शिरोइ लिली फेस्टिवल का आयोजन बड़ी धूम धाम से होता है। इसे देखने दूर दूर से लोग मणिपुर आते हैं।

मणिपुर के लोग[संपादित करें]

१८९१ में हुआ अंग्रेज-मणिपुरी युद्ध

यहाँ तीन प्रमुख जनजातियाँ निवास करती हैं। घाटी में मीतई जनजाति और बिष्णुप्रिया मणिपुरी रहती है तो नागा और कूकी-चिन जनजातियाँ पहा‍ड़ियों पर रहती हैं। प्रत्येक जनजाति वर्ग की खास संस्कृति और रीति रिवाज हैं जो इनके नृत्य, संगीत व पारंपरिक प्रथाओं से दृष्टिगोचर होता है। मणिपुर के लोग कलाकार होते हैं साथ ही सृजनशील होते हैं जो उनके द्वारा तैयार खादी व दस्तकारी के उत्पादों में झलकती है। ये उत्पाद विश्वभर में अपनी डिज़ाइन, कौशल व उपयोगिता के लिए जाने जाते हैं। यहाँ नेपाल से आकर बसे नेपालियों की भी अधिक संख्या है, जो मणिपुर के कई इलाकों में बसे हैं।

भौगोलिक स्थिति[संपादित करें]

भारत के पूर्वी सीमा पर स्थित यह राज्य 23.83 डिग्री उत्तर और 25.68 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 94.78 डिग्री पूर्वी देशांतर के बीच पड़ता है। एक ओर तो पूर्व में म्यांमार है तो नागालैंड उत्तर-पश्चिम दिशा में हैं, तो मिज़ोरम दक्षिण में है। यह पूरे 22,327 किलोमीटर में फैला है।

मणिपुर की भौगोलिक स्थिति दर्शनीय है। उत्तरी तथा पूर्वी इलाकों में ऊँची पहाडियाँ है और मध्य भाग में मैदानी समतल है। यहाँ हर पहाड़ के बीच में कोई न कोई नदी बहती हैं। इम्फाल नदी यहाँ की प्रमुख नदी है।

अर्थव्यवस्था[संपादित करें]

कृषि व कृषि आधारित उद्योग अर्थव्यवस्था का आधार हैं। राज्य सूचना प्राद्योगिकी आधारित व्यवसायों के लिए एक उपयुक्त स्थान है। यहाँ उच्च शिक्षा की व्यवस्था है, यहां निवेश की अपार संभावनाएँ हैं, खासकर कृषि व खाद्य प्रसंस्कथरण के क्षेत्र में. हथकरघा, दस्तकारी और पर्यटन के क्षेत्र में कई संभावनाएँ है। इन क्षेत्रों में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने कई नीतियाँ तैयार की हैं साथ ही निवेशकों को आकर्षित करने के कई प्रोत्साहन देने की भी घोषणा की गयी है।

पर्यटन[संपादित करें]

कीबुल राष्ट्रीय उद्यान में संगै (मणिपुर का राज्य पशु)

अपनी विविध वनस्पतियों व जीव-जंतुओं के कारण मणिपुर को 'भारत का आभूषण' व 'पूरब का स्विट्जरलैंड' आदि विविध नामों से संबोधित किया जाता है। लुभाने वाले प्राकृतिक दृश्यों, में विलक्षण फूल-पौधे, निर्मल वन, लहराती नदियाँ, पहाड़ियों पर छाई हरियाली शामिल है। इन सबके अलावा पर्यटकों के लिए कई आकर्षण हैं जो राज्य में पर्यटन के विकास के लिए उत्कृष्ठ अवसर प्रदान करता हैं।

श्री गोविंद जी मंदिर, खारीम बंद बाजार (इमा कैथल) युद्ध कब्रिस्तान, शहीद मीनार, नुपी सान (महिलाओं का युद्ध) मेमोरियल कॉम्लेार क्सा, खोंघापत उद्यान, आईएनए मेमोरियल (मोइरांग), लोकटक झील, कीबुल लामजो राष्ट्रीय उद्यान, विष्णुपुर स्थित विष्णु मंदिर, सेंड्रा, मोरेह सिराय गाँव, सिराय की पहा‍ड़ियाँ, डूको घाटी, राजकीय अजायबघर, कैना पर्यटक निवास, खोंगजोम वार मेमोरियल आदि मणिपुर के कुछ महत्त्व पूर्ण पर्यटक स्थल है। मणिपुर देश के सुदूर उत्तरपूर्वी छोर पर स्थित है और, इसका अधिकाँश पहा‍ड़ियों से घिरा हुआ है। यहाँ निवेश के कई अवसर हैं। यहां कई ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ निवेशकों को आकर्षित करने के लिए काफी संभावनाएँ हैं।

यहां के दर्शनीय स्थलों में इंफाल, उख्रुल प्रसिद्ध हैं। इंफाल में कांग्ला पार्क, गोविंद मन्दिर वहाँ के बाजार, टीकेन्द्रजित पार्क प्रसिद्ध हैं तो उख्रुल की पहाड़ियाँ प्रसिद्ध हैं। चुडाचाँदपुर जिले में लोकतक झील प्रसिद्ध हैं।

मणिपुर में प्रवेश करने वाले विदेशियों को, चाहे वे यहां जन्मे हों, प्रतिबंधित क्षेत्र पर्मिट लेना आवश्यक होता है। यह चारों मुख्य महानगरों में स्थित विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से मिलता है। यह पर्मिट मात्र दस दिन के लिए वैध होता है, व सैलानी यहां भ्रमण करने के लिए प्राधिकृत ट्रैवल एजेंट द्वारा वयवस्थित चार लोगों के समूहों में ही जा सकते हैं। साथ ही विदेशी सैलानी यहां वायुयान द्वारा ही आ सकते हैं और उन्हें राजधानी इंफाल के बाहर घूमने की आज्ञा नहीं है।

कृषि और खाद्य प्रसंस्करण[संपादित करें]

राज्य में कृषि के अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। यहाँ की जलवायु और मिट्टी, कृषि व बागवानी वाली प्राय: सभी फसलें उगाने के लिए उपयुक्त है। राज्य में प्रचुर मात्रा में धान, गेहूँ, मक्का, दलहन व तिलहन (जैसे तेल, मूँगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी आदि) की खेती की जाती है। इसके अतिरिक्त विभिन्न फलों जैसे अनानास, नींबू, केला, नारंगी आदि और सब्जियाँ जैसे फूलगोभी, बंदगोभी, टमाटर व मटर आदि का उत्पादन किया जाता है। इसके फलस्वरूप खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र, कृषि, बागवानी, मछली पालन, मुर्गी पालन, पशु पालन और वनों के विविधीकरण तथा वाणिज्यीकरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस उद्योग के महत्त्व को देखते हुए राज्य सरकार ने इंफाल में 'खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण केंद्र और 'खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण हॉल' की स्थापना की है। इंफाल में एक खाद्य पार्क की भी स्थापना की जा रही है।

हथकरघा[संपादित करें]

इम्फाल के इमा बाजार का दृश्य

हथकरघा उद्योग राज्य का सबसे बड़ा कुटीर उद्योग है। यहाँ यह उद्योग अनादि काल से फल-फूल रहा है। राज्यथ में यह सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध् करा रहा है खासकर महिलाओं को। मणिपुर के प्रमुख हथकरघा उत्पाकद साड़ी, चादर, पर्दे, फैशनवाले कपड़े, स्काधर्फ व तकिए के कवर आदि है। अधिकांश जुलाहे जिन्हेंथ हुनर व महीन डिजाइनिंग के लिए जाना जाता है। वे वाँग खाई बायोन कांपू, कोंगमान, खोंग मैन उल्लालऊ आदि से हैं जो उत्कृमष्टन सिल्कन आदि उत्पामदों के लिए प्रसिद्ध हैं। मणिपुरी कपड़े व शॉलों की राष्ट्रीगय व अंतरराष्ट्री य बाजारों में काफी माँग है। तीन सरकारी एजेंसियाँ हथकरघा उत्पाोदन का काम करती हैं ये हैं

  • मणिपुर डेवलपमेंट सोसायटी (एमडीएस)
  • मणिपुर हैंडलूम एंड हैडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कॉपोरेशन (एमएचएचडीसी)
  • मणिपुर स्टेट हैंडलूम वीवर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी (एमएसएचडब्यूज सीएस)

हस्तशिल्प[संपादित करें]

देश की विभिन्न हस्तशिल्प कलाओं में राज्य के हस्तशिल्प उद्योग का अनूठा स्थान है। इसके अंतर्गत बेंत व बाँस के बने उत्पादों के साथ-साथ मिट्टी के बर्तन बनाने की संस्कृति भी शामिल है। मणिपुर में मिट्टी के बर्तन बनाने की प्रथा काफी पुरानी है और यह उद्यम मुख्यतः एंड्रो, सिकमाई, चैरन, थोगजाओ, नुंगवी व सेनापति जिले में किया जाता है। चूँकि बाँस व बेंत काफी मात्रा में उपलब्ध है, टोकरी बुनना यहाँ के लोगों का लोकप्रिय व्यवसाय बन गया है। इसके अतिरिक्ति मछली मारने के उपकरण भी बेंत व बाँस के बनाए जाते हैं। घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इन सभी उत्पादों की काफी माँग है।

सूचना प्रौद्योगिकी[संपादित करें]

राज्य में आईटी उद्योग की प्रचुर संभावना को देखते हुए मणिपुर सरकार इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को विकास के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में उच्च प्राथमिकता देती है। राज्यर में सक्रिय जन शक्ति और गुणवत्तापूर्ण कार्य बल हैं जो ऐसे उद्योगों के लिए अनुकूल हैं। राज्यं में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित उद्योगों के विकास के लिए और खाली पदों को भरने के लिए मणिपुर इंडस्ट्रियल कॉपोरेशन का गठन किया गया है। ऐसे आईटी क्षेत्र जहाँ निवेश के अवसर हैं इस प्रकार हैं -

  • आईटी पार्क स्थािपित करने से, आईटी आधारित सर्विस सेन्टर व सूचना कियोस्क स्थापित करने में
  • वायस, डाटा व वीडियो प्रसारण और प्रचार के लिए मणिपुर, स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (एमएएनएनटी) के बैकबोन नेटवर्क की स्थािपना की गई है
  • नागरिकों को मल्टी-फंक्शहन इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराना
  • स्कूिल व कॉलेजों में आईटी साक्षरता कार्यक्रम
  • आईटी के जरिए दूरस्थ शिक्षा को राज्या में बढ़ावा देने के लिए आईटी साक्षरता कार्यक्रम

जिले[संपादित करें]

इन्हें भी देखें: मणिपुर के जिले

मणिपुर में 16 जिले हैं -  • इम्फाल पूर्व जिला • *इम्फाल पश्चिम जिला • उखरुल जिला • चन्डेल जिला • चुराचांदपुर जिला • तमेंगलॉन्ग जिला • थौबल जिला • बिष्णुपुर जिला • सेनापति जिला •

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • मणिपुर का इतिहास
  • मणिपुरी भाषा
  • मणिपुरी नृत्य

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • मणिपुर की म्हार जनजाति के बारे में सूचना जालस्थल
  • मणिपुर पेज: मणिपुरी गीत संगीत का जालस्थल
  • ई-पाओ! मणिपुरियों का संपूर्ण ई-मंच
  • मणिपुर सरकार का आधिकारिक जालस्थल
  • युनाइटेड मणिपुर रिसर्चर्स आर्गेनाइजेशन, दिल्ली
  • मणिपुर - गहनों का देश
  • कांग्ला आनलाइन
  • मणिपुर के नक्शे
  • मणिपुर ऑनलाइन
  • मणिपुर के थोकचोम
  • मणिपुर फ्रीडम: आइरोन शर्मीला चानु की भू हड़ताल
  • मणिपुर का इतिहास
  • मणिपुर - संस्कृति एवं विरासत
  • द सांगाई एक्सप्रेस - मणिपुर से प्रकाशित अंग्रेजी समाचारपत्र का जालस्थल
  • सांस्कृतिक संवाद में जुटी भाषाएँ : हिन्दी - मणिपुरी
  • श्री गोविन्द जी मंदिर
  • मणिपुर (मैप्स ऑफ इण्डिया)
  • बिष्णुप्रिया मणिपुरी
  • मणिपुरी वेबसाइट
  • मणिपुरी स्वास्थ्य जानकारी Archived 2020-09-30 at the Wayback Machine
  1. "'Sana Leibak Manipur' adopted as State Song by Cabinet".
  2. SINHA, L. P. (1987). "The Politics and Government of Manipur". The Indian Journal of Political Science. 48 (4): 487–493. JSTOR 41855332. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0019-5510.
  3. Laithangbam, Iboyaima (27 August 2021). "Ganesan sworn in as Manipur Governor". The Hindu.
  4. BJP leader Biren Singh sworn in as Manipur Chief Minister Archived 15 मार्च 2017 at the Wayback Machine, India Today (15 March 2017)
  5. "Manipur Population Sex Ratio in Manipur Literacy rate data". census2011.co.in. मूल से 8 September 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 September 2015.
  6. "At a Glance « Official website of Manipur". मूल से 5 March 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 December 2016.
  7. Abstract of speakers' strength of languages and mother tongues – 2000 Archived 8 दिसम्बर 2016 at the Wayback Machine, Census of India, 2001
  8. "Sub-national HDI - Subnational HDI - Global Data Lab". globaldatalab.org. अभिगमन तिथि 17 April 2020.
  9. "State Fishes of India" (PDF). National Fisheries Development Board, Government of India. अभिगमन तिथि 25 December 2020.

मणिपुर का पहला नाम क्या था?

इसका प्राचीन नाम कंलैपाक् है। मणिपुर के नामकरण के सन्दर्भ में जहाँ पौराणिक कथाओं से उसका संबंध जोड़ा जाता है, वहीं प्राप्त तथ्यों से यह प्रमाणित होता है कि प्राचीन काल में पड़ोसी राज्यों द्वारा मणिपुर को विभिन्न नामों से पुकारा जाता था, जैसे बर्मियों द्वारा 'कथे', असमियों द्वारा 'मोगली', 'मिक्ली' आदि।

मणिपुर को हिंदी में क्या कहते हैं?

मणिपुर का शाब्दिक अर्थ 'आभूषणों की भूमि' है। भारत की स्वतंत्रता के पहले यह रियासत थी। आजादी के बाद यह भारत का एक केंद्रशासित राज्य बना। यहाँ की राजधानी इम्फाल है।

मणिपुर भारत का राज्य कब बना?

मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा (21 जनवरी) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री एवं अन्य नेताओं द्वारा तीनों पूर्वोत्तर राज्यों की परंपराओं और संस्कृति की प्रशंसा की गई। 21 जनवरी, 1972 को पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के तहत तीनों राज्यों को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया।

मणिपुर के राजा का नाम क्या था?

बभ्रुवाहन ही उस समय मणिपुर का राजा था।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग