महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी कौन सी महत्वपूर्ण घटना सबसे पहले घटी थी? - mahaatma gaandhee ke jeevan se judee kaun see mahatvapoorn ghatana sabase pahale ghatee thee?

लखनऊ। ज्यादातर लोग अभी भी मानते हैं कि ब्रिटिश सरकार के नमक कानून के विरुद्ध दांडी यात्रा महात्मा गांधी का पहला सविनय अवज्ञा का पहला आंदोलन था लेकिन इसके 37 साल पहले कुछ ऐसा हुआ था जिसने भारत और अफ्रीका का इतिहास बदल दिया।

सात जून 1893 में गांधी जी- एक नौजवान अभ्यासरत वकील- को रंगभेद के चलते अफ्रीका में एक ट्रेन में यात्रा करने से मना कर उन्हें रेलगाड़ी से उतार दिया गया।

गांधी जी कुछ आधिकारिक काम के लिए फर्स्ट क्लास टिकट पर डरबन से प्रिटोरिया यात्रा कर रहे थे। जब वह फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट में बैठे थे तो एक यूरोपियन व्यक्ति ने रेलवे अधिकारियों को बुलाकर कहा कि ये कुली की तरह दिखने वाले आदमी को कोच से हटाओ।

जब गांधीजी ने अपना टिकट दिखाते हुए उस कोच से उतरने से मना कर दिया तो रेलवे के लोगों ने उन्हें उनके सामान सहित पीटरमैरिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन पर जबर्दस्ती उतार दिया।

गांधी जी एक महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर वकालत के अभ्यास के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे लेकिन जब उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ तो इस घटना ने उनके दिमाग में इस कदर घर कर लिया कि वापस न जाने का फैसला लिया और वहीं अश्वेतों के अधिकारों के लिए रुक गए।

अफ्रीका में उस जगह को गांधी जी का नाम दिया गया है।

माय एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ में गांधी जी ने लिखा, क्या मुझे अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए या भारत वापस जाना चाहिए या फिर मुझे अपमान पर ध्यान न देकर प्रिटोरिया जाना चाहिए और फिर केस खत्म कर भारत वापस चले जाना चाहिए? यह कायरता भरा कदम होगा अगर मैं अपने नैतिक कर्तव्यों को पूरा किए बिना भारत चला गया।

गांधी के नाम पर स्टेशन का नाम

वह दक्षिण अफ्रीका में ही रुके और गोरों के खिलाफ कई आंदोलन चलाए। उन्होंने अफ्रीका में भारतीयों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ नताल इंडियन कॉन्ग्रेस की स्थापना की। जब उन्होंने 1914 में दक्षिण अफ्रीका छोड़ा तो पीटरमेरिट्सबर्ग ने उनके 142 वें जन्मदिन पर 2011 में उनके नाम पर स्टेशन को नाम दिया।

महात्मा गांधी के जीवन में सबसे पहले कौन सी घटना घटी?

125 साल पहले की वो घटना, जिसने बैरिस्टर मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा बना दिया लखनऊ। ज्यादातर लोग अभी भी मानते हैं कि ब्रिटिश सरकार के नमक कानून के विरुद्ध दांडी यात्रा महात्मा गांधी का पहला सविनय अवज्ञा का पहला आंदोलन था लेकिन इसके 37 साल पहले कुछ ऐसा हुआ था जिसने भारत और अफ्रीका का इतिहास बदल दिया।

महात्मा गांधी का पहला आंदोलन कौन सा था?

गांधीजी के नेतृत्व में बिहार के चम्पारण जिले में सन् 1917 में एक सत्याग्रह हुआ। इसे चम्पारण सत्याग्रह के नाम से जाना जाता है। गांधीजी के नेतृत्व में भारत में किया गया यह पहला सत्याग्रह था

महात्मा गांधी का नारा क्या है?

आज ही महात्मा गांधी ने दिया था 'करो या मरो' का नारा महात्मा गांधी ने मुंबई के ग्वालिया टैंक मैदान (अगस्त क्रांति मैदान) से 8 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान करते हुए देशवासियों से कहा था, "करो या मरो।" उन्होंने आगे कहा, "आप सभी लोग यह मंत्र अपनी हर सांस से उच्चारित करें।

महात्मा गांधी ने कितने आंदोलन किए थे?

'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी, जिनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था, पूर्व-स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रतिष्ठित नेता थेमहात्मा गांधी एक बहुत सम्मानित नेता थे और उन्हें शांति और अहिंसा के अंतर्राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में माना जाता है।