इकाई और दहाई का मतलब क्या होता है? - ikaee aur dahaee ka matalab kya hota hai?

Home » गणित » इकाई, दहाई एवं सैंकड़ा की परिभाषा – Ikai, Dhai, Sekda

Show

नमस्कार दोस्तों Top Kro में आपका स्वागत है। गणित विद्यार्थी जीवन का एक महत्वपूर्ण विषय है। आज के इस लेख में हम भारतीय और अन्तराष्ट्रीय संख्या प्रणाली के अनुसार इकाई-दहाई ( Ikai – Dhai ) के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

वैसे देखा जाए तो यह बहुत ही आसान है लेकिन इसमें भी कुछ बातें ऐसी है जिनको ध्यान रखना आवश्यक है। इस आर्टिकल में हम ikai की परिभाषा, दहाई की परिभाषा, सैंकड़ा की परिभाषा, मिलियन किसे कहते हैं, बिलियन किसे कहते हैं, ट्रिलियन किसे कहते हैं इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

इकाई की परिभाषा – Ikai Ki Paribhasha

किसी भी संख्या के दाएं ओर का पहला अंक इकाई का अंक कहलाता है। जैसे :- 529 इस संख्या में दाएं ओर से पहला अंक 9 है इसलिए 9 इस संख्या का इकाई का अंक होगा।

इकाई अंक के उदाहरण – Ikai Ank Ke Udaharan

किसी संख्या के ikai के स्थान पर यदि 0 होगा तो इकाई का अंक 0 होगा।

किसी संख्या के इकाई के स्थान पर यदि 1 होगा तो इकाई का अंक 1 होगा।

किसी संख्या के ikai के स्थान पर यदि 2 होगा तो इकाई का अंक 2 होगा।

दहाई की परिभाषा – Dhai Ki Paribhasha

किसी संख्या के दाएं ओर से दूसरा अंक दहाई का अंक कहलाता है। अर्थात दहाई का स्‍थान किसी संख्या में अंकों की गिनती के क्रम में दाहिनी ओर से दूसरे स्थान पर आने वाला अंक होता है।
जैसे :- 589 इस संख्या में दाईं और से दूसरा अंक 8 है इसलिए 8 इस संख्या का दहाई का अंक होगा।

दहाई अंक के उदाहरण

दहाई के स्थान पर यदि 0 होगा तो दहाई का अंक 0 होगा।

दहाई के स्थान पर यदि 1 होगा तो दहाई का अंक 1 होगा।

दहाई के स्थान पर यदि 5 होगा तो दहाई का अंक 5 होगा।

सैकड़ा की परिभाषा – Sekda Ki Paribhasha

किसी संख्या में दाहिनी तरफ से तीसरा अंक सैंकड़ा का अंक कहलाता है।
जैसे :- 5689 इस संख्या में दाएं से तीसरा अंक 6 है इसलिए 6 इस संख्या का सैंकड़ा का अंक होगा।

हज़ार की परिभाषा – Hajar Ki Paribhasha

किसी संख्या में दाहिनी तरफ से चौथा अंक हजार का अंक कहलाता है। दाहिनी तरफ से पांचवां अंक दस हजार का अंक कहलाता है।
जैसे :- 25837 इस संख्या में दाएं से चौथे स्थान का अंक 5 है इसलिए 5 संख्या का हजार का अंक होगा। तथा 2 इस संख्या में 10 हजार का अंक होगा।

लाख की परिभाषा – Lakh Ki Paribhasha

किसी संख्या में दाहिनी तरफ से छटा अंक लाख का अंक कहलाता है तथा दाहिनी तरफ से सातवां अंक दस लाख का अंक कहलाता है।
जैसे :- 23,56,489 इस संख्या में दाएं से छटवां अंक 3 है इसलिए 3 इस संख्या का लाख का अंक होगा तथा दाएं से सातवां अंक 2 है अंत 2 इस संख्या का 10 लाख का अंक होगा।

करोड़ के स्थान का अंक

किसी संख्या में दाहिनी तरफ से आठवां अंक करोड़ का अंक कहलाता है तथा दाहिनी तरफ से नोवां अंक दस करोड़ का अंक कहलाता है।

मिलियन किसे कहते हैं?

किसी संख्या अंको की गिनती में मिलियन के अंक का स्थान दाहिनी ओर से सातवां अंक होता है। सामान्यतः दस लाख को एक मिलियन कहा जाता है। एक मिलियन में छह शून्य होते हैं।

बिलियन किसे कहते हैं?

किसी संख्या के अंको की गिनती में बिलियन के अंक का स्थान दाहिनी ओर से नोवां अंक होता है। सामान्यतः 1 अरब को एक बिलियन कहा जाता है। एक बिलियन में 9 शून्य होते हैं।

ट्रिलियन किसे कहते हैं?

किसी संख्या के अंको की गिनती में ट्रिलियन के अंक का स्थान दाहिनी ओर से ग्याहरवां अंक होता है। सामान्यतः दस खरब को एक ट्रिलियन कहा जाता है। एक ट्रिलियन में 12 शून्य होते हैं।

FAQ

प्रश्न.1. 1 मिलियन कितना होता है?

उत्तर: दस लाख को एक मिलियन कहा जाता है।

प्रश्न 2. 1 मिलियन में कितने जीरो होते हैं?

उत्तर: एक मिलियन में 6 छह शून्य होते हैं तथा एक अंक होता है। संख्या में अंको की गिनती में मिलियन के अंक का स्थान दाहिनी ओर से सातवाँ होता है।

प्रश्न.3. 1 बिलियन कितना होता है?

उत्तर: सामान्यतः 1 अरब को 1 बिलियन कहा जाता है।

प्रश्न.4. 1 बिलियन में कितने जीरो होते हैं?

उत्तर: एक बिलियन में 9 शून्य होते हैं।

प्रश्न.5. 1 ट्रिलियन कितना होता है?

उत्तर: दस खरब को 1 ट्रिलियन कहा जाता है।

प्रश्न.6. 1 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं?

उत्तर: 1 ट्रिलियन में 12 शून्य होते हैं।

उम्मीद करता हूँ दोस्तों की आपको हमारा यह आर्टिकल काफी पसंद आया होगा। इस लेख के माध्यम से आप जान गए होंगे कि इकाई, दहाई, सैंकड़ा इत्यादि का क्या अर्थ है तथा मिलियन किसे कहते हैं, बिलियन किसे कहते हैं व ट्रिलियन किसे कहते हैं? इत्यादि के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी मिल पाई होगी।

यहाँ हमने आपको यह भी बताया है की 1 मिलियन, 1 बिलियन, 1 ट्रिलियन में कितने जीरो होते है। यदि आपके मन मे इस पोस्ट से जुड़ा हुआ कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते है। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

TOPKRO.COM पर विजिट करने के लिए धन्यवाद, हम आपके साथ हमेशा विभिन्न प्रकार की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।

दहाई और इकाई का अर्थ क्या है?

एक ट्रांसक्यूटेनियस इलेक्ट्रिकल नर्व स्टिमुलेशन (TENS) यूनिट एक ऐसा उपकरण है जो लक्षित शरीर के अंगों को छोटे विद्युत प्रवाह भेजता है । इन धाराओं का उपयोग दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। कुछ TENS इकाइयाँ अस्पताल या स्वास्थ्य सुविधा में उपयोग के लिए डिज़ाइन की गई हैं। अन्य घर पर उपयोग करने के लिए सुरक्षित हैं।

10 इकाई में कितनी दहाई होती है?

10 और 10, 20 होते हैं 50 और 10, 60 होते हैं। दहाइयाँ इकाइयाँ Page 7 देखिए और समझिए- हम जानते हैं कि- 1 इकाई इकाई (इ.) 10 इकाइयाँ या 1 दहाई दहाई (द.)

इकाई दहाई कैसे गिनते हैं?

इकाई 1..
दहाई 10..
सैकड़ा 100..
हजार 1000..
दस हजार 10000..
लाख 100000..
दस लाख 1000000..
करोड़ 10000000..

दहाई की परिभाषा क्या है?

गणित की कोई भी संख्या जिसमे दाई तरफ से दूसरा अंक दहाई कहलाता है। ऊपर दी गयी इस संख्या में आप देख सकते है, की दाई तरफ से दूसरा अंक 9 आ रहा है। अतः इस संख्या में 9 को दहाई कहा जाएगा। कोई भी संख्या मजिसमे दाई तरफ से तीसरी संख्या जिसे सैकड़ा के नाम से जाना जाता है