हिंदी में कुल कितने शब्द होते हैं? - hindee mein kul kitane shabd hote hain?

हिंदी हमारी राजभाषा है जिसके पीछे 52 अक्षरों की पूरी वर्णमाला है जिसका अहम योगदान है। बताया जाता है कि इस वर्णमाला को चौथी सदी में पहली बार लिखा गया था। वर्णमाला के प्रचलित शब्द तो लोगों को याद रहते हैं लेकिन पूरी वर्णमाला याद हो...इस बारे में दुविधा है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क।  भारत में जन्म हुआ और हिंदी भाषा को जानते न हो... ऐसा असंभव है। हां इसकी पूरी संभावना है कि इस भाषा के पीछे जिस वर्णमाला की अहम भूमिका है उससे अवगत न हों या 52 अक्षरों वाली हिंदी वर्णमाला भूल गए हों। भारत में हिंदी और अंग्रेजी आधिकारिक भाषा है।दरअसल यह हमारी गलती नहीं है यह समय और ट्रेंड का कसूर है जिसने अंग्रेजी को इस कद्र हमारी जरूरत बना दी है कि हमने हिंदी को कहीं पीछे ही छोड़ दिया है। 

हर साल देश में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाई जाती है। इस क्रम में आज भी इस दिन को हिंदी के लिए समर्पित किया गया है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस भाषा के प्रति जागरुक किया है।

हिंदी वर्णमाला के 52 अक्षरों से बनी है हमारी राजभाषा

पहली बार हिंदी को चौथी शताब्दी (AD)में लिखी गई। यह देवनागरी भाषा है जो ब्राम्ही लिपि का एक प्रकार हैं। यह लिपि 700 ईसा पूर्व आई थी।

स्वर – अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ ऑ

अनुस्वार – अं

विसर्ग – अ:

व्यंजन – क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह (क़ ख़ ग़ ज़ ड़ ढ़ फ़ श़ )

संयुक्त व्यंजन– क्ष त्र ज्ञ श्र

हिंदी में कुल कितने शब्द होते हैं? - hindee mein kul kitane shabd hote hain?

हिंदी भाषा में प्रकाशित पहली किताब 

हिंदी की शुरुआत ब्राह्मी लिपि से हुई थी जो बाद में देवनागरी लिपि के में लिखी जाने लगी। हिंदी में प्रकाशित होने वाली पहली किताब थी जान गिलक्रिस्ट की पुस्तक। 1796 में प्रकाशित पुस्तक का शीर्षक था 'हिंदुस्तानी भाषा का व्याकरण (Grammar of the Hindoostanee Language)।'

भारत के अलावा इन देशों में भी है हिंदीभाषी

भारत में मुख्य तौर पर बोली जाने वाली भाषा हिंदी से नेपाल, पाकिस्तान, सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका के लोग भी अवगत हैं। इन देशों में भी हिंदी भाषी समुदाय है। दुनिया भर में करीब 600 मिलियन लोग हिंदी बोलते हैं।

जहां तक भारत की बात है तो देश के सेंट्रल व नादर्न राज्यों - राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और बिहार में मुख्य तौर पर हिंदी बोली जाती है।

इस राज्य के 90 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट को हिंदी बोलना, लिखना और समझना नहीं आता

वैश्विक भाषा बनने की राह पर निरंतर अग्रसर हिंदी

Edited By: Monika Minal

दुनिया बगैर भाषाओं के चल ही नहीं सकती. जब से दुनिया का जन्म हुआ, तब से भाषाएं भी अस्तित्व में आ गईं. दुनियाभर में हजारों भाषाएं हैं. हर देश में सैकड़ों बोलियां या भाषाएं. किसी भाषा में कितने शब्द होते हैं. उससे वो भाषा उतनी ही समृद्ध होती है. लेकिन ये भी मान लें कि किसी भी भाषा में चाहे कितने ही शब्द क्यों ना हों. लेकिन रोज एक भाषा में बोले जाने वाले शब्द 100 से ज्यादा नहीं होते, जिनका इस्तेमाल हम हमेशा करते हैं.

आज अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस है. दुनिया में भाषाओं को लेकर सबसे प्रामाणिक वेबसाइट का नाम एथनोलॉग है. जहां भाषाओं को लेकर तमाम जानकारियां मिल जाती हैं. ये भी माना जाता है कि दुनिया में भाषाएं लगातार घट रही हैं.

भाषाएं इसलिए घट रही हैं, क्योंकि वो जिस खास समुदाय से जुड़ी रहीं. वो समुदाय खत्म हो गए. मौजूदा आंकड़ों के अनुसार फिलहाल दुनिया में जितनी भाषाएं प्रचलन में हैं, उनकी संख्या ठीक 7,139 है. अब ये देखते हैं कि किस देश में कितनी बोलियां या भाषाएं हैं यानि भाषाओं की समृद्धता के मामले में कौन से देश टाप टेन में हैं. इसके बाद ये देखेंगे कि किस भाषा में सबसे ज्यादा शब्द हैं.

सबसे ज्यादा भाषाएं एक छोटे से देश में 
दुनिया में सबसे ज्यादा भाषाएं छोटे से पैसिफिक देश पापुआ न्यू गिनिया में बोली जाती हैं. हालांकि ये भाषाएं वहां से अलग अलग जातीय समूहों और ट्राइब्स में बोले जाते हैं, जिनकी संख्या 840 है. वैसे ये हैरानी भरा भी है कि किसी छोटे से देश में इतनी भाषाएं कैसे बोली जाती हैं. यहां की आबादी 80 लाख से कुछ ऊपर है. यहां अंग्रेजी मुख्य भाषा है.

हिंदी में कुल कितने शब्द होते हैं? - hindee mein kul kitane shabd hote hain?

दुनियाभर में भाषाओं को लेकर समृद्ध अतीत रहा है. भारत जैसे देश में सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं. यहां तो कहा भी जाता था कि हर 100 कोस पर यहां भाषा बदल जाती है.

विकीपीडिया का कहना है कि पापुआ न्यू गिनिया में 851 भाषाएं बोली जाती हैं. वैसे यहां ये भी बता दें कि जितनी भाषाएं पापुआ न्यू गिनिया में बोली जाती हैं, उसकी आधी भी पूरे यूरोपीय देशों को मिला दें, तो भी वहां नहीं बोली जातीें.

भारत चौथे नंबर पर 
दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया है, जहां 712 भाषाएं हैं.  अफ्रीकी देश नाइजीरिया में 522 भाषाएं हैं. भारत चौथे नंबर पर है. यहां पर 454 भाषाओं का प्रचलन देश के विभिन्न हिस्सों को मिलाकर है. अमेरिका में इस मामले में 326 भाषाओं के साथ पांचवें नंबर है.

छठे से लेकर दसवें नंबर तक आस्ट्रेलिया (314), चीन (308), मैक्सिको (292), कैमरुन (275) और ब्राजील (221) हैं.  भाषाएं क्यों मर जाती हैं, ये भी अलग विषय है लेकिन हर साल ही 25-50 भाषाएं खत्म हो जाती हैं, हालांकि अब उनके संरक्षण की कोशिशें भी चल रही हैं.

हिंदी में कुल कितने शब्द होते हैं? - hindee mein kul kitane shabd hote hain?

सबसे ज्यादा भाषाओं के मामले टॉप 10 देशों की स्थिति ये है. इस देशों में दुनिया की दो तिहाई भाषाएं बोली जाती हैं.

कौन सी भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती है
दुनिया जो 05 भाषाएं सबसे ज्यादा बोली जाती हैं. उसमें सबसे ऊपर अंग्रेजी है, जिसको 140 करोड़ से ज्यादा लोग पूरी दुनिया में बोलते हैं. ये भी कह सकते हैं कि अंग्रेजी अब दुनियाभर में सबसे पसंदीदा संपर्क भाषा बन चुकी है. दूसरे नंबर चाइनीज मेंदारिन है, जिसे बोलने वाले 100 करोड़ के आसपास हैं. हिंदी तीसरे नंबर पर है, जिसे 60 करोड़ से ज्यादा लोग बोलते हैं. दुनिया की 10 सबसे ज्यादा बोली जानी भाषाओं में बंगाली और उर्दू भी हैं.

इस भाषा में सबसे ज्यादा शब्द
अंग्रेजी संसार की ऐसी भाषा है, जिसमें शब्दों की संख्या दूसरी भाषाओं से अधिक है. इसमें कुल शब्द 790,000 हैं, जिसमें 4.9 लाख शब्दों का सामान्य रूप से इस्तेमाल होता है. बाकि शब्दों को तकनीक या क्लिष्ट शब्द माना जाता है. इसके बाद फ्रेंच, जर्मन और चाइनीज मेंदारिन भाषा में शब्दों की संख्या है. जहां तक हिंदी की बात है तो 2019 के एक आंकड़े के अनुसार 183,175 शब्द हैं, जिसमें रोज के चलताऊ और वैज्ञानिक शब्द सभी हैं.

हिंदी में कुल कितने शब्द होते हैं? - hindee mein kul kitane shabd hote hain?

अगर हम दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषाओं की बात करें तो हिंदी उनमें सबसे नई भाषा है लेकिन ये बोलने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर है.

जिंदगीभर में एक शख्स कितने शब्दों का इस्तेमाल करता है
वैसे विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक व्यक्ति अमूमन अपने पूरे जीवन में बोलने और लिखने में 60,000 से ज्यादा शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता.

किस भाषा में सबसे ज्यादा वर्णमाला
दुनियाभर बोली जाने वाली हर भाषा की वर्णमाला है. वो भाषा जिसकी वर्णमाला में सबसे ज्यादा शब्द हैं, वो कंबोडिया की खैमर है, जिसमें 74 वर्ण हैं. इसके अलावा अंग्रेजी एल्फाबेट में 26 लेटर्स हैं. हिंदी में 11 स्वर और 35 व्यंजन हैं. लेकिन परंपरागत हिंदी वर्णमाला की बात करें तो इसमें 13 स्वर और 33 व्यंजन माने गए हैं.

चीनी भाषा में सबसे ज्यादा कैरेक्टर्स 
लिखने और देखने में सबसे कलात्मक भाषा  चाइनीज मेंदारिन है. लेकिन इस भाषा में यूरोप की तरह वर्णमाला नहीं होते. चीन की सबसे बड़ी डिक्शनरी में 23 चाइनीज भाषा के कैरेक्टर्स हैं. हालांकि ये पहले चलते थे, अब उनका इस्तेमाल नहीं होता लेकिन अब भी आपको चाइनीज भाषा पढ़ने और लिखने के लिए 2000-3000 कैरेक्टर्स की जानकारी जरूर होनी चाहिए. वैसे चाइनीज भाषा सीखने की शुरुआत 900 कैरेक्टर्स से भी हो सकती है. उर्दू भाषा में 36 लैटर्स होते हैं. इस भाषा को अरबी से लिया गया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Hindi Language, Language, Regional languages

FIRST PUBLISHED : February 21, 2022, 12:33 IST

हिंदी में कुल कितने शब्द नाम है?

हिंदी में शब्दों की संख्या 20,000 से बढ़कर 1.5 लाख हो गई और लोगों को पता नहीं चला

हिंदी में कुल कितने?

हिंदी में वर्णों (स्वर और व्यंजन) की कुल संख्या 52 है, जिसमें 11 स्वर और 41 व्यंजन होते हैं। इन वर्णों के व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध समूह को वर्णमाला कहते हैं।

हिंदी वर्णमाला में कुल कितने अक्षर होते हैं?

52 अक्षरों यानी वर्णों को मिलाकर एक माला बनाई जाती है जिसे वर्णमाला कहा जाता है. आइए बात करते हैं कितने प्रकार के वर्ण होते हैं? प्रमुख रूप से वर्ण को स्वर एवं व्यंजन में विभाजित किया जाता है.

अंग्रेजी भाषा में कुल कितने शब्द हैं?

एक अंग्रेजी शब्दकोश की तरह Oxford English Dictionary (20 संस्करणों में) बताता है कि वर्तमान में आधुनिक अंग्रेजी में लगभग 171,476 शब्द हैं