हुन हुंकार तोप कहाँ है

Filter by :

1. "धोला शेर हूनहुकार" (धोलपुर के शेरगढ किले मे हुनहुकार तोप) 2. "जो गजनी शम्भु मेहरा कि" जो= जोधपुर मे गजनी= गजनीखाँ तोप शम्भु= शम्भुबाण तोप मेहरा= मेहरानगढ दुर्ग कि= किलकिला तोप 3. "तारा के गर्भ मे बूंद" तारा= तारागढ किला गर्भ= गर्भगुंजन तोप बूंद= बूंदी मे 4. "जय जय जय रणबंका" जय= जयपुर मे जय= जयगढ का किला जय= जयबाण तोप रणबंका= रणबंका तोप 5. "नवल शाह बार गये" नवल= नवलवान तोप शाह= शाहबाद का किला बार= बारां मे

हुन हुंकार तोप कहाँ है
धौलपुर जिला सामान्य ज्ञान

धौलपुर का प्राचीन नाम कोठी है।

धौलपुर की स्थापना 11 वी शताब्दी में तोमर वंश के राजपूत धवल देव ने की थी।

स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल 1982 को धौलपुर राजस्थान का 27 वा जिला बना।

यह जिला डांग क्षेत्र में आता है। अत इसकी भूमि पथरीली व कम उपजाऊ है

क्षेत्रफल की दृष्टि से यह राजस्थान का सबसे छोटा जिला है।

इसे दक्षिण का द्वारगढ़ कहते है।

मचकुंड -

यह एक पवित्र तीर्थ स्थल है इसे तीर्थो का भांजा कहते है। यह तीर्थ स्थल सिक्ख धर्म से भी सम्बन्ध रखता है सिक्ख धर्म के 10वे गुरु गोविंद सिंह 4 मार्च 1662 को ग्वालियर से आते हुए इसी जगह पर रुके थे, यहां पर उन्होंने तलवार के एक ही वार से शेर का शिकार किया था। उनकी स्मृति में यहां शेर शिकार गुरुद्वारा स्थापित है।

कमल फूल बाग

मचकुंड तीर्थ स्थल के पास ही कमल के फूलों का बाग है।

बाबरनामा में भी इस कमल के बाग का वर्णन है

पताल तोड़ बावड़ी

धौलपुर में स्थित यह बावड़ी सात मंजिला है। 

इस बावड़ी की चार मंजिल पानी के नीचे व तीन मंजिल पानी के ऊपर है।

शेरगढ़ का किला

इस किले का निर्माण मालवा के राजा माल देव ने कराया था।

शेरशाह सूरी ने 1540 ई में इस किले का पुन निर्माण कराया था 

हुनहुकार तोप - शेरगढ़ किले में स्थित यह एक विशाल
 तोप है। इसे तोप को सीताराम कारीगर ने बनाया था। इस तोप का वजन 14 सो मन14सेर 14 छटांक है इस तोप से 14 सेर का गोला फेंक सकते है। इस तोप की लंबाई 19 फीट है।

जुबली हॉल

इस हॉल का निर्माण महाराजा उदयभान सिंह ने 1935 ई में जार्ज पंचम की सिल्वर जुबली की स्मृति में कराया था

गजरा का मकबरा 

यह मकबरा महाराजा भगवंत सिंह ने अपनी प्रेमिका गजरा की स्मृति में बनाया था।

अंगोई बांध - यह बांध पार्वती नदी पर बन हुआ है यह राज्य का सबसे लंबा कच्चा बांध है।

घंटाघर - इसे निहाल टावर भी कहते है। इस टावर का निर्माण निहाल सिंह ने 1880 ई में शुरू किया था तथा इस टावर को पूर्ण रामसिंह ने 1910 में कराया था।

वन विहार अभ्यारण्य - धौलपुर में स्थित इस अभ्यारण्य की स्थापना 1965 हुई थी। इस अभयारण्य में मुख्यत रीछ, हिरण, नीलगाय आदि पाए जाए है।

महत्वपूर्ण तथ्य

बीबी का मकबरा - धौलपुर

सबसे कम पशु सम्पदा वाला जिला - धौलपुर

द हाइ टेक प्रिसिजन ग्लास वर्क्स - धौलपुर

धौलपुर ग्लास वर्क्स - धौलपुर निजी क्षेत्र की कंपनी

दमोह जल प्रपात - धौलपुर

राधाबिहारी मंदिर - धौलपुर

धौलपुर मिलिट्री स्कूल - देश की पांचवीं मिलिट्री स्कूल

सेपऊ महादेव का मेला - धौलपुर