गौरैया के घर में आने से क्या होता है? - gauraiya ke ghar mein aane se kya hota hai?

आपने अपने या किसी अन्य के घरों पर जरूरी पक्षियों को उड़ते देखा होगा और कभी-कभी उनके घोंसले को भी किसी के घर पर देखा होगा। यह बहुत ही सामान्य बात है कि कोई पक्षी किसी के घर अपना घोंसला बना लेता है। लेकिन इसके पीछे के कुछ अलग ही विचार होते हैं। पक्षियों के घोंसले बनाने पर हमारे धार्मिक मान्यताओं में अलग-अलग बातें कही गई हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में पक्षियों का घोंसला बनाना काफी शुभ माना गया है और यह भी कहा जाता है कि यदि हम पक्षियों के घोंसले को नुकसान पहुंचाते हैं तो यह हमारे जीवन पर नकारात्मक असर डालता है। धार्मिक मान्यताओं में ऐसा मानना है कि यदि कोई कबूतर घर में घोंसला बना लेता है तो उसे अच्छा नहीं मान सकते लेकिन उन कबूतरों को दाना खिलाने को शुभ माना गया है।

वहीं गौरैया पक्षी को लेकर धार्मिक मान्यताओं में अलग बात कही गई है। उनके अनुसार गौरैया पक्षी के घर में घोंसला बनाने से घर में सुख शांति आती है और यह सौभाग्य वाली बात होती है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि गौरैया पक्षी के घर में घोंसला बनाने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इन्हीं सब कारणों की वजह से हमें कभी भी इस पक्षी के घोंसले को हटाना नहीं चाहिए। लेकिन गौरैया पक्षी के विभिन्न दिशाओं में घोंसला बनाने के भी अलग-अलग मत हैं।

1- दशा विचार में यह बताया गया है कि यदि वह अपना घोंसला पूर्व दिशा में बनाते हैं तो इससे घर के लोगों का मान एवं सम्मान बढ़ जाता है।

2- वहीं अगर गौरैया पक्षी अपना घोंसला दक्षिण पूर्व आग्नेय कोण में बनाते हैं तो इससे घर में जल्दी ही मांगलिक कार्य होने वाला है ऐसा संकेत मिलता है।

3- अगर उनका घोंसला दक्षिण दिशा में है तो इससे बहुत जल्दी ही धन की प्राप्ति होने वाली रहती है।

4-इसके अलावा यदि उन का घोंसला दक्षिण पश्चिम में रहता है तो इससे परिवार के सदस्यों की आयु बढ़ने का संकेत माना जाता है।

इन्हें सभी धार्मिक मान्यताओं की वजह से ही हमें यह बताया जाता है कि गौरैया पक्षी हमारे लिए कितने शुभ होते हैं और इन्हें कभी भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। लेकिन आज के समय में गौरैया पक्षियों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। जिसके पीछे की वजह मोबाइल टावरों को ही माना जा रहा है। टावरों के रेडिएशन की वजह से ही इनकी मौत हो जाती है। यह हमारे लिए काफी बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि हम इन पक्षियों के संरक्षण के लिए कोई तरीका ढूंढें।

Post Views: 959

गौरैया चिड़िया घर में आने से क्या होता है?

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार गौरैया का घर में आना बहुत ही शुभ होता हैं। इनके आने से जीवन में मधुरता आती हैं। ब‍िगड़ते कार्य बनने लगते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती हैं।

चिड़िया घर में आती है तो क्या होता है?

खासतौर पर जो लोग एनसीआर स चिड़ियाघर घूमने के लिए आते हैं या फिर दूसरे राज्यों से यहां पहुंचते हैं और जब वह चिड़ियाघर पहुंचते हैं तो उन्हें मालूम पड़ता है कि टिकट ऑनलाइन बुक होगी.

कौन सा पक्षी घर में आना शुभ होता है?

वास्‍तु में बताया गया है कि घर में फीनिक्‍स पक्षी की तस्‍वीर लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

कौन सी चिड़िया देखना शुभ होता है?

बाज : बाज पक्षी दिन के प्रथम प्रहर में पूर्व दिशा में दिखाई दे या आवाज सुनाई दे तो यह शुभ माना जाता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग