फास्ट फूड से आप क्या समझते हैं इसके लाभ तथा हानि के बारे में बताइए खानपान की बदलती तस्वीर 3? - phaast phood se aap kya samajhate hain isake laabh tatha haani ke baare mein bataie khaanapaan kee badalatee tasveer 3?

नई पीढ़ी फास्ट फूड को पारंपरिक खाने से ज्यादा पसंद कर रही है। फास्ट फूड के कई फायदे हैं तो कई नुकसान भी हैं। पहले पहले फायदे के बारे में जानते हैं.-

फास्ट फूड, नाम से ही पता चल रहा है कि ये व्यंजन कम समय में बन जाते हैं। आफिस जाने वाले पुरुष और महिला अक्सर फास्ट फूड बनाना पसंद करते हैं। इनको बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और स्वादिष्ट भी होते हैं।

अब नुकसान की बात करें तो फास्ट फूड के आने से लोग स्थानीय व्यंजनों को भूलते जा रहे हैं। फास्ट फूड सेहत के लिए लाभदायक नहीं होते हैं क्योंकि ये बहुत मसालेदार और तले भुने होते हैं। साथ ही स्थानीय भोजन की अपेक्षा काफी मंहगे भी होते हैं। लोग ज्यादा धन देकर फास्ट फूड खाते हैं और सेहत भी खराब करते हैं।


फास्ट फूड से आप क्या समझते हैं इसके लाभ तथा हानि के बारे में बताइए खानपान की बदलती तस्वीर?

फास्ट फूड के फायदे की बात की जाए, तो यह भी स्वास्थ्य के लिए ताजे फल और सब्जियों की तुलना में फायदेमंद नहीं होता है। हालांकि, अगर आपको घर का खाना खाने का विकल्प नहीं है, तो आप इसे एक विकल्प के रूप में शामिल कर सकते हैं। जंक फूड में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से आपको सिरदर्द और माइग्रेन बढ़ सकता है।

फास्ट फूड से आप क्या समझते हैं?

फास्ट फूड से तात्पर्य ऐसे भोजन से है, जिन्हें जल्दी-जल्दी खाने के लिए तैयार किया जा सकता हैफास्ट फूड और जंक फूड को अक्सर एक-दूसरे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उच्च चीनी / वसा / नमक सामग्री के साथ ऊर्जा घने भोजन और प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज सामग्री के संदर्भ में कम पोषक तत्व को जंक फूड कहा जाता है

फास्ट फूड किसे कहते हैं इसके खाने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं?

जंक फूड को फास्ट फूड के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा खाद्य व पेय पदार्थ होता है, जिसमें पोषक तत्वों यानी विटामिन, खनिज और फाइबर की मात्रा कम होती है। इसमें स्वाद के साथ ही उच्च कैलोरी, संतृप्त वसा और अधिक मात्रा में चीनी या नमक होता है (1)।

फास्ट फूड से क्या लाभ है?

समय की बचत: - फास्ट फूड बनाने में समय कम लगता है जिस कारण से इसके सेवन से समय की भी बचत होती है. इसी कारण से आज लगभग हरेक जगह फास्ट फूड का दुकान मिल जाता है. जिस कारण आसानी से यह उपलब्ध हो जाता है और इसके सेवन से लोगों को समय की बचत भी होती है. फास्ट फूड से बनाने वाले व खाने वाले दोनों को समय की बचत होती है.