एक लोकतांत्रिक सरकार के प्रमुख विचार क्या हैं कक्षा 6? - ek lokataantrik sarakaar ke pramukh vichaar kya hain kaksha 6?

Chapter Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व

Class 6 Civics questions with answers for all excercise of Civics ncert books in hindi medium chater wise solutions quick revision keypoints and additional question with solutions also categorised into short answered question with answer also long answered questions with answers. Civics Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व Class-6 NCERT Exercise- Apurva NCERT Solutions for Class 6 Civics in hindi medium chapter Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व. Well illustrated example and easy solution for ncert book.

NCERT Class 6 chapter 4. maths exercise

If you are preparing for your upcoming exams you should prepare by CBSE and NCERT study materials:

NCERT Solution:

  • Our Chapter Review for Class 6 Civics Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व. This section is available in page - 1. For Mathematics this section is not available. You can get help only for ncert chapter wise exercise.
  • Intext (Textual) questions And answer which is very important for exam 15% to 20% questions asked in exams from this sections.
  • NCERT exercise questions answers this is very very important (V.V.I.) as other questions so must go throught Solution NCERT chapter wise.
  • Extra And Additional questions always aksed in exams and it is the most important that you go throught NCERT Extra questions answer

CBSE Sample Papers:

This included the following items as study and support materials:

  • CBSE question papers
  • CBSE previous year question papers
  • CBSE Model question papers
  • CBSE guess question papers

These can be found at one plateform which is useful for your exams preparations. Download Latest Support Materials

Civics ncert solution for clss 6 in hindi, class 6 Civics solutions, Civics class 6 ncert solutions, class 6 ncert book solution, class 6 ncert Civics solutions, class 6, ncert solution class 6 Civics chapter 4 questions and answers in hindi, class 6 Civics chapter 4 question and answer in hindi, Civics class 6 chapter 4 question answers in hindi, class 6 Civics chapter 4 question answer in hindi, Civics class 6 chapter 4 question answers in hindi, class 6 Civics chapter 4 questions and answers in hindi, ncert Civics class 6 pdf in hindi question answer.

NCERT Solutions for Class 6 Civics hindi medium

NCERT Solutions for Class 6 Civics chapter 4 in hindi medium chapter Chapter 4. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व is strongly required by cbse students now a days for preparing the board exams. These all materials are fully explained in easy and in importatant points that help the students during reviewing the chapters before cbse board exams. There are so many HOT questions for NCERT Solutions for Class 6th Civics hindi medium that score high than usual. At this page we maintain four important sections like chapter review, ncert books exercise solutions, questions under chapter solutions, Examination based additional important questions with solutions for NCERT Books Civics.

NCERT Solutions for Class 6 in Hindi Medium

प्रश्न 3: विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की जरूरत क्यों होती है?

उत्तर: विभिन्न क्षेत्रो, संस्कृतियो, धर्मों और आर्थिक पृष्ठभूमि के लोग जब कभी आपस में ताल-मेल नहीं बैठा पाते हैं तो विवाद उत्पन्न होता है। इन विवादों को खत्म करने के लिए लोग हिंसात्मक तरीके अपनाते हैं। इससे हिंसा भड़कने का खतरा रहता है। इसकी चपेट में अन्य लोगों में भी असुरक्षा की भावना पैदा हो जाती है। इस स्थिति में सरकार, खासकर पुलिस की यह जिम्मेवारी होती है कि आपस में न तो टकराव की स्थिति पैदा और न हिंसा भड़के। वह सभी पक्षों को एक साथ बिठाकर बात करवाती है ताकि विवाद का समाधान निकल सके। इस तरह की बहुत सारी समस्याएँ हैं जिसका निपटारा सरकार अच्छी तरह से करती है।

प्रश्न 4: सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है?

उत्तर: सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार निम्नलिखित कदम उठाती है।

  1. संविधान में सभी लोगों को बराबरी का दर्जा दिया गया है। जाति, धर्म, लिंग और आर्थिक रूप से सभी को समानता का अधिकार दिया गया है।
  2. समाज में जो पिछड़े वर्ग के लोग हैं उन्हें शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण दिया गया है। ऐसी स्थिति में उन सभी का सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  3. छुआछूत की प्रथा पर अब कानूनी रोक लगा दी गई है।
  4. लड़कों और लड़कियों मे असमानता खत्म करने के लिए सरकार ने सरकारी स्कूल और कॉलेजों में लड़कियों की फीस खत्म करने या कम करने की कोशिश की है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 नागरिक शास्त्र अध्याय 4 लोकतांत्रिक सरकार के प्रमुख तत्व के सभी प्रश्न उत्तर सीबीएसई सत्र 2022-2023 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 6 नागरिक जीवन का अध्याय अध्याय 3 लोकतांत्रिक सरकार के कार्यों का वर्णन करता है और यह बताता है कि इसमें सामान्य लोग कैसे भाग ले सकते हैं। यह अध्याय लोकतांत्रिक संघर्ष समाधान के महत्व और समानता और न्याय की आवश्यकता का परिचय देता है। जनता लोकतांत्रिक सरकार के उचित कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसमें चुनाव और सरकार की निर्णय लेने की जिम्मेदारियां शामिल होती हैं। लोकतंत्र में लोग प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अपने वोट का प्रयोग करते हैं। यहाँ, लोगों को सरकार की निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार है।

कक्षा 6 नागरिक शास्त्र अध्याय 4 के लिए एनसीईआरटी समाधान

  • एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 नागरिक शास्त्र अध्याय 4 लोकतांत्रिक सरकार के प्रमुख तत्व

    • कक्षा 6 नागरिक शास्त्र अध्याय 4 एनसीईआरटी समाधान
    • कक्षा 6 नागरिक शास्त्र अध्याय 4 एनसीईआरटी पुस्तक
    • कक्षा 6 नागरिक शास्त्र एनसीईआरटी समाधान पेज
    • कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान एनसीईआरटी समाधान
    • कक्षा 6 सभी विषयों के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान ऐप

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

लोकतांत्रिक सरकार के निम्नलिखित मुख्य तत्त्व हैं:
(1) लोकतांत्रिक सरकार में सभी नागरिकों को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्राप्त होता है।
(2) लोकतांत्रिक सरकार का कार्यकाल निश्चित होता है।
(3) लोकतांत्रिक प्रणाली में निश्चित कार्यकाल पूर्ण कर लेने के पश्चात सरकार का पुनर्गठन चुनाव के द्वारा होता है।
(4) लोकतांत्रिक सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी होती है।

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद व्यवस्था क्या थी?

दक्षिण अफ्रीका पहले रंगभेद कानून से शासित था। रंगभेद का मतलब है त्वचा (चमड़ी) के रंग के आधार पर भेदभाव करना। दक्षिण अफ्रीका की प्रजातियाँ इसी आधार पर अलग-अलग समूहों में बँटी हुई थीं। वहाँ के कानून के मुताबिक श्वेत, अश्वेत, भारतीय एवं अन्य प्रजातियों को एक-दूसरे से संबंध बनाने की इजाज़त नहीं थी। विभिन्न प्रजातियों के लोग न तो एक दूसरे के आस-पास रह सकते थे और न ही आम सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते थे। श्वेत और अश्वेत लोगों के अस्पताल अलग होते थे और अस्पताल की गाड़ियाँ भी। श्वेत लोगों के लिए जो अस्पताल की गाड़ियाँ थीं वे ज़रूरत के सामानों से सुसज्जित होती थीं, जबकि अश्वेत लोगों के लिए जो गाड़ियाँ थीं उनमें सुविधाएँ नहीं थीं।

उनके लिए रेल एवं बसें अलग होती थीं। यहाँ तक कि श्वेत और अश्वेत लोगों के लिए बस स्टैंड भी अलग होते थे। अश्वेत लोगों को वोट देने की इजाज़त नहीं थी। देश की सबसे अच्छी ज़मीन श्वेत लोगों के लिए आरक्षित थी और अश्वेत लोगों को खेती के लिए सबसे घटिया ज़मीन मिलती थी। इससे पता चलता है कि अश्वेत लोगों एवं भारतीयों को श्वेत लोगों के बराबर नहीं माना जाता था। उनके साथ भेदभाव किया जाता था।

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद व्यवस्था को समाप्त करने में किस नेता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?

अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस और उनके जाने-माने नेता नेल्सन मंडेला ने रंगभेद के खिलाफ बहुत लंबे समय तक संघर्ष किया। अंतत: 1994 में उन्हें सफलता मिली और दक्षिण अफ्रीका एक लोकतांत्रिक देश बना। तब से सभी प्रजातियों के लोगों को बराबर माना जाने लगा।

हमारे यहाँ नियमित रूप से चुनाव क्यों होते हैं?

लोकतंत्र में लोग निर्णय लेते हैं। चुनाव में वोट देकर वे अपने प्रतिनिधि चुनते हैं। ये प्रतिनिधि ही लोगों की तरफ से निर्णय लेते हैं। यह मान कर चला जाता है कि प्रतिनिधि निर्णय लेते वक्त लोगों की ज़रूरतों और माँगों को ध्यान में रखेंगे। चुनाव पाँच वर्ष में एक बार होते हैं। वोट देने के अलावा लोकतांत्रिक सरकार के निर्णयों और नीतियों में लोगों के भाग लेने के और भी कई तरीके हैं। लोग सरकार के कार्यों में रुचि ले कर और उसकी आलोचना कर के भी अपनी भागीदारी निभाते हैं।

देश के अन्दर विवाद के मुख्य कारण क्या हैं?

देश के अन्दर विवाद तब उभरता है जब विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों, क्षेत्रों और आर्थिक पृष्ठभूमियों के लोग एक-दूसरे के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते। इसके पीछे मुख्य कारण है जब कुछ लोगों को लगता है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। लोग अपने विवादों को खत्म करने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाते हैं जिससे अन्य लोगों में भय और असुरक्षा की भावना फैलती है। सरकार की यह ज़िम्मेदारी होती है कि वह विवादों का समाधान करे।

समानता एवं न्याय

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य विचारों में से एक है उसका न्याय एवं समानता के प्रति वचनबद्ध होना। न्याय एवं समानता को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। सरकार भी समानता और न्याय की ज़रूरत को पहचानती है और उन समूहों के लिए विशेष प्रावधान करती है जो समाज में अब भी बराबर नहीं माने जा रहे।

लोकतांत्रिक सरकार की मुख्य विशेषताएं क्या है?

लोकतंत्र एक प्रकार का शासन व्यवस्था है, जिसमे सभी व्यक्ति को समान अधिकार होता हैं। एक अच्छा लोकतंत्र वह है जिसमे राजनीतिक और सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय की व्यवस्था भी है। देश में यह शासन प्रणाली लोगो को सामाजिक, राजनीतिक तथा धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करती हैं।

लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण क्या है कक्षा 6?

Solution : लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण <br> (i) लोकतांत्रिक सरकार का चयन जनता द्वारा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के द्वारा किया जाता है। (ii) <br> लोकतांत्रिक सरकार में जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों की सरकार होती है <br> (iii) लोकतांत्रिक सरकार अपने कार्यों के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी होती है।

लोकतांत्रिक सरकार क्या है class6?

(1) लोकतांत्रिक सरकार में सभी नागरिकों को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्राप्त होता है। (2) लोकतांत्रिक सरकार का कार्यकाल निश्चित होता है। (3) लोकतांत्रिक प्रणाली में निश्चित कार्यकाल पूर्ण कर लेने के पश्चात सरकार का पुनर्गठन चुनाव के द्वारा होता है। (4) लोकतांत्रिक सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी होती है।

लोकतंत्र के प्रमुख तत्व कौन कौन से है?

लोकतंत्र, सरकार की एक प्रणाली है जो नागरिकों को वोट देने और मतदाताओं को अपनी पसंद की विधायिका का चुनाव करने की अनुमति देती है। इसके तीन मुख्य अंग हैं: कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग