एक ग्रह एक राशि में कितने दिन रहता है? - ek grah ek raashi mein kitane din rahata hai?

हिंदी न्यूज़ धर्मवृषभ राशि में मंगल, 68 दिनों तक इन 7 राशि वालों की रहेगी मौज, होगा लाभ ही लाभ

मंगल राशि परिवर्तन 2022: मंगल राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 10-11 अगस्त को मंगल मेष राशि में गोचर कर चुके हैं। जानें किन्हें होगा लाभ-

एक ग्रह एक राशि में कितने दिन रहता है? - ek grah ek raashi mein kitane din rahata hai?

Mangal Rashi Parivartan 2022: 10 अगस्त को मंगल ग्रह ने वृषभ राशि में प्रवेश किया था। आमतौर पर मंगल ग्रह एक राशि में ज्यादा से ज्यादा 45 दिन तक रहते हैं, लेकिन इस बार एक ही राशि में 68 दिनों तक रहने की संभावना है। यानी मंगल वृषभ राशि में 16 अक्टूबर तक रहेंगे। मंगल के वृषभ राशि में आने से अंगारक नामक अशुभ योग का प्रभाव खत्म हो गया है। ऐसे में इन 7 राशि वालों की किस्मत पलट सकती है।

1. वृषभ- मंगलदेव आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में आप संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

2. कर्क- आपकी राशि के 11वें भाव में मंगल गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की व प्रशंसा मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

साप्ताहिक राशिफल: 28 अगस्त तक इन राशि वालों के जीवन में होंगे अहम बदलाव, आएंगी खुशियां

3. सिंह- सिंह राशि वालों के 10वें भाव में मंगल गोचर हर काम में सफलता दिला सकता है। इस दौरान आपके व्यापार का विस्तार होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

4. कन्या- मंगल का गोचर आपकी राशि के नौवें भाव में हो रहा है। जिससे आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। हालांकि आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। माता का सहयोग मिलेगा।

5. धनु- धनु राशि के छठवें भाव में मंगल गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको शत्रुओं पर विजय हासिल हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी व व्यापार में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।

6. मकर- मकर राशि वालों के पंचम भाव में मंगल गोचर शुभ माना जा रहा है। यह समय छात्रों के लिए अतिशुभ रहेगा। इस दौरान आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ होगा।

7. मीन- मीन राशि के तीसरे भाव में मंगल गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी सेहच अच्छी होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। नौकरी व व्यापार के लिए समय अच्छा है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

एक ग्रह एक राशि में कितने दिन रहता है? - ek grah ek raashi mein kitane din rahata hai?

हिंदी न्यूज़ धर्मBudh Gochar: 68 दिनों तक एक ही राशि में गोचर करेंगे बुध, ये राशि वाले रहें बहुत संभलकर

Budh Rashi Parivartan 2022 May: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश 23 दिनों कर करते हैं। लेकिन इस बार बुध एक ही राशि में करीब दो महीने तक रहेंगे। इस दौरान बुध वक्री होंगे, फिर अस्त होंगे और फिर मार्गी होकर अंत में राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, दो महीने तक एक ही राशि में बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होने से कुछ राशि वालों को बेहद संभलकर रहने की जरूरत है। मई महीने में बुध वृषभ राशि में रहेंगे और इसी राशि में वक्री होंगे, फिर अस्त होने के बाद मार्गी होंगे और अंत में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

बुध राशि परिवर्तन 2022 कब होगा?

वृषभ राशि में बुध वक्री 10 मई 2022, मंगलवार को शाम 05 बजकर 16 मिनट पर होंगे। इसके बाद 13 मई, शुक्रवार को सुबह 12 बजकर 56 मिनट पर अस्त होंगे। 03 जून, शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर मार्गी होंगे। 02 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

12 मई को हर्षण योग समेत बन रहे कई विशेष संयोग, इन 4 राशियों के लिए यह महीना वरदान समान

इन राशियों के जातक रहें सतर्क-

वृषभ राशि- बुध गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी। यहां तक कि आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके लिए चुनौतियां बढ़ेंगी, इसलिए इस समय सावधान रहें।

कन्या- इस अवधि में कन्या राशि के जातकों को पेशेवर जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भूचाल आने की आशंका है। आर्थिक फैसले लेने में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।

मकर- मकर राशि वालों के लिए 68 दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। इस अवधि में आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकते हैं। व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में बाधाएं आएंगी।

जुलाई तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी बुधदेव की विशेष कृपा, नौकरी में तरक्की के साथ बन रहे धन लाभ के प्रबल योग

मीन- इस अवधि में व्यापारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जातकों के जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। खर्च के योग बनेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

ग्रह एक राशि पर कितने दिन रहता है?

मंगल डेढ़ महीना, गुरु तेरह महीने, शनि 30 महीने, राहु-केतु 18 महीने एक राशि में रहते है। वक्री अथवा शीघ्र गतिक होने से कभी-कभी बुध आदि ग्रहो को एक राशि का समय तय करने में अंतर पड़ जाता है। सूर्य कभी तो एक राशि को केवल 29 दिन में ही पार के लेता है और कभी उसे 32 दिन भी लग जाते है।

केतु कितने दिन में राशि बदलता है?

इसी प्रकार सूर्य को सामान्यतः 30 दिन, मंगल डेढ़ से तीन माह, बुध 27 दिन, गुरु 12 माह, शुक्र डेढ़ से दो माह तथा राहु व केतु 18 माह में एक राशि से दूसरी राशि में गतिमान होते हैं।

राहु और केतु एक राशि में कितने समय तक रहते हैं?

राहु एक राशि में डेढ़ वर्ष तक रहते हैं, इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं.

शुक्र ग्रह एक राशि में कितने दिन रहता है?

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का गोचर लगभग 23 दिन की अवधि का होता है, अर्थात शुक्र एक राशि में लगभग 23 दिन तक रहता है और फिर अपना राशि परिवर्तन कर जाता है।