लैवेंडर के फूल से बनने वाले लैवेंडर ऑयल को गुणकारी माना गया है। लैवेंडर ऑयल एक खास एसेंशियल ऑयल है, जो थकान और स्ट्रेस के अलावा, कई शारीरिक समस्याओं से उबरने में मदद कर सकता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम लैवेंडर ऑयल के फायदे बता रहे हैं, लेकिन यहां यह जानना जरूरी है कि लेख में बताए गए लैवेंडर तेल के गुण सिर्फ विभिन्न समस्याओं के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। लेख में बताए गए उपाय मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं हैं और बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरी परामर्श जरूरी है। इस लेख में जानिए कि लैवेंडर का तेल क्या है और शरीर के लिए इसका इस्तेमाल किस प्रकार किया जा सकता है। साथ ही आप पढ़ेंगे कि लैवेंडर तेल के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं। Show
आइए, अब आपको बताते हैं कि लैवेंडर ऑयल कितने प्रकार के होते हैं। विषय सूची
लैवेंडर के प्रकार – Types of Lavender Oil in Hindiवैसे तो इसकी 30 से ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन इसे 4 खास प्रकार में बांटा जा सकता है, जिनके बारे में नीचे बताया गया है (1):
लेख के अगले भाग में आप जानेंगे लैवेंडर तेल के फायदे के बारे में। लैवेंडर तेल के फायदे की बात करें, तो यह एक ऐसा एसेंशियल ऑयल है, जिसके कई फायदे हैं। शरीर में सूजन व दर्द के साथ-साथ नींद न आने की समस्या और बाल झड़ने जैसी समस्याओं के लिए इस खास तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन सब के अलावा, लैवेंडर ऑयल आपको रिलैक्स करने में मदद कर सकता है और संक्रमण, कीड़े के काटने, बर्न और अकड़न से भी आराम दिला सकता है (1)। लैवेंडर तेल के फायदे के बारे में विस्तार से जानिए लेख के आने वाले भागों में। अगले भाग में जानिए स्वास्थ्य के लिए लैवेंडर तेल के फायदे क्या हैं। सेहत/स्वास्थ्य के लिए लैवेंडर तेल के फायदे – Health Benefits of Lavender Oil in Hindi1. नींद न आनाबेहतर नींद के लिए लैवेंडर ऑयल का उपयोग अच्छा उपाय साबित हो सकता है। दरअसल, इस तेल की खुशबू दिमाग को शांत कर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर करती है। इस प्रकार यह नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसके लिए लैवेंडर ऑयल की अरोमाथेरेपी का उपयोग किया जा सकता है (1)। 2. चिंता और अवसाद (डिप्रेशन) के लिए लैवेंडर तेल के फायदेलैवेंडर ऑयल में एंटी-एंग्जायटी और एंटी-डिप्रेसन्ट गुण पाए जाते हैं, जो चिंता और अवसाद के लक्षणों को कम कर सकते हैं। यह चिंता की वजह से होने वाली बचैनी और व्याकुलता को भी कम कर सकते हैं। लैवेंडर तेल में रोजमेरी और टी ट्री एसेंशियल ऑयल को मिलाकर मूड स्विंग और मनोवैज्ञानिक स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप डिफ्यूजर में लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें डालकर कमरे में रख सकते हैं (1)। 3. सिरदर्द के लिए लैवेंडर ऑयलएक वैज्ञानिक शोध में पाया गया है कि लैवेंडर ऑयल की अरोमाथेरेपी माइग्रेन के सिरदर्द को कम करने में असरदार साबित हो सकती है। इस शोध के लिए माइग्रेन से पीड़ित 129 लोगों को लैवेंडर ऑयल की अरोमाथेरेपी दी गई और इनमें से 92 लोगों को फायदा मिला। अगर आप भी सिरदर्द से पीड़ित हैं, तो डिफ्यूजर में लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें डालकर अरोमाथेरेपी ले सकते हैं (5)। 4. घाव भरने में करे मददलैवेंडर का तेल कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे घावों को जल्दी भरने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह त्वचा की सूजन, लालपन और दर्द को भी कम करने में मदद करता है। ताजे घाव पर लैवेंडर ऑयल की कुछ मात्रा लगाने से आपको फायदा मिल सकता है। हालांकि, इसे लगाने की प्रक्रिया के बारे में एक बार डॉक्टर से बात अवश्य कर लें (6)। 5. जी मिचलाना कम करेगर्भावस्था के दौरान जी मिचलाना या उल्टी जैसा लगना आम बात है। कई बार ऐसा सामान्य हालत में भी हो सकता है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे खाने से एलर्जी, गैस या किसी दवाई का दुष्प्रभाव (7)। ऐसे में लैवेंडर ऑयल की अरोमाथेरेपी लेने से आराम मिल सकता है। शोध में पाया गया है कि यह रोज (गुलाब) एसेंशियल ऑयल की तुलना में बेहतर परिणाम देता है। इसके लिए आप लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें डिफ्यूजर में डालकर कमरे में रख सकते हैं (8)। 6. ब्लोटिंग और अपच से आरामपेट फूलने की समस्या को ब्लोटिंग कहा जाता है। इस दौरान आपको पेट भरा और फूला हुआ लगता है। ऐसा ज्यादा खाने की वजह से हो सकता है, लेकिन इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे – कब्ज, इर्रिटेबल बोउल सिंड्रोम (आंत से जुड़ा विकार) व स्ट्रेस आदि (9)। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं, तो आप लैवेंडर तेल के फायदे ले सकते हैं। लैवेंडर ऑयल मलप्रवाह को आसान बनाकर आपको ब्लोटिंग के कारण जैसे – कब्ज व इर्रिटेबल बोउल सिंड्रोम से आराम दिला सकता है (10)। इसके अलावा, यह खास तेल अपच में भी लाभदायक हो सकता है। दरअसल, तनाव के कारण भी अपच की समस्या हो सकती है (11), जबकि लैवेंडर ऑयल की अरोमाथेरेपी के जरिए तनाव को कम किया जा सकता है (12)। 7. प्राकृतिक परफ्यूम की तरह काम करेलैवेंडर की मनमोहक खुशबू की वजह से इसका उपयोग परफ्यूम के रूप में किया जा सकता है (1)। परफ्यूम के रूप में इस्तेमाल करने से यह आपको महकता हुआ तो रखता ही है, साथ ही यह मूड भी ठीक करता है और आपको तरोताजा रखने में मदद कर सकता है। आप चाहें तो इसकी कुछ बूंदें अपने बाथटब में भी डाल सकते हैं। परफ्यूम की तरह उपयोग करने से आपको लगातार इसकी खुशबू भी आती रहेगी, जिससे आपको लैवेंडर तेल के फायदे जैसे सिरदर्द से आराम भी मिल सकते हैं, जिसके बारे में हम आपको ऊपर बता चुके हैं (13)। आप चाहें तो लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें अपनी कलाई और गले के आसपास लगा सकते हैं। 8. मांसपेशियों के लिए लाभदायकअगर आप मांसपेशियों की अकड़न से पीड़ित हैं, तो उससे राहत पाने के लिए आप लैवेंडर ऑयल का उपयोग कर सकते हैं (14)। लैवेंडर के तेल के गुण मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही यह जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आप लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें प्रभावित जगह पर लगाकर उससे मसाज कर सकते हैं (15)। स्वास्थ्य के लिए लैवेंडर तेल के फायदे बताने के बाद, आइए आपको बता दें कि यह त्वचा के लिए किस प्रकार फायदेमंद है। त्वचा के लिए लैवेंडर तेल के फायदे – Skin Benefits of Lavender Oil in Hindiत्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के एसेंशियल ऑयल का उपयोग किया जाता है और उन्हीं में एक नाम लैवेंडर ऑयल का भी है। नीचे जानिए त्वचा के लिए लैवेंडर तेल के फायदे। 1. मुंहासों को दूर करेमुंहासों को दूर करने में भी लैवेंडर के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, यह एक कारगर एंटी एक्ने की तरह काम कर मुंहासों की समस्या से निजात दिला सकता है। नीचे जानिए कैसे कर सकते हैं, इसका इस्तेमाल – (16) सामग्री :
विधि :
2. एक्जिमा से आरामएक्जिमा ऐसी स्थिति होती है, जिसमें त्वचा रूखी व पपड़ीदार पड़ जाती है और उस पर रैशेज हो जाते हैं। इस दौरान त्वचा पर सूजन भी आ सकती है। इस समस्या को डर्मेटाइटिस भी कहा जाता है (17)। इस समस्या से आराम पाने के लिए लैवेंडर तेल का उपयोग किया जा सकता है। शोध में पाया गया है कि लैवेंडर ऑयल का उपयोग डर्मेटाइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है (18) (16)। सामग्री :
विधि :
नोट : कुछ मामलों में लैवेंडर तेल के उपयोग से एक्जिमा की स्थिति बिगड़ती हुई देखी गई है। इसलिए, एक्जिमा के लिए इसका उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर लें (19)। 3. कीड़े काटने के घाव को भरेशोध में पाया गया है कि कीड़े काटने के घावों को भरने के लिए लैवेंडर ऑयल का उपयोग किया जा सकता है। यह घावों को ठीक करता है और उन्हें जल्दी भरने में मदद करता है (1)। लैवेंडर तेल को अच्छा कीटरोधक भी माना जाता है। इसकी मदद से मच्छर, मक्खी और अन्य कीड़े शरीर से दूर रहते हैं (20)। सामग्री :
विधि :
4. प्राकृतिक टोनरलैवेंडर के तेल में सूदिंग इफेक्ट्स होते हैं, जो त्वचा को आराम पहुंचाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ रखने में मदद कर सकते हैं (21)। इसके इन गुणों की वजह से इसका उपयोग टोनर के रूप में किया जा सकता है। सामग्री :
विधि :
5. शरीर को रिलैक्स करेशरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप लैंवेडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लैंवेडर में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह तेल मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और इसके एंटीडिप्रेसेंट गुण दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं (22)। सामग्री :
विधि :
लैवेंडर तेल के फायदे में आखिरी भाग में जानिए बालों के लिए लैवेंडर तेल के फायदे। बालों के लिए लैवेंडर तेल के फायदे – Hair Benefits of Lavender Oil in Hindiएसेंशियल ऑयल का उपयोग सेहत और त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी किया जा सकता है। बालों के लिए लैवेंडर तेल के फायदे के बारे में लेख के इस भाग में जानिए। 1. एलोपेसिया के ट्रीटमेंट के लिएएलोपेसिया एक तरह का रोग है, जिसमें बाल पैच के रूप में झड़ने लगते हैं और गंजापन होने लगता है। इसमें बाल एक पैटर्न में झड़ते हैं, जिसके वजह से स्कैल्प दिखने लगता है (23)। इस समस्या से आराम पाने के लिए लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का उपयोग किया जा सकता है। शोध में पाया गया है कि एलोपेसिया के उपचार के लिए जोजोबा या ग्रेपसीड तेल के साथ-साथ लैवेंडर ऑयल को मिलाकर इस्तेमाल में लाया जा सकता है (24)। 2. बालों का झड़ना कम करेहमारे पूरे जीवन में बालों के बढ़ने के तीन चरण होते हैं। एनागेन (बाल बढ़ते हैं), टेलोजन (बाल झड़ते हैं) और केटागन (एनागेन और टेलोजन के बीच का चरण)। बालों में लैवेंडर तेल से मसाज करने से केटागन चरण को आने से रोका जा सकता है और एनागेन चरण को लंबे समय बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इस प्रकार यह आपके बालों को झड़ने से रोक सकता है और उन्हें बढ़ने में मदद कर सकता है (25)। 3. रूसी और जुओं को हटाएजुएं एक तरह की पैरासाइट होती हैं, जो स्कैल्प में पनपती हैं और वहीं अंडे देती हैं, जिससे इनकी संख्या बढ़ती जाती है। बालों में जुएं होने से बालों में खुजली होती है और यह आगे चल कर संक्रमण में बदल सकता है (26)। लैवेंडर ऑयल में एंटीसेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो जुओं और उनके अंडों को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही लैवेंडर तेल के फायदे आपको रूसी को खत्म करने में भी मिल सकते हैं (21)। ऊपर बताई गई तीनों समस्याओं के लिए आप नीचे बताए गए तरीकों से लैवेंडर तेल को उपयोग कर सकते हैं। सामग्री :
विधि :
4. प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में काम करेकंडीशनर का काम होता है बालों की चमक बढ़ाना, उलझे बालों को सुलझाना और उनमें नमी व खूबसूरती बनाए रखना। इसके लिए कुछ प्रकार के तेल का भी उपयोग किया जा सकता है (27)। ऐसा ही एक तेल है लैवेंडर ऑयल। यह बालों को चमकदार बनाए रखता है (28)। कंडीशनर के रूप में यह कितना प्रभावशाली होगा, इस पर ज्यादा शोध उपलब्ध नहीं हैं। सामग्री :
विधि :
अब आप जान चुके हैं कि लैवेंडर तेल क्या है और इसके फायदे क्या हैं। लेख के अगले भाग में जानिए कि आप लैवेंडर के तेल का उपयोग किस प्रकार कर सकते हैं। लैवेंडर तेल का उपयोग – How to Use Lavender Oil in Hindiनीचे बताए गए तरीकों से आप लैवेंडर ऑयल का उपयोग अपने शरीर और स्वास्थ्य के लिए कर सकते हैं।
लेख के अगले भाग में जानिए लैवेंडर तेल के नुकसान के बारे में। लैवेंडर तेल के नुकसान – Side Effects of Lavender Oil in Hindiलैवेंडर ऑयल के लगभग सभी फायदों के बारे में आप जान चुके हैं, लेकिन उसके साथ लैवेंडर तेल के नुकसान के बारे में जानना भी जरूरी है, जो कुछ प्रकार हो सकते हैं (1)।
अब आप यह अच्छी तरह समझ गए होंगे कि लैवेंडर तेल कई समस्याओं के कुछ लक्षणों को कम करने में रामबाण के रूप में काम कर सकता है। इतना ही नहीं, इसके प्रयोग से आप विभिन्न बीमारियों से बचे भी रह सकते हैं। साथ ही लैवेंडर तेल के नुकसान से घबराने की जरूरत नहीं है। सही मात्रा और सही परामर्श से इसका उपयोग करने पर आप पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। लैवेंडर तेल के फायदे उठाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर आज से ही इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। और पढ़े:
SourcesArticles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.
Was this article helpful? The following two tabs change content below.
पुजा कुमारी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। इन्होंने वर्ष 2015 में अपने... more Neha Srivastava - Nutritionist M.Sc -Life Science PG Diploma in Dietetics & Hospital Food Services. I am a focused health... more चेहरे के लिए लैवेंडर आवश्यक तेल का उपयोग कैसे करें?एक बाउल लैवेंडर तेल और विच हेजल को अच्छी तरह मिला लें। चेहरे को क्लीनजर की मदद से साफ कर लें। चेहरे को साफ करने के बाद रूई की मदद से टोनर को चेहरे पर लगाएं।
लैवंडर ऑयल के क्या फायदे हैं?रिसर्च के मुताबिक, लैवेंडर में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. इसका तेल आंतों की सूजन, दर्द और डायरिया में फायदेमंद होता है. यह खराब बैक्टीरिया को दूर करने और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है. अगर आप भी सिर में होने वाली जूं की समस्या से परेशान हैं तो लैवेंडर का तेल इसका अचूक उपाय है.
लैवेंडर तेल को हिंदी में क्या कहते हैं?लैवेंडर (Lavender) लैवेनड्युला इंटरमीडिया (जिसे डच लैवेंडर भी कहते हैं), से आवश्यक तेल का उत्पादन होता है जिसमें तारपीन और कपूर की मात्रा होती है जिसका उपयोग तेज खुशबू के लिए किया जाता है। मैक्सिकन लैवेंडर, लैवेनड्युला स्टेकस, का उपयोग औषधि के लिए नहीं, बल्कि मुख्य रूप से भूनिर्माण के लिए किया जाता है।
चेहरे पर आवश्यक तेलों का उपयोग कैसे करें?इस समस्या से बचने के लिए नारियल के तेल में टी ट्री आयल की 1 बूंद मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। यह जलन को शांत करने में मदद करता है। त्वचा संक्रमण – यदि त्वचा पर कोई दोष या कोई चोट या कट लगा हो तब भी टी ट्री आयल का उपयोग किया जा सकता है। यह आवश्यक तेल एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक होता है।
|