एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 भूगोल अध्याय 5 प्राथमिक क्रियाएँ भाग 1 मानव भूगोल के मूल सिद्धांत के सवाल जवाब अभ्यास के हल सीबीएसई सत्र 2022-2023 के लिए यहाँ से प्राप्त करें। कक्षा 12 भूगोल पाठ 5 की तैयारी के लिए अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर भी हिंदी मीडियम में यहाँ दिए गए हैं। स्थानांतरी कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है। विवेचना कीजिए।स्थानांतरी कृषि सबसे प्राथमिक कृषि है। स्थानांतरी कृषि में भूमि की उर्वरता समाप्त होते ही उसे छोड़ना पड़ता है तथा दूसरी भूमि के टुकड़े की वनस्पति को काटका तथा जलाकर साफ़ करना पड़ता है। इससे भूमि तथा पर्यावरण दोनों को नुकसान होती है। दूसरी ओर, जिन क्षेत्रों में कृषि का यह आदिम रूप प्रचलित है, वे लोग भी आधुनिक प्रौद्योगिकी से परिचित होने लगे हैं। इस प्रकार स्थानांतरित कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है। कक्षा 12 भूगोल अध्याय 5 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्नQ1 निम्न में से कौन-सी रोपण फ़सल नहीं है?[A]. कॉफ़ी [B]. गन्ना [C]. गेहूँ [D]. रबड़
Q2 निम्न देशों में से किस देश में सहकारी कृषि का सफ़ल परीक्षण किया गया है?[A]. रूस [B]. डेनमार्क [C]. भारत [D]. नीदरलैंड
Q3 फूलों की कृषि कहलाती है:[A]. ट्रक फ़ार्मिंग [B]. कारखाना कृषि [C]. मिश्रित कृषि [D]. पुष्पोत्पादन
Q4 निम्न में से कौन – सी कृषि के प्रकार का विकास यूरोपीय औपनिवेशिक समूहों द्वारा किया गया?[A]. कोलखोज़ [B]. अंगूरोत्पादन [C]. मिश्रित कृषि [D]. रोपण कृषि
बाज़ारीय सब्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप ही क्यों की जाती है?बाज़ारीय सब्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप इसलिए की जाती है क्योंकि इस प्रकार की कृषि में ज्यादा मुद्रा मिलने वाली फ़सलें जैसे- सब्जियाँ, फ़ल तथा फ़ूल लगाए जाते हैं जिनकी माँग नगरीय क्षेत्रों में होती है। कृषि के इस स्वरूप में अधिक श्रम और अधिक पूँजी की आवश्यकता होती है जिसको पूरा करने के लिए उच्च आय वाले उपभोक्ता ही कर पाते हैं इसलिए यह कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप ही की जाती है। बाजारीय सब्जी कृषि को ट्रक कृषि भी कहते हैं। नगरीय क्षेत्रों में परिवहन की सुविधा के कारण सब्जियाँ सुलभता से खपत केंद्रों पर भेजी जा सकती है। Q5 निम्न प्रदेशों में से किसमें विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि नहीं की जाती है?[A]. अमेरिका एवं कनाडा के प्रेयरी क्षेत्र [B]. अर्जेंटीना के पंपास क्षेत्र [C]. यूरोपीय स्टेपीज़ क्षेत्र [D]. अमेज़न बेसिन
Q6 निम्न में से किस प्रकार की कृषि में खट्टे रसदार फ़लों की कृषि की जाती है?[A]. बाजरीय सब्जी कृषि [B]. भूमध्यसागरीय कृषि [C]. रोपण कृषि [D]. सहकारी कृषि
Q7 निम्न के प्रकारों में से कौन-सा प्रकार कर्तन-दहन कृषि का प्रकार है?[A]. विस्तृत जीवन निर्वाह कृषि [B]. आदिकालीन निर्वाह कृषि [C]. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि [D]. मिश्रित कृषि
Q8 निम्न में से कौन-सी एकल कृषि नहीं है?[A]. डेरी कृषि [B]. मिश्रित कृषि [C]. रोपण कृषि [D]. वाणिज्य अनाज कृषि
विस्तृत पैमाने पर डेरी कृषि का विकास यातायात के साधानों एवं प्रशीतकों के विकास के बाद ही क्यों संभव हो सका है?डेरी व्यवसाय दुधारू पशुओं के पालन-पोषण का सबसे अधिक उन्नत तथा दक्ष प्रकार हैं। इसमें पूँजी की भी अधिक आवश्यकता होती है। पशुओं के लिए छप्पर, घास
संचित करने के भंडार तथा दुग्ध उत्पादन में अधिक यंत्रों के प्रयोग के लिए पूँजी भी अधिक चाहिए। पशुओं के स्वास्थ्य, प्रजनन तथा पशु चिकित्सा पर भी अधिक ध्यान दिया जाता है। इसमें गहन श्रम की आवश्यकता होती है। पशुओं को चराने, दूध निकालने आदि कार्यों के लिए वर्ष भर श्रम की जरूरत रहती है क्योंकि फ़सलों की तरह इनमें कोई अंतराल नहीं होता जिसमें श्रम की जरूरत न हो। चलवासी पशुचारण और वाणिज्य पशुधन पालन में अंतर:
वाणिज्य पशुधन पालन
|